Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रीलक्ष्मी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल आरती के दर्शन कीजिए
Sanjeev kumar
श्रीलक्ष्मी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल आरती के दर्शन कीजिए
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- 50 स्कूलों के 500 खिलाड़ी पहुंचे जसूर! खिलाड़ियों की सुविधा पर DPE का बड़ा बयान जसूर में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में 50 स्कूलों के करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान DPE मैडम ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खेल मैदान में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है। 🏆🔥 नमस्कार, आप देख रहे हैं RK Himachal News और मैं हूं रमन राणा। #RKHimachalNews #Jassur #Under19Sports #SportsCompetition #Kangra #Nurpur #HimachalPradesh #500Players #SchoolSports #YouTubeShorts1
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज। सुजानपुर सुजानपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंडर-19 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मंजरी महाजन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चा डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बन सकता। उन्होंने बच्चों से अपने पोटेंशियल (क्षमता) को पहचानने और खेलों में भी अपना भविष्य तलाशने की कोशिश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी बच्चों के लिए बेहतर भविष्य और करियर की अपार संभावनाएं हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।1
- अनाथ बच्चों की मदद को नहीं बढ़ाया किसी ने हाथ l माता पिता की 3 साल पहले हो चुकी मौत l1
- *बीडीसी बमसण की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष सुरिंदर ने प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट* समीरपुर खंड विकास समिति (बीडीसी) बमसण की भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष सुरिंदर ने बीडीसी सदस्यों तथा भाजपा समर्थकों सहित पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। प्रोफेसर धूमल ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफलता की कामना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं को समझते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होना चाहिए।1
- बरोट में कांग्रेस की 10 झूठी गारंटियों के खिलाफ भाजपा पधर मंडल का धरना-प्रदर्शन_ बरोट,(मंडी) ललित ठाकुर भाजपा पधर मंडल ने मंगलवार को बरोट बाजार में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन व रोष रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने किया। धरने में बरोट व आसपास के महिला मंडलों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने कहा कि हमें 1500 रुपये का वादा किया था, आज तक नहीं मिला। युवाओं ने कहा पक्की नौकरी का वादा भी झूठा निकला। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने 10 गारंटियां देकर जनता को ठगा है। भाजपा सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। वही कहा कि आज विधायको की विधायक निधि नही मिल रही है, क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है लेकिन सरकार कुछ नही कर रही है। वही उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाई भतीजा बाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश को पैसा आ रहा है लेकिन विकास कार्य मे खर्च करने के बजाय अपने पर खर्च कर रही है। बरोट में कांग्रेस की 10 झूठी गारंटियों के खिलाफ भाजपा पधर मंडल का धरना-प्रदर्शन_ बरोट,(मंडी) ललित ठाकुर भाजपा पधर मंडल ने मंगलवार को बरोट बाजार में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन व रोष रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने किया। धरने में बरोट व आसपास के महिला मंडलों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने कहा कि हमें 1500 रुपये का वादा किया था, आज तक नहीं मिला। युवाओं ने कहा पक्की नौकरी का वादा भी झूठा निकला। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने 10 गारंटियां देकर जनता को ठगा है। भाजपा सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। वही कहा कि आज विधायको की विधायक निधि नही मिल रही है, क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है लेकिन सरकार कुछ नही कर रही है। वही उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाई भतीजा बाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश को पैसा आ रहा है लेकिन विकास कार्य मे खर्च करने के बजाय अपने पर खर्च कर रही है।1
- विधायक विवेक शर्मा ने जोगी पंगा कार्यालय में कुटलैहड़ क्षेत्र के 18 जरूरतमंद परिवारों को 1.25 लाख के आर्थिक चैक किये वितरण विधायक विवेक शर्मा बोले,कुटलैहड़ में अंतिम पंक्ति पर खड़े परिवार को आर्थिक रूप से मदद करना मेरा अधिकार बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को जोगी पंगा स्थित कांग्रेस कार्यालय में क्षेत्र के 18 जरूरतमंद परिवारों को कुल 1,25,500 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।आर्थिक सहायता मिलने से जरूरतमंद परिवारों को अपनी आवश्यक जरूरतें पूरी करने में राहत मिलेगी। इस दौरान विधायक ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना केवल जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि उनके लिए सेवा और कर्तव्य का विषय है,विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का अवसर दिया है। इसलिए क्षेत्र के हर गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवार की परेशानी में उनके साथ खड़ा होना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि “मेरा कुटलैहड़, मेरा परिवार” की भावना के साथ वह लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करवाने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने कई बार ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं, जहां छोटी सी आर्थिक सहायता भी उनके लिए बड़ी राहत बन जाती है। ऐसे परिवारों की जरूरत को देखते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि कुटलैहड़ के किसी भी जरूरतमंद परिवार को अकेला महसूस न होने दिया जाए। पात्र परिवारों को उनकी आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत मंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल चुनाव जीतने या पद हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता की सेवा का जरिया है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना, जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना और उन्हें राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ उनका अपना परिवार है और परिवार के किसी भी सदस्य को परेशानी में देखकर उसकी मदद करना उनका अधिकार और कर्तव्य दोनों है। आर्थिक सहायता के चेक प्राप्त करने वाले परिवारों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक मदद मिलने से उन्हें अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। विधायक ने इस अवसर पर सभी परिवारों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका,महासचिव इकबाल सिंह केवल कृष्ण शर्मा दिनेश खत्री जिला पार्षद सुमित शर्मा मीना चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे1
- मां काली मंदिर नूरपुर चम्बा रोड बडूनी मोड मलकवाल से सांध्य आरती के दर्शन संजीव कुमार [कांगडा जिला] मां काली मंदिर में आरती के श्रध्दा भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया1
- देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान....1
- पॉलीटैक्निक कॉलेज बड़ू में आरंभ हुआ 5-दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम एआई और अन्य अत्याधुनिक टैक्नोलजीज के गुर सीखेंगे बहुतकनीकी, आईटीआई और अन्य संस्थानों के शिक्षक हमीरपुर राजकीय पॉलीटैक्निक कॉलेज हमीरपुर (बड़ू) के परिसर में मंगलवार को शिक्षकों के लिए ‘एमर्जिंग टैक्नोलॉजी फॉर एजूकेटर्स’ विषय पर पांच-दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शुरू हो गया। 19 सितंबर तक चलने वाला यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम ई एंड आईसीटी अकादमी के माध्यम से सी-डैक मोहाली द्वारा प्रायोजित किया गया है। इस संस्थान में दूसरी बार सी-डैक के माध्यम से इस तरह का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पॉलीटैक्निक संस्थानों और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों सहित अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के 36 शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस 5-दिवसीय कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ सी-डैक मोहाली के ई-ग्रेड वैज्ञानिक डॉ. बलविंदर सिंह ने किया। पहले सत्र में डॉ. बलविंदर सिंह ने एआई तकनीक के अलग-अलग क्षेत्रों में उपयोग, इस अत्याधुनिक तकनीक के फायदों और भविष्य में इस क्षेत्र में हो रही रिसर्च के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दूसरे सत्र में आईआईटी रोपड़ की विशेषज्ञ डॉ. श्वेता ने एआई टूल्स के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त ई एंड आईसीटी अकादमी की प्रोजेक्ट इंजीनियर सोनिया बड़गुजर ने रिसर्च में उपयोग होने वाले एआई टूल्स के बारे में जानकारी दी। यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम पॉलीटैक्निक कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य चंद्र शेखर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज ठाकुर मुख्य समन्वयक और इसी विभाग के वरुण गुप्ता सह-समन्वयक की भूमिका निभा रहे हैं।2