****ईवीएम की एफएलसी पर सख्ती, मोबाइल-कैमरा पर पूरी पाबंदी**डीएम शाहजहांपुर, 1 सितंबर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी एफएलसी संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के तहत पूरी कराई जाएंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि एफएलसी हॉल में प्रवेश के लिए अधिकृत अधिकारी-कर्मचारी एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को जारी पहचान-पत्र के साथ मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक प्रवेश पर तलाशी ली जाएगी तथा प्रवेश और निकास का विवरण रजिस्टर में दर्ज होगा। एफएलसी हॉल में मोबाइल फोन, कैमरा और स्पाई पेन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे उपकरण हॉल के बाहर हेल्प डेस्क पर जमा कराने होंगे। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार केवल नामित निर्वाचन अधिकारियों तथा अधिकृत बीईएल/ईसीआईएल इंजीनियरों को निर्धारित कार्य के लिए मोबाइल रखने की अनुमति होगी। एफएलसी का कार्य 2 सितंबर से लगभग 20 सितंबर तक अवकाश के दिनों में भी लगातार चलेगा। एफएलसी स्थल पर सुरक्षा बल की न्यूनतम एक सेक्शन द्वारा 24 घंटे सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। पूरे परिसर में 24×7 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। एफएलसी प्रक्रिया देखने के लिए पहुंचने वाले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति निर्धारित प्रारूप में दर्ज की जाएगी। प्रतिदिन इसकी सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई गूगल शीट पर अपडेट की जाएगी। एफएलसी पूरी होने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक पोल कराया जाएगा। मॉक पोल के परिणामों का मिलान वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियों से किया जाएगा। इसके लिए मशीनों का चयन रैंडम आधार पर होगा। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मॉक पोल देख सकेंगे और इच्छानुसार स्वयं भी मॉक पोल कर सकेंगे। इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर निर्धारित रजिस्टर में लिए जाएंगे। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

- **कलेक्ट्रेट में भाजपा विधायक के खिलाफ हुई नारेबाजी** --डीएम से मिलने पहुंचे किसान, बताया गया विधायक बैठे है, सब्र का टूटा बांध, विधायक के खिलाफ की नारेबाजी शाहजहांपुर। अपनी समस्याएं लेकर डीएम से मिलने पहुंचे किसान यूनियन से जुड़े किसानों को मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने किसानों को बताया कि कार्यालय के अंदर विधायक मौजूद हैं, इसलिए कुछ देर इंतजार करना होगा। काफी देर तक इंतजार के बाद किसानों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विधायक के विरोध में भी नारे लगाए जाने लगे। किसानों का कहना था कि प्रशासन ने आम जनता से मिलने के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित कर रखा है। इसके बावजूद इसी समय जनप्रतिनिधियों के मिलने आने से आम लोगों को इंतजार करना पड़ता है। एक किसान ने कहा कि जब जनता के लिए मिलने का समय निर्धारित है तो उस दौरान अधिकारियों को पहले जनता की समस्याएं सुननी चाहिए। किसानों की नारेबाजी और शोर-शराबे की जानकारी होने पर डीएम ने किसान यूनियन के प्रतिनिधियों को कार्यालय के अंदर बुलाया। इसके बाद उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसानों के विरोध और नारेबाजी को लेकर कुछ देर तक डीएम कार्यालय परिसर में हलचल की स्थिति बनी रही। @3
- शाहजहांपुर में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया! जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने मुकदमे को पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। कुणाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार दलितों, युवाओं, किसानों, और समाज के दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों की मजबूत आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार उन पर गलत मुकदमे दर्ज कर रही है। इस दौरान बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा गया। वीडियो में सुनिए राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने भाजपा सरकार पर क्या तीखे हमले किए! 👇 #Shahjahanpur #RahulGandhi #CongressProtest #UPNews शाहजहांपुर में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया! जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने मुकदमे को पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। कुणाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार दलितों, युवाओं, किसानों, और समाज के दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों की मजबूत आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार उन पर गलत मुकदमे दर्ज कर रही है। इस दौरान बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा गया। वीडियो में सुनिए राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने भाजपा सरकार पर क्या तीखे हमले किए! 👇1
- “एआरटीओ कार्यालय में अचानक एडीएम पहुंचे… अफसरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप! निरीक्षण में सफाई से लेकर राजस्व वसूली तक की खुली पोल।” “एआरटीओ कार्यालय में अचानक पहुंचे एडीएम… मचा हड़कंप! जांच में मिलीं कई अहम खामियां और दिए गए सख्त निर्देश।” शाहजहांपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने साफ-सफाई, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, वाहन पंजीयन, राजस्व वसूली और लंबित पत्रावलियों की जांच की।परिसर में जगह-जगह पान मसाला और गुटखा थूके जाने पर एडीएम ने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।वहीं, बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली तेज करने को कहा गया।सबसे बड़ा निर्देश—45 दिन से अधिक समय से निरुद्ध वाहनों की नीलामी कराई जाए।एडीएम ने कर्मचारियों को आमजन के काम प्राथमिकता से निपटाने और कार्यालय की व्यवस्थाएं बेहतर रखने की सख्त हिदायत दी।1
- पीलीभीत में अपने समर्थक से मिलने के लिए गाड़ी रोक कर मिले केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद..1
- रोडवेज के पास गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, स्मार्ट सिटी की सड़क पर उठे सवाल1
- 📰 हैंडलाइन ‘हमारा समय तो छोड़ दो!’ जनता दर्शन में जनप्रतिनिधियों की कुर्सी पर किसानों का तंज 🔥 हैशटैग #शाहजहांपुर #जनतादर्शन #किसानयूनियन #किसानोंकीआवाज #जनप्रतिनिधि #डीएम #फरियादी #जनताकासमय #किसान #शाहजहांपुरन्यूज #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur 📰 हैंडलाइन ‘हमारा समय तो छोड़ दो!’ जनता दर्शन में जनप्रतिनिधियों की कुर्सी पर किसानों का तंज 🔥 हैशटैग #शाहजहांपुर #जनतादर्शन #किसानयूनियन #किसानोंकीआवाज #जनप्रतिनिधि #डीएम #फरियादी #जनताकासमय #किसान #शाहजहांपुरन्यूज #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur1
- विधायक के कार्यालय में होने की बात पर बढ़ा इंतजार किसानों ने लगाए विरोध में नारे शाहजहांपुर। अपनी समस्याएं लेकर डीएम से मिलने पहुंचे किसान यूनियन से जुड़े किसानों को मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। कार्यालय में विधायक के मौजूद होने की बात कहकर किसानों से कुछ देर इंतजार करने को कहा गया। काफी देर तक इंतजार के बाद किसानों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विधायक के विरोध में भी नारे लगाए जाने लगे।1
- आज से... #हनुमान_अंश शाहजहांपुर में.... पूरे परिवार सहित अवश्य देखने जाइए... जय हो बाबा नीम करौली..🙏 बाबा नींब करौरी महाराज जी की जीवन पर आधारित फ़िल्म हनुमान अंश शाहजहांपुर के अंबा टॉकीज में 31अगस्त 2026 से 3 सितंबर 2026 दिन में 12:30 बजे से शाम 6:30 बजे से आप सभी सपरिवार देखिये जय बाबा नीम करोली..🚩🙏🚩3