हिसुआ डीह देवी स्थान में महाशिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन संजय वर्मा हिसुआ (नवादा): महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिसुआ के डीह देवी स्थान, वार्ड संख्या 24 में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्थानीय नागरिक पवन गुप्ता के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भंडारे के आयोजन में पूर्व वार्ड पार्षद पवन गुप्ता की विशेष भूमिका रही। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आम जनता के सहयोग से संपन्न हुआ है और इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था को मजबूत करना है। इस अवसर पर केदार साव, चंदू साहू, राजकिशोर प्रसाद, छोटन मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, श्री पंडित, महेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में सहयोग किया। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। स्थानीय लोगों ने इस तरह के सामूहिक धार्मिक आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

- रामचंद्र भगत जी अकबरपुर1
- #BiharPolice हर बेटी और हर महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। स्कूल, कॉलेज, बाजार और यात्रा के दौरान सुरक्षित माहौल बनाए रखना हमारा उद्देश्य है। अभया ब्रिगेड त्वरित सहयोग और भरोसे के साथ महिला सुरक्षा के लिए सदैव सक्रिय है। . . #Bihar #abhayabrigade #MahilaSuraksha #SafeBihar #PoliceForPeople Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar1
- डाक कर्मी जितेंद्र कुमार के ठिकाने पर CBI रेड का सच आया सामने #आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है आरोप #जानिए पूरा मामला...!1
- Post by Kanhai chaudhary1
- हिसुआ नवादा1
- Hilaini Ara Baliya Ge 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬1
- Post by सन ऑफ पासवान राज कुमार1
- नवादा में 45 साल की महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद, इलाके में सनसनी नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।1