घर के सामने खेत में मिला अकेली रहने वाली महिला का शव, सिर में गंभीर चोट से मौत की आशंका जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरकौती में उस समय हड़कंप मच गया, घर के सामने खेत में मिला अकेली रहने वाली महिला का शव, सिर में गंभीर चोट से मौत की आशंका जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरकौती में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव उसके घर के सामने खेत में पड़ा मिला। मृतका की पहचान कमला देवी (55 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय मुन्ना लाल (बरार) के रूप में हुई है। मृतका के दो पुत्र सुनील एवं अंकित हैं, जो वर्तमान में घर से बाहर रहते हैं। महिला घर पर अकेली रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार मृतका के पति का लगभग 20 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका था। कमला देवी घर पर बकरी पालन का कार्य करती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह उठकर बकरियों को घर के बाहर बांधकर चारा-पानी देती थीं। आज भी रोज़ की तरह बकरियां घर के बाहर बंधी हुई मिलीं, लेकिन महिला स्वयं घर के बाहर सामने खेत में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची 112 पीआरवी टीम ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और गहन निरीक्षण किया। जालौन पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक महिला के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की मृत्यु सिर में चोट लगने के कारण हुई है। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाए और घटना का शीघ्र खुलासा किया जाए। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
घर के सामने खेत में मिला अकेली रहने वाली महिला का शव, सिर में गंभीर चोट से मौत की आशंका जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरकौती में उस समय हड़कंप मच गया, घर के सामने खेत में मिला अकेली रहने वाली महिला का शव, सिर में गंभीर चोट से मौत की आशंका जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरकौती में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव उसके घर के सामने खेत में पड़ा मिला। मृतका की पहचान कमला देवी (55 वर्ष)
पत्नी स्वर्गीय मुन्ना लाल (बरार) के रूप में हुई है। मृतका के दो पुत्र सुनील एवं अंकित हैं, जो वर्तमान में घर से बाहर रहते हैं। महिला घर पर अकेली रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार मृतका के पति का लगभग 20 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका था। कमला देवी घर पर बकरी पालन का कार्य करती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह उठकर बकरियों को घर के बाहर बांधकर चारा-पानी देती थीं। आज भी रोज़ की तरह बकरियां घर के बाहर बंधी हुई
मिलीं, लेकिन महिला स्वयं घर के बाहर सामने खेत में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची 112 पीआरवी टीम ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और गहन निरीक्षण किया। जालौन पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक महिला के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की मृत्यु सिर में चोट लगने के कारण हुई है। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाए और घटना का शीघ्र खुलासा किया जाए। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
- वृद्धा आश्रम में एक वर्षीय बालक का जन्मदिन मनाकर दिया सेवा और संस्कार का संदेश जालौन। नगर जालौन के कोच चौराहा स्थित वृद्धा आश्रम में बुधवार को समाजसेवा और संस्कारों से जुड़ा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवानदास वर्मा के नाती के एक वर्ष के जन्मदिवस के अवसर पर उनके पुत्र जोनी वर्मा द्वारा वृद्धा आश्रम में सादगीपूर्वक जन्मदिन मनाया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, नगर जालौन द्वारा चलाई जा रही सामाजिक मुहिम के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता, महामंत्री दीपू लाला, कौशल किशोर गुप्ता, अनिल गुप्ता ख़कसीस, नीरज राठौर सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत वृद्धा आश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को भोजन प्रसादी कराई गई। साथ ही उन्हें मुद्रा भेंट करने के साथ-साथ कंबल का वितरण भी किया गया और बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस सेवा भावपूर्ण पहल से वृद्धजनों के चेहरों पर विशेष प्रसन्नता दिखाई दी। इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी एवं पत्रकार पुष्पेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान करना और उनके साथ समय बिताना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को सही संस्कारों की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संयुक्त रूप से बताया कि संगठन द्वारा लोगों को निरंतर प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने जीवन के खुशी के पल—जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ आदि—वृद्धा आश्रम, अनाथालय व अन्य सामाजिक संस्थानों में मनाएं, जिससे फिजूलखर्ची पर रोक लगे और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा मिले।1
- जालौन में सपा ने भाजपा पर मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। सपा नेताओं का कहना है कि भाजपा से जुड़े नेता और कार्यकर्ता गलत तरीके से फॉर्म नंबर-7 भरवाकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर दबाव बना रहे हैं, ताकि मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटवाए जा सकें। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय उरई पहुंचे और जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। सपा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- जालौन जिले के एक गांव में कक्षा 9 की छात्रा से गेंगरेप पर हुई कार्रवाई1
- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पत्नी ने अपने पति की गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या यौन संबंध के दौरान हुई और पति की हत्या में उसका प्रेमी आदेश भी शामिल था. सात वर्षीय बेटे ने पुलिस को बताया कि मां ने पिता पर हमला करते समय कहा था, “पापा को सुई लगा रहे हैं.” बाद में पत्नी पूजा ने जुर्म कबूल किया और खुलासा हुआ कि उसके प्रेम संबंध उसके रिश्ते के भांजे के साथ थे.1
- वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की साजिश का आरोप, सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन रोहितसोनी उरई (जालौन)। जनपद में मतदाता सूची में हेराफेरी को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर सत्ता के रसूख का इस्तेमाल कर मतदाताओं के नाम कटवाने का गंभीर आरोप लगाया है। सपा का दावा है कि जनपद की उरई और माधौगढ़ विधानसभाओं में विपक्षी विचारधारा वाले मतदाताओं को लक्ष्य बनाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, उरई विधानसभा के शेखपुर अहीर, धगुवां कलां और माधौगढ़ के पचोखरा समेत कई बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हैं। आरोप है कि ये लोग नए बने मतदाताओं से जबरन 'फॉर्म नंबर-07' (नाम विलोपन फॉर्म) भरवाकर बीएलओ पर नाम काटने का दबाव बना रहे हैं। दीपराज गुर्जर ने कहा कि जिन मतदाताओं ने हाल ही में अपनी एसआईआर प्रक्रिया पूरी की है, उन्हें डराकर लोकतंत्र के अधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। सपा ने प्रशासन से मांग की है कि हाल ही में जमा किए गए सभी संदिग्ध फॉर्म नंबर-07 को तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही पारदर्शिता के लिए प्रतिदिन जमा होने वाले फॉर्मों का विवरण सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि फर्जी तरीके से फॉर्म भरवाने वालों पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो निर्वाचन प्रक्रिया पर जनता का भरोसा उठ जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जालौन : रामपुरा थाना क्षेत्र की घटना में एक पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उसने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म के मामले की बात कही थी। जिसका परीक्षण कराया गया, वह घटना सत्य पाई गई। इसके बाद दोषियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।1
- Post by Sugirv Kushwha1
- जालौन में बुधवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मिहोना रोड स्थित जय मां दुर्गे गेस्ट हाउस के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कुठौंद थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान कुठौंद कस्बा निवासी अजय (29) पुत्र जमुना प्रसाद के रूप में हुई है। अजय ने अपने घर के अंदर कमरे में मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या की। यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।1