Shuru
Apke Nagar Ki App…
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की कुछ झलकियां
Times of Uttar Pradesh
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की कुछ झलकियां
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ISIS से जुड़े संदिग्ध रिजवान को यूपी ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रिजवान को देर शाम पडरौना कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। रिजवान का आतंकी कनेक्शन कोई नया नहीं है। इससे पहले 22 जनवरी 2016 को कसया थाना क्षेत्र के सबया गांव से उसकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद वह 2017 से 2023 तक एक बम विस्फोट मामले में जेल में बंद रहा। जांच में सामने आया था कि रिजवान मुंबई से गिरफ्तार आतंकी मुतेबिर शेख के संपर्क में था। उसे ISIS के सरगना बगदादी से मिलवाने का लालच दिया गया था। इसके बदले हरिद्वार अर्धकुंभ में बम धमाका करने का टास्क सौंपा गया था, लेकिन मिशन पूरा होने से पहले ही उसकी गिरफ्तारी हो गई थी। जेल से रिहा होने के बाद रिजवान ने अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए नया तरीका अपनाया। वह पडरौना के छावनी इलाके में फास्ट फूड की दुकान चलाने लगा। एजेंसियों को शक है कि इसी की आड़ में वह युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा था और उन्हें कट्टरपंथ की ओर प्रभावित कर रहा था। रिजवान मूल रूप से पडरौना के सिसवा मठिया का रहने वाला है। उसके पिता निजामुद्दीन अहमद लेखपाल पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में कसया नगर में रहते हैं। रिजवान के पिता का कहना है कि वे भारत के नागरिक हैं और अपने देश से प्रेम करते हैं। यदि उनके बेटे ने कोई गलती की है और वह दोषी है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए। जेल से बाहर आने के बाद रिजवान ने अपना ठिकाना बदल लिया था और छावनी के राइनी मोहल्ले में घर बना लिया था। बाहरी तौर पर सामान्य जिंदगी जीते हुए वह अंदर ही अंदर संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार रिजवान उनके लिए वांछित था। उसके खिलाफ क्राइम संख्या 80/26 के तहत विस्फोटक अधिनियम की धारा 4/5 सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि वह अक्सर अंतरराष्ट्रीय कॉल करता था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां रिजवान से गहन पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।1
- गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित एक कॉलेज फेस्ट के दौरान पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ एक शॉकिंग इंसिडेंट हुआ। शो के बीच में एक स्टूडेंट अचानक सिक्योरिटी घेरा तोड़कर स्टेज पर चढ़ गया, जिससे सुनंदा और वहां बाकी लोग बुरी तरह डर गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुनंदा तुरंत स्टेज छोड़कर चली गईं, जबकि सिक्योरिटी टीम ने छात्र को फौरन वहां से बाहर निकाला। अब सुनंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके इस पूरी पूरी घटना पर अपना ओपिनियन दिया है।इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में सुनंदा ने माना कि वह उस वक्त इस तरह की स्थिति के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं और छात्र को अचानक सामने देखकर वह जोर से चिल्लाई थीं। उन्होंने बताया कि इस घटना से वहां मौजूद हर कोई डर गया था। कॉलेज मैनेजमेंट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टूडेंट के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है, लेकिन सुनंदा ने बड़ा दिल दिखाते हुए इंस्टीट्यूट से उसे माफ करने की अपील की है। सिंगर का मानना है कि छात्र का इरादा शायद बुरा नहीं था, बस उसका तरीका गलत था1
- Post by Neeraj Saha Journalist2
- कुशीनगर - में पकड़ा गया ISIS का एजेंट रिजवान देर शाम आतंकी रिजवान की हुई गिरफ्तारी UP ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार ट्रांजिस्ट रिमांड पर अपने साथ ले गई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रायनी मोहल्ला छावनी से हुई गिरफ्तारी1
- बंटू कुशवाहा को मिलेगी दाखिला, परिवार में ख़ुशी का माहौल, बंटू बोला धन्यवाद डीएम सर कुशीनगर बंटू कुशवाहा को मिलेगी दाखिला, परिवार में ख़ुशी का माहौल, बंटू बोला धन्यवाद डीएम सर। DM Kushinagar1
- जब मशीन ने अपनी दहाड़ भरी… तो हवा में आग लग गई ⚡✈️ धरती और आसमान दोनों थर्राए 🌪️ ये कोई शो नहीं, असली पावर का टाइम है 💥🔥 हर कोई इसे देख पाए, ये किस्मत वाली बात है1
- Post by Times of Uttar Pradesh1