*बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थियों का सम्मान* *प्रवेशोत्सव को लेकर निकाली जागरूकता रैली* खैरथल / हीरालाल भूरानी खैरथल पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल में शनिवार को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान तथा प्रवेश उत्सव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर से मुख्य बाजारों तक एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय स्टाफ, एसडीएमसी सदस्य और लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और बाजारों से होते हुए निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, प्रवेशोत्सव और शैक्षणिक उपलब्धियों से जुड़े संदेश देकर आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के एसडीएमसी सदस्य बृजनंदन अवस्थी (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, अलवर), महावीर सिंह चौधरी (पूर्व प्रधानाचार्य, खैरथल), मोहर सिंह चौधरी, प्रधानाचार्य अमरलाल, उपप्रधानाचार्य धनेश गर्ग सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। रैली के दौरान सिन्धु पत्रकार संघ के अध्यक्ष हीरालाल भूरानी, प्रमोद केवलानी तथा शहरवासियों ने भी विद्यार्थियों और स्टाफ का जगह-जगह फूलमालाओं और जलपान के साथ स्वागत किया। चाचा बेकरी पर मोनू क्रिकेट क्लब द्वारा, कल्ला जनरल स्टोर पर खैरथल क्रिकेट क्लब द्वारा जलपान कराया गया। वहीं जगदंबा मेडिकल पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया तथा अंबेडकर सर्किल पर जाटव समाज ने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। इसके अलावा श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में प्रकाश चंद यादव द्वारा विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ का स्वागत कर जलपान कराया गया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। कक्षा 12 में नेहा पुत्री लेखराज ने 94.6 प्रतिशत, ज्योति ने 93.8 प्रतिशत तथा जिगर ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का संकायवार परिणाम भी उत्कृष्ट रहा। विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय एवं कृषि विज्ञान संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जबकि कला संकाय का परिणाम 99 प्रतिशत दर्ज किया गया। विद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं।
*बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थियों का सम्मान* *प्रवेशोत्सव को लेकर निकाली जागरूकता रैली* खैरथल / हीरालाल भूरानी खैरथल पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल में शनिवार को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान तथा प्रवेश उत्सव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर से मुख्य बाजारों तक एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय स्टाफ, एसडीएमसी सदस्य और लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और बाजारों से होते हुए निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, प्रवेशोत्सव और शैक्षणिक उपलब्धियों से जुड़े संदेश देकर आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के एसडीएमसी सदस्य बृजनंदन अवस्थी (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, अलवर), महावीर सिंह चौधरी (पूर्व प्रधानाचार्य, खैरथल), मोहर सिंह चौधरी, प्रधानाचार्य अमरलाल, उपप्रधानाचार्य धनेश गर्ग सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। रैली के दौरान सिन्धु पत्रकार संघ के अध्यक्ष हीरालाल भूरानी, प्रमोद केवलानी तथा शहरवासियों ने भी विद्यार्थियों और स्टाफ का जगह-जगह
फूलमालाओं और जलपान के साथ स्वागत किया। चाचा बेकरी पर मोनू क्रिकेट क्लब द्वारा, कल्ला जनरल स्टोर पर खैरथल क्रिकेट क्लब द्वारा जलपान कराया गया। वहीं जगदंबा मेडिकल पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया तथा अंबेडकर सर्किल पर जाटव समाज ने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। इसके अलावा श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में प्रकाश चंद यादव द्वारा विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ का स्वागत कर जलपान कराया गया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। कक्षा 12 में नेहा पुत्री लेखराज ने 94.6 प्रतिशत, ज्योति ने 93.8 प्रतिशत तथा जिगर ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का संकायवार परिणाम भी उत्कृष्ट रहा। विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय एवं कृषि विज्ञान संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जबकि कला संकाय का परिणाम 99 प्रतिशत दर्ज किया गया। विद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं।
- नेता प्रतिपक्ष Tika Ram Jully का श्यामाका में मूर्ति अनावरण पर उद्बोधन1
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- बल्लूवास की बेटियों का कमाल: सरकारी स्कूल की मानशी ने 94.40% अंकों के साथ लहराया परचम!1
- माननीय महोदय/महोदया, मेरा नाम राजेश मीना (Delivery Executive ID: 19862860) है। मैं स्विगी कंपनी में डिलीवरी पार्टनर के रूप में कार्य कर चुका हूँ। मैं स्विगी इंस्टामार्ट, पूर क्षेत्र (कटेवा टावर) में हो रही कुछ गंभीर अनियमितताओं और अधिकारों के दुरुपयोग के संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराना चाहता हूँ। मेरी जानकारी के अनुसार, कुछ स्टोर प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों द्वारा चुनिंदा डिलीवरी पार्टनर्स को अतिरिक्त सर्च/सर्ज लाभ दिया जा रहा है, जबकि अन्य पार्टनर्स के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जो भी डिलीवरी पार्टनर इस विषय में आवाज उठाता है, उसकी आईडी बंद होने का डर बना रहता है, जिससे सभी पार्टनर्स में भय का माहौल है। यह समस्या एक से अधिक स्टोर्स में होने की संभावना है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। मैं स्विगी कंपनी से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि संबंधित स्टोर्स के डिलीवरी रिकॉर्ड, सर्ज/ऑर्डर वितरण और प्रबंधन गतिविधियों की जांच कराई जाए तथा यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया जाए तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। डिलीवरी पार्टनर्स के साथ पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित किया जाए। विवरण: नाम: राजेश मीना डिलीवरी एग्जीक्यूटिव आईडी: 19862860 धन्यवाद। भवदीय, राजेश मीना3
- लगाकर पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने हेतु संदेश देने का कार्य किया नेहरू उद्यान विकास समिति के सचिव मोरध्वज चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती राज गुप्ता वरिष्ठ कवित्री रही, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेहरू उद्यान विकास समिति के संरक्षक मानक चंद एडवोकेट, अध्यक्ष कृष्ण कुमार खण्डेलवाल पूर्व संरक्षक अशोक सरदाना ऑडिटर विमल चंद जैन, डॉ. रामावतार शर्मा आलोक, डिप्टी डायरेक्टर आर. के. शर्मा, लोकेश शर्मा, प्रेम दीवान, बी. एल. मीणा, महेंद्र चौधरी, कृष्ण रस्तोगी, चंद्रशेखर गुप्ता, शेर सिंह चौधरी, राकेश गुप्ता, किशनचंद सैनी, कैलाश चंद्र गुप्ता, कुलदीप चौधरी, सुभाष चंद्र, कर्मचारी दौलतराम, संता देवी उपस्थित रहे नेहरू उद्यान विकास समिति के अथक प्रयासों से विभिन्न संस्थाओं द्वारा अब तक नेहरू उद्यान पार्क में 1025 पौधे छायादार फलदार आयुर्वेदिक एवं फूलदार लगाऐ जा चुके हैं सभी के द्वारा नियमित देखभाल किए जाने एवं पौधों में नियमित पानी डालने लगभग से सभी पौधे अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ’’वृक्ष लगाओं पर्यावरण बचाओ2
- सीकरी थाने की बड़ी कार्रवाई1
- Post by Ram Mishra1
- उप मुख्यमंत्री Dr. Prem Chand Bairwa पहुंचे श्यामाका सुने सामाजिक एकता समरसता पर क्या कहा1