निरसा गुरुद्वारा पंजाबी मिलन में श्रद्धा के साथ मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती निरसा स्थित गुरुद्वारा पंजाबी मिलन में आज भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन और विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान जिला संयोजक मंजीत सिंह भंगू एवं मीडिया प्रभारी मनोज सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्पायु में ही स्वामी जी ने जिस प्रकार धर्म और राष्ट्र चेतना की अलख जगाई, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। मात्र 39 वर्ष के जीवनकाल में उन्होंने शिकागो धर्म सम्मेलन में दिए गए ऐतिहासिक भाषण के माध्यम से भारत और सनातन संस्कृति का गौरव पूरे विश्व में स्थापित किया। उनके विचारों से विदेशी धरती भी प्रभावित हुई और भारत की आध्यात्मिक शक्ति को वैश्विक पहचान मिली। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का “उच्च विचार, सादा जीवन और धर्म में गहरी आस्था” ही सनातन धर्म की जीवंतता का प्रमाण है। तमाम झंझावातों के बावजूद सनातन धर्म आज भी जीवित है और भविष्य में भी सदैव बना रहेगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी रविंद्र प्रधान, विजय विशाल, प्रकाश ठाकुर, तपेश्वर चौहान, गौरव मंडल, विकास कुमार, पंकज दारूका, रामजी राय, हर-हर आर्य, वासुदेव कुमार, दुर्गा दास, क्षमा मिश्र, भारती कुमारी, राखी कुमारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज के उत्थान हेतु स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

- गल्फरबाड़ी पुलिस ने लोहा लदे पिकअप वैन किया जप्त,एक को भेजा जेल। (निरसा)। गल्फरबाड़ी पुलिस ने बुधवार की देर शाम को एग्यारकुण्ड रेलवे फाटक के समीप से एक पिकअप वैन जिसका नम्बर JH 10 AY 9027 पर लगभग दो टन लोहा लदे को जप्त किया हैं एव चालक से उक्त लोहे की कागजात मांगी जिसे देने में सक्षम नहीं हुआ और पुलिस ने लोहा लदे वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया।बताया जाता हैं कि मैथन रोड़ स्थित शंकर टॉकीज के समीप झिल्लीया ब्रिज का निर्माण कार्य जारी हैं और पुराने ब्रिज को तोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है उसी में जो लोहा निकल रहा हैं उसी लोहे को पिकप वैन में लोड कर के दूधियापानी में किसी लोहा गोदाम में ले जाया रहा था तभी गुप्त सूचना पर गल्फरबाड़ी पुलिस ने दबिश दी और वाहन के साथ साथ चालक को हिरासत में ले लिया और मामला दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया।8
- निरसा मनोज कुमार सिंह 7004056393 निरसा। पांडरा गांव में एक भव्य भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाला गया1
- धनबाद जिले के गल्फरबाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे लोहे से लदे एक पिकअप वैन को जब्त कर चालक को जेल भेज दिया।1
- मिहिजाम में देर रात दुकान पर फायरिंग, दहशत फैली जामताड़ा के मिहिजाम में बाइक सवार अपराधियों ने जूते-चप्पल की दुकान पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग, लगातार घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ।1
- धनबाद कोयलांचल सहित देशभर में गैस सिलेंडर के लिए लोग हैं परेशान . गैस एजेंसियां गैस का कृत्रिम अभाव पैदा कर उपभोक्ताओं से वसूल रही है मनमाने तरीके से राशि . गैस उपभोक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश. सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर उठ रहे सवाल - जहीरूद्दीन खान संपादक KCNTVINDIA 8789366223.1
- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद में नियोजन को लेकर गरमाया माहौल, रणधीर वर्मा चौक पर मजदूरों का उपवास सत्याग्रह1
- निरसा मनोज कुमार सिंह 7004056393 गल्फरबाड़ी पुलिस ने लोहा लदे पिकअप वैन किया जप्त,एक को भेजा जेल।1