जन्तर-मंतर के बाद अब किशनपुर में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन* जनपद फतेहपुर *जन्तर-मंतर के बाद अब किशनपुर में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन* *राजकीय इण्टर कॉलेज में बिजली-पानी, सफाई और वसूली के खिलाफ हल्ला बोल* *भारी पुलिस बल तैनात, छात्र अपनी मांगों पर अड़े* दिल्ली के जन्तर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बाद अब फतेहपुर के किशनपुर स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं का धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए गेट पर धरना दिया। कॉलेज में बिजली-पानी के संकट, गंदगी और मार्कशीट के नाम पर वसूली को लेकर छात्रों ने विद्यालय की पोल खोल दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। "पानी में निकल रहे कीड़े, शौचालय में गंदगी का अंबार" प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में पीने के पानी की टंकी में कीड़े निकल रहे हैं। टंकी की महीनों से सफाई नहीं हुई है। इसी गंदे पानी को पीने को मजबूर हैं। इसके साथ ही शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा है और साफ-सफाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा। छात्रा ने कहा, "लड़कियों के लिए शौचालय बंद है। बिजली भी दिनभर गुल रहती है। गर्मी में पढ़ना मुश्किल हो गया है।" मार्कशीट के नाम पर वसूली का आरोप* छात्रों का आरोप है कि मार्कशीट और प्रमाण पत्र देने के नाम पर 50 से 100 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। पैसा न देने पर दस्तावेज रोकने की धमकी दी जा रही है। न पढ़ाई, सफाई न सुविधा कोई सुविधा, ऊपर से लूट।" *भारी पुलिस बल मौके पर* सूचना पर किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और नारेबाजी करते रहे। छात्रों ने "व्यवस्था सुधारो", "भ्रष्टाचार बंद करो" के नारे लगाए। *प्रशासन से कार्रवाई की जल्द करेंगे शिकायत* छात्रों ने एसडीएम खागा से जल्द करेंगे शिकायत बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, टंकी की सफाई हो, शौचालय खोले जाएं और वसूली करने वालों पर कार्रवाई हो। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर 3 दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो वे बीएसए कार्यालय का घेराव करेंगे।
जन्तर-मंतर के बाद अब किशनपुर में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन* जनपद फतेहपुर *जन्तर-मंतर के बाद अब किशनपुर में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन* *राजकीय इण्टर कॉलेज में बिजली-पानी, सफाई और वसूली के खिलाफ हल्ला बोल* *भारी पुलिस बल तैनात, छात्र अपनी मांगों पर अड़े* दिल्ली के जन्तर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बाद अब फतेहपुर के किशनपुर स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं का धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए गेट पर धरना दिया। कॉलेज में बिजली-पानी के संकट, गंदगी और मार्कशीट के नाम पर वसूली को लेकर छात्रों ने विद्यालय की पोल खोल दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। "पानी में निकल रहे कीड़े, शौचालय में गंदगी का अंबार" प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में पीने के पानी की टंकी में कीड़े निकल रहे हैं। टंकी की महीनों से सफाई नहीं हुई है। इसी गंदे पानी को पीने को मजबूर हैं। इसके साथ ही शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा है और साफ-सफाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा। छात्रा ने कहा, "लड़कियों के लिए शौचालय बंद है। बिजली भी दिनभर गुल रहती है। गर्मी में पढ़ना मुश्किल हो गया है।" मार्कशीट के नाम पर वसूली का आरोप* छात्रों का आरोप है कि मार्कशीट और प्रमाण पत्र देने के नाम पर 50 से 100 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। पैसा न देने पर दस्तावेज रोकने की धमकी दी जा रही है। न पढ़ाई, सफाई न सुविधा कोई सुविधा, ऊपर से लूट।" *भारी पुलिस बल मौके पर* सूचना पर किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और नारेबाजी करते रहे। छात्रों ने "व्यवस्था सुधारो", "भ्रष्टाचार बंद करो" के नारे लगाए। *प्रशासन से कार्रवाई की जल्द करेंगे शिकायत* छात्रों ने एसडीएम खागा से जल्द करेंगे शिकायत बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, टंकी की सफाई हो, शौचालय खोले जाएं और वसूली करने वालों पर कार्रवाई हो। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर 3 दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो वे बीएसए कार्यालय का घेराव करेंगे।
- *स्लग:* _सर्वोदय इंटर कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिए समाधान के निर्देश_ *एंकर:* फतेहपुर। किशनपुर कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह अव्यवस्थाओं से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक, एसडीएम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से वार्ता की। छात्रों की प्रमुख मांगों में पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था, प्रत्येक कक्षा में पर्याप्त पंखे, एमडीएम मेन्यू के अनुसार भोजन, कक्षा 6 से 8 तक बेंच-डेस्क की सुविधा, शौचालय और खेल मैदान की साफ-सफाई और इंटर में विज्ञान विषय की मान्यता शामिल थी। अधिकारियों ने बताया कि खाने, शौचालय, पंखों और सफाई से जुड़ी 6 मांगों पर तुरंत कार्रवाई के लिए विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित कर दिया गया है और काम शुरू भी हो गया है। वहीं विज्ञान विषय की मान्यता के लिए प्रयोगशाला निर्माण के बाद नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। वार्ता के बाद सभी छात्र अपनी कक्षाओं में लौट गए और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। *स्लग:* _सर्वोदय इंटर कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिए समाधान के निर्देश_ *एंकर:* फतेहपुर। किशनपुर कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह अव्यवस्थाओं से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक, एसडीएम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से वार्ता की। छात्रों की प्रमुख मांगों में पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था, प्रत्येक कक्षा में पर्याप्त पंखे, एमडीएम मेन्यू के अनुसार भोजन, कक्षा 6 से 8 तक बेंच-डेस्क की सुविधा, शौचालय और खेल मैदान की साफ-सफाई और इंटर में विज्ञान विषय की मान्यता शामिल थी। अधिकारियों ने बताया कि खाने, शौचालय, पंखों और सफाई से जुड़ी 6 मांगों पर तुरंत कार्रवाई के लिए विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित कर दिया गया है और काम शुरू भी हो गया है। वहीं विज्ञान विषय की मान्यता के लिए प्रयोगशाला निर्माण के बाद नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। वार्ता के बाद सभी छात्र अपनी कक्षाओं में लौट गए और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।1
- data Fatehpur gram Murali aapki mitti nikal diye khatre ki jagah hai bacche bhi gir jaate Hain yahan per Pradhan yahan ka Sun nahin Raha2
- 🚨 ब्रेकिंग फतेहपुर आढ़ेना में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर जुटे भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता 🚨 ब्रेकिंग फतेहपुर आढ़ेना में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर जुटे भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बिंदकी/फतेहपुर, 28 जुलाई। फतेहपुर जनपद की बिंदकी तहसील क्षेत्र के ग्राम आढ़ेना में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोगों से दोपहर 1 बजे पहुंचकर ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने "जय भीम, जय संविधान" के नारों के साथ सामाजिक एकता, शिक्षा और संविधान की रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के जिला संगठन मंत्री बृजेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत वार्ड संख्या-12 जाफराबाद सहित दिनेश गौतम, नरेश गौतम, शिव सिंह गौतम, रामनरेश, अंकित, शिवम तथा बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली।1
- रोड शिकायत हेतु उत्तर प्रदेश फतेहपुर खागा खैरई का यह रोड है या पी डब्लू डी है या 2018 में बना है इस रोड को अभी दोबारा रिपेयरिंग नहीं करवाया गया ताकि हम इसकी शिकायत कई कर्मचारियों तथा अधिकारियों तक पहुंचाई है अभी भी इसका काम नहीं चालू हुआ इसमें से स्कूली बच्चे जाते हैं और एंबुलेंस आती जाती है इसमें 10 मिनट का रास्ते में आधा घंटा लगता है1
- अधीक्षक रवि कुमार एवं जिलाधिकारी संत कौर ब्रोक ने शुरू हो रही सावन मास कावड़ यात्रा को लेकर मंदिरों का किया निरीक्षण रायबरेली में आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आस्तीक मंदिर और भरवेश्वर मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जबकि एसपी ने पर्याप्त पुलिस बल, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।1
- पत्रकारों ने उत्साह के साथ मनाया प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब का जन्मदिन केक काटकर दी शुभकामनाएं, पत्रकारों ने उत्साह के साथ मनाया प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब का जन्मदिन केक काटकर दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता और संगठन के हित में किए गए कार्यों को किया याद फतेहपुर। प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिला कार्यालय में सोमवार को संगठन के प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब का जन्मदिन पूरे उत्साह और आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं सदस्यों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने मेराज उद्दीन महताब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। जन्मदिन समारोह में सभी साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान केक काटने के बाद सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया। उपस्थित साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी पत्रकारों के हितों के लिए इसी तरह सक्रिय रहकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिला अध्यक्ष शमशाद, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी,अरुण,जगन्नाथ, इरफान काज़मी,मोo आसिफ शैल शुक्ला,आसिफ, धर्मेंद्र सिंह,मोबीन, यासीन वारसी,मोहसिन खान, आसिफ खान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, शुभकामनाओं और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।1
- 🚨 ब्रेकिंग फतेहपुर शाहजहांपुर कंपोजिट विद्यालय में समीक्षा बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर 🚨 ब्रेकिंग फतेहपुर शाहजहांपुर कंपोजिट विद्यालय में समीक्षा बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर बिंदकी/फतेहपुर। मलवां ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय शाहजहांपुर में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। बैठक में निपुण भारत मिशन, नियमित पठन-पाठन, छात्र उपस्थिति, नामांकन, एमडीएम की गुणवत्ता, स्वच्छता, पुस्तकालय, खेलकूद और शासन के निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। सभी शिक्षकों ने विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प लिया। बैठक में दिव्या सौरभ, श्रवण वर्मा, अल्पना सिंह, प्रतिभा देवी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।1
- या पीडी रोड है इसमें अभी तक कोई कुछ नहीं पड़ा है 2018 का रोड बना हुआ है1
- मंदिर में की शादी, वाराणसी में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे युवक, फिर चाकू से गोदकर एक ने की दूसरे की हत्या मंदिर में की शादी, वाराणसी में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे युवक, फिर चाकू से गोदकर एक ने की दूसरे की हत्या वाराणसी में सोमवार की देर रात आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह युवक का शव उसके कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कमरे से आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए आरोपी ने ही हत्या की है और दोनों युवक पति-पत्नी के रूप में मकान में रह रहे थे। एक ही मकान में रहते थे मृतक वा आरोपी भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में पाया गया है। युवक की शिनाख्त बड़ी गैबी वीडीए कॉलोनी में रहने वाले दीपांशु राय के रूप में हुई है। वहीं, मौके से पुलिस ने उसके एक साथी को भी हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान कुश पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक इस मकान में कई दिनों से रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से पकड़े गए कुश पांडे ने ही अपने साथ रहने वाले दीपांशु राय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वे लंबे समय से एक दूसरे के साथ संपर्क में थे और आरोपी ने मंदिर में शादी भी करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी और मृतक दोनों पति-पत्नी की तरह इस मकान में रहते थे। वहीं, शराब के सेवन के बाद दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और मारपीट होती थी। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के मुताबिक, बीती रात दोनों ने शराब का सेवन किया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। वहीं, कहासुनी के बाद आरोपी कुश पांडे ने दीपांशु राय की चाकू गोद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि मकान में युवक के शव के पास बैठा रहा। मंगलवार की सुबह पुलिस को जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर भेलूपुर पुलिस पहुंची। एसीपी ने बताया कि दीपांशु राय का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने दीपांशु को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल से कुश पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम खुला से किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने ही चाकू गोद कर अपने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि फिलहाल मृतक के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1