जहानाबाद : 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE गिरफ्तार, होटल में बिछा था निगरानी का जाल। जहानाबाद - निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर प्रखंड में तैनात मनरेगा के कनीय अभियंता (जेई) अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शहर के अंबेडकर चौक के समीप स्थित एक होटल से की गई, जहां रिश्वत की रकम लेने की डील तय हुई थी। जानकारी के अनुसार, मनरेगा योजना के तहत जामुक पंचायत में कराए गए कार्यों के सत्यापन के बदले जेई अमन कुमार द्वारा रोजगार सेवक अशोक कुमार से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। रोजगार सेवक ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाया गया। इसके बाद निगरानी विभाग ने जेई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत मंगलवार को अमन कुमार होटल में रिश्वत की रकम लेने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने 20 हजार रुपये अपने कब्जे में लिए, पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपित जेई को अपने साथ लेकर चली गई। उनसे पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद उन्हें पटना ले जाया जाएगा। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही मनरेगा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में निगरानी विभाग की आगे की कार्रवाई जारी है।
जहानाबाद : 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE गिरफ्तार, होटल में बिछा था निगरानी का जाल। जहानाबाद - निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर प्रखंड में तैनात मनरेगा के कनीय अभियंता (जेई) अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शहर के अंबेडकर चौक के समीप स्थित एक होटल से की गई, जहां रिश्वत की रकम लेने की डील तय हुई थी। जानकारी के अनुसार, मनरेगा योजना के तहत जामुक पंचायत में कराए गए कार्यों के सत्यापन के बदले जेई अमन कुमार द्वारा रोजगार सेवक अशोक कुमार से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। रोजगार सेवक ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाया गया। इसके बाद निगरानी विभाग ने जेई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत मंगलवार को अमन कुमार होटल में रिश्वत की रकम लेने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने 20 हजार रुपये अपने कब्जे में लिए, पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपित जेई को अपने साथ लेकर चली गई। उनसे पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद उन्हें पटना ले जाया जाएगा। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही मनरेगा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में निगरानी विभाग की आगे की कार्रवाई जारी है।
- करदाहा पुनपुन नदी 😱🚨 #videos #viralreels #trending #video #करदाहा1
- 🚨 आरा में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर डॉ. दिव्य प्रकाश का बड़ा संदेश 🏃♂️ युवाओं से अपील—मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं, खेलकूद व व्यायाम को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा 📍 आरा। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर आरा के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने लोगों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक गतिविधियां कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। 💪 डॉ. दिव्य प्रकाश ने लोगों से नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने से बचना चाहिए और शरीर में लगातार दर्द या किसी तरह की परेशानी हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 📱 खासकर युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन और स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के बजाय खेलकूद, व्यायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाएं। 🎯 डॉ. दिव्य प्रकाश का संदेश: “व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाइए, सक्रिय रहिए और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाइए। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन के लिए फिजियोथेरेपी के साथ नियमित शारीरिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं।” 📰 जनता की आवाज आरा न्यूज़ #विश्वफिजियोथेरेपीदिवस #PhysiotherapyDay #डॉदिव्यप्रकाश #आरा #भोजपुर #बिहार #फिजियोथेरेपी #स्वस्थजीवनशैली #व्यायाम #स्वास्थ्य #युवा #मोबाइलसेदूरी #खेलकूद #जनताकीआवाजआरान्यूज़1
- इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने का एक बेहद करीब से लिया गया खौफनाक दृश्य।🇮🇩 प्रकृति का रौद्र रूप देखकर हर कोई दहल उठा...!! 📍Indonesia कैमरे में कैद हुआ कुदरत का सबसे खौफनाक कहर! 🇮🇩 इंडोनेशिया में ज्वालामुखी ने अचानक उगला आग और राख का सैलाब! 🔥💨 इतना भयानक मंजर कि कुछ ही पलों के लिए सांसें थम गईं! 😱 धरती के अंदर छिपी ताकत जब बाहर आई, तो नजारा देखकर हर कोई दहल उठा! ⚠️ प्रकृति के इस रौद्र रूप को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे! 📍 Indonesia 🇮🇩 #Indonesia #Volcano #VolcanicEruption #BreakingNews #Shocking #ViralVideo #NaturePower #VolcanoEruption #IndonesiaNews #खौफनाक #ज्वालामुखी #वायरल1
- वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नाराज फूफा जी’ के बहाने तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब कुछ लोग सवाल करेंगे—“ट्रक वालों का क्या होगा, ट्रक कहां जाएंगे?” पीएम मोदी ने कहा कि अब इन ‘फूफा जी’ को भी काम मिल गया है। उन्होंने आगे बताया कि 250 ट्रकों के जरिए सामान तेजी से देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंच सकेगा। 🎥 PM मोदी का पूरा बयान VIDEO में सुनिए। 🔥 ऐसी बड़ी खबरों के लिए Bihar Sharif Times को FOLLOW करें! #pmmodi #vadodara #gujarat #viksitbharat #narendramodi1
- विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आरा से संजय श्रीवास्तव विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में श्री वशिष्ठ कल्याण ट्रस्ट द्वारा 8 सितंबर को एरोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिजियोथेरेपी के महत्व, उपयोगिता एवं आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में इसकी बढ़ती भूमिका के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं, दर्द, चोट एवं पुनर्वास संबंधी स्थितियों में फिजियोथेरेपी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि किसी भी बीमारी में केवल दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय चिकित्सकीय सलाह के अनुसार फिजियोथेरेपी एवं अन्य आवश्यक उपचार पद्धतियों की भूमिका को भी समझें। इस अवसर पर प्रोफेसर नंद जी दुबे ने फिजियोथेरेपी के विभिन्न पहलुओं एवं आधुनिक चिकित्सा में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिजियोथेरेपी केवल सामान्य दर्द या चोट तक सीमित नहीं है, बल्कि अनेक रोगों में रोगी की कार्यक्षमता बढ़ाने, शरीर की गतिविधियों को बेहतर बनाने तथा पुनर्वास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। डॉक्टर के एन सिन्हा ने भी फिजियोथेरेपी की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विभिन्न रोगों एवं स्वास्थ्य स्थितियों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद फिजियोथेरेपी को उपचार एवं पुनर्वास का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जा सकता है। वहीं डॉक्टर मदन मोहन द्विवेदी ने कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय अपनी बीमारी की प्रकृति को समझना चाहिए। उन्होंने फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द एवं शारीरिक कार्यक्षमता में सुधार की संभावनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने विशेष रूप से बताया कि हृदय रोगों सहित कुछ गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों में भी फिजियोथेरेपी आधारित कार्डियक रिहैबिलिटेशन चिकित्सकीय देखरेख में उपयोगी हो सकता है। हालांकि, उपचार का निर्णय प्रत्येक रोगी की स्थिति के अनुसार योग्य चिकित्सक एवं फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह से ही किया जाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने फिजियोथेरेपी से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं और अपने स्वास्थ्य से जुड़े सवालों के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी ली। इस अवसर पर प्रोफेसर नंद जी दुबे को डॉक्टर चंदन कुमार द्विवेदी ने, डॉक्टर के एन सिन्हा को डॉक्टर मदन मोहन द्विवेदी ने तथा सुनील कुमार को डॉक्टर पंकज कुमार रवि ने अंग वस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर चंदन कुमार द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।उक्त कार्यक्रम में चुन्नू , शशि एवं आर के ओझा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।श्री वशिष्ठ कल्याण ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।1
- विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर Physio Fit Therapy & Rehabilitation Centre का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मुख्य अतिथि महेश गुप्ता ने किया उद्घाटन, मरीजों से की बातचीत; डॉ. आर. कृष्ण के नेतृत्व में आयोजित हुआ शिविर आरा। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर Physio Fit Therapy & Rehabilitation Centre की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि महेश गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे मरीजों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। शिविर का आयोजन डॉ. आर. कृष्ण के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास संबंधी सलाह दी गई। मरीजों को दर्द से राहत, शारीरिक गतिविधियों में सुधार और नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश गुप्ता ने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली में कमर, गर्दन, घुटने, कंधे और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं आम होती जा रही हैं। ऐसे में फिजियोथेरेपी लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सलाह उपलब्ध कराने के साथ-साथ फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूक करना है। शिविर में पहुंचे लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया।1
- ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान? भारत में कहीं नहीं पाए जाते ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान? भारत में कहीं नहीं पाए जाते ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवर नजर आए। वन विभाग ने इन्हें रेस्क्यू कर लिया है और इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहा है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे। जानवरों के लिए काम करने वाली स्थानीय संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानवरों की तस्करी की संभावना की जांच की जा रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार रेस्क्यू किए गए पांचों जानवरों को जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा। बता दें कि ओरंगुटान प्राकृतिक रूप से केवल दक्षिण-पूर्व एशिया के दो द्वीपों बोर्नियो और सुमात्रा पर पाए जाते हैं, ऐसे में उनका ओडिशा पहुंचना सवाल खड़े करता है।1
- 🎂 बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया! 🎉 📍 भोजपुर। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे और विधायक को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 🎂💐 📱 जन्मदिन समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो अच्छा लगे तो LIKE 👍 | SHARE 🔄 | COMMENT 💬 जरूर करें। #राघवेंद्रप्रतापसिंह #बड़हरा_विधायक #जन्मदिन #BirthdayCelebration #Bhojpur #Ara #आरा #भोजपुर #ViralVideo #जनताकीआवाजआरान्यूज़1
- हसपुरा औरंगाबाद जगदेव विचार मंच की नई कमिटी गठन को लेकर सदस्यों की बैठक 10 सितम्बर को पचरुखिया में होगी हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया बाजार स्थित बिहार लेलिन शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा संरक्षण एवं देखभाल को लेकर जगदेव विचार मंच की नई कमिटी गठन को सदस्यों की बैठक 10 सितम्बर को पचरुखिया हनुमान मंदिर परिसर में होगी1