भिंड। शिविरों में हो रही आमजन की समस्याओं की सुनवाई, ग्रामीणों को राहत कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में संकल्प से समाधान अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 12 जनवरी से प्रारंभ होकर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले में नियमित रूप से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही अधिकारी/कर्मचारी घर-घर जाकर एवं शिविर के माध्यम से आमजनों से आवेदन प्राप्त कर रहे हैं, ताकि नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा सके। संकल्प से समाधान अभियान के तहत आज जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत मेहदौली में खण्ड स्तरीय शिविर एवं ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें आमजनों की समस्याओं और शासन की योजनाओं का लाभ देने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही कुछ पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिन आवेदनों का निराकरण तुरंत संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल हल किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि संकल्प से समाधान अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच सेतु बनाकर समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

- भिण्ड एक्सीडेंट में मृतक की लाश को साडक पर रखकर किया चक्का जाम सांसद जी को कई बार फोन लगाया मगर सांसद सांध्यराय नहीं आई जनता में काफी आक्रोश रहा1
- Post by Maneesh Kushwah2
- Post by Prem Singh parashar4
- अंतियन पुरा पर उत्तर प्रदेश को जाने वाले मार्ग पर दो बाईकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत चार लोग हुए घायल रौन उपस्वास्थ्य केंद्र घायलों को 108 की मदद से लाया गया घायलों का उपचार शुरू मामला मिहोना थाना अंतर्गत अंतियनपुरा का बताया जा रहा है*1
- Post by Devendra singh Bhadauriya1
- ग्राम खिल्ली पोस्ट बसोनी जिला आगरा तहसील बाह की ग्राम पंचायत ज़ेबरा सरपंच जी के द्वारा बनाए गए शौचालय में कितनी गंदगी है और पूर्ण रूप से चालू स्थिति में भी नहीं है इतना सब होने के बाद कोई सुनवी नहीं हो रही4
- ग्राम गंसरा में भव्य कुश्ती दंगल, सामाजिक एकता का बना प्रतीक..। भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंसरा में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। गांव के इस खेल महोत्सव में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं प्रदेश संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे लगातार क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र डॉ. रामयस सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उर्मेंद्र पुष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर आदित्य त्यागी, प्रसिद्ध जय पहलवान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- Post by Maneesh Kushwah1