logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाशिवरात्रि पर किन्नर अखाड़ा करेगा नए शंकराचार्य का ऐलान, सनातन इतिहास में बड़ा मोड़ प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन परंपरा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। किन्नर अखाड़ा ने किन्नर समुदाय से नए शंकराचार्य के ऐलान की घोषणा कर दी है। यह शंकराचार्य पुष्कर पीठ से घोषित किए जाएंगे। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजयदास ने स्पष्ट किया है कि महाशिवरात्रि के दिन वैदिक परंपराओं के अनुसार विधिवत पट्टाभिषेक संस्कार संपन्न होगा। 🔥 भोपाल में होगा भव्य पट्टाभिषेक 🔥 महाशिवरात्रि के दिन भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से पट्टाभिषेक कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस दौरान देशभर से संत, साधु और किन्नर समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 🕉️ 250 किन्नरों की सनातन धर्म में वापसी 🕉️ पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम और ईसाई धर्म में जा चुके 250 किन्नरों की सनातन धर्म में वापसी कराई जाएगी। किन्नर अखाड़े का दावा है कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले समय में देशभर में यह अभियान तेज़ किया जाएगा। ⚡ चार पीठों के बाद नया ऐलान ⚡ आदिगुरु आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों के बाद अब किन्नर अखाड़े ने अलग शंकराचार्य पीठ स्थापित करने का ऐलान कर दिया है। घोषित होने वाले नए शंकराचार्य किन्नर समाज को सनातन धर्म से जोड़ने की देशव्यापी मुहिम का नेतृत्व करेंगे

11 hrs ago
user_RAJ BAHADUR SINGH
RAJ BAHADUR SINGH
Local News Reporter मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

महाशिवरात्रि पर किन्नर अखाड़ा करेगा नए शंकराचार्य का ऐलान, सनातन इतिहास में बड़ा मोड़ प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन परंपरा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। किन्नर अखाड़ा ने किन्नर समुदाय से नए शंकराचार्य के ऐलान की घोषणा कर दी है। यह शंकराचार्य पुष्कर पीठ से घोषित किए जाएंगे। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजयदास ने स्पष्ट किया है कि महाशिवरात्रि के दिन वैदिक परंपराओं के अनुसार विधिवत पट्टाभिषेक संस्कार संपन्न होगा। 🔥 भोपाल में होगा भव्य पट्टाभिषेक 🔥 महाशिवरात्रि के दिन भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से पट्टाभिषेक कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस दौरान देशभर से संत, साधु और किन्नर समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 🕉️ 250 किन्नरों की सनातन धर्म में वापसी 🕉️ पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम और ईसाई धर्म में जा चुके 250 किन्नरों की सनातन धर्म में वापसी कराई जाएगी। किन्नर अखाड़े का दावा है कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले समय में देशभर में यह अभियान तेज़ किया जाएगा। ⚡ चार पीठों के बाद नया ऐलान ⚡ आदिगुरु आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों के बाद अब किन्नर अखाड़े ने अलग शंकराचार्य पीठ स्थापित करने का ऐलान कर दिया है। घोषित होने वाले नए शंकराचार्य किन्नर समाज को सनातन धर्म से जोड़ने की देशव्यापी मुहिम का नेतृत्व करेंगे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी न्यूज
    1
    कौशाम्बी न्यूज
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बेकसूर पत्रकार को जेल भेजने पर तीसरे दिन भी पत्रकारों ने दिया धरना,एसडीएम आकाश सिंह को सौंपा ज्ञापन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी... संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी पत्रकार इस्तियाक अहमद को कथित रूप से राजनीतिक कारणों से जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने एकजुट होकर शनिवार को तीसरे दिन भी डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शनिवार को एसडीएम आकाश सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार इश्तियाक अहमद एवं उनके परिजनों के खिलाफ साजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि राकेश चौधरी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जबकि घटना के समय पत्रकार मौके पर मौजूद ही नहीं थे। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के दबाव में साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक पत्रकार को शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार पर बिना ठोस साक्ष्य व गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किए जाने की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर के पत्रकार ने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसे दबाने या डराने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम आकाश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश गौतम, संरक्षक रमेश चंद्र अकेला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और एक स्वर में न्याय की मांग उठाई। इस दौरान भीम आर्मी के नेता, किसान यूनियन नेता सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मो सैफ, समाजसेवी धनराज सिंह सहित प्रेस क्लब संरक्षक रमेश चंद्र अकेला , अध्यक्ष बृजेश गौतम , अली मुक्तजा , जिया रिजवी , अशोक विश्वकर्मा, अली अहमद , इंतजार रिजवी, डीएस यादव , राम किशन , प्रसिद्ध मिश्रा, सुनील साहू, बलराम साहू,सिराथू अध्यक्ष रवि कुमार वैश्य , रवि अग्रहरि , आबिद हुसैन , बाकर हुसैन , अनिरुद्ध पांडेय , अभिसार भारतीय , अखिलेश गौतम , संदीप पाल , मनोज मौर्य , राम विलास पटेल , शिव शंकर मोदनवाल, दिलशाद अहमद, अनुराधा यादव , रवि केसरवानी , अशोक केसरवानी , पंकज केसरवानी , राजकुमार , चंद्रशेखर , चंद्रिका प्रसाद , आर्या शुक्ला , संतलाल मौर्य , तालिब, जाहिद ,आशीष चक सहित बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे ।
    1
    बेकसूर पत्रकार को जेल भेजने पर तीसरे दिन भी पत्रकारों ने दिया धरना,एसडीएम आकाश सिंह को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
कौशाम्बी... संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी पत्रकार इस्तियाक अहमद को कथित रूप से राजनीतिक कारणों से जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने एकजुट होकर शनिवार को तीसरे दिन भी डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शनिवार को एसडीएम आकाश सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार इश्तियाक अहमद एवं उनके परिजनों के खिलाफ साजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि राकेश चौधरी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जबकि घटना के समय पत्रकार मौके पर मौजूद ही नहीं थे। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के दबाव में साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक पत्रकार को शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार पर बिना ठोस साक्ष्य व गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किए जाने की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर के पत्रकार ने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसे दबाने या डराने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम आकाश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश गौतम, संरक्षक रमेश चंद्र अकेला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और एक स्वर में न्याय की मांग उठाई। इस दौरान भीम आर्मी के नेता, किसान यूनियन नेता सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मो सैफ, समाजसेवी धनराज सिंह सहित प्रेस क्लब संरक्षक रमेश चंद्र अकेला , अध्यक्ष बृजेश गौतम , अली मुक्तजा , जिया रिजवी , अशोक विश्वकर्मा,  अली अहमद , इंतजार रिजवी, डीएस यादव , राम किशन , प्रसिद्ध मिश्रा, सुनील साहू, बलराम साहू,सिराथू अध्यक्ष रवि कुमार वैश्य , रवि अग्रहरि , आबिद हुसैन , बाकर हुसैन , अनिरुद्ध पांडेय , अभिसार भारतीय , अखिलेश गौतम , संदीप पाल , मनोज मौर्य , राम विलास पटेल , शिव शंकर मोदनवाल, दिलशाद अहमद, अनुराधा यादव , रवि केसरवानी , अशोक केसरवानी , पंकज केसरवानी , राजकुमार , चंद्रशेखर  , चंद्रिका प्रसाद , आर्या शुक्ला , संतलाल मौर्य , तालिब, जाहिद ,आशीष चक सहित बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे ।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    15 hrs ago
  • *भरवारी-कौशाम्बी* *बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराए बाइक क्षतिग्रस्त* *एक की हालत गंभीर दो को हल्की चोटें सूचना पर 108 द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया* *भरवारी-कौशाम्बी* बता दें कि बाइक सवार तीनों लोग गोविंद पुत्र कलोटी लाल उम्र लगभग 25 वर्ष व धारा सिंह पुत्र रतनलाल उम्र लगभग 26 वर्ष शिवकरण उर्फ बादशाह पुत्र ननकू लाल उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत नथैया का पूरवा नेवादा मखदुमपुर काजी थाना कोखराज कौशांबी तीनो व्यक्ति घर से समान खरीदनें भरवारी बाजार गए हुए थे तत्पश्चात घर लौटते वक्त चमरूपुर के निकट लाटपुर पुलिया के निकट पहुंचे ही थे कि पुलिया के बगल से बनी रोड जो उनके घर की ओर जाती है मुड़ने से पहले ही अज्ञात कारण से अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराए गुमटी में बैठे स्थानीय लोगों का कहना है जब तक वह समझ पाते मोटरसाइकिल इतनी तेज रफ्तार में थी की बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और पुलिया से जा टकराए जिससे तीनों लोग घायल हो गए और गोविंद पुत्र कलोटी लाल लगभग उम्र 25 को गंभीर चोट लग गई व बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई स्थानीय लोगों ने यह हादसा देख तुरंत डायल 108 को सूचित किया सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस सेवा दे रहे टेक्नीशियन महेश कुमार व ड्राइवर रवि तिवारी पायलट की रफ्तार से मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को तत्काल इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का समय रहते इलाज शुरू किया गया स्थानीय लोगों की सूझबूझ व 108 के पायलट रवि तिवारी की कुशल सेवा से लोगों में संतुष्टि का एहसास भी हुआ कि अभी फोन किया और तत्काल सेवा उपलब्ध हो गई घटना की सूचना लोगों द्वारा परिजन को दे दिया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र के उपरांत संबंधित विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी
    1
    *भरवारी-कौशाम्बी*
*बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराए बाइक क्षतिग्रस्त*
*एक की हालत गंभीर दो को हल्की चोटें सूचना पर 108 द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया*
*भरवारी-कौशाम्बी* बता दें कि बाइक सवार तीनों लोग गोविंद पुत्र कलोटी लाल उम्र लगभग 25 वर्ष व धारा सिंह पुत्र रतनलाल उम्र लगभग 26 वर्ष शिवकरण उर्फ बादशाह पुत्र ननकू लाल उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत नथैया का पूरवा नेवादा मखदुमपुर काजी थाना कोखराज कौशांबी तीनो व्यक्ति घर से समान खरीदनें भरवारी बाजार गए हुए थे तत्पश्चात घर लौटते वक्त चमरूपुर के निकट लाटपुर पुलिया के निकट पहुंचे ही थे कि पुलिया के बगल से बनी रोड जो उनके घर की ओर जाती है मुड़ने से पहले ही अज्ञात कारण से अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराए गुमटी में बैठे स्थानीय लोगों का कहना है जब तक वह समझ पाते मोटरसाइकिल इतनी तेज रफ्तार में थी की बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और पुलिया से जा टकराए जिससे तीनों लोग घायल हो गए और गोविंद पुत्र कलोटी लाल लगभग उम्र 25 को गंभीर चोट लग गई व बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई स्थानीय लोगों ने यह हादसा देख तुरंत डायल 108 को सूचित किया सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस सेवा दे रहे टेक्नीशियन महेश कुमार व ड्राइवर रवि तिवारी पायलट की रफ्तार से मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को तत्काल इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का समय रहते इलाज शुरू किया गया स्थानीय लोगों की सूझबूझ व 108 के पायलट रवि तिवारी की कुशल सेवा से लोगों में संतुष्टि का एहसास भी हुआ कि अभी फोन किया और तत्काल सेवा उपलब्ध हो गई घटना की सूचना लोगों द्वारा परिजन को दे दिया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र के उपरांत संबंधित विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस* *शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस ने पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।* आज दिनाँक 14.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का भरोसा दिया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण, शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।
    1
    *प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस ने पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।*
आज दिनाँक 14.02.2026 को  अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का भरोसा दिया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण, शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #चित्रकूट के मानिकपुर तहसील के प्राथमिक विद्यालय करौहा में कई दिनों से समरसेबल बोर खराब होने के कारण छात्र-छात्राएं पेय जल समस्या से जूझ रहे हैं। स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणधीर सिंह ने बताया कि बच्चों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें घर से पानी लाना पड़ता है या दूर जाकर पानी पीना पड़ता है। Chitrakoot DM DM Chitrakoot Bsa Chitrakoot
    1
    #चित्रकूट के मानिकपुर तहसील के प्राथमिक विद्यालय करौहा में कई दिनों से समरसेबल बोर खराब होने के कारण छात्र-छात्राएं पेय जल समस्या से जूझ रहे हैं। स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणधीर सिंह ने बताया कि बच्चों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें घर से पानी लाना पड़ता है या दूर जाकर पानी पीना पड़ता है। Chitrakoot DM DM Chitrakoot Bsa Chitrakoot
    user_चित्रकूट न्यूज लाइव
    चित्रकूट न्यूज लाइव
    मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कौशांबी: ग्राम सभा गोपाल मिश्र का पूरा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की याद में सवर्ण आर्मी टीम द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अभिलेख पांडे, ग्राम के पूर्व प्रधान विष्णु पांडेय, ग्रामसभा अध्यक्ष शाश्वत मिश्रा (छोटा), स्वस्तिक द्विवेदी, सानंद पांडेय, संदीप पांडेय, अजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए देश सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
    1
    कौशांबी: ग्राम सभा गोपाल मिश्र का पूरा में 14 फरवरी को  आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की याद में सवर्ण आर्मी टीम द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अभिलेख पांडे, ग्राम के पूर्व प्रधान विष्णु पांडेय, ग्रामसभा अध्यक्ष शाश्वत मिश्रा (छोटा), स्वस्तिक द्विवेदी, सानंद पांडेय, संदीप पांडेय, अजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए देश सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कौशाम्बी न्यूज
    1
    कौशाम्बी न्यूज
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज मे ह्दयसेतू पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के लेक्चर थियेटर-2 मे प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं के साथ ह्दयसेतू (एस0टी0ई0एम0आई0) केयर नेटवर्क पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमीनार मे प्रधानाचार्य डा0 (प्रो0) हरिओम कुमार सिंह ने संबोधन करते हुए बताया कि सेमीनार का उद्देश्य, हार्ट अटैक के मरीजो को त्वरित और निःशुल्क उपचार प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को हार्ट अटैक के प्रारम्भिक लक्षण जैसेः- छाती के बीच में तेज दर्द, भारीपन या जकड़न, सांस फूलना, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, और दर्द का बांहों, गर्दन या जबड़े तक फैलना आते है तो जीवन रक्षक औषधि समय पर लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया गया कि ऐसे व्यक्ति यदि अस्पताल मे ससमय उपचार के लिए लाये जाते है, तो इनका ई0सी0जी0 तत्काल करते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू,प्रयागराज को भेजकर अतिरिक्त चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करने के उपरान्त जीवन रक्षक इन्जेक्शन लगाते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज के कार्डियोलाॅजिस्ट विभाग मे भेज दिया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ला, डा0 सुरभि प्रकाश, वरिष्ठ परामर्शदाता, उप प्रधानाचार्य डा0 सौरभ कृष्ण मिश्रा, आचार्य डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, ,सह-आचार्य डा0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 अरिन्दम् चक्रवर्ती, डा0 शारदा सिंह, सहायक आचार्य, डा0 अंकित कुमार तिवारी, डा0 शिवम् बिश्नोई, डा0 संतोष कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 संदीप कुमार तथा प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धु एवं एम0बी0बी0एस0 बैच 2024-25 के समस्त छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।
    1
    मेडिकल कॉलेज मे ह्दयसेतू पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक 
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के लेक्चर थियेटर-2 मे प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं के साथ ह्दयसेतू  (एस0टी0ई0एम0आई0) केयर नेटवर्क पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
सेमीनार मे प्रधानाचार्य डा0 (प्रो0) हरिओम कुमार सिंह ने संबोधन करते हुए बताया कि सेमीनार का उद्देश्य, हार्ट अटैक के मरीजो को त्वरित और निःशुल्क उपचार प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को हार्ट अटैक के प्रारम्भिक लक्षण जैसेः- छाती के बीच में तेज दर्द, भारीपन या जकड़न, सांस फूलना, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, और दर्द का बांहों, गर्दन या जबड़े तक फैलना आते है तो जीवन रक्षक औषधि समय पर लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया गया कि ऐसे व्यक्ति यदि अस्पताल मे ससमय उपचार के लिए लाये जाते है, तो इनका ई0सी0जी0 तत्काल करते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू,प्रयागराज को भेजकर अतिरिक्त चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करने के उपरान्त जीवन रक्षक इन्जेक्शन लगाते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज के कार्डियोलाॅजिस्ट विभाग मे भेज दिया जाता है। 
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ला, डा0 सुरभि प्रकाश, वरिष्ठ परामर्शदाता, उप प्रधानाचार्य डा0 सौरभ कृष्ण मिश्रा, आचार्य डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, ,सह-आचार्य डा0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 अरिन्दम् चक्रवर्ती, डा0 शारदा सिंह, सहायक आचार्य, डा0 अंकित कुमार तिवारी, डा0 शिवम् बिश्नोई, डा0 संतोष कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 संदीप कुमार तथा प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धु एवं एम0बी0बी0एस0 बैच 2024-25 के समस्त छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    15 hrs ago
  • *कौशांबी: पत्रकार के समर्थन में तीसरे दिन भी धरना जारी, निष्पक्ष जांच की मांग तेज* *कौशांबी संदेश* कौशांबी। जिला मुख्यालय स्थित डायट मैदान में पत्रकार इश्तियाक अहमद के समर्थन में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना दे रहे पत्रकारों और समर्थकों का कहना है कि अब तक न तो उन्हें इंसाफ मिला है और न ही मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच कराई गई है।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पत्रकार को जल्दबाजी में जेल भेज दिया गया, जबकि मामले की समुचित और पारदर्शी जांच होनी चाहिए थी। धरना स्थल पर मौजूद वक्ताओं ने सवाल उठाया कि आखिर किस दबाव में कार्रवाई की गई और जांच पूरी किए बिना गिरफ्तारी क्यों की गई। पत्रकार संगठनों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने नहीं लाई गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि सच्चाई उजागर होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई किन परिस्थितियों में और किन कारणों से की गई। धरना स्थल पर लगातार पत्रकारों और सामाजिक संगठनों की उपस्थिति बनी हुई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    *कौशांबी: पत्रकार के समर्थन में तीसरे दिन भी धरना जारी, निष्पक्ष जांच की मांग तेज*
*कौशांबी संदेश*
कौशांबी। जिला मुख्यालय स्थित डायट मैदान में पत्रकार इश्तियाक अहमद के समर्थन में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना दे रहे पत्रकारों और समर्थकों का कहना है कि अब तक न तो उन्हें इंसाफ मिला है और न ही मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच कराई गई है।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पत्रकार को जल्दबाजी में जेल भेज दिया गया, जबकि मामले की समुचित और पारदर्शी जांच होनी चाहिए थी। धरना स्थल पर मौजूद वक्ताओं ने सवाल उठाया कि आखिर किस दबाव में कार्रवाई की गई और जांच पूरी किए बिना गिरफ्तारी क्यों की गई।
पत्रकार संगठनों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने नहीं लाई गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि सच्चाई उजागर होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई किन परिस्थितियों में और किन कारणों से की गई।
धरना स्थल पर लगातार पत्रकारों और सामाजिक संगठनों की उपस्थिति बनी हुई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.