logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांवड़ियों की सेवा में खाकी ने बढ़ाया मदद का हाथ, मदनपुर पुलिस ने कराया प्रसाद वितरण कांवड़ियों की सेवा में खाकी ने बढ़ाया मदद का हाथ, मदनपुर पुलिस ने कराया प्रसाद वितरण थाना प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में शिवभक्तों को कराया प्रसाद ग्रहण, पेयजल की भी रही व्यवस्था दिदौनिया मदनपुर। सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले शिवभक्तों की सेवा और सुरक्षा को लेकर मदनपुर थाना पुलिस ने सराहनीय पहल की। मंगलवार को थाना गेट के सामने स्थित मंदिर परिसर में पुलिस की ओर से भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को भोजन कराने के साथ ही उनके लिए पेयजल की भी व्यवस्था की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में पुलिसकर्मी स्वयं सेवा कार्य में जुटे नजर आए। कांवड़ियों को प्रसाद परोसने से लेकर पेयजल उपलब्ध कराने तक पुलिसकर्मियों ने जिम्मेदारी संभाली। यात्रा मार्ग से गुजरने वाले शिवभक्तों की सुविधा को देखते हुए पुलिस ने पूरे समय सतर्कता बनाए रखी। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मदनपुर थाना क्षेत्र उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़ा होने के कारण सावन के दौरान यहां से बड़ी संख्या में कांवड़िए एवं श्रद्धालु आवागमन करते हैं। ऐसे में पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की भी जिम्मेदारी रहती है। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए भंडारे के दौरान व्यवस्था संभाली और कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मुस्तैदी से डटे रहे। सेवा और सुरक्षा दोनों पुलिस की प्राथमिकता थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आमजन और श्रद्धालुओं की सेवा करना भी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से किए जाने वाले ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कांवड़ियों एवं आमजन से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने, यातायात नियमों का पालन करने तथा प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से यात्रा करने का भी आह्वान किया। स्थानीय लोगों ने की पुलिस की पहल की सराहना मदनपुर थाना पुलिस की ओर से आयोजित भंडारे की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी जहां सुरक्षा व्यवस्था में लगातार ड्यूटी निभा रहे हैं, वहीं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन कर उन्होंने मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। कार्यक्रम में थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और पूरे समय कांवड़ियों की सेवा एवं व्यवस्था में जुटे रहे।

1 day ago
user_SATISH NAYAK
SATISH NAYAK
मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
3f159014-fd7a-47ef-a412-a232ddd3d321

कांवड़ियों की सेवा में खाकी ने बढ़ाया मदद का हाथ, मदनपुर पुलिस ने कराया प्रसाद वितरण कांवड़ियों की सेवा में खाकी ने बढ़ाया मदद का हाथ, मदनपुर पुलिस ने कराया प्रसाद वितरण थाना प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में शिवभक्तों को कराया प्रसाद ग्रहण, पेयजल की भी रही व्यवस्था दिदौनिया मदनपुर। सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले शिवभक्तों की सेवा और सुरक्षा को लेकर मदनपुर थाना पुलिस ने सराहनीय पहल की। मंगलवार को थाना गेट के सामने स्थित मंदिर परिसर में पुलिस की ओर से भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को भोजन कराने के साथ ही उनके लिए पेयजल की भी व्यवस्था की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में पुलिसकर्मी स्वयं सेवा कार्य में जुटे नजर आए। कांवड़ियों को प्रसाद परोसने से लेकर पेयजल उपलब्ध कराने तक पुलिसकर्मियों ने जिम्मेदारी संभाली। यात्रा मार्ग से गुजरने वाले शिवभक्तों की सुविधा को देखते हुए पुलिस ने पूरे समय सतर्कता बनाए रखी। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मदनपुर थाना क्षेत्र उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़ा होने के कारण सावन के दौरान यहां से बड़ी संख्या में कांवड़िए एवं श्रद्धालु आवागमन करते हैं। ऐसे में पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए

60d6500b-ebd2-4c58-982c-155858b3a4cc

रखने की भी जिम्मेदारी रहती है। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए भंडारे के दौरान व्यवस्था संभाली और कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मुस्तैदी से डटे रहे। सेवा और सुरक्षा दोनों पुलिस की प्राथमिकता थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आमजन और श्रद्धालुओं की सेवा करना भी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से किए जाने वाले ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कांवड़ियों एवं आमजन से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने, यातायात नियमों का पालन करने तथा प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से यात्रा करने का भी आह्वान किया। स्थानीय लोगों ने की पुलिस की पहल की सराहना मदनपुर थाना पुलिस की ओर से आयोजित भंडारे की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी जहां सुरक्षा व्यवस्था में लगातार ड्यूटी निभा रहे हैं, वहीं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन कर उन्होंने मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। कार्यक्रम में थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और पूरे समय कांवड़ियों की सेवा एवं व्यवस्था में जुटे रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ 🚨 🌊 जेवरा नाला रात से उफान पर, सैकड़ों वाहन फंसे! टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर जेवरा नाला रात से उफान पर है, जिसके चलते दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। ⚠️ सबसे बड़ी चिंता मेडिकल इमरजेंसी को लेकर है। यदि किसी मरीज को तत्काल झांसी ले जाने की जरूरत पड़े, तो नाले में पानी बढ़ने के कारण एंबुलेंस का रास्ता भी रुक सकता है, जिससे मरीज की जान पर खतरा बन सकता है। 📢 स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से बारिश के दौरान यही स्थिति बनती आ रही है, लेकिन स्थायी समाधान की ओर शासन-प्रशासन का पर्याप्त ध्यान नहीं है। ❓ सवाल यह है कि जब बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, तो आखिर इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? 📍 जेवरा नाला | टीकमगढ़ #BreakingNews #Tikamgarh #JevraNala #MPNews #Bundelkhand #TikamgarhNews #Jhansi #HindiPanchayat
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ 🚨
🌊 जेवरा नाला रात से उफान पर, सैकड़ों वाहन फंसे!
टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर जेवरा नाला रात से उफान पर है, जिसके चलते दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।
⚠️ सबसे बड़ी चिंता मेडिकल इमरजेंसी को लेकर है। यदि किसी मरीज को तत्काल झांसी ले जाने की जरूरत पड़े, तो नाले में पानी बढ़ने के कारण एंबुलेंस का रास्ता भी रुक सकता है, जिससे मरीज की जान पर खतरा बन सकता है।
📢 स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से बारिश के दौरान यही स्थिति बनती आ रही है, लेकिन स्थायी समाधान की ओर शासन-प्रशासन का पर्याप्त ध्यान नहीं है।
❓ सवाल यह है कि जब बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, तो आखिर इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कब होगा?
📍 जेवरा नाला | टीकमगढ़
#BreakingNews #Tikamgarh #JevraNala #MPNews #Bundelkhand #TikamgarhNews #Jhansi #HindiPanchayat
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अभाविप ने सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) टीकमगढ़ द्वारा प्रदेशव्यापी ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर के महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं एवं विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक विषयों को लेकर एक साथ सभी जिलों के कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में महाविद्यालयों में पेयजल की उत्तम व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, खेल एवं स्पोर्ट्स सुविधाएं, छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम, सेनेटरी पैड मशीन सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले में विद्यार्थी परिषद ने जिला संयोजक कपिल प्रजापति के नेतृत्व में अपर कलेक्टर एसपी मंडरा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विद्यार्थी परिषद द्वारा सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले के विद्यार्थी भी महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत करा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से जिले के महत्वपूर्ण शैक्षणिक विषयों की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, जिसमें टीकमगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग, जतारा में पीजी महाविद्यालय का संचालन, खरगापुर में नवीन महाविद्यालय के निर्माण कार्य की शुरुआत , पलेरा महाविद्यालय की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर बाउंड्री वॉल का निर्माण, बल्देवगढ़ महाविद्यालय को नवीन महाविद्यालय भवन में शिफ्ट कराना तथा बमौरी कला एवं खरगापुर में सांदीपनी विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कराना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सत्रह सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। परिषद ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान नगर मंत्री सर्वज्ञ अवस्थी , जिला समिति सदस्य अनुराग दुबे ,नगर सह मंत्री संकल्प रिछारिया,अर्पित तिवारी ,महक पडरया,ख़ुशी द्विवेदी ,मान्या पटेरिया ,तनिष्का ताम्रकार ,कुमकुम ,अलीशा खान,कशिश पडेरिया ,मंगलम दीक्षित , शिव तिवारी , शुभ सोनी ,विनीत तिवारी , अजय चौहान,राज ठाकुर ,स्पर्श मिश्रा ,ध्रुव दीक्षित सहित सेंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे! अभाविप ने सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) टीकमगढ़ द्वारा प्रदेशव्यापी ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर के महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं एवं विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक विषयों को लेकर एक साथ सभी जिलों के कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में महाविद्यालयों में पेयजल की उत्तम व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, खेल एवं स्पोर्ट्स सुविधाएं, छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम, सेनेटरी पैड मशीन सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले में विद्यार्थी परिषद ने जिला संयोजक कपिल प्रजापति के नेतृत्व में अपर कलेक्टर एसपी मंडरा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विद्यार्थी परिषद द्वारा सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले के विद्यार्थी भी महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत करा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से जिले के महत्वपूर्ण शैक्षणिक विषयों की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, जिसमें टीकमगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग, जतारा में पीजी महाविद्यालय का संचालन, खरगापुर में नवीन महाविद्यालय के निर्माण कार्य की शुरुआत , पलेरा महाविद्यालय की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर बाउंड्री वॉल का निर्माण, बल्देवगढ़ महाविद्यालय को नवीन महाविद्यालय भवन में शिफ्ट कराना तथा बमौरी कला एवं खरगापुर में सांदीपनी विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कराना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सत्रह सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। परिषद ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान नगर मंत्री सर्वज्ञ अवस्थी , जिला समिति सदस्य अनुराग दुबे ,नगर सह मंत्री संकल्प रिछारिया,अर्पित तिवारी ,महक पडरया,ख़ुशी द्विवेदी ,मान्या पटेरिया ,तनिष्का ताम्रकार ,कुमकुम ,अलीशा खान,कशिश पडेरिया ,मंगलम दीक्षित , शिव तिवारी , शुभ सोनी ,विनीत तिवारी , अजय चौहान,राज ठाकुर ,स्पर्श मिश्रा ,ध्रुव दीक्षित सहित सेंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
    1
    अभाविप ने सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) टीकमगढ़ द्वारा प्रदेशव्यापी ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर के महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं एवं विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक विषयों को लेकर एक साथ सभी जिलों के कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा गया
ज्ञापन में महाविद्यालयों में पेयजल की उत्तम व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, खेल एवं स्पोर्ट्स सुविधाएं, छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम, सेनेटरी पैड मशीन सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले में विद्यार्थी परिषद ने जिला संयोजक कपिल प्रजापति के नेतृत्व में अपर कलेक्टर एसपी मंडरा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विद्यार्थी परिषद द्वारा सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले के विद्यार्थी भी महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत करा रहे हैं।

ज्ञापन के माध्यम से जिले के महत्वपूर्ण शैक्षणिक विषयों की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, जिसमें टीकमगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग, जतारा में पीजी महाविद्यालय का संचालन, खरगापुर में नवीन महाविद्यालय के निर्माण कार्य की शुरुआत , पलेरा महाविद्यालय की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर बाउंड्री वॉल का निर्माण, बल्देवगढ़ महाविद्यालय को नवीन महाविद्यालय भवन में शिफ्ट कराना तथा बमौरी कला एवं खरगापुर में सांदीपनी विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कराना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सत्रह सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। परिषद ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान नगर मंत्री सर्वज्ञ अवस्थी , जिला समिति सदस्य अनुराग दुबे ,नगर सह मंत्री संकल्प रिछारिया,अर्पित तिवारी ,महक पडरया,ख़ुशी द्विवेदी ,मान्या पटेरिया ,तनिष्का ताम्रकार ,कुमकुम ,अलीशा खान,कशिश पडेरिया ,मंगलम दीक्षित , शिव तिवारी , शुभ सोनी ,विनीत तिवारी , अजय चौहान,राज ठाकुर ,स्पर्श मिश्रा ,ध्रुव दीक्षित सहित सेंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
अभाविप ने सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) टीकमगढ़ द्वारा प्रदेशव्यापी ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर के महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं एवं विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक विषयों को लेकर एक साथ सभी जिलों के कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा गया
ज्ञापन में महाविद्यालयों में पेयजल की उत्तम व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, खेल एवं स्पोर्ट्स सुविधाएं, छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम, सेनेटरी पैड मशीन सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले में विद्यार्थी परिषद ने जिला संयोजक कपिल प्रजापति के नेतृत्व में अपर कलेक्टर एसपी मंडरा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विद्यार्थी परिषद द्वारा सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले के विद्यार्थी भी महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत करा रहे हैं।
ज्ञापन के माध्यम से जिले के महत्वपूर्ण शैक्षणिक विषयों की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, जिसमें टीकमगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग, जतारा में पीजी महाविद्यालय का संचालन, खरगापुर में नवीन महाविद्यालय के निर्माण कार्य की शुरुआत , पलेरा महाविद्यालय की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर बाउंड्री वॉल का निर्माण, बल्देवगढ़ महाविद्यालय को नवीन महाविद्यालय भवन में शिफ्ट कराना तथा बमौरी कला एवं खरगापुर में सांदीपनी विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कराना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सत्रह सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। परिषद ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान नगर मंत्री सर्वज्ञ अवस्थी , जिला समिति सदस्य अनुराग दुबे ,नगर सह मंत्री संकल्प रिछारिया,अर्पित तिवारी ,महक पडरया,ख़ुशी द्विवेदी ,मान्या पटेरिया ,तनिष्का ताम्रकार ,कुमकुम ,अलीशा खान,कशिश पडेरिया ,मंगलम दीक्षित , शिव तिवारी , शुभ सोनी ,विनीत तिवारी , अजय चौहान,राज ठाकुर ,स्पर्श मिश्रा ,ध्रुव दीक्षित सहित सेंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल टीकमगढ़ 27 अगस्त टीकमगढ़ शहर के रेलवे स्टेशन पुल के पास सिद्धार्थ कंपनी की बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में ई रिक्शा में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ई रिक्शा चालक मोहित यादव ने बताया है कि झांसी से आ रही सिद्धार्थ बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है और बस का ड्राइवर मौके से भाग गया है।
    1
    बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

टीकमगढ़ 27 अगस्त

टीकमगढ़ शहर के रेलवे स्टेशन पुल के पास सिद्धार्थ कंपनी की बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में ई रिक्शा में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

ई रिक्शा चालक मोहित यादव ने बताया है कि झांसी से आ रही सिद्धार्थ बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है और बस का ड्राइवर मौके से भाग गया है।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण प्रशासन की सूझबूझ और सजकता *जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।
    1
    जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण प्रशासन की सूझबूझ और सजकता
*जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*
जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया।
इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है।
प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कुम्हेड़ी में ईद मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश पत्रकार अरविन्द कुमार पटेल, की रिपोर्ट ललितपुर, जनपद के तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान माहौल मोहब्बत, अमन और भाईचारे के संदेश से सराबोर रहा। ग्रामीणों ने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ की दिली मुबारकबाद दी गई। लोगों ने समाज में मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने तथा अमन-चैन और एकता कायम रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रकाश नारायण निरंजन, पूर्व ग्राम प्रधान संतोष कुमार निरंजन, पंडित प्रमोद कुमार सिरौटिया, पंडित अनुज तिवारी, श्री राम निरंजन, सत्यांश जोशी, रविशंकर रजक, पुलिस चौकी इंचार्ज, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, हाजी साहब जुम्मन खां, हाजी साहब मोर खां, जनाब शहीद खान, जनाब बलि मुहम्मद, जनाब रमजानी, जनाब शहीद, जनाब कुन्नू साई, जनाब अलफ खां, जनाब शाहिद, जनाब पीर खां सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    कुम्हेड़ी में ईद मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पत्रकार अरविन्द कुमार पटेल, की रिपोर्ट 
ललितपुर, जनपद के तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान माहौल मोहब्बत, अमन और भाईचारे के संदेश से सराबोर रहा। ग्रामीणों ने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ की दिली मुबारकबाद दी गई। लोगों ने समाज में मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने तथा अमन-चैन और एकता कायम रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रकाश नारायण निरंजन, पूर्व ग्राम प्रधान संतोष कुमार निरंजन, पंडित प्रमोद कुमार सिरौटिया, पंडित अनुज तिवारी, श्री राम निरंजन, सत्यांश जोशी, रविशंकर रजक, पुलिस चौकी इंचार्ज, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, हाजी साहब जुम्मन खां, हाजी साहब मोर खां, जनाब शहीद खान, जनाब बलि मुहम्मद, जनाब रमजानी, जनाब शहीद, जनाब कुन्नू साई, जनाब अलफ खां, जनाब शाहिद, जनाब पीर खां सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार अरविन्द कुमार पटेल
    पत्रकार अरविन्द कुमार पटेल
    Court reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण *जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।
    1
    जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
*जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*
जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया।
इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है।
प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए। आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की। शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए। आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की। शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।
    1
    ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए।
आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की।
शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया।
शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है
ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए।
आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की।
शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया।
शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बे्किंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ स्टेप 1️⃣ — बारिश में फिर ‘टापू’ बना टीकमगढ़ 🌧️ हर साल बरसात में दिगौड़ा और ज्योरा नाले उफान पर आते ही टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो जाता है। स्टेप 2️⃣ — विकास के दावों की खुली पोल बारिश से लोगों को घंटों, कई बार दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ती है। स्टेप 3️⃣ — सालों पुरानी समस्या हर चुनाव में पुल, सड़क और स्थायी समाधान के वादे होते हैं, लेकिन बारिश आते ही समस्या फिर सामने खड़ी हो जाती है। स्टेप 4️⃣ — जनता का सवाल ❓ दिगौड़ा और ज्योरा नालों की इस पुरानी समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब होगा? 📍 टीकमगढ़ | पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र 📰 मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ 24/7 लाइव ✍️ रिपोर्टर — प्रभु दयाल गौतम
    1
    बे्किंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़
स्टेप 1️⃣ — बारिश में फिर ‘टापू’ बना टीकमगढ़ 🌧️
हर साल बरसात में दिगौड़ा और ज्योरा नाले उफान पर आते ही टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो जाता है।
स्टेप 2️⃣ — विकास के दावों की खुली पोल
बारिश से लोगों को घंटों, कई बार दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्टेप 3️⃣ — सालों पुरानी समस्या
हर चुनाव में पुल, सड़क और स्थायी समाधान के वादे होते हैं, लेकिन बारिश आते ही समस्या फिर सामने खड़ी हो जाती है।
स्टेप 4️⃣ — जनता का सवाल ❓
दिगौड़ा और ज्योरा नालों की इस पुरानी समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब होगा?
📍 टीकमगढ़ | पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र
📰 मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ 24/7 लाइव
✍️ रिपोर्टर — प्रभु दयाल गौतम
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *टीकमगढ़: में भारी बारिश के चलते बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, कर्मचारी बाल-बाल बचे:* मेंटेनेंस के दौरान खंभा टूटा; दो कॉलोनी में बिजली ठप *टीकमगढ़: बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, कर्मचारी बाल-बाल बचे:* मेंटेनेंस के दौरान खंभा टूटा; दो कॉलोनी में बिजली ठप
    1
    *टीकमगढ़: में भारी बारिश के चलते बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, कर्मचारी बाल-बाल बचे:* मेंटेनेंस के दौरान खंभा टूटा; दो कॉलोनी में बिजली ठप 

*टीकमगढ़: बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, कर्मचारी बाल-बाल बचे:* मेंटेनेंस के दौरान खंभा टूटा; दो कॉलोनी में बिजली ठप
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.