आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सात निश्चय–2 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। इसके अतिरिक्त सात निश्चय–3 के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए योजनाओं में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। इस संबंध में यह भी अवगत कराया गया कि योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित है। नगर विकास से संबंधित विषयों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों में एमआरएफ (MRF), एसटीपी/एफएसटीपी (STP/FSTP), कम्पोस्ट प्लांट एवं सेनेटरी लैंडफिल (SLF) हेतु भूमि की उपलब्धता एवं आवश्यकता की समीक्षा की। जहाँ भूमि उपलब्ध नहीं है, वहाँ संबंधित अंचलाधिकारी (CO) को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जहाँ बिहार सरकार की भूमि उपलब्ध नहीं है, वहाँ सतत लीज नीति के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण हेतु प्रस्ताव भेजने के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों में मोक्षधाम हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी ग्राम पंचायतों में मोक्षधाम हेतु सर्वेक्षण कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि कब्रिस्तान घेराबंदी से संबंधित लंबित 12 मामलों में अंचलाधिकारी स्वयं स्थल निरीक्षण कर 02 दिनों के भीतर प्रतिवेदन समर्पित करें। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को भू-समाधान पोर्टल पर नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने, म्यूटेशन एवं परिमार्जन पोर्टल पर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का स्पष्ट निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, नगर निगम आरा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी,प्रभारी पदाधिकारी (विकास शाखा), जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण कार्य विभाग), कार्यपालक अभियंता (पथ निर्माण विभाग), कार्यपालक अभियंता (बुडको) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा
से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सात निश्चय–2 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ
ही, माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। इसके अतिरिक्त सात निश्चय–3 के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए योजनाओं में ठोस प्रगति
सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। इस संबंध में यह भी अवगत कराया गया कि योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 28
फरवरी 2026 निर्धारित है। नगर विकास से संबंधित विषयों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों में एमआरएफ (MRF), एसटीपी/एफएसटीपी (STP/FSTP), कम्पोस्ट प्लांट एवं सेनेटरी लैंडफिल (SLF) हेतु भूमि की उपलब्धता एवं आवश्यकता की समीक्षा की। जहाँ भूमि उपलब्ध नहीं है, वहाँ संबंधित अंचलाधिकारी (CO) को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जहाँ बिहार
सरकार की भूमि उपलब्ध नहीं है, वहाँ सतत लीज नीति के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण हेतु प्रस्ताव भेजने के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों में मोक्षधाम हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी ग्राम पंचायतों में मोक्षधाम हेतु सर्वेक्षण कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों
को दिया गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि कब्रिस्तान घेराबंदी से संबंधित लंबित 12 मामलों में अंचलाधिकारी स्वयं स्थल निरीक्षण कर 02 दिनों के भीतर प्रतिवेदन समर्पित करें। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को भू-समाधान पोर्टल पर नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने, म्यूटेशन एवं परिमार्जन पोर्टल पर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का स्पष्ट
निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, नगर निगम आरा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी,प्रभारी पदाधिकारी (विकास शाखा), जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण कार्य विभाग), कार्यपालक अभियंता (पथ निर्माण विभाग), कार्यपालक अभियंता (बुडको) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
- सिकरियां गांव में जियर स्वामी जी महाराज का यज्ञ हुआ जिसमें बहुत सारे लोग शामिल हुए1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। न्यू किड्स फाउंडेशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिकोत्सव में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की एंकर। 18 फरवरी को आरा शहर के नाला मोड़ स्थित न्यू किड्स फाउंडेशन स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एन के पांडे, प्राचार्या पूनम पांडे, डॉक्टर के एन सिन्हा, भाई बरमेश्वर, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर विमला सिंह एवं नगर के गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मौके पर संबोधित करते हुए महापौर इंदु देवी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस स्कूल का बड़ा नाम है जहां अच्छी शिक्षा दी जाती है। बच्चों में काफी प्रतिभाएं छिपी हुई है । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत सहित अंतरिक्ष को धरती पर उतार दिया। इसके साथ ही पुलिस, सैनिक एवं किसान विषय पर आधारित नृत्य, महिला क्रिकेट टीम नृत्य, क्रिकेट टीम डांस, तथा बिहू, झिझिया एवं राजस्थानी जैसे लोकनृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, योगा डांस तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्साह और देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम में छात्र व छात्राओ में जानवी, गौरी, शिवाय, प्रशांत, दर्शिता, आराध्या, अनम, दृष्टि, वैष्णवी, अनन्या तथा विद्यालय के 100 से भी अधिक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय की प्राचार्या पूनम पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को हर क्षेत्र में कुशल, आत्मनिर्भर एवं संस्कारित बनाते हुए उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में तैयार करना है। इस अवसर पर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।मुख्य अतिथि डॉक्टर के एन सिन्हा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी तथा अपने प्रेरणास्पद शब्दों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।1
- आरा/जगदीशपुर । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता विनोद यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पार्टी के भीतर चल रही खींचतान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जगदीशपुर में राजद के भीतर बिखराव की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है। पूर्व विधायकों की लड़ाई से पार्टी को नुकसान हो रहा हैं. विनोद यादव ने क्षेत्र के दो पूर्व विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी आपसी लड़ाई पार्टी की जड़ों को कमजोर कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि वे किसी के बहकावे में न आएं। यादव ने कहा, "यहाँ के दो-दो पूर्व विधायक आपस में लड़ रहे हैं, जिसका सीधा नुकसान पार्टी संगठन को हो रहा है। फर्जी सदस्यता अभियान पर बड़ा खुलासा------- प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने सदस्यता अभियान में हो रही धांधली का भी जिक्र किया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग घर बैठकर ही सदस्यता रसीदें 'हसुआ' से काट रहे हैं और केवल खानापूर्ति के लिए पैसा ऑफिस में जमा कर देते हैं। उन्होंने इसे पार्टी के साथ धोखाधड़ी करार दिया। 2030 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना ------ विनोद यादव ने आगामी राजनैतिक लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि हम सभी लालू प्रसाद यादव के सच्चे सिपाही हैं। हमारा एकमात्र लक्ष्य 2030 में तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बाहरी ताकतों से सावधान रहने की हिदायत ----- ओवैसी जैसे नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि: "ओवैसी जैसे लोग चुनाव के समय आएंगे, अपना नेतृत्व करेंगे और चले जाएंगे। हमें उनके बहकावे में नहीं आना है। आगे उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब को लेकर विनोद यादव ने स्पष्ट किया कि बिहार का मुसलमान और उनके नेतृत्व की ओर देख रहा है राजद का असली सच्चा हितैसी ओसामा साहब हैं. बिहार के अल्पसंख्यकों का भरोसा राजद और ओसामा साहब पर है और उन्हीं के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा.2
- होली धुन पर अंखड सकिर्तन आरा जगदेव नगर जय श्रीराम 🎹🙏1
- आरा में मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत कड़ी व्यवस्था के बीच हुई। पहले ही दिन परीक्षा केंद्रों पर समय की पाबंदी को लेकर सख्ती देखने को मिली। एक परीक्षा केंद्र पर दो मिनट देरी से पहुंचे छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया। गेट बंद होने के बाद छात्र और उसके अभिभावक काफी देर तक विनती करते रहे, लेकिन नियमों का हवाला देते हुए केंद्राधीक्षक ने एंट्री से साफ इनकार कर दिया। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तय समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती। वहीं, अभिभावकों ने इतनी सख्ती पर नाराजगी जताई और मानवीय आधार पर थोड़ी राहत देने की मांग की। पहले दिन की इस घटना ने अन्य छात्रों को भी समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने का संदेश दे दिया है।3
- बिहार राज्य के राजस्व कर्मचारी पुनः बैठे धारणा पर आरा, भोजपुर1
- Bihar ke sabhi karmchari punh utre 17 sutri mango ko lekar dharne par1
- आरा ।भोजपुर जिले के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगोंभूत इकाई हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय मैं आयोजित स्थापना दिवस समारोह में आए हुए अतिथियों को खाने में मटन एवं चिकन परोसने के मामले को लेकर हंगामा शुरू हो गया है बताया जा रहा है कि हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय जैन समाज का अमूल्य धरोहर है और जैन समाज में पूरी तरह से मांस एवं मंदिर खाने पीने पर पूरी तरह से पाबंदी है फिर भी इस महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यहां के प्रधानाचार्य के द्वारा अतिथियों को खाने के लिए मटन एवं चिकन बनवाए गए जिसको लेकर अब बवाल मचा हुआ है जहां की इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया2