logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रूपवास_में_18_सितंबर को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 45 यूनिट का लक्ष्य,,, भरतपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भरतपुर डॉ. गौरव कपूर के आदेश के अनुसार राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान माह के तहत जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। आदेश के अनुसार रूपवास में 18 सितंबर 2026 को एसडीएच रूपवास में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें आरबीएम हॉस्पिटल ब्लड बैंक टीम शिविर संचालित करेगी। शिविर प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह रहेंगे। मोबाइल: 8112202424 शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। सीएमएचओ ने सभी शिविर प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों का सफल आयोजन कराएं, अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करें और एनजीओ, एनसी व समाजसेवी संस्थाओं से समन्वय कर सहयोग लें।

3 hrs ago
user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
मेरा प्रयास सच दिखाने का
रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
3 hrs ago
f235c70f-3733-439e-a06c-823fe853abb6

रूपवास_में_18_सितंबर को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 45 यूनिट का लक्ष्य,,, भरतपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भरतपुर डॉ. गौरव कपूर के आदेश के अनुसार राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान माह के तहत जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। आदेश के अनुसार रूपवास में 18 सितंबर 2026 को एसडीएच रूपवास में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें आरबीएम हॉस्पिटल ब्लड बैंक टीम शिविर संचालित करेगी। शिविर प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह रहेंगे। मोबाइल: 8112202424 शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। सीएमएचओ ने सभी शिविर प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों का सफल आयोजन कराएं, अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करें और एनजीओ, एनसी व समाजसेवी संस्थाओं से समन्वय कर सहयोग लें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रूपवास_नगरपालिका अध्यक्ष निर्विरोध: भाजपा के दिलीप कुमार अंधाना निर्वाचित,* 21 सितंबर को लेंगे शपथ,,, रूपवास नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार अंधाना निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से केवल दिलीप कुमार अंधाना ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्धारित समय-सीमा में किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। दिलीप कुमार अंधाना ने रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार के समक्ष प्रस्तावकों के साथ अपना नामांकन पत्र जमा कराया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न नगरपालिका चुनाव में वे वार्ड संख्या 11 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी होकर पार्षद बने थे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया। अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने से निर्वाचन प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी हुई और दिलीप कुमार अंधाना को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही नगरपालिका में भाजपा समर्थित बोर्ड का गठन लगभग तय माना जा रहा है। #21 सितंबर को शपथ ग्रहण: जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप कुमार अंधाना को 21 सितंबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह प्रशासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जाएगा। शपथ लेने के बाद वे औपचारिक रूप से नगरपालिका अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। #6_पार्षद ले चुके शपथ: वहीं नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों में से अब तक केवल 6 पार्षदों ने ही पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। शेष पार्षदों को भी आगामी दिनों में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरपालिका बोर्ड की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। #उपाध्यक्ष_चुनाव पर निगाहें: नगरपालिका अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। उपाध्यक्ष पद का चुनाव अभी होना बाकी है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विभिन्न पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद भी तेज हो सकती है। उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के बाद ही नगरपालिका बोर्ड का नेतृत्व पूर्ण रूप से आकार ले सकेगा। दिलीप कुमार अंधाना के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जताई। अब नगरवासियों को नवगठित बोर्ड से विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीदें हैं। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार, एआरओ राकेश गिरी, श्याम कटारा, पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री भानुप्रताप सिंह राजावत, मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन शर्मा, नवीन दुबे, अमर सिंह अंधाना, प्रवीण अंधाना सहित वृताधिकारी रोहित श्रीवास्तव, थानाधिकारी विनोद मीणा व पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
    1
    रूपवास_नगरपालिका अध्यक्ष निर्विरोध: भाजपा के दिलीप कुमार अंधाना निर्वाचित,* 21 सितंबर को लेंगे शपथ,,,
रूपवास नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार अंधाना निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से केवल दिलीप कुमार अंधाना ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्धारित समय-सीमा में किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
दिलीप कुमार अंधाना ने रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार के समक्ष प्रस्तावकों के साथ अपना नामांकन पत्र जमा कराया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न नगरपालिका चुनाव में वे वार्ड संख्या 11 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी होकर पार्षद बने थे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया।
अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने से निर्वाचन प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी हुई और दिलीप कुमार अंधाना को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही नगरपालिका में भाजपा समर्थित बोर्ड का गठन लगभग तय माना जा रहा है।
#21 सितंबर को शपथ ग्रहण:
जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप कुमार अंधाना को 21 सितंबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह प्रशासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जाएगा। शपथ लेने के बाद वे औपचारिक रूप से नगरपालिका अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।
#6_पार्षद ले चुके शपथ:
वहीं नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों में से अब तक केवल 6 पार्षदों ने ही पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। शेष पार्षदों को भी आगामी दिनों में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरपालिका बोर्ड की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।
#उपाध्यक्ष_चुनाव पर निगाहें:
नगरपालिका अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। उपाध्यक्ष पद का चुनाव अभी होना बाकी है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विभिन्न पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद भी तेज हो सकती है। उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के बाद ही नगरपालिका बोर्ड का नेतृत्व पूर्ण रूप से आकार ले सकेगा।
दिलीप कुमार अंधाना के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जताई। अब नगरवासियों को नवगठित बोर्ड से विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीदें हैं।
इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार, एआरओ राकेश गिरी, श्याम कटारा, पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री भानुप्रताप सिंह राजावत, मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन शर्मा, नवीन दुबे, अमर सिंह अंधाना, प्रवीण अंधाना सहित वृताधिकारी रोहित श्रीवास्तव, थानाधिकारी विनोद मीणा व पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • yah hamari India ki halat BJP ne Hindu Muslim karva ke liye yah Hai hamari Bharat ki halat Hindu Musalman ka yah BJP
    1
    yah hamari India ki halat BJP ne Hindu Muslim karva ke liye
yah Hai hamari Bharat ki halat Hindu Musalman ka yah BJP
    user_RIHAN MEWATI PAHADI
    RIHAN MEWATI PAHADI
    भरतपुर, भरतपुर, राजस्थान•
    32 min ago
  • रोडवेज एटक की नई कार्यकारिणी गठित, ध्यान सिंह लांगी बने अध्यक्ष 22 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, कर्मचारियों के हितों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर धौलपुर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन ‘एटक’ शाखा धौलपुर आगार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन की ओर से जारी कार्यकारिणी सूची के अनुसार ध्यान सिंह लांगी को अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता एवं राजरूप सिंह लांगी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा विजय सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ताराचंद अग्रवाल को वित्त सचिव बनाया गया है। संयुक्त सचिव के पद पर गणेश कुमार पाल, हेमेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र चौधरी और विनीत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में धीरबल सिंह, दिनेश त्यागी, राघवेन्द्र सिंह और सुरेश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बालेराम चौधरी एवं अच्युत सिंह परमार को सलाहकार की जिम्मेदारी मिली है। मीडिया/प्रचार सचिव के पद पर धीरेन्द्र कुमार, संगठन सचिव के पद पर श्याम सुंदर, मुकेश यादव, श्याम सुंदर त्यागी एवं प्रताप सिंह, जबकि संजय त्यागी को संयुक्त वित्त सचिव बनाया गया है।
    4
    रोडवेज एटक की नई कार्यकारिणी गठित, ध्यान सिंह लांगी बने अध्यक्ष
22 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, कर्मचारियों के हितों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर
धौलपुर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन ‘एटक’ शाखा धौलपुर आगार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन की ओर से जारी कार्यकारिणी सूची के अनुसार ध्यान सिंह लांगी को अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता एवं राजरूप सिंह लांगी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा विजय सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा ताराचंद अग्रवाल को वित्त सचिव बनाया गया है। संयुक्त सचिव के पद पर गणेश कुमार पाल, हेमेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र चौधरी और विनीत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी में धीरबल सिंह, दिनेश त्यागी, राघवेन्द्र सिंह और सुरेश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बालेराम चौधरी एवं अच्युत सिंह परमार को सलाहकार की जिम्मेदारी मिली है।
मीडिया/प्रचार सचिव के पद पर धीरेन्द्र कुमार, संगठन सचिव के पद पर श्याम सुंदर, मुकेश यादव, श्याम सुंदर त्यागी एवं प्रताप सिंह, जबकि संजय त्यागी को संयुक्त वित्त सचिव बनाया गया है।
    user_Tracknews24 Rajkumar
    Tracknews24 Rajkumar
    Local News Reporter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • बाड़ी तुलसीवन में भरा देवछठ पर मेला, पूर्वजों को भोग लगाने दूर-दूर से आए लोग, पूर्वजों बाड़ी तुलसीवन में भरा देवछठ पर मेला, पूर्वजों को भोग लगाने दूर-दूर से आए लोग, पूर्वजों की स्मृति में बने हैं सैकड़ो चबूतरे तुलसीवन परिसर में, हर वर्ष होता है देव छठ पर मेले का आयोजन, तुलसीवन में मुरली मनोहर के दर्शन करने भी पहुंचे श्रद्धालु, चबूतरो पर विप्रो को कराया भोजन,अपने पूर्वजों को किया याद, बामणी नदी में ग्रामीण परिवारों द्वारा किया गया मोहरी एवं कलंगी का विसर्जन
    1
    बाड़ी तुलसीवन में भरा देवछठ पर मेला,
पूर्वजों को भोग लगाने दूर-दूर से आए लोग,
पूर्वजों
बाड़ी तुलसीवन में भरा देवछठ पर मेला,
पूर्वजों को भोग लगाने दूर-दूर से आए लोग,
पूर्वजों की स्मृति में बने हैं सैकड़ो चबूतरे तुलसीवन परिसर में,
हर वर्ष होता है देव छठ पर मेले का आयोजन,
तुलसीवन में मुरली मनोहर के दर्शन करने भी पहुंचे श्रद्धालु,
चबूतरो पर विप्रो को कराया भोजन,अपने पूर्वजों को किया याद,
बामणी नदी में ग्रामीण परिवारों द्वारा किया गया मोहरी एवं कलंगी का विसर्जन
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कोटा में हिंदी पखवाड़े के तहत संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा कोटा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा की ओर से गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत सेंट्रल एकेडमी अंग्रेजी माध्यम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दादाबाड़ी में संगोष्ठी और आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते और समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं। प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय और प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा और पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।
    4
    कोटा में हिंदी पखवाड़े के तहत संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित
हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा
कोटा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा की ओर से गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत सेंट्रल एकेडमी अंग्रेजी माध्यम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दादाबाड़ी में संगोष्ठी और आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।
मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते और समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है।
सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं। प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय और प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा और पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher Agra, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • देवछठ मचकुंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट एसपी विकास सांगवान ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात व पार्किंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा धौलपुर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक देवछठ मचकुंड मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर धौलपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मचकुंड मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृताधिकारी धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। एसपी ने मेला परिसर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मचकुंड सरोवर, पार्किंग स्थल, मेला कंट्रोल रूम और महिला पेट्रोलिंग यूनिट सहित विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस मेले के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग स्थलों और यातायात प्रबंधन व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग, यातायात के सुचारू संचालन और मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं बनने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से रहेगी निगरानी एसपी ने मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां से की जा रही निगरानी एवं समन्वय व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने किसी भी सूचना पर त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी जोर मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तैनात महिला पेट्रोलिंग यूनिट की व्यवस्थाओं का भी एसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं प्रभावी एवं समन्वित तरीके से संचालित की जाएं।
    3
    देवछठ मचकुंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
एसपी विकास सांगवान ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात व पार्किंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा
धौलपुर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक देवछठ मचकुंड मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर धौलपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मचकुंड मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृताधिकारी धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। एसपी ने मेला परिसर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मचकुंड सरोवर, पार्किंग स्थल, मेला कंट्रोल रूम और महिला पेट्रोलिंग यूनिट सहित विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
एसपी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस
मेले के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग स्थलों और यातायात प्रबंधन व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग, यातायात के सुचारू संचालन और मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं बनने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कंट्रोल रूम से रहेगी निगरानी
एसपी ने मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां से की जा रही निगरानी एवं समन्वय व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने किसी भी सूचना पर त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी जोर
मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तैनात महिला पेट्रोलिंग यूनिट की व्यवस्थाओं का भी एसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं प्रभावी एवं समन्वित तरीके से संचालित की जाएं।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मीरा रोड में सशस्त्र डकैती की तैयारी कर रही टोली पकड़ी गई, पांच आरोपी गिरफ्तार काशीगांव और माणिकपुर पुलिस की कार्रवाई, हथियार व चोरी में इस्तेमाल सामान बरामद मीरा रोड। काशीगांव और माणिकपुर पुलिस थाने की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने सशस्त्र डकैती की तैयारी कर रही टोली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी पिस्टल, मैग्जीन, चार धारदार चाकू, दो कटर, चार लोहे की कटावनियां, दो पेचकस, दो वायरलेस वॉकी-टॉकी, दो पक्कड़, दस्ताने और चोरी में इस्तेमाल सिल्वर रंग की होंडा कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को माणिकपुर थाने में अपराध क्रमांक 461/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 331(3), 305 और 3(5) में मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले की जांच के दौरान काशीगांव थाना क्षेत्र में कार क्रमांक डीएल 3 सीबीवी 9051 से घूमकर सशस्त्र डकैती की तैयारी कर रहे अज्ञात आरोपियों की गोपनीय सूचना मिली। सूचना के आधार पर काशीगांव और माणिकपुर थाने की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने तलाश शुरू की। पुलिस को संदिग्ध कार मिलने पर उसमें सवार पांच लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान तीन आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया, जबकि दो आरोपी तेज गति से कार लेकर फरार हो गए। फरार आरोपियों ने आनंद दिघे चौक, ग्रीन विलेज के पास पैदल जा रहे आयुषकुमार सुशील यादव, निवासी डाचकुल पाड़ा, काशीगांव, मीरा रोड पूर्व को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी कार छोड़कर भाग गए। बाद में काशीगांव पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ काशीगांव थाने में अपराध क्रमांक 498/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 310(4), 281, 62, 318(4), मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 184, 187, 39, 66(1), 195(ए), 207, भारतीय हथियार अधिनियम की धाराओं 3, 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराओं 37(1), 37(3), 135 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सुहास कांबले कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शहानवाज इकराम कुरैशी, उम्र 50 वर्ष, निवासी माशाचा पाड़ा, काशीगांव, मीरा रोड पूर्व; नौशाद इकराम कुरैशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी माशाचा पाड़ा, काशीगांव; पप्पू हनीफ कुरैशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी माशाचा पाड़ा, काशीगांव; इमरान अब्दुल रहीम कुरैशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी माशाचा पाड़ा रोड, काशीगांव और इरफान बाबू कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी गौरशाह बाबा दरगाह के पास, माशाचा पाड़ा, काशीगांव शामिल हैं। सभी के मूल पते उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के बताए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शहानवाज के खिलाफ पूर्व में चार मामले दर्ज हैं, जबकि नौशाद 11 मामलों में वांछित रहा है। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी, सेंधमारी, हत्या के प्रयास, हथियार अधिनियम, मादक पदार्थ अधिनियम, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। जांच में शहानवाज के खिलाफ गाडगेनगर थाने में वर्ष 2023 के तीन चोरी और सेंधमारी के मामलों में वांछित होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी करने से पहले संबंधित क्षेत्र की रेकी करते थे। दिन के समय वॉचमैन और सुरक्षा गार्ड की नजर से बचकर घरों के सामने पहुंचते और कटावनी से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करते थे। चोरी के दौरान यदि घर का कोई सदस्य सामने आ जाता तो आरोपी खुद को सीबीआई, सीआईडी या ईडी अधिकारी बताकर वहां से निकल जाते थे। जांच में मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और गुजरात में भी आरोपियों द्वारा रेकी किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंत्रे, पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण, पुलिस उपायुक्त अशोक विरकर, सहायक पुलिस आयुक्त गणपत पिंगळे और देवेंद्र पोळ के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुलकुमार पाटील, माणिकपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक हरिलाल जाधव, काशीगांव थाने के अपराध शाखा निरीक्षक संतोष खांडेकर, सहायक पुलिस निरीक्षक सुहास कांबले सहित काशीगांव और माणिकपुर थाने के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भूमिका निभाई।
    4
    मीरा रोड में सशस्त्र डकैती की तैयारी कर रही टोली पकड़ी गई, पांच आरोपी गिरफ्तार
काशीगांव और माणिकपुर पुलिस की कार्रवाई, हथियार व चोरी में इस्तेमाल सामान बरामद
मीरा रोड। काशीगांव और माणिकपुर पुलिस थाने की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने सशस्त्र डकैती की तैयारी कर रही टोली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी पिस्टल, मैग्जीन, चार धारदार चाकू, दो कटर, चार लोहे की कटावनियां, दो पेचकस, दो वायरलेस वॉकी-टॉकी, दो पक्कड़, दस्ताने और चोरी में इस्तेमाल सिल्वर रंग की होंडा कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को माणिकपुर थाने में अपराध क्रमांक 461/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 331(3), 305 और 3(5) में मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले की जांच के दौरान काशीगांव थाना क्षेत्र में कार क्रमांक डीएल 3 सीबीवी 9051 से घूमकर सशस्त्र डकैती की तैयारी कर रहे अज्ञात आरोपियों की गोपनीय सूचना मिली। सूचना के आधार पर काशीगांव और माणिकपुर थाने की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने तलाश शुरू की।
पुलिस को संदिग्ध कार मिलने पर उसमें सवार पांच लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान तीन आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया, जबकि दो आरोपी तेज गति से कार लेकर फरार हो गए। फरार आरोपियों ने आनंद दिघे चौक, ग्रीन विलेज के पास पैदल जा रहे आयुषकुमार सुशील यादव, निवासी डाचकुल पाड़ा, काशीगांव, मीरा रोड पूर्व को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी कार छोड़कर भाग गए।
बाद में काशीगांव पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ काशीगांव थाने में अपराध क्रमांक 498/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 310(4), 281, 62, 318(4), मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 184, 187, 39, 66(1), 195(ए), 207, भारतीय हथियार अधिनियम की धाराओं 3, 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराओं 37(1), 37(3), 135 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सुहास कांबले कर रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में शहानवाज इकराम कुरैशी, उम्र 50 वर्ष, निवासी माशाचा पाड़ा, काशीगांव, मीरा रोड पूर्व; नौशाद इकराम कुरैशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी माशाचा पाड़ा, काशीगांव; पप्पू हनीफ कुरैशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी माशाचा पाड़ा, काशीगांव; इमरान अब्दुल रहीम कुरैशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी माशाचा पाड़ा रोड, काशीगांव और इरफान बाबू कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी गौरशाह बाबा दरगाह के पास, माशाचा पाड़ा, काशीगांव शामिल हैं। सभी के मूल पते उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के बताए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शहानवाज के खिलाफ पूर्व में चार मामले दर्ज हैं, जबकि नौशाद 11 मामलों में वांछित रहा है। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी, सेंधमारी, हत्या के प्रयास, हथियार अधिनियम, मादक पदार्थ अधिनियम, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। जांच में शहानवाज के खिलाफ गाडगेनगर थाने में वर्ष 2023 के तीन चोरी और सेंधमारी के मामलों में वांछित होने की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी करने से पहले संबंधित क्षेत्र की रेकी करते थे। दिन के समय वॉचमैन और सुरक्षा गार्ड की नजर से बचकर घरों के सामने पहुंचते और कटावनी से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करते थे। चोरी के दौरान यदि घर का कोई सदस्य सामने आ जाता तो आरोपी खुद को सीबीआई, सीआईडी या ईडी अधिकारी बताकर वहां से निकल जाते थे। जांच में मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और गुजरात में भी आरोपियों द्वारा रेकी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंत्रे, पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण, पुलिस उपायुक्त अशोक विरकर, सहायक पुलिस आयुक्त गणपत पिंगळे और देवेंद्र पोळ के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुलकुमार पाटील, माणिकपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक हरिलाल जाधव, काशीगांव थाने के अपराध शाखा निरीक्षक संतोष खांडेकर, सहायक पुलिस निरीक्षक सुहास कांबले सहित काशीगांव और माणिकपुर थाने के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भूमिका निभाई।
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher Agra, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • चोरी के पीछे निकला भ्रूण हत्या का सच । News video। Viral news video.।Agra News! आगरा के कमला नगर थाने की पुलिस ने महज 6 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी सिर्फ चोर नहीं, बल्कि अवैध भ्रूण हत्या और संगीन वारदातों में भी शामिल रहे हैं। पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट देखें। मुख्य बिंदु और स्थान (Key Highlights & Locations): घटना स्थल: वॉटर वर्क्स चौराहा, कमला नगर, आगरा, उत्तर प्रदेश कार्रवाई स्थल: यमुना नदी पुल के पास, कमला नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र पकड़े गए आरोपी: राजेश सिंह (सीता नगर, रामबाग) और राहुल (सुलतानगंज, हरीपर्वत) बरामदगी: 01 चोरी की मोटरसाइकिल मुख्य धाराएं: मु०अ०सं० 209/2026 (धारा 303(2) बीएनएस), PNDT एक्ट व MTP एक्ट (पुराने मुकदमे) पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी, उ०नि० शिवम, उ०नि० सावन कुमार, उ०नि० सुशील निषाद, हे०कां० मो० इरफान, कां० चेतन यादव
    1
    चोरी के पीछे निकला भ्रूण हत्या का सच । News video। Viral news video.।Agra News!
आगरा के कमला नगर थाने की पुलिस ने महज 6 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी सिर्फ चोर नहीं, बल्कि अवैध भ्रूण हत्या और संगीन वारदातों में भी शामिल रहे हैं। पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट देखें।
मुख्य बिंदु और स्थान (Key Highlights & Locations):
घटना स्थल: वॉटर वर्क्स चौराहा, कमला नगर, आगरा, उत्तर प्रदेश
कार्रवाई स्थल: यमुना नदी पुल के पास, कमला नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र
पकड़े गए आरोपी: राजेश सिंह (सीता नगर, रामबाग) और राहुल (सुलतानगंज, हरीपर्वत)
बरामदगी: 01 चोरी की मोटरसाइकिल
मुख्य धाराएं: मु०अ०सं० 209/2026 (धारा 303(2) बीएनएस), PNDT एक्ट व MTP एक्ट (पुराने मुकदमे)
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी, उ०नि० शिवम, उ०नि० सावन कुमार, उ०नि० सुशील निषाद, हे०कां० मो० इरफान, कां० चेतन यादव
    user_तथ्य धर्मी भारत
    तथ्य धर्मी भारत
    Court reporter Agra, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.