जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली जागीर में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक ही घर में रहने वाले दो परिवारों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के समय गृहस्वामी वीरसिंह घर की छत पर और उनका भतीजा विपिन घर के बाहर सो रहे थे। चोरों ने विपिन के घर का टीनशेड हटाकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने वीरसिंह के कमरे का जंगला हटाकर बक्से में रखी सोने की जंजीर, अंगूठी, चूड़ी और चांदी की पायल सहित करीब 60 हजार रुपये के आभूषण पार कर दिए। सुबह करीब पांच बजे जब विपिन घर के अंदर गया, तो सामान बिखरा देख उसने तुरंत अपने चाचा वीरसिंह को इसकी सूचना दी। कमरे का जंगला टूटा मिलने पर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सिद्धपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली जागीर में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक ही घर में रहने वाले दो परिवारों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के समय गृहस्वामी वीरसिंह घर की छत पर और उनका भतीजा विपिन घर के बाहर सो रहे थे। चोरों ने विपिन के घर का टीनशेड हटाकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने वीरसिंह के कमरे का जंगला हटाकर बक्से में रखी सोने की जंजीर, अंगूठी,
चूड़ी और चांदी की पायल सहित करीब 60 हजार रुपये के आभूषण पार कर दिए। सुबह करीब पांच बजे जब विपिन घर के अंदर गया, तो सामान बिखरा देख उसने तुरंत अपने चाचा वीरसिंह को इसकी सूचना दी। कमरे का जंगला टूटा मिलने पर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सिद्धपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
- उरई में रिंकू सिंह राही की वापसी की मांग अब और तेज हो गई है। इस मांग को लेकर सैकड़ों युवाओं ने सड़कों पर उतरकर जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। अपनी आवाज बुलंद करते हुए युवाओं ने डीएम को तीसरा ज्ञापन सौंपा है और रिंकू सिंह राही की वापसी की मांग को जोरदार तरीके से दोहराया है।2
- जालौन तहसील से स्थानांतरित किए गए आईएएस रिंकू सिंह राही की दोबारा तैनाती की मांग को लेकर शनिवार को जालौन के करीब एक सैकड़ा युवाओं ने उरई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जालौन से निकले युवाओं का यह जत्था जालौन तिराहे से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि आईएएस रिंकू सिंह राही को दोबारा जालौन तहसील में तैनात किया जाए। इसके साथ ही, प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उन सभी विभागों और व्यक्तियों की जांच पूरी कराई जाए, जिनकी जांच रिंकू सिंह राही कर रहे थे। युवाओं ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग की है। इसके अतिरिक्त, आईएएस राही द्वारा प्रत्येक गांव और मोहल्ले के लिए बनाए गए उन व्हाट्सएप ग्रुपों को फिर से संचालित करने की मांग की गई, जिनके माध्यम से लोगों की समस्याओं का घर बैठे समाधान होता था। इस प्रदर्शन में प्रद्युम्न दीक्षित इटहिया, दीपराज, वसीम, जुबैर, आकाश, आयुष, मोहम्मद शौकीन, मोहम्मद हारून और रामआसरे समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।1
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने, कपड़े फाड़ने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस से इस मामले की शिकायत की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, यह घटना मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे की है, जब वह अपने घर पर सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक जबरन उसके घर में घुस आया और उसके शरीर पर हाथ फेरने लगा। जब नाबालिग चिल्लाई, तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इसी बीच लड़की की मां के आ जाने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि युवक ने उसके साथ मारपीट भी की है, जिसके चलते उसके चेहरे पर सूजन है। घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और थाने ले आई। इस पूरे मामले में कोंच कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लगाए गए आरोपों की जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन के उरई में इथेनॉल पर बोलने वाले हर आम आदमी को सरकार द्वारा 'एंटी-नेशनल' और 'पेट्रोल लॉबी' जैसी तरह-तरह की गालियां दी जा रही हैं। सरकार के इस रवैए पर तीखा हमला करते हुए कहा गया है कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। इसी कड़ी में आज पेट्रोल पंपों और सर्विस स्टेशनों पर जाकर आम लोगों से सीधी बात की जाएगी और उनकी समस्याओं को सबके साथ साझा किया जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जालौन पहुंचकर 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' अभियान का शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम के तहत खुद वृक्षारोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस महत्वपूर्ण वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत रगौली गांव से की गई, जबकि कार्यक्रम का आयोजन जालौन के नवीन गल्ला मंडी के पास आटा में किया गया। जलशक्ति मंत्री अपने इस दौरे के दौरान विभिन्न अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। इस विशेष कार्यक्रम में जिले के नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत तमाम आला अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।6
- जालौन के सैकड़ों लोग और युवा रिंकू सिंह रही को पुनः जालौन का एसडीएम बनाए जाने की मांग को लेकर उरई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इसके बाद युवाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ईमानदार एसडीएम रिंकू सिंह रही की वापस लाने की मांग उठाई है।1
- जालौन के थाना एट क्षेत्र में हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में थाना एट पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, नकदी, घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार और अवैध तमंचा बरामद किया है। यह वारदात 7 जुलाई की रात को हुई थी। थाना एट क्षेत्र के रहने वाले लक्ष्मी नारायण ने 10 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि जब वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक बलेनो कार में सवार 3-4 अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे कार लगाकर रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा ₹8,000 नकद लूटकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया था। शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान झांसी निवासी विवेक अहिरवार (20 वर्ष), विनय कुमार (22 वर्ष) और साकिर (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, ₹4,500 नकदी, घटना में प्रयुक्त बलेनो कार, एक 315 बोर का अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी विवेक अहिरवार के खिलाफ पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर की मदद से इस घटना का सफल खुलासा किया गया है और जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस बड़ी कामयाबी और उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक जालौन ने संयुक्त पुलिस टीम को ₹15,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।4
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई शहर में कोंच रोड स्थित एक चर्चित रेस्टोरेंट पर शनिवार को महिला कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट परिसर में चार युवतियां और दो युवक मौजूद मिले। इनमें से दो युवतियों की उम्र को लेकर अधिकारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्हें आयु सत्यापन, पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए महिला थाना भेज दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने रेस्टोरेंट के संचालन से जुड़े लाइसेंस, कर्मचारियों का विवरण, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रेस्टोरेंट नियमों के अनुरूप चल रहा है या नहीं। छापेमारी की सूचना मिलते ही रेस्टोरेंट के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अधिकारियों के अनुसार, जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और फिलहाल किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद यदि कोई नियम उल्लंघन या अनियमितता पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें।3