फावड़े से वार कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग बना वजह फावड़े से वार कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग बना वजह मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 23/24 मार्च 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा लखन (उम्र करीब 32 वर्ष) की गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वादी रामनिवास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम गैसिंगपुर निवासी नितुल उर्फ नितुल पाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके गांव की एक विधवा महिला से उसके संबंध थे। इसी बात को लेकर मृतक लखन उससे रंजिश रखता था और आए दिन विवाद होता था। घटना की रात जब लखन तालाब किनारे सो रहा था, तभी उसने मौका पाकर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस की सर्विलांस टीम भी शामिल रही।
फावड़े से वार कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग बना वजह फावड़े से वार कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग बना वजह मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 23/24 मार्च 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा लखन (उम्र करीब 32 वर्ष) की गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वादी रामनिवास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
गई। जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम गैसिंगपुर निवासी नितुल उर्फ नितुल पाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके गांव की एक विधवा महिला से उसके संबंध थे। इसी बात को लेकर मृतक लखन उससे रंजिश रखता था और आए दिन विवाद होता था। घटना की रात जब लखन तालाब किनारे सो रहा था, तभी उसने मौका पाकर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस की सर्विलांस टीम भी शामिल रही।
- सदर विधायक गौरी शंकर1
- Post by CITY NEWS1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- *रूस–यूक्रेन युद्धऔर अमेरिका ईरान युद्ध से आपने क्या सीखा?*……… *किसी व्यक्ति का एक वाजिब और समझदारी भरा उत्तर:*- “*मेरी सैलरी, मेरा घर, मेरी कार, मेरा व्यवसाय, मेरा नारियल का बाग, मेरे रिश्ते, मेरा पशुधन — ये सब मेरे हैं *केवल तब तक, जब तक मेरा देश सुरक्षित और मजबूत है।* *अन्यथा, सब कुछ धुएँ की तरह उड़कर खत्म होने में देर नहीं लगेगी।”* *आज रूस–यूक्रेन युद्ध में 20 लाख से अधिक यूक्रेनी लोग अपना सब कुछ छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।* *वे भाग्यशाली हैं कि उनके पास पड़ोसी देश हैं जो उन्हें शरण दे रहे हैं।* *लेकिन हमारे बारे में क्या? हम भारतीय कहाँ जा सकते हैं?* *पश्चिम में — पाकिस्तान* *पूर्व में — बांग्लादेश* *दक्षिण में — हिंद महासागर* *उत्तर में — चीन* *और देश के अंदर — गद्दारों की कमी नहीं!* *याद रखिए, हमें शरण देने के लिए कोई दूसरा देश नहीं है।* *इसलिए सस्ती राजनीति और मुफ्त की चीजों से ऊपर उठकर..एक मजबूत राष्ट्र को प्राथमिकता दीजिए*। *देश और वीर सैनिकों के साथ खड़े रहिए।* *मेरा राष्ट्र ही मेरी सुरक्षा है।* *जय हिंद 🇮🇳* *राष्ट्र प्रथम*🚩 *वन्दे मातरम*🚩3
- संभल के एसपी IPS केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी IPS अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी गुरुवार को धूमधाम से हुई। सगाई से पहले दोनों ने काला चश्मा लगाकर “सिग्नल… प्यार का सिग्नल” गाने पर डांस कर माहौल बना दिया। [ IPS Wedding, Rajasthan, Ringh Ceremony, Power Couple ]1
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर थाना हरपालपुर क्षेत्रान्तर्गत अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह3
- Post by CITY NEWS1
- माता काली देवी मंदिर पर 47 वां विशाल जागरण आयोजित हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फर्रुखाबाद दरीबा पश्चिम में स्थित माता काली देवी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर 47 वां मां दुर्गा माता का विशाल देवी जागरण एवं महोत्सव का आयोजन किया गया। यह देवी जागरण 47 वर्षों से लगातार दरीबा पश्चिम में स्थित माता काली देवी मंदिर पर जारी है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमृतपुर विधान सभा के विधायक सुशील शाक्य ने किया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील शाक्य ने मां दुर्गा देवी की पूजा-अर्चना व आरती की जागरण में आए कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कीं, जिनका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। झांकियां देखकर महिलाओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा पंडाल गूंज उठा। यह कार्यक्रम रात भर चला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दरीबा पश्चिम में स्थित माता काली देवी मंदिर 47 वां विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। देवी जागरण का आयोजन सरगम म्यूजिकल पार्टी व कानपुर से आए कलाकारों ने किया। विशाल देवी जागरण में कानपुर, आगरा, मैनपुरी,इटावा, छिबरामऊ, आदि सहित आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु और भक्तगण पहुंचे। दरीबा पश्चिम स्थित माता काली मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया,जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तगण सुबह से देर रात तक मां के दरबार में पूजा-अर्चना और आरती करते रहे। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि संस्कार समिति के संस्थापक प्रताप सिंह (गुरुजी), संरक्षक करतार सिंह, अध्यक्ष पवन कुमार व कमेटी के सभी पदाधिकारी प्रदीप कुमार, मुकुल,अंशुल, गौरव, देवू उर्फ मल्लू,अमरदीप,विक्की सिंह, दिलीप गुप्ता,संदीप शाक्य सुरजीत सैदा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी2