जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी पानी से निकलवाई, स्कूली बच्चों की परेशानी पर जताया विरोध अछनेरा जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी पानी से निकलवाई, स्कूली बच्चों की परेशानी पर जताया विरोध अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा के गांव कचौरा में मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का मंगलवार शाम गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक और तहसीलदार दीपांकर सिंह की गाड़ी को जलभराव वाली सड़क से होकर निकलवाया, ताकि अधिकारियों को रोजाना ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को होने वाली परेशानी का एहसास हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण तो कराया गया, लेकिन सड़क किनारे नाले का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। करीब एक फीट तक पानी जमा रहने से सड़क तालाब जैसी दिखाई देती है। कई बार समाधान दिवस में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यही सड़क गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ती है और सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। बच्चों को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है और कई बार फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। मौके पर मुनि कचौरा, सत्तों, जयवीर, गौरव, प्रकाश, प्रवीण, हाकिम सिंह, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र, योगेश, सत्यवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मौके का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि सड़क निर्माण के समय नाले का निर्माण नहीं कराया गया था, जिसके कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई कर समाधान कराया जाएगा।
जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी पानी से निकलवाई, स्कूली बच्चों की परेशानी पर जताया विरोध अछनेरा जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी पानी से निकलवाई, स्कूली बच्चों की परेशानी पर जताया विरोध अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा के गांव कचौरा में मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का मंगलवार शाम गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक और तहसीलदार दीपांकर सिंह की गाड़ी को जलभराव वाली सड़क से होकर निकलवाया, ताकि अधिकारियों को रोजाना ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को होने वाली परेशानी का एहसास हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण तो कराया गया, लेकिन सड़क किनारे नाले का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। करीब एक फीट तक पानी जमा रहने से
सड़क तालाब जैसी दिखाई देती है। कई बार समाधान दिवस में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यही सड़क गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ती है और सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। बच्चों को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है और कई बार फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। मौके पर मुनि कचौरा, सत्तों, जयवीर, गौरव, प्रकाश, प्रवीण, हाकिम सिंह, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र, योगेश, सत्यवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मौके का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि सड़क निर्माण के समय नाले का निर्माण नहीं कराया गया था, जिसके कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई कर समाधान कराया जाएगा।
- gram milikiya pahadpur tahsil kaimganj jila farrukhabad juniyar school ka road eski koi sunabai karta he1
- आज आगरा मे मा. योगीनाथ जी!!! मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर रू0 342.46 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास और लोकार्पण। मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर सुपोषण का दिया संदेश। विभिन्न विकास परियोजनाओं, प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण व शिलान्यास, जनसभा को किया संबोधित । लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आगरा में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी छात्रावास का होगा निर्माण : मा. मुख्यमंत्री जी... डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से आगरा स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है: मा. मुख्यमंत्री जी... सुनील चौधरी की खास खबर... आज आगरा मे मा. योगीनाथ जी!!! मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर रू0 342.46 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास और लोकार्पण। मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर सुपोषण का दिया संदेश। विभिन्न विकास परियोजनाओं, प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण व शिलान्यास, जनसभा को किया संबोधित । लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आगरा में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी छात्रावास का होगा निर्माण : मा. मुख्यमंत्री जी... डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से आगरा स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है: मा. मुख्यमंत्री जी... सुनील चौधरी की खास खबर...2
- SN मेडिकल कॉलेज की लापरवाही के आरोप, मरीजों ने खोली अस्पताल की पोल! आगरा SN मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, 'पोल खोल योजना पार्ट-2' में बड़ा खुलासा!1
- आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद #मकान के अंदर शव होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मकान काफी समय से बंद था। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोलने की तैयारी की जा रही है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रारंभिक स्तर पर घटना के कारणों को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे पारिवारिक विवाद तो कुछ प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन इनमें से किसी भी बात की अभी तक पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि #दरवाजा खोलने के बाद ही अंदर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। यदि शव मिलता है तो उसकी पहचान, मौत के कारण और परिस्थितियों की जांच की जाएगी। आवश्यक होने पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा और आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। #फिलहाल #अफवाहों से बचें। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आएगी। #Agra #Tajganj #BreakingNews #AgraNews #PoliceInvestigation #CrimeNews #UPNews #ViralNews1