डूंगला के अफीम किसानों ने आंदोलन का बिगुल फूंका 3 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में विशाल रैली डूंगला। अफीम किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 3 अगस्त 2026 से चित्तौड़गढ़ में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इसमें एक विशाल रैली, महापड़ाव और आमरण अनशन शामिल होगा। यह प्रदर्शन डोडा चूरा नष्टीकरण सहित कई मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में रणनीति बनाने के लिए डूंगला के देवली शनि महाराज मंदिर परिसर में राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एकत्र हुए। बैठक में 3 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे चित्तौड़गढ़ में सांवलिया जी हॉस्पिटल से कलेक्टर कार्यालय तक एक विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव और आमरण अनशन शुरू होगा। इस प्रदर्शन में चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, झालावाड़ सहित अन्य जिलों से हजारों किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय अफीम किसान संघ ने सात सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें मॉर्फिन नीति हटाने या 3.2 से पट्टे जारी करने, अफीम के मूल्य में वृद्धि करने, असमानता समाप्त करने, सीपीएस समाप्त करने, पुराने कटे हुए सभी पट्टे बहाल करने, धारा 8/29 नारकोटिक्स एक्ट को हटाए जाने और डोडा चूरा को आबकारी विभाग को देने या मध्य प्रदेश की तरह डोडा चूरा नष्टीकरण की व्यवस्था शामिल है।
डूंगला के अफीम किसानों ने आंदोलन का बिगुल फूंका 3 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में विशाल रैली डूंगला। अफीम किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 3 अगस्त 2026 से चित्तौड़गढ़ में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इसमें एक विशाल रैली, महापड़ाव और आमरण अनशन शामिल होगा। यह प्रदर्शन डोडा चूरा नष्टीकरण सहित कई मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में रणनीति बनाने के लिए डूंगला के देवली शनि महाराज मंदिर परिसर में राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एकत्र हुए। बैठक में 3 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे चित्तौड़गढ़ में सांवलिया जी हॉस्पिटल से कलेक्टर कार्यालय तक एक विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव और आमरण अनशन शुरू होगा। इस प्रदर्शन में चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, झालावाड़ सहित अन्य जिलों से हजारों किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय अफीम किसान संघ ने सात सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें मॉर्फिन नीति हटाने या 3.2 से पट्टे जारी करने, अफीम के मूल्य में वृद्धि करने, असमानता समाप्त करने, सीपीएस समाप्त करने, पुराने कटे हुए सभी पट्टे बहाल करने, धारा 8/29 नारकोटिक्स एक्ट को हटाए जाने और डोडा चूरा को आबकारी विभाग को देने या मध्य प्रदेश की तरह डोडा चूरा नष्टीकरण की व्यवस्था शामिल है।
- 🚨 RGHS घोटाला: जनता के हक पर डाका , इंसानियत को शर्मसार कर दिया 🚨क्या जनता का पैसा और सरकारी योजनाएं कुछ भ्रष्ट लोगों की जेबें भरने के लिए हैं? RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के नाम पर जो महाघोटाला सामने आया है सावधान! देखिए कैसे लूटा जा रहा है सिस्टम को:6,500 का इंजेक्शन 18,000 में? जी हाँ! जो जीवन रक्षक इंजेक्शन बाजार में छह हजार का मिलता है, उसका बिल अठारह हजार रुपये बनाकर क्लेम पास कराया गया! गरीबों के हक की चोरी: नियमों के मुताबिक दवाओं पर मिलने वाला 40% डिस्काउंट खाकर केवल 12% दिखाया गया। बाकी का मोटा कमीशन किसकी जेब में गया? फर्जीवाड़ा और सिंडिकेट: कुछ चंद मेडिकल स्टोर मालिकों और मरीजों के नाम पर नकली और महंगे बिलों का काला धंधा चलाया। 👊 अब बर्दाश्त नहीं!सरकार ने ऐसे 31 धोखेबाज मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिए हैं। लेकिन सिर्फ लाइसेंस रद्द करना काफी नहीं है!इन लुटेरों पर आपराधिक मुकदमे (FIR) दर्ज हों! जनता के टैक्स के पैसे की पाई-पाई वसूली की जाए! इस रैकेट में शामिल हर बड़े चेहरे को जेल भेजा जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी जागीर समझने वाले इन भ्रष्टाचारियों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।#RGHSScam #CorruptionFreeRajasthan #MedicalScam #ExposeTheCorrupt #AntiCorruption1
- उदयपुर पहुंचे राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग1
- ओल्ड सिटी वार्ड 12 नया वार्ड नंबर 14 में दाईजी पुलिया मार्ग पर मंदिरों के बाहर उफनते सिवरेज आम जन परेशान प्रशासन मस्त ओल्ड सिटी वार्ड नंबर 14 में एक बारिश में ही स्मार्ट सिटी के कामों की पोल खुल रही है दाईजी पुलिया मार्ग पर एक बारिश में ही सिवरेज उफनने लग गए है और सबसे बड़ी बात यहाँ मंदिर है और जो भी श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे है बदबू से परेशान हो रहे है कई बार स्मार्ट सिटी के अधिकारी ओर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को क्षेत्र वासियों ने बताया पर स्थाई समाधान नहीं हुआ1
- निगम को मिली 1500 बीघा जमीन प्रशासन ने ट्रस्फर की निगम शामिल पंचायत की जमीन उदयपुर लम्बे समय से पेरा फेरी संघर्ष समिति क्षेत्र में पट्टों के लिए संघर्षरत रहीं है। प्रशासन ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए। कुछ जमीनें निगम और पंचायतों को ट्रस्फर की अब स्थानीय निकाय आम जनता को पट्टे जारी कर सकेंगे। संघर्ष समिति की मांग है। जो जहां बसा हुआ है वहां से उसे हटाया नहीं जावे और अपने आशियाने का मौलिक अधिकार पट्टे के रूप में प्रदान करे1
- अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू भीलवाड़ा। अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और भरपूर वर्षा की प्रार्थना की। मंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि मंदिर परिसर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अघोर अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें विशेष रूप से अघोर साधना, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। यह अनुष्ठान लगातार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से प्राकृतिक संतुलन बेहतर होता है और अच्छी वर्षा के साथ क्षेत्र में खुशहाली आती है। अनुष्ठान के दौरान सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।4
- LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन 🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏1
- जीजा बना हैवान: 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले ही बनेड़ा पुलिस ने दबोचा,हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के साथ रह रही थी। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है। मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर बनेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटनाक्रम की हर कड़ी की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी शव को ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।1
- एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा प्रदर्शन के बाद mb चिकित्सा लय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राहुल जी जैन ने बात की एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा प्रदर्शन के बाद एमबी चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डॉ. राहुल जैन ने बताया कि ठेकेदार से वार्ता के बाद सहमति बनी है। प्रत्येक कार्मिक को हर माह 7 तारीख तक वेतन, समय पर पीएफ-ईएसआई तथा निर्धारित कार्य दिवस मिलेंगे। कार्मिकों और ठेकेदार के बीच संवाद कराकर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएंगी।1
- भीमपुरा में दाल-रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के 8 जनों की बिगड़ी हालत, तीन महिलाएं और तीन बच्चों समेत 8 लोग अस्पताल में भर्ती भीलवाड़ा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के आठ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। परिवार के सभी सदस्यों ने शुक्रवार रात घर पर बनी चने की दाल और रोटी खाई थी। रात को सभी सामान्य थे, लेकिन सुबह उठते ही एक-एक कर सभी को उल्टी, दस्त, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी। परिजनों ने तत्काल सभी आठ लोगों को शाहपुरा उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल में भर्ती देवा खारोल ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल में बताया कि शुक्रवार रात पूरे परिवार ने घर पर बनी चने की दाल और रोटी खाई थी। सुबह उठने पर पहले एक सदस्य की तबीयत बिगड़ी और फिर देखते ही देखते सभी बीमार हो गए। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः दाल में कोई जहरीला कीड़ा या अन्य विषैला जीव गिर गया होगा, जिससे फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति बनी। बीमार होने वालों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। चिकित्सक सभी की निगरानी में उपचार कर रहे हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जांच में जुट गया है। प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा है।1