प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की भूमि पर रेलवे बना रहा है, जबरन बाउंड्रीवाल। ब्यवस्था में बैठे जिम्मेदार लोग धारण किये हैं, मौन ब्रत। आखिर ऐसे जनहित के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों को क्यों सूंघ जाता है, साँप। भाजपा प्रतापगढ़ जनपद में अपनी जिला कमेटी का हाल में किया है, विस्तार। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव और भाजपा के एक मात्र विधायक अक्सर एक ही वाहन से करते हैं, क्षेत्र में भ्रमण। फिर भी उन्हें नहीं दिखाई दी, ये ज्वलंत समस्या। जिला इकाई के विस्तार में भाजपा के तथाकथित कद्दावर नेताओं द्वारा अपने चमचे किस्म के अधेड़ नेताओं को एक बार फिर से भाजपा शीर्ष नेतृत्व की बनाई गई गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए जिला इकाई में करा लिया है, शामिल। ऐसे अधेड़ भाजपा नेताओं से नहीं होगा प्रतापगढ़ का कल्याण। यूपी के प्रतापगढ़ का चिलबिला-अमेठी मार्ग जो राष्ट्रीय राजमार्ग में कंवर्ट हो चुका है। यही नहीं इस मार्ग को जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रतापगढ़ आये थे तभी इसे फोरलेन में स्वीकृति प्रदान किये थे। लम्बा चौड़ा बजट भी जारी किए थे। सड़क का चौड़ीकरण कार्य भी शुरू हो चुका है। ऐसे में चिलबिला रेलवे स्टेशन के पश्चिमी तरफ सड़क की पटरी तक की भूमि पर रेलवे अपना बाउंड्रीवाल बनाता जा रहा है। जबकि सड़क के पश्चिमी तरफ पटरी खाली है। वहीं पूर्वी तरफ सड़क की पटरी तक रेलवे अपना बाउंड्रीवाल बना ले रहा है। सवाल उठता है कि जब दोनों विभाग केंद्र सरकार के अधीन हैं तो सरकारी भूमि के लिए इतनी हाय तौबा क्यों हो रहा है। रेलवे और केंद्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों में आपसी तालमेल क्यों नहीं बन पा रहा है ? दोनों विभाग की जमीन जनहित के लिए ही है। ऐसे में रेलवे यदि केंद्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की जमीन को जबरन कब्जा कर उस पर बाउंड्रीवाल बना लेगा तो उस दशा में उस स्थान पर सड़क कैसे चौड़ी हो सकेगी ? इस समस्या से न तो सत्ताधारी दल के नेताओं को कोई वास्ता व सरोकार है और न ही विपक्षी दलों के नेताओं से ही कोई मतलब है। अधिकारियों की बात करें तो उनसे किसी भी समस्या से कोई लेना देना नहीं होता। वह नौकरी करने प्रतापगढ़ आये हैं और नौकरी करके चले जायेंगे। जिसकी दाद हो वही खुजलाए। अब वर्तमान जनप्रतिनिधियों की बात करें तो प्रतापगढ़ में मात्र भाजपा के इकलौते विधायक हैं। वह भी प्रतापगढ़ विधायक सभा से ही जीते हैं। संयोग से उनका आवास चिलबिला में ही है। सबसे मजेदार बात यह है प्रतापगढ़ के सांसद डॉ एसपी सिंह पटेल हैं जो समाजवादी पार्टी से हैं। वह भी अपना आवास और दफ्तर चिलबिला में ही बना रखे हैं। वो ईद और बकरीद के त्योहार पर भले दिख जाए, बाकी प्रतापगढ़ वासियों और प्रतापगढ़ जाए भाड़ में। फिर इस ज्वलंत मुद्दे पर कौन आवाज़ बुलंद करे ?

- प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का लेंगे सीख। uppcs 2024 की परीक्षा में तहसील रानीगंज के अमित सिंह निवासी ग्राम भैंसाना असिस्टेंट कलेक्टर,कमर्शियल टैक्स व नौडेरा के शिवम मिश्र डिप्टी जेलर तथा श्वेता द्विवेदी SDM के पद पर एवं श्रद्धा पाण्डेय ने सफलता प्राप्त किया है। इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत व गुरुजनों के सही मार्गदर्शन एवं माता पिता के आशीर्वाद को दिया है। इस सफलता की अपार खुशी में तहसील रानीगंज सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर तहसील रानीगंज के अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर बधाई भेट किया। इस अवसर पर पूर्व न्यायिक सदस्य देवेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत रानीगंज के अध्यक्षपति बद्रीनाथ गुप्ता, अधिवक्ता उमाकांत पाण्डेय, अधिवक्ता वसीम अहमद,अधिवक्ता शमीम अहमद, अधिवक्ता सभापति द्विवेदी, अधिवक्ता कौशलेंद्र यादव,अधिवक्ता अम्बरीष यादव, अधिवक्ता मनोज तिवारी, अधिवक्ता राजकुमार यादव, अधिवक्ता प्रमोद तिवारी,अधिवक्ता संतोष यादव,एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एवं तमाम पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहे।1
- ट्रांस संशोधन बिल के विरोध में उतरा किन्नर समाज जबलपुर के करमचंद चौक स्थित विजन पैलेस होटल में अरमान फाउंडेशन के द्वारा किन्नर समाज का एक सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संसद में मार्च महीने में पारित ट्रांस संशोधन विधेयक का किन्नर समाज द्वारा पुरजोर विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई,सभी किन्नर समाज ने हाथों में तख्तियां लेकर एक स्वर में इस विधेयक को वापस लेने की मांग की, इस मौके पर आए हुए किन्नर गुरुओं ने अपने-अपने विचार सभी के सामने व्यक्त किये एवं कार्यक्रम में किन्नर समाज द्वारा प्रस्तुतियां दी गई,इस सभा में किन्नर समुदाय से गुरु संजना हाजी, गुरु मनीषा दास ,गुरु दिया नायक, सुरैया जी,सनम नायक, सयाना,सुहाना जी, अरमान फाउंडेशन की वरिष्ठ संरक्षक प्रो. भारती शुक्ला जी, चंद, निज्जो जी उपस्थित रहे ।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- प्रतापगढ़डी•ए•वी•इंटरमीडिएट कॉलेज शिक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह सेवानिवृत हुए। कल अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए।विद्यालय परिवार द्वारा विदाई का कार्यक्रम किया गया।सेवानिवृत्त अध्यापक नरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रधानाचार्य अवधेश विश्वकर्मा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और माल्यापर्ण कर विदाई दी गयी।1
- Post by Mohit Mishra1
- अमेठी के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरे जिले का नाम रोशन करने वाली स्नेहा का पीसीएस में चयन हुआ है।स्नेहा को यह असफलता चौथे प्रयास में मिली है। अब स्नेहा नायक तहसीलदार बनेगी।पीसीएस बनने के बाद स्नेहा के शुभचिंतक उनके घर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। यूपीएससी में स्नेहा की 92वीं रैंक आई है। अमेठी तहसील क्षेत्र के कुड़वा डालव गांव की रहने वाली स्नेहा के पिताजी वर्तमान समय में हरियाणा में राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं।जबकि स्नेहा खुद सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता है। स्नेहा चार बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनके एक चचेरे भाई उमेश कुमार शुक्ला है।स्नेहा की मां हाउसवाइफ है।स्नेहा की शादी गौरीगंज तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव के रहने वाले विपुल पांडेय के साथ नवंबर 2025के हुई थी।इनके पति सहायक अध्यापक है।स्नेहा की प्रारंभिक शिक्षा यहीं पर हुई और उन्होंने एक से छह तक की पढ़ाई आसपास के ही स्कूलों में की।7 से 12 तक की शिक्षा उनकी हरियाणा में पिताजी के पास की और एक बार फिर वह अमेठी लौटी जहां उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से ग्रेजुएशन किया।सुल्तानपुर के जिले के के एन आई कॉलेज से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।स्नेहा के सफलता की जानकारी मिलते ही गांव के साथ ही शुभ चिंतक उनके घर पहुँच रहे है और उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे है। अपनी सफलता पर स्नेहा ने कहा कि उनके यहां तक पहुचने में उनका परिवार का पूरा साथ रहा है।दूसरे प्रदेशों में जाकर ज्यादा पढ़ाई का मौका नही मिला लेकिन घर मे ही रहकर पढ़ाई की।इसके साथ ही हनुमत इंटर कालेज में भी पढ़ाती थी।पढ़ाई में सबसे ज्यादा ऑनलाइन का भी का मोटिवेशनल रहा है।अभी हाल ही में शायद हुई तो ससुराल ने भी पूरा सहयोग दिया।92 वी रैंक आई है और मुझे नायाब तहसीलदार का पद मिला है अब प्रसाशन का भी अनुभव मिलेगा।शिक्षा के बाद अब नए क्षेत्र में जाना होगा और फील्ड का काम करना होगा तो नया अनुभव मिलेगा।1
- अमेठी जिले में LPG उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए प्रकाश गैस एजेंसी द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया बताया गया कि सप्ताह के अलग-अलग दिनों अमेठी टाउन के अलग-अलग क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरित किया जाएगा एजेंसी अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि ग्राहक सिर्फ गैस टोकन और DAC नंबर के लिए ऑफिस आए बाकी गैस सिलेंडर गैस गाड़ी के माध्यम से पहले की भांति सप्ताह के अलग अलग दिन अलग-अलग क्षेत्र में प्रदान की जाएगी2
- *सीतापुर के अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे जनसैलाब ने दी श्रद्धांजलि* सीतापुर। जनपद के वीर सपूत अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता का पार्थिव शरीर रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पकरिया धापूपुर पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देशभक्ति के नारों और नम आंखों के बीच शहीद को अंतिम विदाई दी गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी, रिटायर्ड सैनिक अर्जुन लाल के 25 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत गुप्ता भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कुछ दिन पहले उनका आकस्मिक निधन हो गया था। रविवार को सेना के जवानों की अगुवाई में उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। जैसे ही ताबूत गांव पहुंचा, पूरा इलाका “भारत माता की जय” और “इंद्रजीत अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। लोगों ने फूल बरसाकर अपने शहीद लाल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्मशान घाट पर सेना के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी। इस दौरान हर आंख नम थी और माहौल गमगीन हो गया। शहीद के पिता अर्जुन लाल ने भावुक होकर बताया कि इंद्रजीत 6 मार्च को ही उनका आशीर्वाद लेकर ड्यूटी पर गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस मौके पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री रमेश भारती, नीरज भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे। पूरे जनपद में शोक की लहर है और हर कोई अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा1