ट्रान्सफोरमेटिव टियुस्डे अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार ट्रान्सफोरमेटिव टयुस्डे अभियान के तहत ताल्लुका विधिक सेवा समिति (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) पिड़ावा अध्यक्ष अमितेश कुमारी के निर्देशन में पैनल अधिवक्ता फरजाना मिर्ज़ा व अधिकार मित्र दिनेश कुमार द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पिड़ावा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ट्रान्सफोरमेटिव टियुस्डे अभियान के तहत कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थीयों को साइबर दुर्व्यवहार, बच्चों के कानूनी अधिकार, कर्तव्यों एवं मौजूदा सामाजिक कानूनी मुद्दो, विविध कानूनी जानकारी व प्रत्येक विद्यालय मे एक शिकायत पेटी ‘कोर्ट वाली दीदी‘ नाम से लगाया गया हैं। जिसमें बच्चे अपनी समस्याएं या शिकायतें डाल सकेंगे। कोर्ट वाली दीदी के माध्यम से स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाली अपराध पर कारवाई की जाएगी एवं बच्चों की समस्या का निस्तारण किया जायेगा। बाॅक्स में बच्चों के साथ यौन शोषण, अध्यापक द्वारा भेदभाव, मारपीट, दुर्व्यवहार, साईबर अपराध करने सहित तमाम शिकायतें डाल सकेंगे। इन शिकायतों पर तुरंत संज्ञान ताल्लुका समिति द्वारा लिया जाएगा। अभियान के तहत सभी सरकारी व निजी स्कूलों में विधिक साक्षरता क्लबो का गठन किया जायेगा। साक्षरता क्लब में प्रधानाघ्यापक, एक वरिष्ठ अध्यापक, दो छात्र सम्मलित किया जायेगा। शिविर के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। वह ऑनलाइन शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाकर कर सकता है इसी के साथ व राष्ट्रीय साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर भी काॅल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
ट्रान्सफोरमेटिव टियुस्डे अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार ट्रान्सफोरमेटिव टयुस्डे अभियान के तहत ताल्लुका विधिक सेवा समिति (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) पिड़ावा अध्यक्ष अमितेश कुमारी के निर्देशन में पैनल अधिवक्ता फरजाना मिर्ज़ा व अधिकार मित्र दिनेश कुमार द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पिड़ावा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ट्रान्सफोरमेटिव टियुस्डे अभियान के तहत कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थीयों को साइबर दुर्व्यवहार, बच्चों के कानूनी अधिकार, कर्तव्यों एवं मौजूदा सामाजिक कानूनी मुद्दो, विविध कानूनी जानकारी व प्रत्येक विद्यालय मे एक शिकायत पेटी ‘कोर्ट वाली दीदी‘ नाम से लगाया गया हैं। जिसमें बच्चे अपनी समस्याएं या शिकायतें डाल सकेंगे। कोर्ट वाली दीदी के माध्यम से स्कूलों में
बच्चों के साथ होने वाली अपराध पर कारवाई की जाएगी एवं बच्चों की समस्या का निस्तारण किया जायेगा। बाॅक्स में बच्चों के साथ यौन शोषण, अध्यापक द्वारा भेदभाव, मारपीट, दुर्व्यवहार, साईबर अपराध करने सहित तमाम शिकायतें डाल सकेंगे। इन शिकायतों पर तुरंत संज्ञान ताल्लुका समिति द्वारा लिया जाएगा। अभियान के तहत सभी सरकारी व निजी स्कूलों में विधिक साक्षरता क्लबो का गठन किया जायेगा। साक्षरता क्लब में प्रधानाघ्यापक, एक वरिष्ठ अध्यापक, दो छात्र सम्मलित किया जायेगा। शिविर के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। वह ऑनलाइन शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाकर कर सकता है इसी के साथ व राष्ट्रीय साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर भी काॅल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
- यातायात प्रभावित दरा नाल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। ऑटो में आरसीसी सरिए भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में ऑटो चालक को मामूली खरोंचें आईं। प्रत्यकशदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑटो पलटने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना का कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।1
- बकानी :- बाल विवाह पर जिला प्रशासन सख्त,नियंत्रण कक्ष एवं फ़्लाइंग स्कवाइड का गठन, बकानी :- बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाये है तहसीलदार ने इस सम्बन्ध मे आदेश जारी कर बाल विवाह नियंत्रण कक्ष एवं एक फ़्लाइंग स्कवाइड का गठन किया गया है इस दौरान बाल विवाह रोकने के लिए अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों की ड्यूटी निर्धारित की गई है जो 24घंटे क्षेत्र मे होने वाले बाल विवाह पर निगरानी रखेगी इस दौरान प्रशासन ने कहा की दोषियों के बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करेगी1
- मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका,तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं1
- रामगंजमंडी नगर पालिका के सामने सफाईकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था में समान कार्य विभाजन नहीं होने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और प्रशासनिक अनदेखी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि सफाई कार्य के प्रभारी द्वारा दिखावटी अभियान चलाकर अधिकारियों और आमजन को गुमराह किया जा रहा है, जबकि वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि करीब एक साल से 28 सूत्रीय मांग पत्र लंबित है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी प्रमुख मांगों में प्लेसमेंट प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती, सफाई कार्य का समान बंटवारा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर भुगतान, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, जमादार पदों पर पदोन्नति, आवासीय भूखंड आवंटन सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारियों ने महिला सफाईकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।1
- Bhastrika Pranayam1
- 30 वां आदर्श कुशवाह सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज श्री लव कुश सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ आयोजित, परिणय सूत्र में बंधे 22 नवदंपती छीपाबड़ौद - बारां कुशवाह पंचायत छीपाबड़ौद व कुशवाह विकास समिति के तत्वाधान में 30 वां श्री लव कुश सामूहिक विवाह सम्मेलन कुशवाह समाज रविवार को सालपुरा रोड टगर पर संपन्न हुआ। सम्मेलन में विधिविधान पूर्वक 22 नवदंपती ने परिणय सूत्र में बंधकर अग्नि के सात फेरे लिए गए। जिन्हें उपस्थित लोगों ने उपहार भेंट करते हुए आशीर्वाद दिया। कुशवाह पंचायत अध्यक्ष बृजमोहन बलवा,समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम बलवा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन एक अनुकरणीय कदम है और सभी समाजों को ऐसे आयोजनों के लिए पहल करनी चाहिए। ऐसे आयोजनों से सभी लोगों में आपसी भाईचारा और सौहार्द स्थापित होता है। मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुशवाह ने बताया कि प्रधान कुंड की बोली नरेन्द्र कुशवाह पत्नी ज्योति कुशवाह के द्वारा लगाई गई । सम्मेलन में छीपाबड़ौद सहित अन्य गांवों से हजारों की संख्या में लोगो ने पहुँचकर नव युगल वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। विमान आगमन,विनायक स्थापना, खानागार, पाणिग्रहण संस्कार मध्य रात्रि को संपन्न हुआ। कुशवाहा पंचायत, व विकास समिति के द्वारा सम्मेलन बाहर से में आये अथितियों का स्वागत सम्मान किया गया। वही सम्मेलन में पहुंचकर पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़, भाजपा नेता ओमप्रकाश बाठला, पूर्व कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद मीणा व बाबूलाल टाटू, ब्रजराज मीणा सहित अन्य कई गणमान्य नागरिकों ने वर वधु को शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।7
- Post by Manoj Kumar1
- मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका, तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं1