logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन, टायर जलाकर सरकार के ख छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन, टायर जलाकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी श्रीकोलायत। राजस्थान में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने के विरोध में मंगलवार को राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय श्रीकोलायत के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया तथा छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि लोकतंत्र की पहली पाठशाला छात्रसंघ चुनाव माने जाते हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से चुनाव नहीं होने के कारण प्रदेश के लाखों छात्र अपने संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हैं। इससे महाविद्यालयों में छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधित्व का अभाव बना हुआ है। NSUI प्रदेश महासचिव अशोक मेघवाल ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई कि राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पुनः बहाल किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिल सके। इस दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि छात्रसंघ चुनाव शीघ्र घोषित नहीं किए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रणजीत सिँह, बबलू सेन, रोहित, शहजाद खान, अकाश, महेंद्र मेघवाल, राजेश जाजड़ा, विशाखा सेन सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय श्रीकोलायत के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

12 hrs ago
user_आवाज़
आवाज़
Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
12 hrs ago

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन, टायर जलाकर सरकार के ख छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन, टायर जलाकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी श्रीकोलायत। राजस्थान में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने के विरोध में मंगलवार को राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय श्रीकोलायत के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया तथा छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि लोकतंत्र की पहली पाठशाला छात्रसंघ चुनाव माने जाते हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से चुनाव नहीं होने के कारण प्रदेश के लाखों छात्र अपने संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हैं। इससे महाविद्यालयों में छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधित्व का अभाव बना हुआ है। NSUI प्रदेश महासचिव अशोक मेघवाल ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई कि राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पुनः बहाल किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिल सके। इस दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि छात्रसंघ चुनाव शीघ्र घोषित नहीं किए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रणजीत सिँह, बबलू सेन, रोहित, शहजाद खान, अकाश, महेंद्र मेघवाल, राजेश जाजड़ा, विशाखा सेन सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय श्रीकोलायत के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • राजनीति में जैसे जैसे हालात बदलते हैं, वैसे-वैसे कई चेहरों के रुख भी बदलने लगते हैं इकबाल खान,हाल ही में वरिष्ठ टीवी पत्रकार गरिमा सिंह ने न्यूज़24 से इस्तीफा दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की राजनीतिक चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं। आज जो लोग सत्ता के सबसे बड़े समर्थक दिखाई देते हैं, वही बदलते राजनीतिक माहौल में सबसे पहले दूरी बनाते नजर आ सकते हैं। इस्तीफे, नए बयान और बदली हुई भाषा अक्सर बदलते समय का संकेत माने जाते हैं।हालांकि, किसी भी पत्रकार या एंकर के इस्तीफे के पीछे वास्तविक कारण क्या हैं, यह संबंधित व्यक्ति या संस्थान ही बता सकता है। इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों का इंतजार करना जरूरी है।
    1
    राजनीति में जैसे जैसे हालात बदलते हैं, वैसे-वैसे कई चेहरों के रुख भी बदलने लगते हैं
इकबाल खान,हाल ही में वरिष्ठ टीवी पत्रकार गरिमा सिंह ने न्यूज़24 से इस्तीफा दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की राजनीतिक चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं।
आज जो लोग सत्ता के सबसे बड़े समर्थक दिखाई देते हैं, वही बदलते राजनीतिक माहौल में सबसे पहले दूरी बनाते नजर आ सकते हैं। इस्तीफे, नए बयान और बदली हुई भाषा अक्सर बदलते समय का संकेत माने जाते हैं।हालांकि, किसी भी पत्रकार या एंकर के इस्तीफे के पीछे वास्तविक कारण क्या हैं, यह संबंधित व्यक्ति या संस्थान ही बता सकता है। इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों का इंतजार करना जरूरी है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • फलोदी यातायात पुलिस, वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए अभियान।
    1
    फलोदी यातायात पुलिस, वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए अभियान।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • नागौर पुलिस की 'कालिका टीम' ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, आपातकालीन हेल्पलाइन और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ​नागौर,,,पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अगस्त माह में "Public Awareness Drives & Use Posters, Social Media and Audio visual media to educate citizens" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नागौर) आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) के निर्देशन में जिले के समस्त थानों व कार्यालयों में यह अभियान पूर्ण उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। संपूर्ण गतिविधियों के पर्यवेक्षण हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) नूर मोहम्मद (आर.पी.एस.) को नोडल अधिकारी तथा उप अधीक्षक पुलिस (साइबर थाना एवं यातायात) नागौर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ​इसी अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस की 'कालिका टीम' में तैनात महिला कांस्टेबल संतोष (1895), खेतु (596), सुमित्रा (699), मंजू (1061) और शारदा (2003) द्वारा सिटी पार्क तथा मनरेगा (NREGA) में कार्य कर रही महिलाओं व बालिकाओं से सीधे संवाद का आयोजन किया गया। टीम ने महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। ​कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया: ​कानूनी अधिकार: महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मिलने वाले कानूनी अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। ​सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबर: आपातस्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए राजस्थान पुलिस की "राजकॉप सिटीजन ऐप" (RajCop Citizen App), महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 के उपयोग के बारे में बताया गया। ​साइबर सुरक्षा व बचाव: वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) जैसे फ्रॉड से बचाव और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जागरूक किया गया। ​नागौर पुलिस प्रशासन ने संदेश दिया कि सरदार पटेल के मजबूत और सशक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं का सुरक्षित और सशक्त होना अनिवार्य है। नागौर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है तथा किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
    4
    नागौर पुलिस की 'कालिका टीम' ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर,

 आपातकालीन हेल्पलाइन और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
​नागौर,,,पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अगस्त माह में "Public Awareness Drives & Use Posters, Social Media and Audio visual media to educate citizens" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नागौर) आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) के निर्देशन में जिले के समस्त थानों व कार्यालयों में यह अभियान पूर्ण उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। संपूर्ण गतिविधियों के पर्यवेक्षण हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) नूर मोहम्मद (आर.पी.एस.) को नोडल अधिकारी तथा उप अधीक्षक पुलिस (साइबर थाना एवं यातायात) नागौर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
​इसी अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस की 'कालिका टीम' में तैनात महिला कांस्टेबल संतोष (1895), खेतु (596), सुमित्रा (699), मंजू (1061) और शारदा (2003) द्वारा सिटी पार्क तथा मनरेगा (NREGA) में कार्य कर रही महिलाओं व बालिकाओं से सीधे संवाद का आयोजन किया गया। टीम ने महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। ​कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया: ​कानूनी अधिकार: महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मिलने वाले कानूनी अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। ​सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबर: आपातस्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए राजस्थान पुलिस की "राजकॉप सिटीजन ऐप" (RajCop Citizen App), महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 के उपयोग के बारे में बताया गया। ​साइबर सुरक्षा व बचाव: वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) जैसे फ्रॉड से बचाव और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जागरूक किया गया।
​नागौर पुलिस प्रशासन ने संदेश दिया कि सरदार पटेल के मजबूत और सशक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं का सुरक्षित और सशक्त होना अनिवार्य है। नागौर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है तथा किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ओवरलोड वाहनों की आवाजाही,,, पुलिस बे खबर बोरूंदा पुलिस नाकाम साबित। लाईव असलम खिलजी। खवासपुरा घोड़ावट मे हर रोज गाये व कुत्ते की मौत हो रही है।खारीया खंगार व अल्ट्रा टेक सीमेंट तथा जे के सीमेंट प्लांट कि गाड़ीयों से हर रोज दर्जनों बेजुबान जानवरो की मौत हो रही है बोरूंदा पुलिस नाकाम साबित हो रही है। लाईव असलम खिलजी।
    2
    ओवरलोड वाहनों की आवाजाही,,, पुलिस बे खबर बोरूंदा पुलिस नाकाम साबित। लाईव असलम खिलजी।
खवासपुरा घोड़ावट मे हर रोज गाये व कुत्ते की मौत हो रही है।खारीया खंगार व अल्ट्रा टेक सीमेंट तथा जे के सीमेंट प्लांट कि गाड़ीयों से हर रोज दर्जनों बेजुबान जानवरो की मौत हो रही है बोरूंदा पुलिस नाकाम साबित हो रही है। लाईव असलम खिलजी।
    user_Aslam Khilji
    Aslam Khilji
    Advertising agency भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कोलायत राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन कोलायत। प्रदीप सिंह हाडला।कोलायत राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। NSUI के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। *NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा:* "छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती, NSUI का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।" प्रदर्शन में सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे। NSUI मांग करती है कि सरकार अविलंब राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करे। इस दौरान NSUI प्रदेश महासचिव अशोक मेघवाल, NSUI विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत सिंह, राजेश काँटिया ,विमल कुमार,विष्णु , महेंद्र काँटिया , रामजस कसवाँ, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष सहजाद खान, आकाश कुमार,नंदूकिशोर चौधरी ,गणेश,दिलीप, सोनू जोशी विशाखा सेन,प्रियंका, मनीषा तरुण,तिलोक, इन्साफ , आदि छात्र नेता मौजूद रहे । कोलायत राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन कोलायत। प्रदीप सिंह हाडला।कोलायत राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। NSUI के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। *NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा:* "छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती, NSUI का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।" प्रदर्शन में सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे। NSUI मांग करती है कि सरकार अविलंब राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करे। इस दौरान NSUI प्रदेश महासचिव अशोक मेघवाल, NSUI विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत सिंह, राजेश काँटिया ,विमल कुमार,विष्णु , महेंद्र काँटिया , रामजस कसवाँ, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष सहजाद खान, आकाश कुमार,नंदूकिशोर चौधरी ,गणेश,दिलीप, सोनू जोशी विशाखा सेन,प्रियंका, मनीषा तरुण,तिलोक, इन्साफ , आदि छात्र नेता मौजूद रहे ।
    1
    कोलायत राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन 

कोलायत। प्रदीप सिंह हाडला।कोलायत राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

NSUI के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की।

*NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा:*
"छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती, NSUI का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।"

प्रदर्शन में सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे।

NSUI मांग करती है कि सरकार अविलंब राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करे।

इस दौरान NSUI प्रदेश महासचिव अशोक मेघवाल, NSUI विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत सिंह, राजेश काँटिया ,विमल कुमार,विष्णु , महेंद्र काँटिया , रामजस कसवाँ, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष सहजाद खान, आकाश कुमार,नंदूकिशोर चौधरी ,गणेश,दिलीप, सोनू जोशी विशाखा सेन,प्रियंका, मनीषा तरुण,तिलोक, इन्साफ , आदि छात्र नेता मौजूद रहे ।
कोलायत राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन 
कोलायत। प्रदीप सिंह हाडला।कोलायत राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
NSUI के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की।
*NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा:*
"छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती, NSUI का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।"
प्रदर्शन में सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे।
NSUI मांग करती है कि सरकार अविलंब राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करे।
इस दौरान NSUI प्रदेश महासचिव अशोक मेघवाल, NSUI विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत सिंह, राजेश काँटिया ,विमल कुमार,विष्णु , महेंद्र काँटिया , रामजस कसवाँ, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष सहजाद खान, आकाश कुमार,नंदूकिशोर चौधरी ,गणेश,दिलीप, सोनू जोशी विशाखा सेन,प्रियंका, मनीषा तरुण,तिलोक, इन्साफ , आदि छात्र नेता मौजूद रहे ।
    user_गांव री खबरा
    गांव री खबरा
    कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले पर विजय आनंद सिन्हा ने उठाए सवाल भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले पर विजय आनंद सिन्हा ने उठाए सवाल
    1
    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले पर विजय आनंद सिन्हा ने उठाए सवाल
भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले पर विजय आनंद सिन्हा ने उठाए सवाल
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • 21वीं पुण्यतिथि पर राममय हुआ सियाराम धाम, शुरू हुआ श्रीरामचरितमानस पाठ प्रतिमा पूजन,वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ पादूकलां,,कस्बे के मेला मैदान स्थित सियाराम धाम में पूज्य गुरु सियारामदास जी महाराज की 21वीं पुण्यतिथि (बरसी) पर मंगलवार से दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपरा के साथ हुआ। सुबह गुरु महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं श्रीरामचरितमानस की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरा सियाराम धाम राममय वातावरण में डूब गया। मुख्य यजमान मेहराम चौधरी (रानीगांव) ने गौरी-गणेश पूजन, गुरु सियारामदास जी महाराज की प्रतिमा एवं श्रीरामचरितमानस का विधिवत पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश किया। कार्यक्रम महामंडलेश्वर श्रीसंतदासजी महाराज एवं महंत राधादास त्यागी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। संतों ने गुरु परंपरा, सेवा, संस्कार और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुऐ श्रद्धालुओंसेरामचरितमानस के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।आचार्य रितेश शास्त्री (भैरूंदा) के निर्देशन में पंडित लोकेश शर्मा, पंडित शुभम शर्मा, पंडित भरत पारीक, पंडित हर्षित पाराशर एवं पंडित पुष्कर गौड़ ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजन एवं श्रीरामचरितमानस पाठ संपन्न कराया। अखंड पाठ में क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई और गुरु महाराज के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। धार्मिक आयोजन के दौरान सियाराम धाम में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, वहीं भजन-कीर्तन और रामधुन से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन पूर्णाहुति, संत प्रवचन, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। गुरु सियाराम दास जी महाराज की पुण्यतिथि (बरसी) बुधवार को गुरु पूजन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित बालिका भोज किया जाएगा आसपास के साधु संत शिरकत करेंगे भंडारा का आयोजन होगा।
    2
    21वीं पुण्यतिथि पर राममय हुआ सियाराम धाम, शुरू हुआ

 श्रीरामचरितमानस पाठ प्रतिमा पूजन,वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पादूकलां,,कस्बे के मेला मैदान स्थित सियाराम धाम में पूज्य गुरु सियारामदास जी महाराज की 21वीं पुण्यतिथि (बरसी) पर मंगलवार से दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपरा के साथ हुआ। सुबह गुरु महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं श्रीरामचरितमानस की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरा सियाराम धाम राममय वातावरण में डूब गया।
मुख्य यजमान मेहराम चौधरी (रानीगांव) ने गौरी-गणेश पूजन, गुरु सियारामदास जी महाराज की प्रतिमा एवं श्रीरामचरितमानस का विधिवत पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश किया। कार्यक्रम महामंडलेश्वर श्रीसंतदासजी महाराज एवं महंत राधादास त्यागी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। संतों ने गुरु परंपरा, सेवा, संस्कार और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुऐ श्रद्धालुओंसेरामचरितमानस के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।आचार्य रितेश शास्त्री (भैरूंदा) के निर्देशन में पंडित लोकेश शर्मा, पंडित शुभम शर्मा, पंडित भरत पारीक, पंडित हर्षित पाराशर एवं पंडित पुष्कर गौड़ ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजन एवं श्रीरामचरितमानस पाठ संपन्न कराया। अखंड पाठ में क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई और गुरु महाराज के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।
धार्मिक आयोजन के दौरान सियाराम धाम में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, वहीं भजन-कीर्तन और रामधुन से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन पूर्णाहुति, संत प्रवचन, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। गुरु सियाराम दास जी महाराज की पुण्यतिथि (बरसी) बुधवार को  गुरु पूजन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित  बालिका भोज किया जाएगा आसपास के  साधु संत शिरकत करेंगे भंडारा का आयोजन होगा।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सेना के वाहन की टक्कर से थ्री व्हीलर टैक्सी में सवार 4 लोग हुए घायल 3 को किया जोधपुर रेफर मंगलवार को SDM कोर्ट के बाहर रेलवे स्टेशन रोड से आ रहे एक सेना के वाहन ने थ्री व्हीलर टैक्सी को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए जिन में से 3 गंभीर घायलों को किया जोधपुर रेफर वही पोकरण पुलिस और सेना पुलिस कर रही मामले की जांच ।
    1
    सेना के वाहन की टक्कर से थ्री व्हीलर टैक्सी में सवार 4 लोग हुए घायल 3 को किया जोधपुर रेफर 
मंगलवार को SDM कोर्ट के बाहर रेलवे स्टेशन रोड से आ रहे एक सेना के वाहन ने थ्री व्हीलर टैक्सी को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए जिन में से 3 गंभीर घायलों को किया जोधपुर रेफर वही पोकरण पुलिस और सेना पुलिस कर रही मामले की जांच ।
    user_गिरिराज
    गिरिराज
    पोकरण, जैसलमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.