logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाराणसी से वडनगर तक गूंजेगा सेवा का संकल्प एम पी से बाइकर्स टोली रवाना वाराणसी से वडनगर तक गूंजेगा सेवा का संकल्प, MP से बाइकर्स टोली रवाना प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान; भाजपा कार्यालय से पार्टी ध्वज दिखाकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को किया रवाना भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को देशभर में जनअभियान का स्वरूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक आयोजित जल, जन सेवा संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बाइकर्स टोली मंगलवार को भोपाल से रवाना हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने भाजपा का ध्वज दिखाकर बाइकर्स टोली को वाराणसी के लिए रवाना किया। इसके बाद युवा कार्यकर्ता बाइक के जरिए यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। यात्रा को सेवा, जनभागीदारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ध्वज के साथ निकले युवा कार्यकर्ता मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. प्रभुराम चौधरी, सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक राहुल कोठारी, तीर्थ स्थान मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं अभियान की प्रदेश टोली के सदस्य विनोद गोटिया, प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट तथा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने बाइकर्स टोली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाराणसी से वडनगर तक सेवा का संदेश यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण, जनसेवा और सेवा भावना से जुड़े संदेश को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया है। वाराणसी से शुरू होकर गुजरात के वडनगर तक जाने वाली यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के उस सफर को भी रेखांकित करेगी, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता उनके संगठनात्मक और राजनीतिक जीवन के 25 वर्षों को सेवा एवं समर्पण के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा की बाइकर्स टोली के रवाना होने के साथ ही मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों ने भी गति पकड़ ली है। पार्टी का जोर युवाओं की भागीदारी के जरिए सेवा, सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर है।

1 hr ago
user_प्रदेश टुडे
प्रदेश टुडे
Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
35fbf9ce-fd5a-4dde-b75d-91a422d45975

वाराणसी से वडनगर तक गूंजेगा सेवा का संकल्प एम पी से बाइकर्स टोली रवाना वाराणसी से वडनगर तक गूंजेगा सेवा का संकल्प, MP से बाइकर्स टोली रवाना प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान; भाजपा कार्यालय से पार्टी ध्वज दिखाकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को किया रवाना भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को देशभर में जनअभियान का स्वरूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक आयोजित जल, जन सेवा संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बाइकर्स टोली मंगलवार को भोपाल से रवाना हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने भाजपा का ध्वज दिखाकर बाइकर्स टोली को वाराणसी के लिए रवाना किया। इसके बाद युवा कार्यकर्ता बाइक के जरिए यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। यात्रा को सेवा, जनभागीदारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ध्वज के साथ निकले युवा

9beed991-8e75-479d-95bd-913248a763b1

कार्यकर्ता मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. प्रभुराम चौधरी, सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक राहुल कोठारी, तीर्थ स्थान मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं अभियान की प्रदेश टोली के सदस्य विनोद गोटिया, प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट तथा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने बाइकर्स टोली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाराणसी से वडनगर तक सेवा का संदेश यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण, जनसेवा और सेवा भावना से जुड़े संदेश को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया है। वाराणसी से शुरू होकर गुजरात के वडनगर तक जाने वाली यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के उस सफर को भी रेखांकित करेगी, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता उनके संगठनात्मक और राजनीतिक जीवन के 25 वर्षों को सेवा एवं समर्पण के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा की बाइकर्स टोली के रवाना होने के साथ ही मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों ने भी गति पकड़ ली है। पार्टी का जोर युवाओं की भागीदारी के जरिए सेवा, सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • mehrakhapa dadaji darbar me Rishi Panchami har sal ki tarah aaj bi dhum dham se manaya gaya jai shree dadaji ki
    1
    mehrakhapa dadaji darbar me Rishi Panchami har sal ki tarah aaj bi dhum dham se manaya gaya jai shree dadaji ki
    user_Reva maiya
    Reva maiya
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम बोथिया में जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा दो स्थानों पर दबिश देकर 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹5,130 नगद और ताश बरामद पांढुर्णा | 15 सितंबर 2026 पांढुर्णा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बड़ चिचोली पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ग्राम बोथिया में जुआ खेल रहे 10 लोगों को दबोचने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, एसडीओपी बृजेश भार्गव और थाना प्रभारी अमित दानी के निर्देशन में की गई। पुलिस को ग्राम बोथिया में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिस पर चौकी बड़ चिचोली की टीमों ने दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान दोनों स्थलों से पांच-पांच यानी कुल 10 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पहले मामले में मनेश डोंगरे निवासी बोथिया, सुनील इनवाती निवासी कोडर, रतन चौधरी निवासी आजनगांव, सूरज नवसरे निवासी बोथिया और प्रवीण खड़से को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ₹2,480 नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। दूसरे मामले में शुभम पाटील निवासी बड़ चिचोली, मुरलीधर राउत निवासी बोथिया, जावेद निवासी बड़ चिचोली, यश मानमोड़े निवासी बोथिया और संजय खड़से निवासी बोथिया पकड़े गए। इनके कब्जे से ₹2,650 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹5,130 नगद और ताश के पत्ते जब्त करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम के ये सदस्य रहे शामिल इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद डोंगरे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र उइके, आरक्षक ओमबीर, आरक्षक पंकज शर्मा और आरक्षक रोहित तिलानते की सराहनीय भूमिका रही। बड़ चिचोली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा चलाने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    ग्राम बोथिया में जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा
दो स्थानों पर दबिश देकर 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹5,130 नगद और ताश बरामद
पांढुर्णा | 15 सितंबर 2026 पांढुर्णा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बड़ चिचोली पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ग्राम बोथिया में जुआ खेल रहे 10 लोगों को दबोचने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, एसडीओपी बृजेश भार्गव और थाना प्रभारी अमित दानी के निर्देशन में की गई।
पुलिस को ग्राम बोथिया में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिस पर चौकी बड़ चिचोली की टीमों ने दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान दोनों स्थलों से पांच-पांच यानी कुल 10 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
पहले मामले में मनेश डोंगरे निवासी बोथिया, सुनील इनवाती निवासी कोडर, रतन चौधरी निवासी आजनगांव, सूरज नवसरे निवासी बोथिया और प्रवीण खड़से को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ₹2,480 नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।
दूसरे मामले में शुभम पाटील निवासी बड़ चिचोली, मुरलीधर राउत निवासी बोथिया, जावेद निवासी बड़ चिचोली, यश मानमोड़े निवासी बोथिया और संजय खड़से निवासी बोथिया पकड़े गए। इनके कब्जे से ₹2,650 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹5,130 नगद और ताश के पत्ते जब्त करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस टीम के ये सदस्य रहे शामिल
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद डोंगरे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र उइके, आरक्षक ओमबीर, आरक्षक पंकज शर्मा और आरक्षक रोहित तिलानते की सराहनीय भूमिका रही।
बड़ चिचोली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा चलाने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बैतूल में महाराष्ट्र की तर्ज पर देढ़ दिन के गणेश जी की स्थापना
    1
    बैतूल में महाराष्ट्र की तर्ज पर देढ़ दिन के गणेश जी की स्थापना
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
  • मुलताई में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार मुलताई। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना मुलताई पुलिस ने जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर नेहरू वार्ड स्थित नागदेव मंदिर के बाजू वाली गली की टपरी पर दबिश दी। मौके पर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे धनराज प्रजापति, गोविंद उर्फ गुड्डू साहू, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, ऋषि साहू एवं आसिफ सिंघानिया को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,225 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 770/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। सभी को सूचना नोटिस तामील कर न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास पटेल, प्र.आर. गजराज सिंह सहित आरक्षक विवेक, नरेन्द्र कुशवाह, प्रिंश अहिरवार, सेवाराम पवार, गोपाल परिहार एवं अरविंद पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    मुलताई में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार
मुलताई। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना मुलताई पुलिस ने जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर नेहरू वार्ड स्थित नागदेव मंदिर के बाजू वाली गली की टपरी पर दबिश दी। मौके पर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे धनराज प्रजापति, गोविंद उर्फ गुड्डू साहू, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, ऋषि साहू एवं आसिफ सिंघानिया को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,225 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 770/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। सभी को सूचना नोटिस तामील कर न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास पटेल, प्र.आर. गजराज सिंह सहित आरक्षक विवेक, नरेन्द्र कुशवाह, प्रिंश अहिरवार, सेवाराम पवार, गोपाल परिहार एवं अरविंद पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरसाली स्टेशन के पास जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस में एक्सल ओवरहीटिंग से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप
    1
    बरसाली स्टेशन के पास जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस में एक्सल ओवरहीटिंग से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ग्राम दहीपानी में नल-जल योजना कागजों पर सिमटी, पाइपलाइन होने के बाद भी कुएं और गढ्ढों से पानी ढोने को मजबूर हैं ग्रामीण, आठनेर विकासखण्ड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंम्बाड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम दहीपानी में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बारिश के दिनों में ग्रामीण बुंद बुंद पानी के मशक्कत करते नजर आ रहे हैं। शासन और प्रशासन के दावों के विपरीत, गांव में बिछाई गई नल-जल योजना की पाइपलाइन शो पीस की वस्तु बनकर रह गई है। पाइपलाइन होने के बावजूद उसमें एक बूंद पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण मटमेला पानी पिने को मजबूर हैं। जान जोखिम में डालकर बिना मुंडेर और फिसलन जैसे कुओं से पानी निकाल रहें हैं ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों को मामले से अवगत कराया परन्तु आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से नल-जल योजना की जांच और निराकरण की मांग की है। ​
    1
    ग्राम दहीपानी में नल-जल योजना कागजों पर सिमटी, पाइपलाइन होने के बाद भी कुएं और गढ्ढों से पानी ढोने को मजबूर हैं ग्रामीण,

आठनेर विकासखण्ड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंम्बाड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम दहीपानी में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बारिश के दिनों में ग्रामीण बुंद बुंद पानी के मशक्कत करते नजर आ रहे हैं। शासन और प्रशासन के दावों के विपरीत, गांव में बिछाई गई नल-जल योजना की पाइपलाइन शो पीस की वस्तु बनकर रह गई है। पाइपलाइन होने के बावजूद उसमें एक बूंद पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण मटमेला पानी पिने को मजबूर हैं। जान जोखिम में डालकर बिना मुंडेर और फिसलन जैसे कुओं से पानी निकाल रहें हैं ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों को मामले से अवगत कराया परन्तु आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से नल-जल योजना की जांच और निराकरण की मांग की है।
​
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं : अभाविप छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वर्ष 2017 से बंद छात्रसंघ चुनावों को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा ने प्रदेश सरकार से शीघ्र चुनाव बहाल करने की मांग की है। अभाविप ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए निर्वाचित छात्र प्रतिनिधित्व आवश्यक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव छात्रहित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लोकतांत्रिक परंपराओं के सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए कार्य करती रही है। परिषद् द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं अधिवेशनों में पारित शैक्षिक प्रस्तावों के माध्यम से सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की जाती रही है। अभाविप ने कहा कि माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भी छात्रसंघ चुनाव के संबंध में राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके पश्चात सरकार की ओर से सितंबर माह में चुनाव आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक चुनाव संबंधी कोई आधिकारिक सूचना अथवा चुनाव सारणी जारी नहीं की गई है। इससे प्रदेश के विद्यार्थी समुदाय में निराशा का भाव है। अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप अकादमिक कैलेंडर के अनुसार तथा लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के आधार पर प्रत्यक्ष, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध छात्रसंघ चुनाव शीघ्र आयोजित किए जाएं। अभाविप का स्पष्ट मत है कि छात्रसंघ चुनाव शैक्षणिक परिसरों में लोकतांत्रिक संस्कृति एवं विद्यार्थी नेतृत्व को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की इस दीर्घकालिक एवं न्यायसंगत मांग पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए अविलंब छात्रसंघ चुनाव बहाल करे। जिला संयोजक पियूष श्रीवास जी ने कहा कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थी लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार को विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अब किसी प्रकार की देरी किए बिना छात्रसंघ चुनाव की आधिकारिक घोषणा करनी चाहिए। अभाविप विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों एवं छात्रहित के लिए सदैव आवाज उठाती रहेगी।
    4
    मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं : अभाविप
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वर्ष 2017 से बंद छात्रसंघ चुनावों को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा ने प्रदेश सरकार से शीघ्र चुनाव बहाल करने की मांग की है।
अभाविप ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए निर्वाचित छात्र प्रतिनिधित्व आवश्यक है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव छात्रहित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लोकतांत्रिक परंपराओं के सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए कार्य करती रही है। परिषद् द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं अधिवेशनों में पारित शैक्षिक प्रस्तावों के माध्यम से सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की जाती रही है।
अभाविप ने कहा कि माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भी छात्रसंघ चुनाव के संबंध में राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके पश्चात सरकार की ओर से सितंबर माह में चुनाव आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक चुनाव संबंधी कोई आधिकारिक सूचना अथवा चुनाव सारणी जारी नहीं की गई है। इससे प्रदेश के विद्यार्थी समुदाय में निराशा का भाव है।
अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप अकादमिक कैलेंडर के अनुसार तथा लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के आधार पर प्रत्यक्ष, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध छात्रसंघ चुनाव शीघ्र आयोजित किए जाएं।
अभाविप का स्पष्ट मत है कि छात्रसंघ चुनाव शैक्षणिक परिसरों में लोकतांत्रिक संस्कृति एवं विद्यार्थी नेतृत्व को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की इस दीर्घकालिक एवं न्यायसंगत मांग पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए अविलंब छात्रसंघ चुनाव बहाल करे।
जिला संयोजक पियूष श्रीवास जी ने कहा कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थी लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार को विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अब किसी प्रकार की देरी किए बिना छात्रसंघ चुनाव की आधिकारिक घोषणा करनी चाहिए। अभाविप विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों एवं छात्रहित के लिए सदैव आवाज उठाती रहेगी।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • mehrakhapa dadaji darbar tekdi rishi Panchami hardik shubh kamnaye
    1
    mehrakhapa dadaji darbar tekdi rishi Panchami hardik shubh kamnaye
    user_Reva maiya
    Reva maiya
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.