दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप चालक की मौत बड़का पाड़ा के पास देर रात हुआ हादसा, पिकअप में गोवंश मिले; पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की लालसोट। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लालसोट क्षेत्र के बड़का पाड़ा के पास देर रात अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान हरियाणा के नूंह जिले के तूसनी गांव निवासी दीन मोहम्मद (45) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पिकअप में गोवंश भी मिले हैं। हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पिलर संख्या 227 के पास रात के समय हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिकअप कहां से आ रही थी और उसमें मौजूद गोवंश को कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप चालक की मौत बड़का पाड़ा के पास देर रात हुआ हादसा, पिकअप में गोवंश मिले; पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की लालसोट। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लालसोट क्षेत्र के बड़का पाड़ा के पास देर रात अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान हरियाणा के नूंह जिले के तूसनी गांव निवासी दीन मोहम्मद (45) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पिकअप में गोवंश भी मिले हैं। हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पिलर संख्या 227 के पास रात के समय हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिकअप कहां से आ रही थी और उसमें मौजूद गोवंश को कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है।
- गोल गांव के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने किया सहस्त्र घटाभिषेक गोल के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव लालसोट। ग्राम पंचायत गोल स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने सहस्त्र घटाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व सरपंच जगराम मीणा, भरत लाल मीणा सहित अन्य भक्तों ने दूध, दही, बेलपत्र, आक व धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- झूला कमेटी डीडवाना द्वारा झूला महोत्सव का आयोजन, बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा अपनी कला किया प्रदर्शन लालसोट उपखंड के डीडवाना में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा फिल्मी गानों पर नृत्य पेश किया गया। इस दौरान डीडवाना शहर में स्थित सभी मंदिरों में भगवान की विशेष झांकियां सजाई गई। वहीं मंदिरों की भी विशेष सजावट की गई। इस झूला महोत्सव हजारों की संख्या में आसपास के गांव के लोग पहुंचकर झूलों का आनंद लेते। वही इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की संपूर्ण व्यवस्था होती हैं ।झूले लगातार तीन दिन तक चलते हैं। हजारों लोग पहुंचकर मनोरंजन का आनंद लेते।1
- नगरपालिका चुनाव को लेकर बामनवास में पुलिस का फ्लैग मार्च बामनवास। नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एएसपी बौंली एवं वृत्ताधिकारी वृत बामनवास के नेतृत्व में थाना बामनवास और बाटोदा पुलिस टीम ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस जवानों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देते हुए चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे हैं समीक्षा बैठक बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ कर रहे हैं प्रगति की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित1
- गंगापुर सिटी शहर में निकली कावड़ यात्रा ढोल एवं डीजे की धुनो पर झूमे शिव भक्त धार्मिक झांकियां ने श्रद्धालुओं का मोहा मन बम बम भोले के जयकारो से गूंन्जायमान हुआ शहर1
- मीना बड़ौदा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का मामला:शिक्षकों की कमी से नाराज़ छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर जड़ा ताला वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीना बड़ौदा गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर मंगलवार को छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध जताया। छात्राओं ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षक लगाने की मांग की। *शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित* छात्राओं के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण अंग्रेजी, गणित जैसे कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई को लेकर बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है। *प्रधानाचार्य भी चुनाव ड्यूटी पर* विद्यालय में शिक्षकों की कमी के बीच प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्राओं और ग्रामीणों का कहना है कि जब स्कूल में पहले ही शिक्षक कम हैं, ऐसे में प्रधानाचार्य के चुनाव ड्यूटी पर रहने से विद्यालय की व्यवस्था पर अतिरिक्त असर पड़ रहा है। *परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता* छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आगामी परीक्षाओं को देखते हुए छात्राओं में चिंता है। उनका कहना है कि सभी विषयों की नियमित पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक होना जरूरी है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल ध्यान देना चाहिए। *मुख्य द्वार पर ताला लगाकर जताया विरोध* शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। छात्राओं ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था बाधित करना नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई की समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना है। ग्रामीणों ने भी विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग का समर्थन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। *छात्राओं ने स्कूल के बाहर लगाए नारे,* शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध कर रही छात्राओं ने स्कूल परिसर के बाहर नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई। छात्राओं ने “हमें शिक्षक चाहिए”, “शिक्षकों की कमी दूर करो”, “हमारी पढ़ाई सुचारु करो” और “शिक्षा व्यवस्था सुधारो” जैसे नारे लगाए। छात्राओं का कहना था कि उनका विरोध पढ़ाई की व्यवस्था सुधारने और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए है। छात्रा ने कहा: “हमारे स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऊपर से प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। हमारी मांग है कि स्कूल में जल्द पर्याप्त शिक्षक लगाए जाएं, ताकि हमारी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।” एक अन्य छात्रा ने कहा: “हम पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण हमें परेशानी हो रही है। हमारी मांग किसी के खिलाफ नहीं है, हम सिर्फ चाहते हैं कि स्कूल में सभी विषयों के शिक्षक लगाए जाएं और हमारी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।” छात्राओं ने कहा कि परीक्षा नजदीक होने के कारण शिक्षकों की कमी को लेकर उनकी चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। *शिक्षा विभाग से तत्काल समाधान की मांग* छात्राओं और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय की स्थिति का जायजा लेकर विषयवार पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। साथ ही प्रधानाचार्य की चुनाव ड्यूटी के दौरान विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई। अब छात्राओं के विरोध के बाद शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों की नजरें टिकी हैं।2
- लालसोट: झूला महोत्सव की शारदा पूजन से हुई शुरुआत, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे हजारों दर्शक डीडवाना में सीताराम जी महाराज झूला महोत्सव का भव्य आगाज लालसोट के डीडवाना में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव का मंगलवार देर रात भव्य शुभारंभ हुआ। सीताराम जी महाराज के शारदा पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नेहरू शाला खेल मैदान में बाहर से आए कलाकारों ने फिल्मी, राजस्थानी और धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में डीडवाना सहित दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर और जयपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। झूला कमेटी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।4
- नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के इमिग्रेशन सेंटर की है। बाढ़ की वेव करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पार कर गईं। यहां पर शायद ही कोई जिंदा बच पाया होगा। बाढ़ की शुरुआत इसी एरिया से हुई, जो बाद में नेपाल में एंटर हुई।1