logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma से आग्रह है कि फसल बीमा कम्पनियों को किसानों के नुकसान का आकलन करके शीघ्रता से क्लेम देने हेतु निर्देशित करें साथ ही राज्य सरकार बिना किसी देरी के एक विशेष आर्थिक पैकेज (राहत पैकेज) किसानों के लिए घोषित करें | राजस्थान के कई जिलों में बेमौसम बारिश और तेज आंधी तथा कई जगह हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत को भारी नुकसान पहुंचाया है,प्राकृतिक आपदा के कहर के कारण किसान आज चिंता व निराशा के बीच खड़ा है, यह केवल नुकसान नहीं बल्कि अन्नदाता की आजीविका पर सीधा प्रहार है, मेरा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma से आग्रह है कि फसल बीमा कम्पनियों को किसानों के नुकसान का आकलन करके शीघ्रता से क्लेम देने हेतु निर्देशित करें साथ ही राज्य सरकार बिना किसी देरी के एक विशेष आर्थिक पैकेज (राहत पैकेज) किसानों के लिए घोषित करें | CMO Rajasthan Government of Rajasthan

on 20 March
user_Ramraj Tilker
Ramraj Tilker
टोंक, टोंक, राजस्थान•
on 20 March

मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma से आग्रह है कि फसल बीमा कम्पनियों को किसानों के नुकसान का आकलन करके शीघ्रता से क्लेम देने हेतु निर्देशित करें साथ ही राज्य सरकार बिना किसी देरी के एक विशेष आर्थिक पैकेज (राहत पैकेज) किसानों के लिए घोषित करें | राजस्थान के कई जिलों में बेमौसम बारिश और तेज आंधी तथा कई जगह हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत को भारी नुकसान पहुंचाया है,प्राकृतिक आपदा के कहर के कारण किसान आज चिंता व निराशा के बीच खड़ा है, यह केवल नुकसान नहीं बल्कि अन्नदाता की आजीविका पर सीधा प्रहार है, मेरा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma से आग्रह है कि फसल बीमा कम्पनियों को किसानों के नुकसान का आकलन करके शीघ्रता से क्लेम देने हेतु निर्देशित करें साथ ही राज्य सरकार बिना किसी देरी के एक विशेष आर्थिक पैकेज (राहत पैकेज) किसानों के लिए घोषित करें | CMO Rajasthan Government of Rajasthan

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर ओवर लोड वाहन चल रहे हैं। जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। ओवरलोड वाहनों पर अगर करे कार्रवाई, तो हादसे पर लगे लगाम। जब कार्रवाई नहीं तो कैसे रुकेंगे ओवरलोडेड वाहन
    1
    सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर ओवर लोड वाहन चल रहे हैं। जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। ओवरलोड वाहनों पर अगर करे कार्रवाई, तो हादसे पर लगे लगाम।  जब कार्रवाई नहीं तो कैसे रुकेंगे ओवरलोडेड वाहन
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • दौसा / लालसोट में शनिवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य दृश्य देखने को मिला। परशुराम जी मंदिर से राजोली भेरुजी महाराज मंदिर के लिए विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह शुभ मुहूर्त में परशुराम जी मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और भक्ति गीतों तथा भजनों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा परशुराम जी मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजोली स्थित भेरुजी महाराज मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने “जय भेरुजी महाराज” और “जय श्री परशुराम” के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, यह कलश यात्रा भागवत कथा के धार्मिक कार्यक्रम के उपलक्ष्य में निकाली गई है। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ना है। लालसोट क्षेत्र में निकली यह भव्य कलश यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण बनी, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। 12 अप्रैल को भागवत कथा का समापन होगा/ समापन के दौरान राजोली भेरुजी महाराज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जायेगा / जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे /
    2
    दौसा / लालसोट में शनिवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य दृश्य देखने को मिला।  परशुराम जी मंदिर से राजोली भेरुजी महाराज मंदिर के लिए विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सुबह शुभ मुहूर्त में परशुराम जी मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और भक्ति गीतों तथा भजनों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा परशुराम जी मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजोली स्थित भेरुजी महाराज मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने “जय भेरुजी महाराज” और “जय श्री परशुराम” के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार, यह कलश यात्रा भागवत कथा के  धार्मिक कार्यक्रम के उपलक्ष्य में निकाली गई है। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ना है। लालसोट क्षेत्र में निकली यह भव्य कलश यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण बनी, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।
12 अप्रैल को भागवत कथा का समापन होगा/ समापन के दौरान राजोली भेरुजी महाराज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जायेगा / जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे /
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पपलाज माता मंदिर परिसर में गंदगी से बढ़ा बीमारी का खतरा घाटा आंतरी पहाड़ों में स्थित पपलाज माता का प्रसिद्ध मंदिर, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, इन दिनों गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। यहां होने वाली सवामणी व प्रसादी के बाद पत्तल, प्लास्टिक गिलास व अन्य कचरा मंदिर परिसर में ही फेंक दिया जाता है। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि मच्छर-मक्खियों और कीट-पतंगों के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। आवारा पशु और वन्य जीव भी इस कचरे को खा रहे हैं, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिर समिति, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही आयोजकों और श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि आस्था के इस प्रमुख तीर्थ स्थल को साफ-सुथरा रखा जा सके।
    2
    पपलाज माता मंदिर परिसर में गंदगी से बढ़ा बीमारी का खतरा
घाटा आंतरी पहाड़ों में स्थित पपलाज माता का प्रसिद्ध मंदिर, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, इन दिनों गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। यहां होने वाली सवामणी व प्रसादी के बाद पत्तल, प्लास्टिक गिलास व अन्य कचरा मंदिर परिसर में ही फेंक दिया जाता है।
इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि मच्छर-मक्खियों और कीट-पतंगों के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। आवारा पशु और वन्य जीव भी इस कचरे को खा रहे हैं, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने मंदिर समिति, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही आयोजकों और श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि आस्था के इस प्रमुख तीर्थ स्थल को साफ-सुथरा रखा जा सके।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    12 hrs ago
  • 🟥 बड़ी खबर | पचवारा क्षेत्र का काला दिन राजस्थान के पचवारा क्षेत्र में आई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर कहर बरपा दिया है। तेज़ ओलों की मार से तरबूज और सौंफ की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई, जिससे खेतों में खड़ी फसल देखते ही देखते बर्बाद हो गई। बताया जा रहा है कि इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के किसानों को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कई किसानों की सालभर की कमाई एक ही झटके में खत्म हो गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। स्थानीय किसानों ने सरकार से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस भारी नुकसान से राहत मिल सके। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। 👉 प्रशासन से जल्द राहत और सहायता की उम्मीद जताई जा रही है। 😓🌾 #पचवारा #ओलावृष्टि #किसान_संकट #राजस्थान_समाचार #मुआवजा
    4
    🟥 बड़ी खबर | पचवारा क्षेत्र का काला दिन
राजस्थान के पचवारा क्षेत्र में आई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर कहर बरपा दिया है। तेज़ ओलों की मार से तरबूज और सौंफ की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई, जिससे खेतों में खड़ी फसल देखते ही देखते बर्बाद हो गई।
बताया जा रहा है कि इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के किसानों को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कई किसानों की सालभर की कमाई एक ही झटके में खत्म हो गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।
स्थानीय किसानों ने सरकार से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस भारी नुकसान से राहत मिल सके। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।
👉 प्रशासन से जल्द राहत और सहायता की उम्मीद जताई जा रही है।
😓🌾 #पचवारा #ओलावृष्टि #किसान_संकट #राजस्थान_समाचार #मुआवजा
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बिजासन माता मेला (खुर्रा): धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और शौर्य के प्रतीक 'बिजासन माता मेले' का समापन इस वर्ष बेहद गौरवशाली और शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। खुर्रा में आयोजित इस मेले ने इस बार एक नया इतिहास रचा है। लाखों की भीड़ होने के बावजूद, प्रशासन की सजगता और आमजन की समझदारी के चलते पूरे मेले के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। ​सुरक्षा का अनूठा उदाहरण: बिना डंडे के पूरी हुई ड्यूटी ​इस मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि सुरक्षा व्यवस्था रही। मात्र 280 पुलिसकर्मियों के बंदोबस्त में लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। पुलिस की सतर्कता का आलम यह था कि चोरी, छीना-झपटी या असामाजिक तत्वों की एक भी शिकायत सामने नहीं आई। ​डीडवाना (नागौर) से आए एक आरएसी (RAC) जवान ने अपने 25 साल के अनुभव को साझा करते हुए कहा: ​"मैंने अपने कार्यकाल में खाटू श्याम जी सहित कई बड़े मेलों में ड्यूटी की है, लेकिन यह पहला ऐसा मेला था जहाँ हमें हाथ में डंडा तक नहीं उठाना पड़ा। जनता के सहयोग और प्रशासन के सामंजस्य से हमने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी ड्यूटी निभाई।" ​कुश्ती दंगल: अखाड़े में दिखा शौर्य, बराबरी पर छूटे मुकाबले ​मेले के अंतिम दिन आयोजित विशाल 'कुश्ती दंगल' आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसमें उत्तर प्रदेश, भरतपुर, कोटा, करौली और आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। ​रोमांचक मुकाबला: 4100 रुपये के इनाम वाली कुश्ती इतनी रोमांचक रही कि पंचायत प्रशासन को इसे 7 बार आयोजित करवाना पड़ा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अंत में दोनों पहलवान बराबर रहे। ​बड़ी कुश्ती: 11,000 रुपये की इनामी कुश्ती में भी पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। ​सरपंच के कार्यकाल का 5वां सफल आयोजन ​ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा गठित कमेटी और सरपंच हरिओम मीणा के नेतृत्व में यह आयोजन ऐतिहासिक रहा। यह उनके कार्यकाल का लगातार पाँचवाँ सफल मेला है। समापन के अवसर पर मडावरी थाना प्रभारी और सरपंच ने सभी पहलवानों का साफा पहनाकर सम्मान किया। साथ ही, एसपी सागर राणा के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। ​ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी शुरू न्यूज (खुर्रा)
    3
    बिजासन माता मेला (खुर्रा): धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और शौर्य के प्रतीक 'बिजासन माता मेले' का समापन इस वर्ष बेहद गौरवशाली और शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। खुर्रा में आयोजित इस मेले ने इस बार एक नया इतिहास रचा है। लाखों की भीड़ होने के बावजूद, प्रशासन की सजगता और आमजन की समझदारी के चलते पूरे मेले के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।
​सुरक्षा का अनूठा उदाहरण: बिना डंडे के पूरी हुई ड्यूटी
​इस मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि सुरक्षा व्यवस्था रही। मात्र 280 पुलिसकर्मियों के बंदोबस्त में लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। पुलिस की सतर्कता का आलम यह था कि चोरी, छीना-झपटी या असामाजिक तत्वों की एक भी शिकायत सामने नहीं आई।
​डीडवाना (नागौर) से आए एक आरएसी (RAC) जवान ने अपने 25 साल के अनुभव को साझा करते हुए कहा:
​"मैंने अपने कार्यकाल में खाटू श्याम जी सहित कई बड़े मेलों में ड्यूटी की है, लेकिन यह पहला ऐसा मेला था जहाँ हमें हाथ में डंडा तक नहीं उठाना पड़ा। जनता के सहयोग और प्रशासन के सामंजस्य से हमने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी ड्यूटी निभाई।"
​कुश्ती दंगल: अखाड़े में दिखा शौर्य, बराबरी पर छूटे मुकाबले
​मेले के अंतिम दिन आयोजित विशाल 'कुश्ती दंगल' आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसमें उत्तर प्रदेश, भरतपुर, कोटा, करौली और आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
​रोमांचक मुकाबला: 4100 रुपये के इनाम वाली कुश्ती इतनी रोमांचक रही कि पंचायत प्रशासन को इसे 7 बार आयोजित करवाना पड़ा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अंत में दोनों पहलवान बराबर रहे।
​बड़ी कुश्ती: 11,000 रुपये की इनामी कुश्ती में भी पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
​सरपंच के कार्यकाल का 5वां सफल आयोजन
​ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा गठित कमेटी और सरपंच हरिओम मीणा के नेतृत्व में यह आयोजन ऐतिहासिक रहा। यह उनके कार्यकाल का लगातार पाँचवाँ सफल मेला है। समापन के अवसर पर मडावरी थाना प्रभारी और सरपंच ने सभी पहलवानों का साफा पहनाकर सम्मान किया। साथ ही, एसपी सागर राणा के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
​ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी
शुरू न्यूज (खुर्रा)
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • शिवम् पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बांसखोह में कक्षा 5, 8 , 10 एवं 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक - बालिकाओं व इनके अभिभावकों का किया सम्मान बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित शिवम् पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को कक्षा5, 8, 10 एवं 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को शील्ड देकर व इनके अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद जैन, अध्यक्षता कर रहे हरिमोहन सांभरिया, राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रामस्वरूप मीणा, मूलचंद मीणा, रंगलाल खारवाल, मुकेश सैनी, व आए हुए सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर स्कूल के निदेशक बृजेश कुमार शर्मा द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान स्कूल के निदेशक बृजेश कुमार शर्मा द्वारा जो बालक- बालिकाओं ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उनका व उनके अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर निदेशक बृजेश शर्मा, मुकेश परेवा, दिनेश मीणा, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा,अशोक प्रजापति, प्रिंस चौधरी, राकेश गौतम,विजय मिरोठा, टीना स्वामी, अंजया सैनी, सुशीला शर्मा,रामदयाल शर्मा, अनिता रानीवाल, सुगना यादव व अन्य स्टाफ मौजूद थे इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे ।
    4
    शिवम् पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बांसखोह में कक्षा 5, 8 ,  10  एवं 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक - बालिकाओं व इनके अभिभावकों का किया सम्मान
बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता 
बांसखोह कस्बा स्थित शिवम् पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को कक्षा5, 8, 10  एवं 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को शील्ड देकर व इनके अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद जैन, अध्यक्षता कर रहे हरिमोहन सांभरिया, राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रामस्वरूप मीणा, मूलचंद मीणा, रंगलाल खारवाल, मुकेश सैनी, व आए हुए सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर स्कूल के निदेशक बृजेश कुमार शर्मा द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान स्कूल के निदेशक बृजेश कुमार शर्मा द्वारा जो बालक- बालिकाओं ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उनका व उनके अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया 
इस मौके पर निदेशक बृजेश शर्मा, मुकेश परेवा, दिनेश मीणा, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा,अशोक प्रजापति, प्रिंस चौधरी, राकेश गौतम,विजय मिरोठा, टीना स्वामी, अंजया सैनी, सुशीला शर्मा,रामदयाल शर्मा, अनिता रानीवाल, सुगना यादव व  अन्य स्टाफ मौजूद थे 
इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे ।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Etv9 national news
    1
    Post by Etv9 national news
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • लालसोट (दौसा) क्षेत्र के खुर्रा स्थित सुप्रसिद्ध श्री बिजासणी माता मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। वही माता के चरणों में अपनी अरदास लगाकर कुशल जीवन की कामना की। इस भव्य धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। मेले का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा, जहाँ माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर अनेकों प्रकार की दुकान भी सजाई गई जिन पर महिलाओं द्वारा खरीददारी करती हुई नजर आई। वही बच्चों के लिए विशेष झूलों भी लगाये गये जिन पर बच्चों ने झूला झूल कर भरपूर आनंद लिया। वही अनेकों प्रकार के छोटे दुकानदारों द्वारा भी अनोखी प्रकार की दुकान लगाई गई। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। माता बिजासणी से प्रार्थना है, कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।
    2
    लालसोट (दौसा) क्षेत्र के खुर्रा स्थित सुप्रसिद्ध श्री बिजासणी माता मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन  किए। वही माता के चरणों में अपनी अरदास लगाकर कुशल जीवन की कामना की।
इस भव्य धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। मेले का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा, जहाँ माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।
मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर अनेकों प्रकार की दुकान भी सजाई गई जिन पर महिलाओं द्वारा खरीददारी करती हुई नजर आई। वही बच्चों के लिए विशेष झूलों  भी लगाये गये जिन पर बच्चों ने झूला झूल कर भरपूर आनंद लिया। वही अनेकों प्रकार के छोटे दुकानदारों द्वारा भी अनोखी प्रकार की दुकान लगाई गई।
ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
माता बिजासणी से प्रार्थना है, कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Jaipur India Gate Nagar Jaipur India Gate India Gate
    2
    Jaipur India Gate Nagar Jaipur India Gate India Gate
    user_Gauravji Suman ji
    Gauravji Suman ji
    जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.