Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारे पाकुड़ क्षेत्र के विधायक श्रीमती निसात आलम जी देश की प्रगति व खुशहाली में अपने परिश्रम
Muddin Press
हमारे पाकुड़ क्षेत्र के विधायक श्रीमती निसात आलम जी देश की प्रगति व खुशहाली में अपने परिश्रम
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चर्चित प्रमिला देवी हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि प्रमिला देवी, जो कि चिंतामन साह की पत्नी थीं, की कुछ दिन पहले निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपी रंजन साह, पिता प्रेमानंद साह, घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। लगातार कई महीनों तक फरार रहने के बाद अब भागलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। सनोखर थाना क्षेत्र के नाकी गांव स्थित आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश के अनुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। सनोखर थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसके चलते न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में न्याय की उम्मीद जगी है।1
- छगराहा में 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव बलबड्डा थाना क्षेत्र के छगराहा में सोमवार को 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर व बलबड्डा थाना के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे एवं परिजनों तथा मृतिका के मायके पक्ष से घटना की जानकारी ली।वहीं मायके पक्ष में मृतिका की मां मृतिका की मां यशोदा देवी ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।मृतिका की मां ने कहा कि तीन लाख रुपए दिया गया था।जहां मृतिका के पति रंजीत दास के द्वारा पचास हजार रुपए और गहने भी मांगा गया था।पचास हजार रुपए तथा गहने जेवर नहीं देने के कारण मेरी बेटी गुड़िया कुमारी का ससुराल पक्ष के द्वारा हया कर दिया गया तथा ससुराल पक्ष के द्वारा हमेशा मेरी बेटी को घरों के विवाद में प्रताड़ित किया जाता था।वहीं मृतिका के पति रंजीत दास ने कहा कि सुबह पत्नी गुड़िया कुमारी के साथ मामूली विवाद हुआ था और हम काम करने के लिए बलबड्डा गए थे,वहां से वापस आने पर पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया।हालांकि इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है।इधर मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतिका का नाम गुड़िया कुमारी,उम्र 23 वर्ष,पति-रंजीत दास,ग्राम-छगराहा,थाना -बलबड्डा,जिला-गोड्डा है।1
- #बौंसी डैम रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इलाके में CCTV कैमरों की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में जल्द से जल्द CCTV कैमरे लगाए जाएं, ताकि अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके। #bihar #BiharNews #bounsidiary #bounsithana1
- Post by Atish Deepankar1
- 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया बिजली मिस्त्री, दोनों पैर झुलसे — बिना सेफ्टी उपकरण के कर रहा था मरम्मत कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र स्थित पीएनटी चौक के समीप पावर हाउस ग्रिड में बुधवार देर रात बिजली मरम्मत के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल मिस्त्री की पहचान मनसाही थाना क्षेत्र के कजरा बसंतपुर निवासी मोहम्मद हाशिम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह सरकारी बिजली मिस्त्री है और करीब चार साल पहले ही नौकरी में आया था। बुधवार रात करीब 12 बजे क्षेत्र में बिजली खराब हो गई थी। जिसके बाद शटडाउन लेने के बाद हाशिम मरम्मत कार्य के लिए 11 हजार वोल्ट के पोल पर चढ़ा। इसी दौरान जैसे ही उसने तार को छुआ। वह तेज करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। करंट लगने से उसके शरीर का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। खासकर दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी डॉक्टरों ने हालत नाजुक पाते हुए गुरुवार को बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि हादसे के वक्त मिस्त्री ने कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं पहन रखा था। आमतौर पर बिजली मरम्मत के दौरान ग्लव्स, हेलमेट और रबर के जूते जैसे सेफ्टी उपकरण अनिवार्य होते हैं। लेकिन इनके अभाव में यह हादसा और भी गंभीर हो गया। घायल हाशिम ने बताया कि ड्यूटी के दौरान जरूरी सुरक्षा संसाधनों की कमी रहती है। जिससे जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है। इधर परिजनों ने बिजली विभाग से समुचित इलाज और मुआवजे की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।3
- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाना है। इससे पूर्व 01 मई से 15 मई 2026 तक Self Enumeration (स्व-गणना) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सभी नागरिकों से अपील है कि डब्लू डब्लू डब्लू डॉट एसई एस ई एन सी यू एस पोर्टल पर जाकर समय रहते अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित एवं समय की बचत करने वाली है, साथ ही अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। #Census2027 #SelfEnumeration #citizenparticipation #sahibganjpolice Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- भागलपुर जगदीशपुर अंचल क्षेत्र स्थित साप्ताहिक हटिया बाजार में अवैध वसूली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी हटिया होने के बावजूद यहां गैर-सरकारी व्यक्तियों द्वारा मनमाने तरीके से लगान वसूला जा रहा है, जिससे छोटे व्यवसायियों में भारी नाराजगी व्याप्त है ग्रामीणों के अनुसार, यह वसूली प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को लगने वाले हाट के दौरान की जाती है दुकानदारों से ₹50 से लेकर ₹400 तक की राशि ली जाती है, लेकिन इसके बदले कोई रसीद या कूपन नहीं दिया जाता। ऐसे में यह पूरी प्रक्रिया अवैध वसूली का रूप लेती नजर आ रही है स्थानीय दुकानदार राकेश कुमार ने बताया,जब यह सरकारी हटिया है, तो हमें कोई आधिकारिक रसीद क्यों नहीं दी जाती पैसे देने के बाद भी हमें किसी प्रकार का प्रमाण नहीं मिलता। विरोध करने पर धमकी दी जाती है कि हटिया में दुकान लगानी है तो पैसे दो, नहीं तो यहां से चले जाओ एक अन्य दुकानदार राहुल ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत अंचलाधिकारी से की, लेकिन उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया गया। इससे दुकानदारों में और अधिक आक्रोश फैल गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध वसूली में अंचल कार्यालय के कुछ कर्मियों की मिलीभगत है। विशेष रूप से अंचल के नाजीर समेत 7-8 लोगों का एक समूह दबाव बनाकर पैसे वसूलता है। विरोध करने पर दुकानदारों को डराया-धमकाया जाता है, जिसके कारण कई लोग खुलकर सामने आने से कतराते हैं।इस संबंध में अंचलाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन “नॉट रीचेबल” बताया गया, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों में गहरा रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही हटिया में वसूली की पारदर्शी और वैध व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बढ़ते विरोध के बीच जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।1