रिपोर्टर अनिल जटिया हनी ट्रैप का विरोध करने पर महिला से मारपीट, पति पर जान से मारने की कोशिश का आरोप पुलिस पर भी शिकायत नहीं लेने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पति पर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्वती मोगिया, निवासी जलोदा जागीर, तहसील छोटीसादड़ी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति जीतू मोगिया कथित रूप से कुछ महिलाओं के साथ मिलकर हनी ट्रैप जैसे मामलों में लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने का काम करता है। महिला का आरोप है कि 13 जून 2025 को हुए एक हनी ट्रैप मामले का खुलासा होने के बाद जब उसने इस तरह के काम का विरोध किया तो उसके पति और साथियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह आवेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां डर के कारण करीब पांच दिन तक रुकी रही। इसके बाद वह 11 मार्च 2026 को अपने पीहर बारावरदा पहुंची। महिला का कहना है कि उसने इस मामले में धमोतर थाना और जलोदा जागीर थाना में शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाया जाए, क्योंकि उसे अपने ही पति से जान का खतरा बना हुआ है। बाइट “मेरे पति महिलाओं के साथ मिलकर लोगों को फंसाने का काम करते हैं। जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश की गई। मुझे न्याय दिलाया जाए।” — पार्वती मोगिया, पीड़िता। रिपोर्टर अनिल जटिया

- मन्दसौर की झील गुप्ता बनी सिविल जज, गुजरात में हासिल किया 11 वां स्थान ☝️☝️☝️☝️☝️ केवल DD Today News पर । आपका नम्बर वन चैनल DD Today News हमारे चैनल को लाइक👍👍 कमेंट सब्सक्राइब बेल आइकॉन दबाए.। मध्य प्रदेश से हेड ब्यूरो चीफ मंगल देव राठौर की स्पेशल खास रिपोर्ट.।। DD Today News से जुड़ने व विज्ञापन समाचार लाईव के लिये सम्पर्क करें.। ✍🏻✍🏻✍🏻 👇🏻👇🏻👇🏻 📱 मो.+9183053 57955 📱 मो.+9182240 473361
- जबलपुर के घमापुर थाने के बाहर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर क्षेत्र में सक्रिय नशा कारोबारियों और शराब माफियाओं को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चाकूबाजी, अवैध शराब और नशे के कारोबार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और उनकी मुखबिरी भी कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निलंबन की मांग की है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट Navrajya Times – सच की आवाज1
- छोटी सादडी पक्षी किसान मित्र भी होते हैं और किसानों कभी-कभी किसानों से परेशान भी होते हैं जब खेत में पिलाई करते हैं तब सफेद बगुले रिटर्न को नअष्ट करते हैं और फसल हरी होती है खास करके अफीम की फसल तब तोते किसानों को इतना परेशान कर देते हैं की वह भगा भगाकर परेशान हो जाता है एक समय आता है उसके बाद में बोलता है की अभी इससे कब छूटकारा मिलेगा2
- जबकि 1 महीने में 30 दिन होते हैं तो 28 दिन का रिचार्ज क्यों होता है और गरीब आदमी 12 महीने में 13 बार रिचार्ज के क्यों करवाता है1
- कुशलगढ़ थाना पुलिस ने महिलाओं व बालिका के गले से चांदी के आभूषण लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए चांदी के आभूषण बरामद कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व कुशलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह झाला ने बताया कि 6 मार्च को सोमनाथ मंदिर के पास एक विवाहिता के गले से चांदी के आभूषण लूटे गए थे। जांच के दौरान पता चला कि इससे पहले 14 फरवरी को डोलपुरा मार्ग पर एक बालिका से भी चांदी के आभूषण लूटे गए थे। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने दोनों वारदातों का खुलासा करते हुए दीपक पुत्र हरेंद्र और कमलेश पुत्र जग्गू निवासी इटला, थाना सज्जनगढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों लूट की घटनाएं स्वीकार कर ली हैं। पुलिस ने लूटे गए आभूषण बरामद कर लिए हैं तथा मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। मामले में अनुसंधान जारी है और आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। कुशलगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फैली दहशत के बीच आमजन को बड़ी राहत मिली है।1
- ताल नागदा रोड पर ग्राम पंथ पिपलोदा में पुलिया दुर्घटनाओं को दे रही अंजाम किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है ताल नागदा रोड RCC जब बना था उस टाइम पर ठेकेदार ने कोई नई पुलिया नहीं बनाई थी उसी पर ठेकेदार ने डामरीकरण कर दिया था और पुलिया के ऊपर कोई बेरीकेट नहीं लगाए थे लोहे के अगर किसी दिन बड़ा हादसा होता है तो उसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी और ठेकेदार की रहेगी1
- अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सागर की बेटी आयुषी अग्रवाल ने 425 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीत लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर दौरे के दौरान मंच से आयुषी को सम्मानित कर उनकी इस उपलब्धि की सराहना की।1
- मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत हाड़ी पिपलिया गांव के पास गैस एजेंसी के समीप गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान बबलू ढोली (गंधर्व) निवासी हाड़ी पिपलिया और प्रकाश बंजारा निवासी जोरावरपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपनी- अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी गैस एजेंसी के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मनासा पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- मुख्यमंत्री आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत बागीदौरा पंचायत समिति के नागावाड़ा ग्राम पंचायत ब्लॉक स्तरीय समन्वय समिति की बैठक उप खंड कार्यालय में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता उप खंड अधिकारी श्री सुनील जी ने की । बैठक में योजना प्रभारी डॉ विकास पाटीदार ने आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्य, योजना के मुख्य घटकों व योजना के मुख्य 18 सूचनांको को विस्तार से बताया । ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ निखिल जैन ने इस योजना में स्वास्थ्य संवर्धन हेतु आवश्यक स्वस्थ्य जीवन शैली , औषधीय पादपों की उपयोगिता व व्यसन मुक्त पंचायत जैसे आवश्यक बिंदुओं के सफल कियान्वयन बिंदुओं पर प्रकाश डाला । इस बैठक में तहसीलदार रामकिशन जी ,विकास अधिकारी व अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे । आभार नागावाड़ा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास पाटीदार ने प्रकट किया ।4