रायबरेली जिला अस्पताल की बदहाली: व्हीलचेयर न मिली तो बेटे ने पीठ पर लादा पिता, वीडियो वायरल रायबरेली (उत्तर प्रदेश): सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की लगातार लचर स्थिति एक बार फिर हो गई है। रायबरेली जिला अस्पताल में व्हीलचेयर न मिलने पर एक बेटे को अपने बीमार पिता को पीठ पर लादकर पूरे अस्पताल में भटकना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोथी गांव निवासी एक युवक अपने गंभीर रूप से बीमार पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुंचते ही परेशानी शुरू हो गई। स्टाफ से व्हीलचेयर मांगी गई तो बार-बार यही जवाब मिला कि "व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं है"। पिता की हालत बिगड़ती देख बेटा मजबूरन उन्हें अपनी पीठ पर लादकर डॉक्टर के चैंबर और विभिन्न वार्डों तक ले गया। यह दर्दनाक मंजर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने मोबाइल पर कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इसे ‘कलयुग का श्रवण कुमार’ कह रहे हैं l मात्र तीन दिन पहले भी फर्श पर लेटे मरीज का वीडियो वायरल बताते चलें कि महज तीन दिन पहले भी रायबरेली जिला अस्पताल का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पीड़ित परिवार को इलाज के अभाव में फर्श पर लेटे हुए दिखाया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं जिला अस्पताल की बदहाली को उजागर कर रही हैं। अस्पताल अधीक्षक या जिला स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह घटना न केवल एक परिवार की मजबूरी की कहानी है, बल्कि उत्तर प्रदेश के जिला अस्पतालों में व्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और संवेदनहीनता का जीता-जागता प्रमाण है।
रायबरेली जिला अस्पताल की बदहाली: व्हीलचेयर न मिली तो बेटे ने पीठ पर लादा पिता, वीडियो वायरल रायबरेली (उत्तर प्रदेश): सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की लगातार लचर स्थिति एक बार फिर हो गई है। रायबरेली जिला अस्पताल में व्हीलचेयर न मिलने पर एक बेटे को अपने बीमार पिता को पीठ पर लादकर पूरे अस्पताल में भटकना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोथी गांव निवासी एक युवक अपने गंभीर रूप से बीमार पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुंचते ही परेशानी शुरू हो गई। स्टाफ से व्हीलचेयर मांगी गई तो बार-बार यही जवाब मिला कि "व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं है"। पिता की हालत बिगड़ती देख बेटा मजबूरन उन्हें अपनी पीठ पर लादकर डॉक्टर के चैंबर और विभिन्न वार्डों तक ले गया। यह दर्दनाक मंजर अस्पताल
परिसर में मौजूद लोगों ने मोबाइल पर कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इसे ‘कलयुग का श्रवण कुमार’ कह रहे हैं l मात्र तीन दिन पहले भी फर्श पर लेटे मरीज का वीडियो वायरल बताते चलें कि महज तीन दिन पहले भी रायबरेली जिला अस्पताल का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पीड़ित परिवार को इलाज के अभाव में फर्श पर लेटे हुए दिखाया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं जिला अस्पताल की बदहाली को उजागर कर रही हैं। अस्पताल अधीक्षक या जिला स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह घटना न केवल एक परिवार की मजबूरी की कहानी है, बल्कि उत्तर प्रदेश के जिला अस्पतालों में व्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और संवेदनहीनता का जीता-जागता प्रमाण है।
- तरबूज बेच रहे युवक के ऊपर गिरा बिल्डिंग का छज्जा,मौके पर ही युवक ने तोड़ा दम1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से लाइव दर्शन कर भारत की अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया। रायबरेली के सामुदायिक भवन में प्रशासन ने इसका सीधा प्रसारण आयोजित कर स्थानीय लोगों को भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनाया।1
- लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने रायबरेली में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बुलाई। बिहार की विधायक बेबी कुमारी ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 6 विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने के गुर सिखाए। प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और दिवंगत राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि दी।1
- जय श्री राम ⚜️🙏❤️1
- raebareli u p 33 uttar pradesh1
- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में ऊंचाहार से डॉ. मनोज कुमार पांडे को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनके मंत्री बनने पर रायबरेली और ऊंचाहार क्षेत्र में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। लोगों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।1
- रुदौली में दबंगई: लाठी-डंडों के बल पर जमीन कब्जाने की कोशिश, विरोध करने पर पक्की दीवार गिराई, कई घायल रुदौली में दबंगई: लाठी-डंडों के बल पर जमीन कब्जाने की कोशिश, विरोध करने पर पक्की दीवार गिराई, कई घायल अयोध्या के रुदौली क्षेत्र से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ जलालपुर गांव में जमीन कब्जाने की नीयत से एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित रामलखन के अनुसार, यह घटना 9 मई की शाम को हुई जब गांव के ही कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। रामलखन का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर की पक्की दीवार भी गिरा दी। इस हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जाते-जाते दबंगों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने अब पुलिस प्रशासन से न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।1
- रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में भगवान चित्रगुप्त महाराज की दो दिवसीय कथा का समापन हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ कमाया।1
- रायबरेली के सलोन में डीजे की तेज आवाज से एक मेडिकल स्टोर की दवाएं नीचे गिर गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।1