*राॅंची में निजी स्कूलों पर सख्ती, जिला प्रशासन के बड़े फैसले* राॅंची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभिभावकों और छात्रों से मिली शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए कई अहम निर्देश जारी किए गए। 🔹 *PTA और शुल्क समिति अनिवार्य* सभी स्कूलों में 3 दिनों के भीतर PTA (अभिभावक-शिक्षक संघ) और स्कूल स्तरीय शुल्क समिति का गठन करना होगा। 🔹 *फीस वृद्धि पर नियंत्रण* फीस में अधिकतम 10% तक ही वृद्धि की अनुमति होगी और यह भी कम से कम 2 वर्षों के अंतराल पर। सभी स्कूलों को 20 अप्रैल 2026 तक पिछले 3 वर्षों और वर्तमान वर्ष की फीस का विवरण जमा करना होगा। 🔹 *री-एडमिशन पूरी तरह अवैध* किसी भी नाम से री-एडमिशन शुल्क लेना गैरकानूनी होगा। आवेदन फॉर्म के नाम पर भी केवल न्यूनतम शुल्क ही लिया जा सकेगा। 🔹 *छात्र अधिकारों की सुरक्षा* किसी छात्र को परीक्षा से रोकना, अतिरिक्त फीस के लिए दबाव बनाना या समय पर TC नहीं देना कानूनन अपराध माना जाएगा। 🔹 *किताब और यूनिफॉर्म नियम* * किताबों की पूरी सूची शिक्षा विभाग को देनी होगी * एक ही दुकान से खरीदने का दबाव नहीं * हर साल किताब बदलने पर रोक * यूनिफॉर्म में बदलाव केवल PTA की सहमति से * कम से कम 5 वर्षों तक एक ही यूनिफॉर्म * स्कूल परिसर में यूनिफॉर्म बिक्री प्रतिबंधित 🔹 *परिवहन व्यवस्था* बस शुल्क भी फीस सीमा में शामिल होगा। सभी बसों में CCTV, GPS और फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य किए गए हैं। 🔹 *शिकायत और कार्रवाई* अब तक 140 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। अभिभावक अपनी शिकायत जिला शुल्क समिति या WhatsApp नंबर 9430328080 पर दर्ज करा सकते हैं। ⏱️ *60 दिनों में निपटारा* सभी शिकायतों का समाधान 60 दिनों के भीतर किया जाएगा और निर्णय सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा। 📌 प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उद्देश्य स्कूलों को बाधित करना नहीं, बल्कि नियमों का पालन सुनिश्चित करना और छात्रों व अभिभावकों के हितों की रक्षा करना है।

- लातेहार जिला भीमराव अंबेडकर 135 वा जयंती एवं शोभा यात्रा धूम धाम से मनाई गई वहीं भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार शोभा यात्रा पर शामिल हुएं शोभा यात्रा के दौरान अंबेडकर के चाहने वाले लोगों का हुक्म देखने को मिला लातेहार जिला अंबाला टिकर से लातेहार थाना चौंक होते हुए लातेहार पार्क अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्या यारपर्न करते हुए प्रोग्राम अस्थल वापिस लौट गए1
- लोहरदगा गुमला सेन्हा थाना के समीप टाना भगत समुदाय के द्वारा किया गया था जाम1
- रिपोर्ट: लोहरदगा जिले के कुडू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुलती नजर आई। सरकार की ओर से ओपीडी (OPD) का समय सुबह 9:00 बजे निर्धारित है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। आज सुबह जब हमारी टीम कुडू CHC पहुंची, तो पाया कि सुबह के 10:00 बज चुके हैं, लेकिन अभी तक मरीजों का चेक-अप शुरू नहीं हुआ है। दूर-दराज के गांवों से आए दर्जनों मरीज और उनके परिजन घंटों से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की कुर्सियां खाली पड़ी हैं। मरीजों की व्यथा: अस्पताल परिसर में कतार में खड़े मरीजों का कहना है कि वे सुबह 8:00 बजे से ही रजिस्ट्रेशन कराकर बैठे हैं। कई मरीज गंभीर हालत में हैं, लेकिन समय पर डॉक्टर न मिलने के कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। सवाल यह उठता है कि अगर सरकारी अस्पतालों में समय की पाबंदी नहीं होगी, तो गरीब जनता को सही इलाज कैसे मिलेगा?1
- लातेहार, 14 अप्रैल 2026: आजसू पार्टी कार्यालय, लातेहार में आज भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने की ।शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के शिक्षा, समानता और न्याय के विचार हमें हमेशा प्रेरित करते हैं। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जो संघर्ष किया, वह हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर एक समृद्ध और समतामूलक भारत के निर्माण का संकल्प लेना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीमा देवी जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र दास,जिला प्रवक्ता रवि वर्मा ओबीसी उपाध्यक्ष बिकास कुमार, छात्र संघ के जिला प्रभारी मुकेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, नीरज कुमार, प्रियंका सोनी सुबोध कुमार, मनीष तुरी, दीना यादव, अजय कुमार, अर्जुन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- लातेहार: मनिका से लाली अपने घर जा रहे 23 वर्षीय नीतीश कुमार (पिता मनोज चौरसिया) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक चलाने के दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मनिका हॉस्पिटल ले जाया गया वहां से लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। लातेहार सदर अस्पताल में आते ही प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा था की यदि लातेहार सदर अस्पताल में पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होते, तो मरीज का इलाज यहीं संभव था। मरीज को एक एंबुलेंस से लाकर दूसरे एंबुलेंस से रांची भेजना व्यवस्था की कमी को दर्शाता है।1
- बरवाडीह(लातेहार)। लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत केचकी पंचायत के ग्राम कंचनपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पिछले कई महीनों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्कूल परिसर में लगा जलमीनार खराब पड़ा है, जिससे स्कूली बच्चों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस मामले में जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुश कुमार पांडे से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जलमीनार की मोटर का स्टार्टर जल गया है। उसे ठीक कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, जब उनसे मध्यान भोजन के लिए पानी की व्यवस्था के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहां कि रसोइया कहीं से भी पानी लाकर भोजन बनाती होगी। प्रधानाध्यापक का यह गैर-जिम्मेदाराना बयान कई सवाल खड़े करता है। बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना विद्यालय प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन यहां स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। बच्चों को पीने के पानी के लिए खुद इंतजाम करना पड़ रहा है, जो उनकी सेहत के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विभागीय लापरवाही करार दिया है। उनका कहना है कि विद्यालय में न सिर्फ पेयजल, बल्कि अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।1