फतेहाबाद पुलिस ने 5 तस्करों की 80 लाख की अवैध संपत्ति की फ्रीज, वर्तमान कीमत 1.5 करोड़ से अधिक फतेहाबाद पुलिस ने 5 तस्करों की 80 लाख की अवैध संपत्ति की फ्रीज, वर्तमान कीमत 1.5 करोड़ से अधिक फतेहाबाद की एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने प्रैस वार्ता कर दी जानकारी। फतेहाबाद पुलिस ने 5 नशा तस्करों की लगभग 80 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस अभियान के तहत अब तक 6 नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को कानून के दायरे में लाया जा चुका है। इस बारे में आज एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने प्रैस वार्ता कर जानकरी दी। पहले केस में सीआईए टोहाना द्वारा आरोपी जगसीर सिंह उर्फ जग्गा के खिलाफ वर्ष 2025 में उसके कब्जे से 4 किलो से अधिक हेरोइन बरामद होने के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। गहन वित्तीय जांच में यह सामने आया कि आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से कई गुना अधिक हैं। इसके आधार पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-F(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी एक पीकअप गाड़ी (करीब 5 लाख रुपये) को फ्रीज किया गया। यह कार्रवाई SAFEMA, नई दिल्ली की स्वीकृति के बाद लागू की गई। दूसरे मामले में आरोपी राकेश कुमार उर्फ कालू को भारी मात्रा में अल्प्राज़ोलम टैबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में यह सामने आया कि आरोपी लंबे समय से नशीली दवाइयों की तस्करी में संलिप्त था। फाइनेंशियल प्रोफाइलिंग के दौरान उसकी संपत्ति भी संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उसकी मोटरसाइकिल (करीब 60 हजार रुपये) को फ्रीज किया गया है। थाना सदर फतेहाबाद क्षेत्र के आरोपी बच्चन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से चूरापोस्त बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी ने नशा तस्करी से अर्जित धन से गांव नक्टा में मकान और वाहन खरीदे हैं। पुलिस ने उसकी लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति (मकान) और दो मोटरसाइकिलों( 1 लाख 60 हजार रुपये) को फ्रीज किया गया है थाना शहर टोहाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में आरोपी विजय से बरामद हेरोइन के आधार पर कुलदीप सिंह उर्फ मंग्गू का नाम सामने आया। जांच में स्पष्ट हुआ कि कुलदीप तस्करी के नेटवर्क का अहम हिस्सा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद वित्तीय जांच की गई, जिसमें पाया गया कि उसने अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने उसका मकान (करीब 20 लाख रुपये) और तीन मोटरसाइकिलों(जिनकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये) को फ्रीज किया। फतेहाबाद शहर पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ अज्जी को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि उसने नशा तस्करी से अर्जित धन से गुरुनानकपुरा में मकान और वाहन खरीदे हैं। पुलिस ने उसकी लगभग 30 लाख रुपये की संपत्ति (मकान) और दो मोटरसाइकिलों( 1 लाख रुपये) को फ्रीज किया। इन सभी मामलों में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-F(1) के तहत संपत्तियों की जांच की गई और SAFEMA, नई दिल्ली से स्वीकृति प्राप्त कर उन्हें फ्रीज किया गया। अब इन संपत्तियों को बिना अनुमति न बेचा जा सकता है और न ही हस्तांतरित किया जा सकता है।

- #हरियाणा मे बजी चुनाव की रणभेरी #कहा कहा कब कब होंगे चुनाव #कब आएगा चुनाव परिणाम1
- Post by Bhajan Lal1
- Post by Navratan Bhartat 94130-446461
- श्रीदेवी मंदिर कलानौर द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मध्य नजर शनिवार को कलानौर में कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत सैकड़ो की संख्या में महिलाएं महावीर मंदिर कलानौर से कलश लेकर श्रीदेवी मंदिर कलानौर पहुंची । जहां पवित्र मंत्र उच्चारण उपरांत विधि -विधान के साथ कलश की स्थापना की गई । बताते चलें कि 24 तारीख को नवनिर्मित प्राचीन श्री देवी मंदिर कलानौर में देवी मां सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी । जिसको लेकर शनिवार से मंदिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है जो 24 तारीख तक चलेगा ।2
- Post by PPT News2
- Post by Sohan Kashyap1
- भिवानी हनुमान गेट पर शाम बारिश आने 3 फूट नीचे धसा मंदिर लोगों ने मचा दिया बवाल haryana #ki#sacchai1
- #हरियाणा मे बजी चुनाव की रणभेरी #कहा कहा कब कब होंगे चुनाव #कब आएगा चुनाव परिणाम1
- कोर्ट गेट पर बिजली पोल में लगी आग| स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल| दुकानदार ने कहा 🤔#shortsfeed #cdtehlka #charkhidadritehlka #charkhidadrinews #publicnews #shopkeepers #dhbvn #haryananews1