सदर बाजार पुलिस ने भाई की हत्या कर नाले में फेंकने वाला गिरफ्तार शाहजहाँपुर/ पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि इन्द्रानगर कॉलोनी निवासी आकाश राठौर ने वादी के छोटे भाई आशीष के साथ मारपीट कर उसे घायल अवस्था में नाले में फेंक दिया था। अगले दिन आशीष का शव मिलने से मामला हत्या में बदल गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 21 अप्रैल को खन्नौत नदी पर बने लोधीपुर पुल के पास दबिश देकर आरोपी आकाश राठौर उर्फ आदर्श (23) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

- गोसाईगंज क्षेत्र में दो समुदायों के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर ब्राह्मण परिवार ने खुद को एससी-एसटी के आतंक से परेशान बताते हुए पलायन की चेतावनी दी है और न्याय की गुहार लगाई है, वहीं दूसरी ओर एससी समाज के लोगों ने पलटवार करते हुए छप्पर जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ब्राह्मण परिवार का कहना है कि बीते कुछ समय से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनके साथ मारपीट व उत्पीड़न की घटनाएं हुई हैं। परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें गांव छोड़ने को मजबूर होना पड़ेगा। दूसरी तरफ एससी समाज के लोगों का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। उनका आरोप है कि विवाद के दौरान उनके छप्पर में आग लगा दी गई, जिससे उन्हें नुकसान हुआ। उन्होंने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।1
- ब्लॉक कार्यालय सिंधौली में हंगामे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार1
- थाना कांट क्षेत्र के ग्राम गुरथना में एक व्यक्ति ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- शादी हमारे में देखिए आप भाभी की वीडियो1
- 7007648710 call per baat kar Ambe ya tan ya boundary ya gamle c7
- Post by Asha Rani1
- तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद1