Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला किया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला किया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- क्या ग्राम प्रधान पर होगी कार्रवाई या प्रधानी के रसूख में दब जाएगा मामला? कौशाम्बी में पानी जैसी मूलभूत समस्या की शिकायत करना ग्रामीणों को भारी पड़ने का आरोप लगा है। ग्राम प्रधान और उनके पुत्र पर मारपीट, गाली-गलौज तथा जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ितों ने बाकायदा थाना कोखराज में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है और घटना का वीडियो साक्ष्य होने का दावा भी किया है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपों की सच्चाई सामने लाएगी? क्या कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होगी, या फिर प्रधानी के रसूख के आगे मामला दबकर रह जाएगा? ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस बिना किसी दबाव के जांच करेगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है। > नोट: ग्राम प्रधान व अन्य पर लगाए गए आरोप पीड़ितों के प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की जांच/पक्ष सामने आना बाकी है। क्या ग्राम प्रधान पर होगी कार्रवाई या प्रधानी के रसूख में दब जाएगा मामला? कौशाम्बी में पानी जैसी मूलभूत समस्या की शिकायत करना ग्रामीणों को भारी पड़ने का आरोप लगा है। ग्राम प्रधान और उनके पुत्र पर मारपीट, गाली-गलौज तथा जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ितों ने बाकायदा थाना कोखराज में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है और घटना का वीडियो साक्ष्य होने का दावा भी किया है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपों की सच्चाई सामने लाएगी? क्या कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होगी, या फिर प्रधानी के रसूख के आगे मामला दबकर रह जाएगा? ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस बिना किसी दबाव के जांच करेगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है। > नोट: ग्राम प्रधान व अन्य पर लगाए गए आरोप पीड़ितों के प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की जांच/पक्ष सामने आना बाकी है।1
- थाना मंझनपुर पुलिस ने समदा में हुई हत्या की घटना का किया सफल अनावरण ,हुआ खुलासा एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा ब्याज के रुपए मांगने पर रची गई हत्या की साजिश ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी...थाना मंझनपुर पुलिस ने समदा में हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण कर दिया है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है।ब्याज के रुपए मांगने पर हत्या की साजिश रची गई थी।ग़ौरतलब हो कि दिनांक 25.08.2026 को सुबह लगभग 08.00 बजे थाना मंझनपुर को सूचना प्राप्त हुई कि समदा अन्तर्गत राम वनगमन मार्ग के किनारे निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। सूचना पर तत्काल थाना मंझनपुर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया तो मृतक का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान शकील हसन के रूप में हुयी, परिजनो द्वारा बताया गया कि कल रात्रि 09.00 बजे शकील अहमद अपने भाई का दवा लेने मंझनपुर गया था काफी देर तक नहीं आया तो हमलोग उसकी खोज बीन करने लगे तथा फोन लगाने पर भी फोन स्वीच आफ बताया। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा घटना का स्थलीय निरीक्षण किया गया, फील्ड यूनिट फोरेंसिक टीम द्वारा मौके पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी एवं स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण करायी गयी। हत्या के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 362/26 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र, सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। शुक्रवार 28 अगस्त को घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन तथा साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आये अभियुक्त मोहम्मद कदीम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी ग्राम समदा, थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर भडेसर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक लोहे का चाकू, मृतक के सिर पर प्रहार में प्रयुक्त एक अदद ईंट तथा मृतक के टूटे हुये मोबाइल का पार्ट, पर्स एवं दस्तावेज बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि मेरे गांव के शकील से मेरा पैसों का लेन देने था। मैने शकील अहमद उर्फ राशिद से करीब ₹1,10,000/- रुपये ब्याज पर उधार लिए थे, जिसके बदले में वह मुझसे ब्याज सहित ₹2,75,000/- की मांग कर रहा था। मेरे पास रुपये नही थे, मैं बार-बार समय मांग रहा था, लेकिन पैसे नहीं दे पा रहा था। मुझे पैसे न देने पड़े इसलिये शकील की हत्या करने की योजना बनाई। दिनांक 24.08.2026 को रात करीब 10:00 बजे मैंने राशिद को पैसे देने के बहाने से बधवा रजभर जाने वाले घनश्यामपुर चौराहा, रामपथ गमन मार्ग हाईवे के पास बुलाया। राशिद के साथ राम वनगमन मार्ग के नीचे स्थित निर्माणाधीन मकान में रखी चारपाई पर जाकर बैठ गए तथा मौका पाकर शकील अहमद उर्फ राशिद की हत्या कर दी। मैंने घटना को अन्य रूप देने के उद्देश्य से चूडिया तोडकर चारपाई पर डाल दी, कंडोम एवं वियाग्रा की गोलियां शकील की जेब में रख दी तथा लेडीज कपडा और चप्पल चारपाई के नीचे रख दिया था।1
- कारी से प्रयागराज की ओर जाने वाला जीटी रोड पर गिरने से बाधित कारी से प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा का सामना करना पड़ा क्योंकि बारिश ज्यादा होने के कारण एक बहुत बड़ा पेड़ अपने आप भी सड़क पर गिर गया जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई यातायात भी बाधित रहा2
- अमेठी में नर्सिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों के हंगामे के बाद भारी पुलिस बल तैनात अमेठी के संजय गांधी अस्पताल नर्सिंग कॉलेज में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल के कमरे में मौत हो गई। घटना के बाद से ही कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल है और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का गंभीर आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और कॉलेज प्रशासन ने बिना उनकी सहमति या सूचना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के स्वजन अस्पताल पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही तथा साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। परिजनों का कहना है कि उन्हें कॉलेज प्रशासन की तरफ से पहले सही जानकारी नहीं दी गई और जब वे पहुंचे, तो छात्रा का शव पहले ही पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था। इस मनमानी कार्रवाई से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। मौके की नजाकत को भांपते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज के कर्मचारियों और अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके ।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- कौशाम्बी। रक्षाबंधन पर्व पर मुफ्त बस यात्रा के चलते सैनी चौराहे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बसें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आईं। महिलाओं और बच्चों को बैठने तक की जगह नहीं मिली। भीड़ के चलते कई यात्री बस में सवार नहीं हो सके और उन्हें अगली बस का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने महिलाओं और बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है।1
- राम रहीम फिर जेल से बाहर आया। 21 दिन की पैरोल मंजूर हुई। आज सुबह सुनारिया (हरियाणा) जेल से बाहर निकला और सीधे सिरसा डेरे में पहुंचा। 9 साल में वह 17वीं बार जेल से बाहर आया है। इस साल उसे अभी तक 91 दिन की पैरोल मिल चुकी है। राम रहीम फिर जेल से बाहर आया। 21 दिन की पैरोल मंजूर हुई। आज सुबह सुनारिया (हरियाणा) जेल से बाहर निकला और सीधे सिरसा डेरे में पहुंचा। 9 साल में वह 17वीं बार जेल से बाहर आया है। इस साल उसे अभी तक 91 दिन की पैरोल मिल चुकी है।1
- बीती रात 1:30 बजे अमूल दूध से लदी पिकअप पलटी, हजारों लीटर दूध सड़क पर बहा वाराणसी- चोलापुर में हादसा धरशौना-सिंधोरा मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास हुआ हादसा1
- कौशांबी....थाना मंझनपुर पुलिस टीम ने दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी...थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बहला-फुसला कर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि दिनांक 17.08.2026 को थाना मंझनपुर पर वादिनी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरी पुत्री नाबालिग पुत्री को आरोपी लवकुश बहला फुसला कर भगा ले गया है। इसकी शिकायत करने जब आरोपी के घर गये तो उसके माता-पिता द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु०अ०सं० 343/2026 धारा 137(2)/87/352/351(2) बीएनएस व 3 (2) 5क/3 (1) ध एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। पीड़िता की बरामदगी के पश्चात बयान के आधार पर थाना मुकदमा उपरोक्त में धारा 65 (1) बीएनएस व 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है। उपरोक्त क्रम में बृहस्पतिवार दिनांक 27.08.2026 को थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त लवकुश पुत्र दशरथ लाल लोध निवासी हटवा रामपुर मडुंकी थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को लच्छीपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1