नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कुशीनगर । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार माय भारत के तत्वावधान में संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन शिव दुलारी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामकोला, कुशीनगर के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकोला विधायक, विनय प्रकाश गोंड तथा विशिष्ट अतिथि मनीषा सिंह, प्राचार्य , शिव दुलारी देवी शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 250 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य, नुक्कड़ नाटक, एकल अभिनय, भाषण, रैप/बीट बॉक्सिंग, स्लोगन लेखन एवं स्लैम पोएट्री जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी रचनात्मक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा उन्मूलन का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी श्री चंद्र भूषण चौबे ने प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” की शपथ दिलाई तथा नशा मुक्त समाज एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। प्रतियोगिता में गीत में प्रथम समूह नृत्य में प्रथम टीम रंजना, द्वितीय टीम काजल एवं आशोक भारती , नुक्कड़ नाटक में प्रथम टीम नवनीत , द्वितीय टीम रंजना एवं तृतीय टीम जनता इंटर कालेज, एकल अभिनय में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम नवनीत पाण्डेय, द्वितीय प्रतिभा त्रिपाठी एवं तृतीय कृष्णानंद जयसवाल, स्लोगन लेखन प्मेंरतियोगिता प्रथम श्रुति प्रजापति, द्वितीय प्रतिभा त्रिपाठी एवं तृतीय रजनी तिवारी, स्लैम पोएट्री में प्रथम बासु प्रसाद गोंड, ग्रुप सोंग प्रतियोगिता में प्रथम टीम सावित्री कुशवाहा, द्वितीय रंजना भारती की टीम व तृतीय रोशनी राय की टीम तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम राज सिंह, द्वितीय श्रुति पटेल व तृतीय नित्या गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता अब लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुशीनगर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिव दुलारी देवी दलडपट शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों, सहयोगी संस्थाओं एवं शिव दुलारी देवी दलडपट शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया तथा युवाओं से नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कुशीनगर । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार माय भारत के तत्वावधान में संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन शिव दुलारी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामकोला, कुशीनगर के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकोला विधायक, विनय प्रकाश गोंड तथा विशिष्ट अतिथि मनीषा सिंह, प्राचार्य , शिव दुलारी देवी शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण
में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 250 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य, नुक्कड़ नाटक, एकल अभिनय, भाषण, रैप/बीट बॉक्सिंग, स्लोगन लेखन एवं स्लैम पोएट्री जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी रचनात्मक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा उन्मूलन का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी श्री चंद्र भूषण चौबे ने प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों को
“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” की शपथ दिलाई तथा नशा मुक्त समाज एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। प्रतियोगिता में गीत में प्रथम समूह नृत्य में प्रथम टीम रंजना, द्वितीय टीम काजल एवं आशोक भारती , नुक्कड़ नाटक में प्रथम टीम नवनीत , द्वितीय टीम रंजना एवं तृतीय टीम जनता इंटर कालेज, एकल अभिनय में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम नवनीत पाण्डेय, द्वितीय प्रतिभा त्रिपाठी एवं तृतीय कृष्णानंद जयसवाल, स्लोगन लेखन प्मेंरतियोगिता प्रथम श्रुति प्रजापति, द्वितीय प्रतिभा त्रिपाठी एवं तृतीय रजनी तिवारी, स्लैम पोएट्री में प्रथम बासु प्रसाद गोंड, ग्रुप
सोंग प्रतियोगिता में प्रथम टीम सावित्री कुशवाहा, द्वितीय रंजना भारती की टीम व तृतीय रोशनी राय की टीम तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम राज सिंह, द्वितीय श्रुति पटेल व तृतीय नित्या गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता अब लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुशीनगर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिव दुलारी देवी दलडपट शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों, सहयोगी संस्थाओं एवं शिव दुलारी देवी दलडपट शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया तथा युवाओं से नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
- चोरी की चार मोटरसाइकिल व एक अवैध पिस्टल के साथ चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरया सुजान पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना तरयासुजान क्षेत्र से 04 नफर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अदद चोरी की मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध पिस्टल मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- आई कैन न्यूज /पडरौना, कुशीनगर l अंदर-अंदर जाना है, खूबसूरत अंडरपास हमारा है, यह धरती पडरौना की है, विकास का गुणगान करना हमारा है। जिस देश में गंगा बहती है, वह पडरौना का अंडरपास हमारा है! विकास दिखे या न दिखे, उसकी तस्वीर दिखाना हमारा काम है; पडरौना की मिट्टी से जुड़े हैं हम, विकास की गाथा गाना हमारा पैदाइशी काम है! 😄 पडरौना बढ़े, आगे बढ़े— यही हमारा सपना, यही हमारा अभिमान है। 🙏1
- देवरिया में निपुण संकल्प कार्यशाला, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण देवरिया। बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों और NIPUN Plus App के उपयोग की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को बढ़ावा देकर बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया।1
- कुशीनगर एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदलीं... रातभर चला रेस्क्यू, सुबह तीनों मासूमों की लाश बरामद हो गई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया ताल ड्रेन में शुक्रवार शाम डूबी तीन मासूम बच्चियों में से आज सुबह तीनों का शव बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुशीनगर एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदलीं... रातभर चला रेस्क्यू, सुबह तीनों मासूमों की लाश बरामद हो गई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया ताल ड्रेन में शुक्रवार शाम डूबी तीन मासूम बच्चियों में से आज सुबह तीनों का शव बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1