महंगवा में हुआ किरार समाज का 31वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 48 जोड़े वैदिक पद्धति से बंधे महंगवा में हुआ किरार समाज का 31वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 48 जोड़े वैदिक पद्धति से बंधे अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम महंगवा में किरार समाज नर्मदापुरम का 31वां सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। मंच से मंगलाचरण एवं वरमाला कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ, जिससे नवदंपतियों ने अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की। केंद्रीय कृषि मंत्री ने वर्चुअल रूप से किया संबोधित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और समाज के इस अनुकरणीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने सादगीपूर्ण विवाह एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की इस पहल को प्रेरणादायक बताया। सादगीपूर्ण विवाह का सशक्त संदेश, 1100 से अधिक विवाहों की परंपरा सम्मेलन के माध्यम से समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा मिला और फिजूल खर्ची पर रोक का संदेश दिया गया। वर्ष 2004 से प्रारंभ इस पहल के तहत अब तक 1100 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है। विशेष रूप से प्रथम सम्मेलन में शामिल एक दंपत्ति द्वारा 22 वर्ष बाद अपनी पुत्री का विवाह इसी मंच से संपन्न कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति, ‘किरार दर्पण स्मारिका’ का विमोचन इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने महंगी शादियों की बजाय सामूहिक विवाह को अपनाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने समाजसेवी नीतिराज सिंह पटेल सहित उन सभी परिवारों की सराहना की, जिन्होंने अपनी संतानों का विवाह सम्मेलन के माध्यम से संपन्न कराया। कार्यक्रम में “किरार दर्पण स्मारिका 2026” का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया, जिसमें समाज की गतिविधियों, प्रतिभाओं एवं सामाजिक जानकारी को स्थान दिया गया है। सामूहिक सहयोग से सफल हुआ आयोजन सम्मेलन में प्रत्येक वर-वधू को समिति की ओर से आभूषण, घरेलू उपयोग की सामग्री एवं प्रमाण पत्र भेंट किए गए। आयोजन को सफल बनाने में युवाओं की विभिन्न टीमों ने पार्किंग, जल, सामग्री वितरण एवं व्यवस्थाओं का संचालन किया, वहीं मातृशक्ति ने भोजन व्यवस्था को कुशलता से संभाला। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह सूर्यवंशी जबलपुर से ठाकुर शैलेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष भगवत पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी मेहरबान सिंह, प्रणवीर सिंह चौधरी चन्द्रभान सिंह चौधरी बनखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज पटेल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्रीमंत पटेल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य नीतिराज सिंह पटेल राजू पररसिया लालसाहब पटेल हेमंत पटेल अनिल पटेल देवेन्द्र पटेल संध्या सिंह कौशल्या पटेल उमा चौधरी संगीता पटेल कमला पटेल गीता चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
महंगवा में हुआ किरार समाज का 31वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 48 जोड़े वैदिक पद्धति से बंधे महंगवा में हुआ किरार समाज का 31वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 48 जोड़े वैदिक पद्धति से बंधे अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम महंगवा में किरार समाज नर्मदापुरम का 31वां सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। मंच से मंगलाचरण एवं वरमाला कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ, जिससे नवदंपतियों ने अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की। केंद्रीय कृषि मंत्री ने वर्चुअल रूप से किया संबोधित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और समाज के इस अनुकरणीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने सादगीपूर्ण विवाह एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की इस पहल को प्रेरणादायक बताया। सादगीपूर्ण विवाह का सशक्त संदेश, 1100 से अधिक विवाहों की परंपरा सम्मेलन के माध्यम से समाज में
सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा मिला और फिजूल खर्ची पर रोक का संदेश दिया गया। वर्ष 2004 से प्रारंभ इस पहल के तहत अब तक 1100 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है। विशेष रूप से प्रथम सम्मेलन में शामिल एक दंपत्ति द्वारा 22 वर्ष बाद अपनी पुत्री का विवाह इसी मंच से संपन्न कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति, ‘किरार दर्पण स्मारिका’ का विमोचन इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने महंगी शादियों की बजाय सामूहिक विवाह को अपनाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने समाजसेवी नीतिराज सिंह पटेल सहित उन सभी परिवारों की सराहना की, जिन्होंने अपनी संतानों का विवाह सम्मेलन के माध्यम से संपन्न कराया। कार्यक्रम में “किरार दर्पण स्मारिका 2026” का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया, जिसमें समाज की गतिविधियों, प्रतिभाओं एवं सामाजिक जानकारी को स्थान
दिया गया है। सामूहिक सहयोग से सफल हुआ आयोजन सम्मेलन में प्रत्येक वर-वधू को समिति की ओर से आभूषण, घरेलू उपयोग की सामग्री एवं प्रमाण पत्र भेंट किए गए। आयोजन को सफल बनाने में युवाओं की विभिन्न टीमों ने पार्किंग, जल, सामग्री वितरण एवं व्यवस्थाओं का संचालन किया, वहीं मातृशक्ति ने भोजन व्यवस्था को कुशलता से संभाला। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह सूर्यवंशी जबलपुर से ठाकुर शैलेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष भगवत पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी मेहरबान सिंह, प्रणवीर सिंह चौधरी चन्द्रभान सिंह चौधरी बनखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज पटेल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्रीमंत पटेल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य नीतिराज सिंह पटेल राजू पररसिया लालसाहब पटेल हेमंत पटेल अनिल पटेल देवेन्द्र पटेल संध्या सिंह कौशल्या पटेल उमा चौधरी संगीता पटेल कमला पटेल गीता चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
- नरसिंहपुर में बिजली विभाग का 'एक्शन मोड': बकायादारों पर सख्त कार्रवाई, 'समाधान योजना' को लेकर सख्त तेवर नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी 'समाधान योजना' को धरातल पर उतारने के लिए नरसिंहपुर जिले में बिजली विभाग पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने अब ढिलाई बरतने वाले बकायेदारों और अपने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। योजना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के मुख्य अभियंता सरोज कुमार गिरिया स्वयं मैदान में उतरकर इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिंहपुर जिला प्रशासन की जनसुनवाई में आने वाले गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए खबर एक बड़ी राहत बनकर आई है। नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट में पिछले काफी समय से अव्यवस्था का आलम था, जहाँ भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच हितग्राहियों को जनसुनवाई के दौरान खुले आसमान के नीचे घंटों इंतजार करना पड़ता था। विडंबना यह थी कि जहाँ जनता धूप में परेशान होती थी, वहीं अधिकारी AC कमरों में बैठकर सुनवाई करते थे।1
- महिला पहुंची कलेक्टर जनसुनवाई में कलेक्टर को दिया आवेदन कहा मेरे मानले पापा पंचायत के सरपंच सचिव से मिलकर मेरे पिता के स्वर्गवास होने के बाद संभल कार्ड से मिलने वाली राशि करवा रहे हैं अपने नाम फर्जी पंचनामा बनवाकर राशि अपने नाम निकालने की बात कही वहीं महिला ने बताया में अकेली बेटी हूं मेरे मां पिता की अब ना मेरे पिता है ना मेरी मां है मेरा कोई भाई भी नहीं है मेरे मंजिल पापा मेरे पिता का पैसा घर अपने नाम करने को लेकर कर रहे हैं बेईमानी3
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाय योजना के अंतर्गत नवीन कृषि उपज मंडी करेली में सामुहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन इस कार्यक्रम मै उदय प्रताप सिंह परिवहन उच्च शिक्षा मंत्री के मुख्य अतिथि मे संपन्न हुआ।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- जिला रेलवे गेट के पास कटी हुई गेहूं खेत में लगी आग से हुआ नुकसान1
- रेलवे हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन, डॉ. आर.आर. कुर्रे ने दी महत्वपूर्ण सलाह नरसिंहपुर, पोषण पखवाड़ा' के अंतर्गत आज स्थानीय रेलवे हॉस्पिटल में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. आर.आर. कुर्रे ने बच्चों के समुचित मानसिक एवं शारीरिक विकास और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया।1