logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मूंढापांडे : खनन ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; पीछे छोड़ गया पत्नी और मासूम बेटा मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम मदनापुर में खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए फुरकान की रविवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मदनापुर उर्फ होलपुर निवासी फुरकान दिल्ली में पॉलिश का काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था। बीते 3 मार्च की सुबह वह अपने रिश्तेदार अकरम निवासी ढकिया डिलारी के साथ गोविंदपुर खुर्द से घर लौट रहा था। गांव के नजदीक वह अपनी बाइक खड़ी कर पास में ही खड़ा था, तभी वहां मौजूद खनन से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बैक करते समय उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने तुरंत उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद रविवार रात फुरकान ने अंतिम सांस ली। सोमवार को युवक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी महरूल निशा और डेढ़ साल के मासूम बेटे अदनान को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

6 hrs ago
user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ये महिलाएँ हैं। होली वाले रोज़ हिंदू रक्षा दल के दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित ने इनके और इनके परिवार वालो पर वार किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया, लेकिन अगले ही रोज़ वो जेल से बाहर भी आ गए। इन्हें कौन इंसाफ दिलाएगा?
    1
    ये महिलाएँ हैं। होली वाले रोज़ हिंदू रक्षा दल के दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित ने इनके और इनके परिवार वालो पर वार किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया, लेकिन अगले ही रोज़ वो जेल से बाहर भी आ गए। इन्हें कौन इंसाफ दिलाएगा?
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बिजली उपभोक्ता संगठन मुरादाबाद द्वारा इलैक्ट्रिसिटी अमैंडमैंट बिल 2025 का विरोध करते हुए अनावश्यक सेवाओं का व्यापारीकरण करने का लगाया आरोप, स्मार्ट मीटर का किया विरोध। बिजली विधेयक 2025 को तत्काल रद्द किए जाने की उठाई मांग
    1
    बिजली उपभोक्ता संगठन मुरादाबाद द्वारा इलैक्ट्रिसिटी अमैंडमैंट बिल 2025 का विरोध करते हुए अनावश्यक सेवाओं का व्यापारीकरण करने का लगाया आरोप, स्मार्ट मीटर का किया विरोध। बिजली विधेयक 2025 को तत्काल रद्द किए जाने की उठाई मांग
    user_Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)
    Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)
    पत्रकार Moradabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मुरादाबाद: मार्च में भी घना कोहरा, वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ग्रामीण क्षेत्र डिलारी में बुधवार 11 मार्च की सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को दिन में 10 बजे भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
    1
    मुरादाबाद: मार्च में भी घना कोहरा, वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।   उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ग्रामीण क्षेत्र डिलारी में बुधवार 11 मार्च की सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को दिन में 10 बजे भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    3
    Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Tariq anwar
    1
    Post by Tariq anwar
    user_Tariq anwar
    Tariq anwar
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ईरान के रहबर अली खामनेई की याद में दिल्ली में पेश की गई ताज़ियत, प्रतिनिधिमंडल ने ईरान कल्चर हाउस और दूतावास में दर्ज किए हस्ताक्षर
    1
    ईरान के रहबर अली खामनेई की याद में दिल्ली में पेश की गई ताज़ियत, प्रतिनिधिमंडल ने ईरान कल्चर हाउस और दूतावास में दर्ज किए हस्ताक्षर
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • is bande ne tandole ke andar sari esting khatam kar di alansksakisiskssisskjskskskssjsjsjsjssisisisidididdo
    1
    is bande ne tandole ke andar sari esting khatam kar di  alansksakisiskssisskjskskskssjsjsjsjssisisisidididdo
    user_Subhan
    Subhan
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रायबरेली : मुस्लिम युवती ने हिन्दू युवक से की शादी आईमन अहमद शादी कर बनी कृतिका ऐहार के मंदिर में शिवम से की शादी #Raebareli #InterCasteMarriage #LoveMarriage
    1
    रायबरेली : मुस्लिम युवती ने हिन्दू युवक से की शादी
आईमन अहमद शादी कर बनी कृतिका
ऐहार के मंदिर में शिवम से की शादी
#Raebareli #InterCasteMarriage #LoveMarriage
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.