जसवंतनगर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार: धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में जसवंतनगर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार: धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में वांछित था आरोपी, कोर्ट में पेश जसवंतनगर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि जसवंतनगर पुलिस टीम वांछित/वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी क्रम में मोहल्ला होमगंज निवासी अशोक कुमार (38 वर्ष) पुत्र रामलखन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अशोक कुमार के खिलाफ माननीय न्यायालय ACJM-II, इटावा द्वारा गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। उसके विरुद्ध मुकदमा संख्या 23/2025, अपराध संख्या 389/2022, धारा 420, 406 और 504 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार काफी समय से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय इटावा के समक्ष पेश किया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान जारी रहेगा।

- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: जसवंतनगर में एक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी जसवंतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना नगला कन्हई के पास जसवंतनगर-सिविल लाइन बॉर्डर क्षेत्र में रात करीब 9:25 बजे हुई। पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या यूपी75 एएन 8621) पर सवार दो युवक जसवंतनगर से मानिकपुर मोड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मानिकपुर निवासी निग्नेश (मूल रूप से तुलारामपुर निवासी) की हालत गंभीर थी, जबकि उसके साथ सवार प्रिंस भी घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल मोतीझील पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने निग्नेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक निग्नेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- *(RY) लखनऊ-* *BJP की महिला जन आक्रोश रैली......!!* CM आवास से विधान भवन तक पदयात्रा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदयात्रा में शामिल। डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक शामिल। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रैली में मौजूद। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सभी मंत्री मौजूद। *बड़ी संख्या में महिलाएं पदयात्रा में मौजूद हैं।* महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP की रैली।1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- इटावा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9430 लीटर अवैध/देशी शराब का विनष्टिकरण किया। मा० न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख बताई गई है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थाना चौबिया पुलिस द्वारा अभियोजन व राजस्व विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई। विनष्टिकरण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सैफई रोहित कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव और क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। प्रक्रिया के दौरान पहले शराब के नमूने सुरक्षित किए गए, इसके बाद शेष अवैध शराब को जेसीबी मशीन के जरिए नष्ट कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। पुलिस के अनुसार यह शराब थाना चौबिया में दर्ज तीन अभियोगों से संबंधित थी। इटावा पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आमजन से सूचना देने की अपील की गई है।2
- भिंड में गोली मारकर युवक की हत्या। पुराने विवाद को लेकर कि युवक की हत्या। निमंत्रण से घर वापस जाते समय मारी गोली। आरोपी मौके से हुए फरार। हत्या से पहले आरोपियों ने रास्ता रोककर मृतक से किया विवाद,फिर गोली मारकर कर दी हत्या। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। देर रात की घटना। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी। मेहगांव थाना क्षेत्र की घटना।1
- ⏩सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान ⏩आप सबको कहना चाहता हूं चौकन्ना रहें : अखिलेश यादव ⏩बीजेपी हारते समय कुछ भी कर सकती है,अब वो हार रही है" ⏩जाएगी तो कभी लौटकर नहीं आएगी : अखिलेश यादव ⏩ये डर सबसे ज्यादा उनके अंदर है : अखिलेश यादव ⏩''जो लोग ये झूठ बोल सकते है, जो कानून बन गया हो उसके लिए शपथ लिए हुए लोग सड़कों पर घूम रहे है'' ⏩''और कह रहे हैं कि महिला आरक्षण पास नहीं हुआ है'' ⏩उनकी बदनीयत नहीं पास हुई है : अखिलेश यादव ⏩''उनका षड्यंत्र जनता ने देख लिया कि कितना बड़ा षड्यंत्र है'' ⏩''हमें तो ये भी पता हैं कि एक नौजवान ने हमें चाय क्या पिला दी उन्होंने तो दुकान ही बंद करा दी''1
- सीओ ने संभाला मोर्चा,हाईवे पर सघन चेकिंग में 110 वाहनों के चालान 2.19लगाया जुर्माना जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात सीओ आयुषी सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोनई चौकी और बस स्टैंड चौराहे के आसपास थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार व शिवशंकर समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 110 वाहनों के चालान किए, जिनमें मोटरसाइकिल सवार, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले और काली फिल्म लगी गाड़ियां शामिल रहीं। इसके अलावा 10 वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल लगभग 2 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को भी चेतावनी दी गई। सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील के साथ विना हेल्मेट और विना कागजात के वाहन को नहीं चलाये इस दौरान नव विवाहित महिलाओं को समझाया कि मेरी इस बात की गांठ बांध लो कि जब भी आपके पति घर से वाहन लेकर निकल कर बाहर जाएं तो चाबी से पहले अपने पति को हेल्मेट लगाने के लिए दे। फोटो: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात वाहन चेकिंग अभियान चलाती सीओ आयुषी सिंह व मौजूद पुलिस बल।1