logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना बंडा में एकल अभियान महिला विभाग ने मनाया रक्षाबंधन कार्यक्रम बंडा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त 2026 को थाना बंडा परिसर में एकल अभियान महिला विभाग, अंचल पूरनपुर (भाग-रोहिलखंड) की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एकल अभियान की बहनों ने थाना बंडा में तैनात पुलिसकर्मी भाइयों को रक्षा-सूत्र (राखी) बांधकर उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को एकल अभियान की पांचों शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई और उनके महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी बंडा बृजेश कुमार सिंह भाग प्राथमिक के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह अंचल गतिविधि प्रमुख दीनदयाल संच बंडा संच समिति अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार प्रजापति संच समिति सचिव समरवीर सिंह राठौर संच बिलसंडा संच समिति अध्यक्ष सौरभ वर्मा संच समिति सदस्य सुरजन सिंह , संच मझिगवां के संच प्रशिक्षक कमलजीत सहित 33 आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रक्षाबंधन के माध्यम से पुलिसकर्मियों और बहनों के बीच भाई-बहन के स्नेह, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

2 hrs ago
user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
c56ac8a2-b50a-4c2c-9f37-0e767918e30e

थाना बंडा में एकल अभियान महिला विभाग ने मनाया रक्षाबंधन कार्यक्रम बंडा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त 2026 को थाना बंडा परिसर में एकल अभियान महिला विभाग, अंचल पूरनपुर (भाग-रोहिलखंड) की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एकल अभियान की बहनों ने थाना बंडा में तैनात पुलिसकर्मी भाइयों को रक्षा-सूत्र (राखी) बांधकर उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को एकल अभियान की पांचों शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई और

db95fd8b-ee37-4a45-b57f-c3193cafb258

उनके महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी बंडा बृजेश कुमार सिंह भाग प्राथमिक के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह अंचल गतिविधि प्रमुख दीनदयाल संच बंडा संच समिति अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार प्रजापति संच समिति सचिव समरवीर सिंह राठौर संच बिलसंडा संच समिति अध्यक्ष सौरभ वर्मा संच समिति सदस्य सुरजन सिंह , संच मझिगवां के संच प्रशिक्षक कमलजीत सहित 33 आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रक्षाबंधन के माध्यम से पुलिसकर्मियों और बहनों के बीच भाई-बहन के स्नेह, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगर पालिका टीकमगढ़ के ट्रेंचिंग ग्राउंड का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण। टीकमगढ़ से शिवचरन घोष की खास रिपोर्ट कचरा पृथक्कीकरण एवं लॉग बुक संधारण में मिली अनियमितताएं, जवाबदेही तय करने के निर्देश* *टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026* कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पालिका टीकमगढ़ के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं कचरा निपटान के लिए बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कचरा पृथक्कीकरण, वाहनों की आवाजाही तथा लॉग बुक संधारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने पाया कि शहर से संकलित कचरे को नियमानुसार गीले एवं सूखे कचरे में पृथक नहीं किया जा रहा है। सूखा कचरा, गीला कचरा, प्लास्टिक एवं दहनशील पदार्थों के लिए निर्धारित पृथक डस्टबिन का समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा था तथा कचरा संग्रहण वाहन सीधे खुले में कचरा डंप कर रहे थे। उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नगर के सभी वार्डों से कचरा एकत्र कर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने एवं वहां कचरे के पृथक्कीकरण के लिए निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए 15 कर्मचारियों की तैनाती का प्रावधान है। निरीक्षण के दौरान कचरा पृथक्कीकरण का कार्य निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप संतोषजनक नहीं पाया गया। लॉग बुक में भी मिली अनियमितताएं कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरा वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड रखने वाली लॉग बुक की भी बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर तैनात कर्मचारी से लॉग बुक में दर्ज प्रविष्टियों की जानकारी ली। जांच में कई दिनों की प्रविष्टियां अधूरी अथवा अपेक्षाकृत कम दर्ज पाई गईं। कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड आने-जाने वाले कचरा वाहनों एवं सुपरवाइजरों से मौके पर पूछताछ की। पूछताछ में वाहन संचालन तो पाया गया, लेकिन उनका समुचित रिकॉर्ड लॉग बुक में दर्ज नहीं किया जाना सामने आया। व्यवस्था में लापरवाही पर होगी कार्रवाई कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के संबंधित कर्मचारियों एवं निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों की भूमिका की जांच कर जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने, कचरे का नियमानुसार पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने तथा वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कचरा प्रबंधन व्यवस्था को पारदर्शी, प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, इंजीनियर श्री दीपक विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    नगर पालिका टीकमगढ़ के ट्रेंचिंग ग्राउंड का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण। टीकमगढ़ से शिवचरन घोष की खास रिपोर्ट

कचरा पृथक्कीकरण एवं लॉग बुक संधारण में मिली अनियमितताएं, जवाबदेही तय करने के निर्देश*
*टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026* कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पालिका टीकमगढ़ के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं कचरा निपटान के लिए बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कचरा पृथक्कीकरण, वाहनों की आवाजाही तथा लॉग बुक संधारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने पाया कि शहर से संकलित कचरे को नियमानुसार गीले एवं सूखे कचरे में पृथक नहीं किया जा रहा है। सूखा कचरा, गीला कचरा, प्लास्टिक एवं दहनशील पदार्थों के लिए निर्धारित पृथक डस्टबिन का समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा था तथा कचरा संग्रहण वाहन सीधे खुले में कचरा डंप कर रहे थे। उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि नगर के सभी वार्डों से कचरा एकत्र कर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने एवं वहां कचरे के पृथक्कीकरण के लिए निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए 15 कर्मचारियों की तैनाती का प्रावधान है। निरीक्षण के दौरान कचरा पृथक्कीकरण का कार्य निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप संतोषजनक नहीं पाया गया।
लॉग बुक में भी मिली अनियमितताएं
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरा वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड रखने वाली लॉग बुक की भी बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर तैनात कर्मचारी से लॉग बुक में दर्ज प्रविष्टियों की जानकारी ली। जांच में कई दिनों की प्रविष्टियां अधूरी अथवा अपेक्षाकृत कम दर्ज पाई गईं।
कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड आने-जाने वाले कचरा वाहनों एवं सुपरवाइजरों से मौके पर पूछताछ की। पूछताछ में वाहन संचालन तो पाया गया, लेकिन उनका समुचित रिकॉर्ड लॉग बुक में दर्ज नहीं किया जाना सामने आया।
व्यवस्था में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के संबंधित कर्मचारियों एवं निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों की भूमिका की जांच कर जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। 
उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने, कचरे का नियमानुसार पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने तथा वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कचरा प्रबंधन व्यवस्था को पारदर्शी, प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, इंजीनियर श्री दीपक विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Zombie King Attack on Village! Gaon khatre me hai! Can Mahabali Hulk save everyone? Part 7 Dhamaka! 1000 LIKE for Part 8! #RajatAi #Hulk #ViralReels
    1
    Zombie King Attack on Village! Gaon khatre me hai! Can Mahabali Hulk save everyone? Part 7 Dhamaka! 1000 LIKE for Part 8! #RajatAi #Hulk #ViralReels
    user_Rajat Ai
    Rajat Ai
    Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS
    1
    ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित
#Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS
₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित
#Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए ।मुख्य उद्देश्यजीवन की सुरक्षा: दुर्घटना के दौरान सिर की गंभीर चोटों और मौत के जोखिम को कम करना।नियमों का पालन: लोगों को केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए जागरूक करना।समुदाय की भागीदारी: रैलियों, नुक्कड़ नाटक, और विशेष अभियानों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाना।
    1
    हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए
हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए ।मुख्य उद्देश्यजीवन की सुरक्षा: दुर्घटना के दौरान सिर की गंभीर चोटों और मौत के जोखिम को कम करना।नियमों का पालन: लोगों को केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए जागरूक करना।समुदाय की भागीदारी: रैलियों, नुक्कड़ नाटक, और विशेष अभियानों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाना।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहाँपुर में शांति और भाईचारे के संदेश के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शाहजहाँपुर। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर शाहजहाँपुर के मोहल्ला जिया खेल स्थित मेहमान शाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फ़रीद अली खाँ नूर अहमद एवं तथा समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ की सरपरस्ती में निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होता हुआ गर्रा फाटक, चारखम्बा और किला पहुंचा, जहां जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस के दौरान आयोजकों की ओर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वहीं समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ ने भाजपा पार्षद दिवाकर मिश्रा और संजय वर्मा का भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने देशवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फरीद अली खाँ, समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ, मेहमान शाह दरगाह के गद्दीनशीन बब्बू मियां, नूर अहमद साहब, आसिफ मौलाना, वाफिर रजा मौलाना, ताहिर खाँ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
    1
    शाहजहाँपुर में शांति और भाईचारे के संदेश के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
शाहजहाँपुर। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर शाहजहाँपुर के मोहल्ला जिया खेल स्थित मेहमान शाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फ़रीद अली खाँ नूर अहमद एवं  तथा समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ की सरपरस्ती में निकाला गया।
जुलूस निर्धारित मार्ग से होता हुआ गर्रा फाटक, चारखम्बा और किला पहुंचा, जहां जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
जुलूस के दौरान आयोजकों की ओर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वहीं समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ ने भाजपा पार्षद दिवाकर मिश्रा और संजय वर्मा का भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने देशवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की।
जुलूस के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फरीद अली खाँ, समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ, मेहमान शाह दरगाह के गद्दीनशीन बब्बू मियां, नूर अहमद साहब, आसिफ मौलाना, वाफिर रजा मौलाना, ताहिर खाँ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : कुंवर जयेश प्रसाद पूर्व एमएलसी 135 शाहजहांपुर विधानसभा उ प्र !
    1
    कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी
बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी

रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉

निवेदक : 
कुंवर जयेश प्रसाद पूर्व एमएलसी 
135 शाहजहांपुर विधानसभा उ प्र !
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बुजुर्ग महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, यात्रा में नहीं लगेगा किराया!
    1
    बुजुर्ग महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, यात्रा में नहीं लगेगा किराया!
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 🚨 नेपाल में जल प्रलय! अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही, 95 की मौत, सैकड़ों लापता—घर, सड़कें और पुल तक बहे
    1
    🚨 नेपाल में जल प्रलय! अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही, 95 की मौत, सैकड़ों लापता—घर, सड़कें और पुल तक बहे
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.