*प्रेस नोट* आज दिनांक 05/02/2026 को श्री पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी चित्रकूट द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय में चल रही मुख्यमन्त्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चित्रकूट जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं संबन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा अभ्युदय कोचिंग में नीट की तैयारी कर रहे छात्रों से संवाद किया गया तथा छात्र छात्राओं को परीक्षा की तैयारी हेतु विगत पन्द्रह वर्षों के प्रश्नपत्रों को साल्व करने हेतु कहा गया। छात्र/छात्राओं से यह भी कहा कि चित्रकूट जनपद से मेडिकल में चयनित होकर पुनः जनपद में आकर सेवा जरूर करिये क्योंकि इस जनपद में अच्छे चिकित्सकों का अभाव है। जिलाधिकारी ने छात्रों की मांग पर नीट की प्रतिदिन तीन कक्षाएं संचालित करने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये। कोचिंग में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वारा जगह के अभाव के बारे में अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जगह के अभाव के दृष्टिगत अभ्युदय हाल के ऊपर एक और हाल निर्मित कराये जाने की अनुमति दी गयी तथा सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, चित्रकूट को उक्त के संबन्ध में शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निदेश दिये। उक्त कोचिंग संस्थान में अत्यधिक सुदूर के ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र/छात्राएं अध्ययनरत है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि जनपद के प्रत्येक छात्र एवं छात्राओं की सुविधा को देखते हुए इसी प्रकार की लाइब्रेरी जनपद की अन्य तहसील मुख्यालयों में स्थापित की जाये तथा नीट आदि की कक्षाएं संचालित कराई जायें। सर्वप्रथम मऊ तहसील में नीट की कक्षाओं के संचालन हेतु योग्य शिक्षकों के इम्पैनलमेण्ट की कार्यवाही पूर्ण की जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी नीट की तैयारी कर रहे छत्र/छात्राओं के साथ संवाद करते हुए एमसीक्यू टेस्ट के लिए तथा मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। *जिला सूचना कार्यालय, चित्रकूट*

- बांदा अतिक्रमण हटाते समय पोकलैंड मशीन के ऊपर गिरा पूरा मकान बड़ी घटना होते होते टली घटना का लाइव वीडियो आया सामने घटना में पोकलैंड चालक हुआ घायल सीओ सौरभ् सिंह एवं उप जिलाधिकारी के तत्परता से ड्राइवर को जेसीबी से सकुशल निकाल कर भिजवाया गया अस्पताल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती व्यापारियों ने घटना के लिए तहसील प्रशासन सहित पीडब्ल्यूडी को ठहराया दोषी लापरवाही पूर्ण तरीके से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा मामला बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़ा हुआ हैl बाईट- के के महंत- व्यापारी नेता1
- लोकेशन नोएडा नोएडा में बसंत ऋतु में होने जा रहा है पुष्प प्रदर्शनी 2026 का भव्य आयोजन। 38 वीं नोएडा पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की विभिन्न प्रजातियों से तैयार किया जा रहा केदारनाथ मंदिर रहेगा आकर्षण का केंद्र। फूलों से निर्मित केदारनाथ मंदिर की 40 फीट रहेगी ऊंचाई। नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026 में जनपद के तीनों प्राधिकरण समेत उत्तर रेलवे, भारतीय थल सेना, कोटा हाउस, भारत पेट्रोलियम, एलजी, एडोब सिस्टम, दिल्ली पब्लिक स्कूल आदि करेंगे प्रतिभाग। गौतमबुद्ध के सांसद डॉ महेश शर्मा द्वारा विधिवत रूप से किया जाएगा पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ। पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों का भी किया जाएगा आयोजन। पुष्प प्रदर्शनी के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन। आगामी 19 फरवरी से लेकर 22 फरवरी 2026 तक किया जाएगा पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन। नोएडा के सेक्टर -33 A में स्थित शिल्प हाट में किया जाएगा पुष्प प्रदर्शनी 2026 का आयोजन। नोएडा के सेक्टर -6 में स्थित नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर प्रेसवार्ता का आयोजन कर दी गई जानकारी। बाइट:-वंदना त्रिपाठी ,एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण ।1
- Post by ओम प्रकाश पत्रकार1
- *बिजली विभाग के एसडीओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप, पीड़ित को कार्यालय से बाहर निकालने का दावा* *कौशाम्बी संदेश नेटवर्क* बिजली विभाग के उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा में एक आम नागरिक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। जयन्तीपुर निवासी नीरज कुमार मिश्र पुत्र सत्यदेव मिश्र ने उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) विनय कुमार सिंह पर कार्यालय में समस्या सुनने के बजाय अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, हाथ पकड़कर बाहर निकालने और दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है।पीड़ित नीरज कुमार मिश्र के अनुसार वह दिनांक 03 फरवरी 2026 को बिजली से संबंधित अपनी समस्या को लेकर उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा पहुंचे थे। उन्होंने जब अपनी समस्या एसडीओ को बताने का प्रयास किया तो अधिकारी ने कथित रूप से कहा— “यह मेरा काम नहीं है कि मैं सभी को समझाता रहूँ” और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि जब पीड़ित ने दोबारा अपनी बात रखने का प्रयास किया तो एसडीओ ने उनका हाथ पकड़कर कार्यालय से बाहर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य उसके पास मौजूद है, जिसमें अधिकारी का व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीओ द्वारा यह धमकी दी गई कि यदि सरकारी कार्य में बाधा डाली गई तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया जाएगा। घटना से आहत होकर पीड़ित ने 04 फरवरी 2026 को एक्सईएन अधिकारी को लिखित शिकायत दी, लेकिन वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि इस प्रकरण में कुछ नहीं किया जा सकता। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले ने विभागीय कार्यशैली और आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- कैंसर की कहानी डॉ राजीव सिंह की जुबानी, देखें खास रिपोर्ट1

- कौशाम्बी....आज दिनांक 06.02.2026 को थाना करारी अन्तर्गत ग्राम अगियोना के अनिल पुत्र स्व0 लल्लू प्रसाद द्वारा तहरीर दी गई कि उनके पुत्र को उनके ही परिवार के तीन लोगों द्वारा भूसा भरने को लेकर धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई है, जिसके संबंध में थाना करारी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बाद पूछताछ अग्रिम विधिक कार्यवाही की है ।। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1