logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*39 वर्षों तक शिक्षा की सेवा, अब सम्मान की बारी: 31 जुलाई को होगा प्रधानाध्यापक आलोक त्रिपाठी का भव्य विदाई समारोह* *39 वर्षों तक शिक्षा की सेवा, अब सम्मान की बारी: 31 जुलाई को होगा प्रधानाध्यापक आलोक त्रिपाठी का भव्य विदाई समारोह* सतना शासकीय सेवा में 39 वर्ष तक शिक्षा की अलख जगाने वाले शासकीय प्राथमिक शाला महदेवा के प्रधानाध्यापक _श्री आलोक त्रिपाठी_ 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सम्मान में परिवार द्वारा 31 जुलाई को शाला परिसर में भव्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार समारोह _शुक्रवार 31 जुलाई_ को _सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक_ शासकीय प्राथमिक शाला, महदेवा में आयोजित होगा। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी को शाल-श्रीफल से सम्मानित कर उनके शैक्षणिक योगदान को याद किया जाएगा। समारोह को और भी जनोपयोगी बनाने के लिए परिसर में _निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर_ भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए _प्रीतिभोज_ की व्यवस्था रखी गई है। *शिक्षक के साथ समाजसेवी की पहचान* श्री त्रिपाठी ने नौकरी के साथ-साथ समाजसेवा में भी मिसाल कायम की है। लोगों ने बताया कि बीते 4 वर्षों में उन्होंने लगभग _3,000 पौधे_ लगवाए हैं जो आज हरे-भरे वृक्ष बन चुके हैं। इसके अलावा वे पिछले कई वर्षों से हर _मंगलवार और शनिवार_ को धवारी स्टेडियम स्थित CMHO कार्यालय के सामने मंदिर में लगभग _500 श्रद्धालुओं को खिचड़ी-खीर का प्रसाद_ वितरित कर रहे हैं। इस समारोह के निवेदक श्री आलोक त्रिपाठी के परिजन _श्री चन्द्रकमल त्रिपाठी, सुकीर्ति त्रिपाठी, सूर्यकमल त्रिपाठी, विनय कमल त्रिपाठी_ एवं समस्त परिवार ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों एवं आमजन से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सम्मान समारोह को सफल बनाएं।

22 hrs ago
user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•

More news from Indore and nearby areas
  • कोलगवा कोतवाली क्या अपराधी को बचा रही है❗️ नीतू सिंह का कहना है उसके पति के साथ उसके जान को खतरा है उनके साथ कोई भी घटना होती है उसकी जबाब देही शिवशंकर पाण्डेय,संयोग जयसवाल राकेश मिश्रा सवर्ण सोनी जबाब देह होगा। सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के आफिस मै आकर अपनी आप बिती सुनाई ।जिसमे भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने आश्वासन दिया है आपके साथ किसी भी तरह से गलत नही होना दिया जायेगा। पुलिस प्रशासन अपराध करने की छूट दे रखा है❗️
    1
    कोलगवा कोतवाली क्या अपराधी  को बचा रही है❗️
नीतू सिंह का कहना है उसके पति के साथ उसके जान को खतरा है उनके साथ कोई भी घटना होती है उसकी जबाब देही शिवशंकर पाण्डेय,संयोग जयसवाल  राकेश  मिश्रा सवर्ण सोनी जबाब देह होगा।
सतना
भारतीय जन मोर्चा पार्टी के आफिस मै आकर अपनी आप बिती सुनाई  ।जिसमे  भारतीय जन मोर्चा पार्टी  ने आश्वासन दिया है आपके साथ  किसी भी तरह से गलत नही होना दिया जायेगा।
 पुलिस प्रशासन अपराध करने की छूट  दे रखा है❗️
    user_Dileep bunkar
    Dileep bunkar
    Salesperson Unchahara, Indore•
    12 hrs ago
  • क्षेत्र में बारिश न होने से किसान चिंतित फसल सूखने के बन रहे आसार इस समय क्षेत्र में बारिश न होने के कारण किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता होने लगी है क्योंकि सावन का महीना चालू हो गया है और बारिश प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष बहुत कम बारिश देखने को मिल रही है जहां आषाढ़ के मौसम में फासले एवं खेत बारिश होने से लबालब भरे रहते थे वहीं इस वर्ष सभी खेत खाली दिख रहे हैं किसानों के द्वारा अभी तक खरीफ की फसल में उरद तीली अरहर की कुछ फसल बोई गई थी और धान की फसल लगाई जानी है लेकिन वर्षा न होने पर किसान वर्षा का इंतजार कर रहा है जिससे आगामी फसलकी सही ढंग से खेती कर सके
    1
    क्षेत्र में बारिश न होने से किसान चिंतित फसल सूखने के बन रहे आसार
इस समय क्षेत्र में बारिश न होने के कारण किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता होने लगी है क्योंकि सावन का महीना चालू हो गया है और बारिश प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष बहुत कम बारिश देखने को मिल रही है जहां आषाढ़ के मौसम में फासले एवं खेत बारिश होने से लबालब भरे रहते थे वहीं इस वर्ष सभी खेत खाली दिख रहे हैं किसानों के द्वारा अभी तक खरीफ की फसल में उरद  तीली अरहर की कुछ फसल बोई गई थी और धान की फसल लगाई जानी है लेकिन वर्षा न होने पर किसान वर्षा का इंतजार कर रहा है जिससे आगामी फसलकी सही ढंग से खेती कर सके
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    12 hrs ago
  • मझगवां वन परिक्षेत्र के कैलाशपुर के जंगल मे दिखा अवयस्क टाइगर, हिरौंदी- कैलाशपुर मार्ग में भखरा नाले के समीप सड़क पर बैठा था टाइगर, सतना- मझगवां वन परिक्षेत्र के कैलाशपुर के जंगल मे दिखा अवयस्क टाइगर, हिरौंदी- कैलाशपुर मार्ग में भखरा नाले के समीप सड़क पर बैठा था टाइगर, गाड़ी की लाइट से सड़क के नीचे झाड़ियों में घुसा बाघ, 2 से 3 वर्ष के बीच बताई जा रही टाइगर की उम्र, क्षेत्र में दहशत का माहौल, वन विभाग ने सूचना उपरांत गश्ती के निर्देश किये जारी।*
    1
    मझगवां वन परिक्षेत्र के कैलाशपुर के जंगल मे दिखा अवयस्क टाइगर, हिरौंदी- कैलाशपुर मार्ग में भखरा नाले के समीप सड़क पर बैठा था टाइगर,
सतना- मझगवां वन परिक्षेत्र के कैलाशपुर के जंगल मे दिखा अवयस्क टाइगर, हिरौंदी- कैलाशपुर मार्ग में भखरा नाले के समीप सड़क पर बैठा था टाइगर, गाड़ी की लाइट से सड़क के नीचे झाड़ियों में घुसा बाघ, 2 से 3 वर्ष के बीच बताई जा रही टाइगर की उम्र, क्षेत्र में दहशत का माहौल, वन विभाग ने सूचना उपरांत गश्ती के निर्देश किये जारी।*
    user_अनुपम दाहिया
    अनुपम दाहिया
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मैहर के अमरपाटन में आपकी पुलिस आपके द्वार, एडिशनल एस पी मैहर डॉ चंचल नागर की अध्यक्षता में लगा जन चौपाल, जहां जनता को महिला अपराधों,साइबर सुरक्षा,सड़क सुरक्षा नशा मुक्ति के विशेष बिंदुओं पर जागरूक किया गया तथा जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित निदान प्रदान करने की कार्यवाही अमल की गई
    1
    मैहर के अमरपाटन में आपकी पुलिस आपके द्वार, 
एडिशनल एस पी मैहर डॉ चंचल नागर की अध्यक्षता में लगा जन चौपाल, जहां जनता को महिला अपराधों,साइबर सुरक्षा,सड़क सुरक्षा नशा मुक्ति के विशेष बिंदुओं पर जागरूक किया गया तथा जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित निदान प्रदान करने की कार्यवाही अमल की गई
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 01/08/2026 दिन शनिवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रंगार जय हो माई की
    2
    माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 01/08/2026 दिन शनिवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रंगार
                          जय हो माई की
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    1 hr ago
  • हरिद्वार में अचानक धंसी सड़क चलते-चलते महिला अचानक गड्ढे में गिरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना हरिद्वार में अचानक धंसी सड़क चलते-चलते महिला अचानक गड्ढे में गिरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
    1
    हरिद्वार में अचानक धंसी सड़क

चलते-चलते महिला अचानक गड्ढे में गिरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
हरिद्वार में अचानक धंसी सड़क
चलते-चलते महिला अचानक गड्ढे में गिरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
    user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.