42वीं वाहिनी स.सी.ब. चेक पोस्ट रुपईडीहा पर मानव तस्करी प्रकरण में नाबालिग बालिका का रेस्क्यू किया गिरीश चन्द्र पाण्डेय, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के सतत एवं कुशल पर्यवेक्षण में बीओपी रुपईडीहा की AHTU टीम एवं BIT स्टाफ द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। संयुक्त चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत आ रही एक नेपाली नाबालिग बालिका एवं एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में रोका गया। पूछताछ के दौरान दोनों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर मामला मानव तस्करी से संबंधित प्रतीत हुआ। तत्पश्चात लगभग 15 वर्षीय बालिका का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा 20 वर्षीय संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बालिका को नेपाल स्थित संबंधित NGO को सुपुर्द किया गया, जबकि आरोपी युवक को आगे की विधिक कार्यवाही हेतु नेपाल पुलिस के हवाले किया गया।
42वीं वाहिनी स.सी.ब. चेक पोस्ट रुपईडीहा पर मानव तस्करी प्रकरण में नाबालिग बालिका का रेस्क्यू किया गिरीश चन्द्र पाण्डेय, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के सतत एवं कुशल पर्यवेक्षण में बीओपी रुपईडीहा की AHTU टीम एवं BIT स्टाफ द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। संयुक्त चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत आ रही एक नेपाली नाबालिग बालिका एवं एक युवक को
संदिग्ध परिस्थिति में रोका गया। पूछताछ के दौरान दोनों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर मामला मानव तस्करी से संबंधित प्रतीत हुआ। तत्पश्चात लगभग 15 वर्षीय बालिका का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा 20 वर्षीय संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बालिका को नेपाल स्थित संबंधित NGO को सुपुर्द किया गया, जबकि आरोपी युवक को आगे की विधिक कार्यवाही हेतु नेपाल पुलिस के हवाले किया गया।
- बहराइच में ‘डाकिया वसूली कांड’! ग्राम कंडेला में खुलेआम लूट—गरीबों से ₹50 से ₹500 तक की वसूली, का गंभीर आरोप रिकॉर्डिंग वायरल ।1
- ,बहराइच जिले में नानपारा तहसील क्षेत्रान्तर्गत आज ग्राम रामनगर सेमरा परगना चरदा स्थित गाटा संख्या:-56 रकबा 0.122है0 जोकि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के नाम दर्ज है पर ग्राम के ही व्यक्ति के द्वारा लंबे समय से उपरोक्त सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण करके अवैध कब्जा कर रखा था को उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल ने जे.सी.बी के माध्यम से पक्के बने निर्माण को नियमों के अंतर्गत ध्वस्त करवा दिया। सरकारी भूमि पर लबे समय से बने अतिक्रमण पर जेसीबी से धवस्तीकरण होने पर अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान राजस्व टीम के साथ पुलिस बल भी उपस्थित रहा। तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश क्षेत्र में गया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम नानपारा द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने पर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियो में भय का माहौल है वही यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब प्रशासन अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्यवाही कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम नानपारा की इस निष्पक्ष और जनहितकारी कार्यशैली की खुले तौर पर प्रशंसा की है। आमजन में यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि वर्तमान प्रशासन अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध पूरी दृढ़ता से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड एवं सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी का भी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- Post by आलोक कुमार मिश्रा1
- लखनऊ जाने वाले यात्री ध्यान दें। बहराइच पुलिस द्वारा जारी रूट डाइवर्जन पढ़कर ही वाहनों से लखनऊ की यात्रा करें। #UPPolice #BahraichPolice #UPPolice #BahraichPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup401
- श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे का बड़ा बयान 🔥 कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा – “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे!” साथ ही 10 साल के विकास कार्यों का पूरा श्रेय लेते हुए विपक्ष को घेरा। 👉 राप्ती नदी पर पुल निर्माण को लेकर भी बड़ा दावा 👉 योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए 300+ सीटों की भविष्यवाणी क्या सच में श्रावस्ती में हुआ इतना विकास? अपनी राय जरूर दें 👇1
- बहराइच। बीमा के 5 लाख और थोड़ी सी जमीन के लिए कुल्हाड़ी से कटकर देवर देवरानी ने विधवा भाभी को उतारा मौत के घाट1
- Post by आलोक कुमार मिश्रा1
- #यूपी:मैं SDM हूँ! मैं लाइट नहीं जोड़ता हूँ! वीडियो देखेंगे तो खुद समझ जाएंगे माजरा क्या है,मसला महोबा है...1
- “मिशन शक्ति फेज–5” के तहत श्रावस्ती पुलिस महिलाओं को कर रही सशक्त श्रावस्ती!मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम के पर्यवेक्षण में संचालित है।थाना कोतवाली भिनगा सहित जनपद के विभिन्न थानों व शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, गांवों व सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल और संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी जा रही है,साथ ही साइबर अपराधों से बचाव हेतु ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक से दूर रहने और आपात स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया। UPCOP ऐप व CCTNS सेवाओं की जानकारी देकर महिलाओं को डिजिटल रूप से भी सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।1