logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चक्रधरपुर में निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविर आयोजित,90 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान का हुआ था आयोजन चक्रधरपुर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा द्वारा 90 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को प्रखंड चक्रधरपुर के वार्ड संख्या-15 तितली पाड़ा में निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर एवं रवि चौधरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की संरचना एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। विशेष रूप से मोटर वाहन अधिनियम 1988, हिट एंड रन मामलों तथा पीड़ित मुआवजा योजना के तहत मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001, कन्या भ्रूण हत्या एवं पॉक्सो एक्ट 2013 के संबंध में जागरूक किया गया। महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर होने वाली शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने के अधिकार की भी जानकारी दी गई। शिविर में नेशनल लोक अदालत, श्रमिक निबंधन एवं निःशुल्क स्किल डेवलपमेंट योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 एवं नालसा एप डाउनलोड करने की सलाह दी गई।

1 hr ago
user_CITI LIVE Jharkhand
CITI LIVE Jharkhand
चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
1 hr ago
7a9d8290-71a7-410e-9c70-883994f10b0b

चक्रधरपुर में निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविर आयोजित,90 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान का हुआ था आयोजन चक्रधरपुर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा द्वारा 90 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को प्रखंड चक्रधरपुर के वार्ड संख्या-15 तितली पाड़ा में निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर एवं रवि चौधरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की संरचना एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। विशेष रूप से मोटर वाहन अधिनियम 1988, हिट एंड रन मामलों तथा पीड़ित मुआवजा योजना

a73570ca-99a3-43e0-8c08-3ba9dccd6795

के तहत मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001, कन्या भ्रूण हत्या एवं पॉक्सो एक्ट 2013 के संबंध में जागरूक किया गया। महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर होने वाली शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने के अधिकार की भी जानकारी दी गई। शिविर में नेशनल लोक अदालत, श्रमिक निबंधन एवं निःशुल्क स्किल डेवलपमेंट योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 एवं नालसा एप डाउनलोड करने की सलाह दी गई।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सुदूर क्षेत्र में स्थित पंचायत सचिवालय में खुला ज्ञान केंद्र, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को मिलेगी लाइब्रेरी के साथ कंप्यूटर सीखने की सुविधा। चाईबासा। पंचायती राज विभाग के योजना के तहत पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिले के सोनुआ प्रखंड के सुदूर क्षेत्र में स्थित गोविंदपुर पंचायत सचिवालय में आज ज्ञान केंद्र का उद्घाटन हुआ। स्थानीय विधायक जगत माझी ने ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। ज्ञान केंद्र में दो कमरों में लाइब्रेरी है, जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य पुस्तकें हैं। इसके साथ ही दो कंप्यूटर लगे हुए हैं। अब इस ज्ञान केंद्र में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को लाइब्रेरी के साथ कंप्यूटर सीखने की सुविधा मिलेगी। विधायक ने ज्ञान केंद्र की सुविधाओं को देखकर विधायक ने हर्ष व्यक्त करते हुए क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ लेने की अपील किया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। Byte - विधायक जगत माझी Byte - मानस त्रिपाठी, पंचायत सचिव
    2
    सुदूर क्षेत्र में स्थित पंचायत सचिवालय में खुला ज्ञान केंद्र, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को मिलेगी लाइब्रेरी के साथ कंप्यूटर सीखने की सुविधा। 
चाईबासा। पंचायती राज विभाग के योजना के तहत पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिले के सोनुआ प्रखंड के सुदूर क्षेत्र में स्थित गोविंदपुर पंचायत सचिवालय में आज ज्ञान केंद्र का उद्घाटन हुआ। स्थानीय विधायक जगत माझी ने ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। ज्ञान केंद्र में दो कमरों में लाइब्रेरी है, जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य पुस्तकें हैं। इसके साथ ही दो कंप्यूटर लगे हुए हैं। अब इस ज्ञान केंद्र में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को लाइब्रेरी के साथ कंप्यूटर सीखने की सुविधा मिलेगी। विधायक ने ज्ञान केंद्र की सुविधाओं को देखकर विधायक ने हर्ष व्यक्त करते हुए क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ लेने की अपील किया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
Byte - विधायक जगत माझी
Byte - मानस त्रिपाठी, पंचायत सचिव
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    1 hr ago
  • शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात से लौट रही पिकअप 10 फीट गहरे पुल के नीचे गिरी, बच्चे समेत दो की मौत पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार बारंगा गांव से रविवार शाम एक बारात आनंदपुर थाना क्षेत्र के समीज गांव गई थी। बारात में गाड़ी संख्या जेएच 06 सी/7345 से कुछ युवक बाजा और साउंड बॉक्स लेकर शामिल हुए थे। देर रात बारात संपन्न होने के बाद सभी युवक उसी वाहन से वापस बारंगा लौट रहे थे। इसी दौरान सोमवार सुबह करीब 3:40 बजे मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उँधन गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट गहरे पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार बारंगा गांव निवासी 12 वर्षीय रोहन गोप तथा गोपीपुर निवासी 25 वर्षीय दशरथ सरदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में वाहन पर सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के राउरकेला रेफर कर दिया गया। #Manoharpur #WestSinghbhum #RoadAccident #WeddingTragedy #BaratAccident #JharkhandNews #ChaibasaNews #BreakingNews #AccidentNews #Rourkela #Mourning #RoadSafety #Jharkhand #LatestNews
    1
    शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात से लौट रही पिकअप 10 फीट गहरे पुल के नीचे गिरी, बच्चे समेत दो की मौत
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार बारंगा गांव से रविवार शाम एक बारात आनंदपुर थाना क्षेत्र के समीज गांव गई थी। बारात में गाड़ी संख्या जेएच 06 सी/7345 से कुछ युवक बाजा और साउंड बॉक्स लेकर शामिल हुए थे। देर रात बारात संपन्न होने के बाद सभी युवक उसी वाहन से वापस बारंगा लौट रहे थे।
इसी दौरान सोमवार सुबह करीब 3:40 बजे मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उँधन गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट गहरे पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार बारंगा गांव निवासी 12 वर्षीय रोहन गोप तथा गोपीपुर निवासी 25 वर्षीय दशरथ सरदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे में वाहन पर सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के राउरकेला रेफर कर दिया गया।
#Manoharpur #WestSinghbhum #RoadAccident #WeddingTragedy #BaratAccident #JharkhandNews #ChaibasaNews #BreakingNews #AccidentNews #Rourkela #Mourning #RoadSafety #Jharkhand #LatestNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    4 hrs ago
  • झारखंड की जनता जाग चुकी है, जल्द बदलाव होगा" - चंपाई सोरेन । सरायकेला - भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दावा किया है कि बंगाल के बाद अब झारखंड में भी जनता जाग चुकी है और जल्द ही परिणाम देखने को मिलेगा। पश्चिम बंगाल से लौटने के दौरान चांडिल में भाजपा कार्यकर्ता पप्पू वर्मा के घर पहुंचे चंपाई सोरेन ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही। चंपाई सोरेन ने आरोप लगाया कि चांडिल के कपाली क्षेत्र में गांव का नाम बदलकर 'इस्लाम नगर' रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि "डेमोग्राफी को बदला जा रहा है, जो चिंता का विषय है। बंगाल में जो हुआ, अब झारखंड में दोहराया जा रहा है।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार से लोग नाराज हैं। "झारखंड की जनता जाग चुकी है। तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी। जल्द ही झारखंड में बड़ा राजनीतिक बदलाव होगा," उन्होंने मीडिया से कहा। चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने और जनता के बीच जाकर मुद्दों को उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। पप्पू बर्मा घरों में जीत के खुशी में झाल मुड़ी का पार्टी चला आने वाले समय राज्य में देखने को मिलेगा ।इस अवसर पर भाजपा परिवार के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
    3
    झारखंड की जनता जाग चुकी है, जल्द बदलाव होगा" - चंपाई सोरेन ।

सरायकेला - भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दावा किया है कि बंगाल के बाद अब झारखंड में भी जनता जाग चुकी है और जल्द ही परिणाम देखने को मिलेगा। पश्चिम बंगाल से लौटने के दौरान चांडिल में भाजपा कार्यकर्ता पप्पू वर्मा के घर पहुंचे चंपाई सोरेन ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही।
चंपाई सोरेन ने आरोप लगाया कि चांडिल के कपाली क्षेत्र में गांव का नाम बदलकर 'इस्लाम नगर' रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि "डेमोग्राफी को बदला जा रहा है, जो चिंता का विषय है। बंगाल में जो हुआ, अब झारखंड में दोहराया जा रहा है।"
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार से लोग नाराज हैं। "झारखंड की जनता जाग चुकी है। तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी। जल्द ही झारखंड में बड़ा राजनीतिक बदलाव होगा," उन्होंने मीडिया से कहा।
चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने और जनता के बीच जाकर मुद्दों को उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।
पप्पू बर्मा घरों में जीत के खुशी में झाल मुड़ी का पार्टी चला आने वाले समय  राज्य में देखने को मिलेगा ।इस अवसर पर भाजपा परिवार के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
    user_JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
    JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
    Advertising Photographer सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    20 min ago
  • पश्चिम बांगाल सरकार ने बीएसएफ को बांग्लादेश सीमा की बाड़ लगाने के लिए भूमि स्थानांतरित करने की दी अनुमति दे दी बंगाल सरकार ने बीएसएफ को बांग्लादेश सीमा की बाड़ लगाने के लिए भूमि स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी और अधिकारियों को 45 दिनों के भीतर इसे पूरा करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने पहले कैबिनेट बैठक के बाद इस विस्फोटक निर्णय को लिया।
    1
    पश्चिम बांगाल सरकार ने बीएसएफ को बांग्लादेश सीमा की बाड़ लगाने के लिए भूमि स्थानांतरित करने की दी अनुमति दे दी 
बंगाल सरकार ने बीएसएफ को बांग्लादेश सीमा की बाड़ लगाने के लिए भूमि स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी और अधिकारियों को 45 दिनों के भीतर इसे पूरा करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने पहले कैबिनेट बैठक के बाद इस विस्फोटक निर्णय को लिया।
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by DALMA NEWS live
    1
    Post by DALMA NEWS live
    user_DALMA NEWS live
    DALMA NEWS live
    आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    55 min ago
  • Jamshedpur sidhgora mein jamshedpur jharkhand """"""'xxx Agrico triple murder case
    1
    Jamshedpur sidhgora mein jamshedpur jharkhand """"""'xxx
Agrico triple murder case
    user_Mohammad Adnan
    Mohammad Adnan
    Local News Reporter गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    4 hrs ago
  • SERAIKELLA | ICHAGARH : ईचागढ़ में ग्रामीणों ने पकड़ा कथित मवेशी चोर, पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल ईचागढ़ में ग्रामीणों ने पकड़ा कथित मवेशी चोर, पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) ईचागढ़ गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से कथित मवेशी चोरी की घटना टली। एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। घटना के बाद पुलिस की धीमी कार्रवाई पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
    1
    SERAIKELLA | ICHAGARH : ईचागढ़ में ग्रामीणों ने पकड़ा कथित मवेशी चोर, पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

ईचागढ़ में ग्रामीणों ने पकड़ा कथित मवेशी चोर, पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल
बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
ईचागढ़ गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से कथित मवेशी चोरी की घटना टली। एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। घटना के बाद पुलिस की धीमी कार्रवाई पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
    user_Suryoday Samvaad
    Suryoday Samvaad
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    52 min ago
  • 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत झींकपानी कस्तूरबा विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम चाईबासा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए पश्चिम सिंहभूम मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में प्राधिकार के तत्वावधान में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत झिकपानी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें बाल विवाह और बाल सुरक्षा संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की, उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह करना न सिर्फ सामाजिक रूप से अस्वीकार्य है बल्कि यह कानूनन अपराध भी है, ऐसे में बालिकाओं का जैविक विकास बाधित होता है और वह मानसिक रूप से भी विवाह के लिए तैयार नहीं होते और उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, अभी आपके पढ़ने लिखने की और अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण के लिए अध्ययन पर ध्यान देने का उचित समय होता है, अतः ऐसी सामाजिक बुराइयों से बचना चाहिए, यदि माता-पिता या अभिभावक ऐसा करने का प्रयास करते हैं तो उन्हें समझाना चाहिए और यह उन्हें यह जानना भी जरूरी है कि ऐसा करने पर यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है. उन्होंने बाल श्रम और मानव तस्करी के विषय में बताते हुए सचेत किया कि बड़े शहरों में काम मिलने का लोक लुभावना आडंबर दिखाकर बाल तस्कर या मानव तस्कर लोगों को प्रभावित करते हैं परंतु ज्यादातर उसकी सच्चाई इसके उलट होती है और बड़े शहरों में उनका न सिर्फ शारीरिक औऱ मानसिक शोषण होता है बल्कि आर्थिक रूप से भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाता, ऐसे प्रलोभनों के प्रति सावधान रहना चाहिए और यदि कोई ऐसा करे तो उसके विरुद्ध डालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर या चाइल्डलाइन 1098 और पुलिस 100 या 112 पर इसकी सूचना दी जा सकती है, प्राधिकार का सदैव प्रयास होता है कि ऐसे अप्रिय स्थिति को उत्पन्न होने से पहले ही जन जागरूकता के माध्यम से समाप्त किया जा सके. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उन्होंने बालिकाओं को बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से प्रति आगाह करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया, इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक सिगनलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क के किनारे लगाए गए ऐसे चिन्ह राहगिरो की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत होते हैं जिसका अनुपालन अवश्य करना चाहिए सड़क में की गई सुरक्षा न सिर्फ आपको बल्कि दूसरों के लिए भी सुरक्षित वातावरण का निर्माण करती है उन्होंने विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी इन अभियान की और प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की और किसी भी समस्या के लिए प्राधिकार के कार्यालय में संपर्क करने का सलाह प्रदान किया इस दौरान अधिकार मित्र भी उपस्थित थे *संचार वृद्ध आश्रम में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम* सचिव श्री चौधरी ने अभियान के अंतर्गत झींकपानी स्थित संचार वृद्ध आश्रम में भी वृद्धजनों का हाल-चाल लिया, उन्होंने अपने नियमित भ्रमण के क्रम में वृद्धाश्रम में आवासित लोगोँ को नालसा के द्वारा दी जा रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए प्रावधानों के विषय में बताया, उन्होंने भरोसा दिया कि उनके देखभाल की जिम्मेदारी में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और प्राधिकार के माध्यम से विधिक स्वयंसेवक पूर्व की भांति समय-समय पर वृद्ध आश्रम का दौरा करते रहेंगे, कार्यक्रम का संचालन पी एल वी रेणु देवी के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की वार्डन गुलनाज ने किया कार्यक्रम के आयोजन में पी एल वी सोमा बोस, स्वाती मुखर्जी और अलकमा रूही ने अहम भूमिका निभाई.
    2
    90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत झींकपानी कस्तूरबा विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
चाईबासा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए पश्चिम सिंहभूम 
मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में प्राधिकार के तत्वावधान में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत झिकपानी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,  इस दौरान प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें बाल विवाह और बाल सुरक्षा 
संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की, उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह करना न सिर्फ सामाजिक  रूप से अस्वीकार्य है बल्कि यह कानूनन अपराध भी है, ऐसे में बालिकाओं का जैविक विकास बाधित होता है और वह मानसिक रूप से भी विवाह के लिए तैयार नहीं होते और उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, अभी आपके पढ़ने लिखने की और अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण के लिए अध्ययन पर ध्यान देने का उचित 
समय होता है, अतः ऐसी सामाजिक बुराइयों से बचना चाहिए, यदि माता-पिता या अभिभावक ऐसा करने का प्रयास करते हैं तो उन्हें समझाना चाहिए और यह उन्हें यह जानना भी जरूरी है कि ऐसा करने पर यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है.
उन्होंने बाल श्रम और मानव तस्करी के विषय में बताते हुए सचेत किया कि बड़े शहरों में काम मिलने का लोक लुभावना आडंबर दिखाकर बाल तस्कर या मानव तस्कर लोगों को प्रभावित करते हैं परंतु ज्यादातर 
उसकी सच्चाई इसके उलट होती है और बड़े शहरों में उनका न सिर्फ शारीरिक औऱ मानसिक शोषण होता है बल्कि आर्थिक रूप से भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाता, ऐसे प्रलोभनों के प्रति सावधान रहना चाहिए और यदि कोई ऐसा करे तो उसके विरुद्ध डालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर या चाइल्डलाइन 1098 और पुलिस 100 या 112 पर इसकी सूचना दी जा सकती है, प्राधिकार का सदैव प्रयास होता है कि ऐसे अप्रिय स्थिति को उत्पन्न होने से पहले ही जन जागरूकता के माध्यम से समाप्त किया जा सके.
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उन्होंने बालिकाओं को बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से प्रति आगाह करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया,  इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक सिगनलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क के किनारे लगाए गए ऐसे चिन्ह राहगिरो की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत होते हैं जिसका अनुपालन अवश्य करना चाहिए सड़क में की गई सुरक्षा न सिर्फ आपको बल्कि दूसरों के लिए भी सुरक्षित वातावरण का निर्माण करती है उन्होंने विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी इन अभियान की और प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की और किसी भी समस्या के लिए प्राधिकार के कार्यालय में संपर्क करने का सलाह प्रदान किया इस दौरान अधिकार मित्र भी उपस्थित थे
*संचार वृद्ध आश्रम में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम* 
सचिव श्री चौधरी ने अभियान के अंतर्गत झींकपानी स्थित संचार वृद्ध आश्रम में भी वृद्धजनों का हाल-चाल लिया, उन्होंने अपने नियमित भ्रमण के क्रम में वृद्धाश्रम में आवासित लोगोँ को नालसा के द्वारा दी जा रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए प्रावधानों के विषय में बताया, उन्होंने भरोसा दिया कि उनके देखभाल की जिम्मेदारी में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और प्राधिकार के माध्यम से विधिक स्वयंसेवक पूर्व की भांति समय-समय पर वृद्ध आश्रम का दौरा करते रहेंगे,
कार्यक्रम का संचालन पी एल वी रेणु देवी के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की वार्डन गुलनाज ने किया  कार्यक्रम के आयोजन 
में पी एल वी सोमा बोस, स्वाती मुखर्जी और अलकमा रूही ने अहम भूमिका निभाई.
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.