logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से की चर्चा, जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना के प्रावधानों के बारे में जिलाधिकारी ने की विस्तार से चर्चा lऔरैया। प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना के प्रावधानों के बारे में विस्तार से चर्चा कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में संपन्न हुई। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने बताया कि देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियाँ प्रारम्भ हो चुकी हैं, जिसके लिए केंद्र, राज्य, जिला एवं तहसील स्तर पर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। जनगणना -2027 देश की 16वीं जनगणना तथा स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी, जो गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा एवं सबसे विश्वसनीय श्रोत मानी जाती है। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी, जिसके प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में एक साथ 22 मई से 20 जून तक कराया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना कराई जाएगी । जनसंख्या गणना पूरे देश में फरवरी 2027 में संपन्न होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 का संचालन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिसमें पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत, राज्य में जनगणना के क्षेत्रीय कार्य आरम्भ होने से 15 दिन पूर्व, अर्थात् 7 से 21 मई 2026 तक, सभी नागरिक सेल्फ एन्युमरेशन पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रश्नावली भरकर अपनी जनगणना स्वयं करने हेतु उपलब्ध विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। सम्पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए जनगणना-2027 में सभी नगर निकायों एवं ग्रामों के जीआईएस-आधारित मानचित्रों तथा गणना ब्लॉक तैयार करने के लिए डिजिटल ऐप्स का उपयोग किया जाएगा। उक्त अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, समय-सीमा एवं जनगणना -2027 की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा गया कि जनगणना के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक एवं आवासीय स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी, जो भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीति निर्माण का आधार बनेगी। . उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की आधारभूत संरचना के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के दौरान प्रगणक द्वारा भवन के उपयोग, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कमरों की संख्या,स्वामित्व की ंस्थिति, शौचालय की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, खाना पकाने में प्रयुक्त ईंधन के प्रकार, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज तथा फोन, वाहन, टेलीविजन एवं इंटरनेट सुविधा जैसी परिसंपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रकार की सूचनाओं के विषय में आँकड़ों का संग्रह किया जाएगा. यह समस्त जानकारी डिजिटल माध्यमों से संकलित की जाएगी। परिवार द्वारा जनगणना के दौरान प्रदान की गई सभी सूचनाएँ पूर्णतः गोपनीय रहेंगी। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार,उप जिला अधिकारी कमल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, ई-डिस्टिर्क मैनेजर विपिन पाल सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। महत्वपूर्ण हाईलाइट पॉइंट जनगणना-2027 देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी। जनगणना के आँकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीति निर्माण का आधार बनेंगे। जनगणना से प्राप्त आँकड़े देश की आधारभूत संरचना के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में एक साथ 22 मई से 20 जून तक कराया जाएगा,पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान किया गया है। भवनों के उपयोग, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, शौचालय की उपलब्धता,धप्रकाश का मुख्य स्रोत, खाना पकाने में प्रयुक्त ईंधन के प्रकार, परिवार द्वारा उपभोग किए धजाने वाले मुख्य अनाज तथा टेलीविजन एवं इंटरनेट सुविधा जैसी परिसंपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रकार की सूचनाओं के विषय में आँकड़ों का संग्रह किया जाएगा।

1 hr ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
d9426ef3-e914-4319-a3e6-39f08cc51255

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से की चर्चा, जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना के प्रावधानों के बारे में जिलाधिकारी ने की विस्तार से चर्चा lऔरैया। प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना के प्रावधानों के बारे में विस्तार से चर्चा कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में संपन्न हुई। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने बताया कि देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियाँ प्रारम्भ हो चुकी हैं, जिसके लिए केंद्र, राज्य, जिला एवं तहसील स्तर पर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। जनगणना -2027 देश की 16वीं जनगणना तथा स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी, जो गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा एवं सबसे विश्वसनीय श्रोत मानी जाती है। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी, जिसके प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में एक साथ 22 मई से 20 जून तक कराया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना कराई जाएगी । जनसंख्या गणना पूरे देश में फरवरी 2027 में संपन्न होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 का संचालन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिसमें पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत, राज्य में जनगणना के क्षेत्रीय कार्य आरम्भ होने से 15 दिन पूर्व, अर्थात् 7 से 21 मई 2026 तक, सभी नागरिक सेल्फ एन्युमरेशन पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रश्नावली भरकर अपनी जनगणना स्वयं करने हेतु उपलब्ध विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। सम्पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए जनगणना-2027 में सभी नगर निकायों एवं ग्रामों के जीआईएस-आधारित मानचित्रों तथा गणना ब्लॉक तैयार करने के लिए डिजिटल ऐप्स का उपयोग किया जाएगा। उक्त अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, समय-सीमा

ba3f0627-3f86-4a8e-b48e-66e9fa3f895d

एवं जनगणना -2027 की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा गया कि जनगणना के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक एवं आवासीय स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी, जो भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीति निर्माण का आधार बनेगी। . उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की आधारभूत संरचना के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के दौरान प्रगणक द्वारा भवन के उपयोग, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कमरों की संख्या,स्वामित्व की ंस्थिति, शौचालय की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, खाना पकाने में प्रयुक्त ईंधन के प्रकार, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज तथा फोन, वाहन, टेलीविजन एवं इंटरनेट सुविधा जैसी परिसंपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रकार की सूचनाओं के विषय में आँकड़ों का संग्रह किया जाएगा. यह समस्त जानकारी डिजिटल माध्यमों से संकलित की जाएगी। परिवार द्वारा जनगणना के दौरान प्रदान की गई सभी सूचनाएँ पूर्णतः गोपनीय रहेंगी। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार,उप जिला अधिकारी कमल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, ई-डिस्टिर्क मैनेजर विपिन पाल सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। महत्वपूर्ण हाईलाइट पॉइंट जनगणना-2027 देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी। जनगणना के आँकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीति निर्माण का आधार बनेंगे। जनगणना से प्राप्त आँकड़े देश की आधारभूत संरचना के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में एक साथ 22 मई से 20 जून तक कराया जाएगा,पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान किया गया है। भवनों के उपयोग, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, शौचालय की उपलब्धता,धप्रकाश का मुख्य स्रोत, खाना पकाने में प्रयुक्त ईंधन के प्रकार, परिवार द्वारा उपभोग किए धजाने वाले मुख्य अनाज तथा टेलीविजन एवं इंटरनेट सुविधा जैसी परिसंपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रकार की सूचनाओं के विषय में आँकड़ों का संग्रह किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भाऊपुर क्षेत्र के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश पुत्र वासुदेव गोस्वामी निवासी जिला कौशांबी तथा अरविंद पुत्र सोमदेव निवासी रामायन भरथना दोनों मोपेड के माध्यम से बाल खरीदने का कार्य करते हैं। वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फेरी लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों युवक मोपेड से भाऊपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हाईवे पुलिस पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
    1
    भाऊपुर क्षेत्र के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश पुत्र वासुदेव गोस्वामी निवासी जिला कौशांबी तथा अरविंद पुत्र सोमदेव निवासी रामायन भरथना दोनों मोपेड के माध्यम से बाल खरीदने का कार्य करते हैं। वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फेरी लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं।
बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों युवक मोपेड से भाऊपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हाईवे पुलिस पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • बेख़ौफ़ अतिक्रमण से कस्बे में जाम, राहगीर और वाहन चालक बेहाल औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में सड़कों तक फैले अतिक्रमण ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कस्बे में लगने वाला जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि आए दिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे और फुटपाथ पर फैला अतिक्रमण है। कई छोटे-बड़े दुकानदारों ने अपने सामान को सड़क तक फैला रखा है। कुछ ने तो टीन शेड, टट्टर और बैठने की बेंच तक लगाकर सड़क पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, कुछ मकान मालिक अपने घरों के सामने ठेली और दुकानें लगवाकर उनसे अवैध रूप से किराया वसूल रहे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व याकूबपुर चौकी पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई। पुलिस द्वारा दोबारा अभियान चलाकर चालान भी किए गए, लेकिन इसका कोई स्थायी असर नहीं पड़ा। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस, स्कूल बस और पुलिस वाहन तक फंस जाते हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    1
    बेख़ौफ़ अतिक्रमण से कस्बे में जाम, राहगीर और वाहन चालक बेहाल
औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में सड़कों तक फैले अतिक्रमण ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कस्बे में लगने वाला जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि आए दिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे और फुटपाथ पर फैला अतिक्रमण है। कई छोटे-बड़े दुकानदारों ने अपने सामान को सड़क तक फैला रखा है। कुछ ने तो टीन शेड, टट्टर और बैठने की बेंच तक लगाकर सड़क पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, कुछ मकान मालिक अपने घरों के सामने ठेली और दुकानें लगवाकर उनसे अवैध रूप से किराया वसूल रहे हैं।
करीब एक वर्ष पूर्व याकूबपुर चौकी पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई। पुलिस द्वारा दोबारा अभियान चलाकर चालान भी किए गए, लेकिन इसका कोई स्थायी असर नहीं पड़ा।
जाम के कारण कई बार एंबुलेंस, स्कूल बस और पुलिस वाहन तक फंस जाते हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आपसी विवाद के बाद महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महिला पहले मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी, पति से गुस्साई महिला की खिड़की से बाहर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय लोगो का कहना आपसी विवाद के बाद गुस्साई एक महिला का करीब आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर महिला को उतरवाया नीचे, वीडियो में लटकी महिला की कुछ समय पहले ही हुई शादी,उधर मकान मालिक ने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पति-पत्नी से मकान कराया खाली, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
    1
    आपसी विवाद के बाद महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महिला पहले मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी, 
पति से गुस्साई महिला की खिड़की से बाहर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय लोगो का कहना आपसी विवाद के बाद गुस्साई एक महिला का करीब आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर महिला को उतरवाया नीचे, वीडियो में लटकी महिला की कुछ समय पहले ही हुई शादी,उधर मकान मालिक ने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पति-पत्नी से मकान कराया खाली, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया के पोरवाल सभा के कमेटी द्वारा नवयुक्त निर्विरोध अध्यक्ष बने आनंदनाथ गुप्ता का समाज के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत समाज के बड़े बुजुर्ग भाई बहनों युवाओं द्वारा नए अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया परिवर्तन की दिशा में अध्यक्ष के द्वारा संबोधन में कहा समाज की किसी भी श्रेणी के लोगों का किसी प्रकार का हनन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा अध्यक्ष द्वारा कमेटी के गठन पर विचार विमर्श करते हुए नए दायित्व को देने की भूमिका को जल्द ही बनाया जाएगा
    4
    औरैया के पोरवाल सभा के कमेटी द्वारा नवयुक्त निर्विरोध अध्यक्ष बने आनंदनाथ गुप्ता का समाज के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत समाज के बड़े बुजुर्ग भाई बहनों युवाओं द्वारा नए अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया परिवर्तन की दिशा में अध्यक्ष के द्वारा संबोधन में कहा समाज की किसी भी श्रेणी के लोगों का किसी प्रकार का हनन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा अध्यक्ष द्वारा कमेटी के गठन पर विचार विमर्श करते हुए नए दायित्व को देने की भूमिका को जल्द ही बनाया जाएगा
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • औरैया। पोरवाल समाज में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मंगलवार को नवनियुक्त अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता का समारोहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया। समाज के सभी वर्गों—युवा, व्यापारी, वरिष्ठजन और पदाधिकारियों—ने उन्हें फूल-मालाओं, शॉल और बुके के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह और एकता दोनों का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल पोरवाल ने किया। मंच पर आनंद गुप्ता डाबर, अखिलेश पोरवाल, मनोज गुप्ता, शिवकुमार पुरवार और रमन पोरवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आनंदनाथ गुप्ता का संकल्प– समाज को नई दिशा देंगे स्वागत समारोह के दौरान अपने संबोधन में अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता ने कहा— “समाज ने जो भारी विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी पारदर्शिता, सामंजस्य और समर्पण के साथ समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। युवाओं को अवसर, महिलाओं को सशक्त भूमिका और वरिष्ठों को सम्मान—ये तीनों हमारे संगठन की प्राथमिकता होंगी। मैं सभी को साथ लेकर समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहयोग और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समाज में दिखी एकजुटता स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि नेतृत्व परिवर्तन से पोरवाल समाज में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई सक्रियता का संचार हुआ है। कई सदस्यों ने इसे “परिवर्तन की शुरुआत” बताया।
    4
    औरैया। पोरवाल समाज में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मंगलवार को नवनियुक्त अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता का समारोहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया। समाज के सभी वर्गों—युवा, व्यापारी, वरिष्ठजन और पदाधिकारियों—ने उन्हें फूल-मालाओं, शॉल और बुके के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह और एकता दोनों का अनोखा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल पोरवाल ने किया।
मंच पर आनंद गुप्ता डाबर, अखिलेश पोरवाल, मनोज गुप्ता, शिवकुमार पुरवार और रमन पोरवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
आनंदनाथ गुप्ता का संकल्प– समाज को नई दिशा देंगे
स्वागत समारोह के दौरान अपने संबोधन में अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता ने कहा—
“समाज ने जो भारी विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी पारदर्शिता, सामंजस्य और समर्पण के साथ समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। युवाओं को अवसर, महिलाओं को सशक्त भूमिका और वरिष्ठों को सम्मान—ये तीनों हमारे संगठन की प्राथमिकता होंगी। मैं सभी को साथ लेकर समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”
उन्होंने आगे कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहयोग और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
समाज में दिखी एकजुटता
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि नेतृत्व परिवर्तन से पोरवाल समाज में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई सक्रियता का संचार हुआ है। कई सदस्यों ने इसे “परिवर्तन की शुरुआत” बताया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मनाया जायेगा बलिदान दिवस-: ऋषभ चौहान औरैया के मुरादगंज क्षेत्र महान क्रान्तिकारी योद्धा डा. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में बलिदान दिवस मनाया जा रहा है, यह बलिदान दिवस स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी के त्याग, संघर्ष और उनके बलिदान को डा. महेश सिंह स्मारक समिति उन्हें यादगार बनाये रखने के सिमित नहीं रहेगा बल्कि अपने समाज और क्षेत्र उनके त्याग, बलिदान से प्रेणा लेकर उनक पद चिंन्हो पर चलते समाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करेगा, श्री महेश सिंह चौहान जी के नाती ऋषभ चौहान नें कहा कि यह बलिदान दिवस सिर्फ एक परिवार के लिये नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है। इस दिन पूरे क्षेत्र की जनता की नम आंखों से उन्हें याद करता है, बच्चे, युवा और बुजुर्ग उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने महान क्रन्तिकारी को सच्चे श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। इस वर्ष से यह कार्यक्रम केवल एक दिवस नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान, संस्कार और कर्तव्य का प्रतीक है। जिसके लिये हम निरंतर संघर्ष करेंगे, ऋषभ चौहान नें अपने दादा स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी की इस पावन अवसर पर श्रद्धांजलि में सम्लित होनें की अपील की है
    1
    स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मनाया जायेगा बलिदान दिवस-: ऋषभ चौहान
औरैया के मुरादगंज क्षेत्र महान क्रान्तिकारी योद्धा डा. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में बलिदान दिवस मनाया जा रहा है, यह बलिदान दिवस स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी के त्याग, संघर्ष और उनके  बलिदान को डा. महेश सिंह स्मारक समिति उन्हें यादगार बनाये रखने के सिमित नहीं रहेगा बल्कि अपने समाज और क्षेत्र उनके त्याग, बलिदान से प्रेणा लेकर उनक पद चिंन्हो पर चलते समाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करेगा, श्री महेश सिंह चौहान जी के नाती ऋषभ चौहान नें कहा कि यह बलिदान दिवस सिर्फ एक परिवार के लिये नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है। इस दिन पूरे क्षेत्र की जनता की नम आंखों से उन्हें याद करता है, बच्चे, युवा और बुजुर्ग उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने महान क्रन्तिकारी को सच्चे श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। इस वर्ष से यह कार्यक्रम केवल एक दिवस नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान, संस्कार और कर्तव्य का प्रतीक है। जिसके लिये हम निरंतर संघर्ष करेंगे, ऋषभ चौहान नें अपने दादा स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी की इस पावन अवसर पर श्रद्धांजलि में सम्लित होनें की अपील की है
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Emergency call Emergency call
    1
    Post by Emergency call Emergency call
    user_Emergency call Emergency call
    Emergency call Emergency call
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सनातियों के सुंदरकाण्ड पाठ के बाद सेवानिवृत्ति का हुआ सम्मान समारोह आयोजित औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पाठ के दौरान “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत अनिल दीक्षित के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं अनिल दीक्षित के स्नेहीजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    1
    सनातियों के सुंदरकाण्ड पाठ के बाद सेवानिवृत्ति का हुआ सम्मान समारोह आयोजित
औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पाठ के दौरान “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत अनिल दीक्षित के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं अनिल दीक्षित के स्नेहीजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.