*विद्युत टीम ने चैकिंग दौरान 36 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर 5 लाख की वसूली की* कालपी जालौन 15 सितंबर नगर के विद्युत उपभोक्ताओं ने 3 महीने से लगातार अपने बिलों की बकाया दरी जमा नहीं की है वसूली के उद्देश्य से सहायक अभियंता के कुशल निर्देशन में अवर अभियंता ने टीम के साथ नगर के कई मोहल्ले में चैकिंग अभियान चला कर लाखों रुपए की वसूली की तथा 36 लोगों के कनेक्शन विच्छेदन किए गए। मंगलवार को सुबह अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में अवर अभियंता सत्य प्रकाश नवनीत अभिषेक रिंकू उर्फ अरुण पोरवाल अखिलेश शुक्ला दिलीप कुमार आदि टीम ने नगर के मोहल्ला टरननगंज आलमपुर हरीगंज रामगंज रावगंज गणेशगंज आदि मोहल्ला में जिन उपभोक्ताओं ने अपने विद्युत बिलों की 3 महीने से अदाएगी नहीं की है ऐसे उपभोक्ताओं के मकान में पहुंचकर बकाया धनराशि की जमा करने की पहल की जमा धनराशि न करने पर लगभग तीन दर्जन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट कर विच्छेदन किया साथ में उन्होंने चैकिंग दौरान बकायादार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अपनी बिलों की बकायादारी जमा नहीं की है ऐसे उपभोक्ता अपने बिलों की बकाया धनराशि जमा कर कनेक्शन काटने से बचाने के निर्देश दिए अवर अभियंता ने मौजूद उपभोक्ताओं को जमकर ललकार लगाते हुए कहा कि जो भी उपभोक्ता बाकी दार कई महीनो से चल रहा है वह अपने बिलों की अदायगी तत्काल उपखंड कार्यालय में जमा कर रसीद प्राप्त करें नहीं तो चैकिग दौरान किसी की नहीं सुनी जाएगी हर हाल में ऐसे उपभोक्ताओं कनेक्शन को काटकर विद्युत आपूर्ति बंद करने में पहली प्राथमिकता होगी जो उपभोक्ता पैसा समय से जमा करेगा ऐसे उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। फोटो विद्युत टीम चैकिंग दौरान उपभोक्ताओं के पोल से कनेक्शन काटती हुई।
*विद्युत टीम ने चैकिंग दौरान 36 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर 5 लाख की वसूली की* कालपी जालौन 15 सितंबर नगर के विद्युत उपभोक्ताओं ने 3 महीने से लगातार अपने बिलों की बकाया दरी जमा नहीं की है वसूली के उद्देश्य से सहायक अभियंता के कुशल निर्देशन में अवर अभियंता ने टीम के साथ नगर के कई मोहल्ले में चैकिंग अभियान चला कर लाखों रुपए की वसूली की तथा 36 लोगों के कनेक्शन विच्छेदन किए गए। मंगलवार को सुबह अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में अवर अभियंता सत्य प्रकाश नवनीत अभिषेक रिंकू उर्फ अरुण पोरवाल अखिलेश शुक्ला दिलीप कुमार आदि टीम ने नगर के मोहल्ला टरननगंज आलमपुर हरीगंज रामगंज रावगंज गणेशगंज आदि मोहल्ला में जिन उपभोक्ताओं ने अपने विद्युत बिलों की 3 महीने से अदाएगी नहीं की है ऐसे उपभोक्ताओं के मकान में पहुंचकर बकाया धनराशि की जमा करने की पहल की जमा धनराशि न करने पर लगभग तीन दर्जन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट कर विच्छेदन किया साथ में उन्होंने चैकिंग दौरान बकायादार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अपनी बिलों की बकायादारी जमा नहीं की है ऐसे उपभोक्ता अपने बिलों की बकाया धनराशि जमा कर कनेक्शन काटने से बचाने के निर्देश दिए अवर अभियंता ने मौजूद उपभोक्ताओं को जमकर ललकार लगाते हुए कहा कि जो भी उपभोक्ता बाकी दार कई महीनो से चल रहा है वह अपने बिलों की अदायगी तत्काल उपखंड कार्यालय में जमा कर रसीद प्राप्त करें नहीं तो चैकिग दौरान किसी की नहीं सुनी जाएगी हर हाल में ऐसे उपभोक्ताओं कनेक्शन को काटकर विद्युत आपूर्ति बंद करने में पहली प्राथमिकता होगी जो उपभोक्ता पैसा समय से जमा करेगा ऐसे उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। फोटो विद्युत टीम चैकिंग दौरान उपभोक्ताओं के पोल से कनेक्शन काटती हुई।
- पिता की हत्या के आरोप में दो साल जेल में रहा पुत्र, अदालत ने किया बरी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के परीक्षण के बाद अपर जिला जज प्रथम की अदालत का फैसला कोंच। ताहरपुरा गांव में वर्ष 2019 में हुई पिता की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया। मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए हनुमंत सिंह को हत्या के आरोप से बरी कर दिया। आरोपी करीब दो वर्ष तक जेल में रहा था। अधिवक्ता विनय चौरसिया के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुरा गांव निवासी मालती ने वर्ष 2019 में पुलिस को तहरीर देकर अपने पति की हत्या का आरोप उनके पुत्र हनुमंत सिंह पर लगाया था। आरोप था कि डंडे से हमला कर हत्या की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हनुमंत सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त बताए गए डंडे की बरामदगी का भी दावा किया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी मालती सहित अन्य गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज किए गए। अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य और गवाहों के बयान प्रस्तुत किए, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय चौरसिया ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा। मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने, गवाहों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने फैसला सुनाया। अदालत ने हनुमंत सिंह को पिता की हत्या के आरोप से दोषमुक्त कर दिया। फैसले के साथ ही वर्ष 2019 से चल रहे इस मुकदमे का न्यायिक स्तर पर निस्तारण हो गया।1
- जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।1
- माता-पिता के बाद दादी का भी उठा साया, छह बहनें हुईं बेसहारा ➡️ सीगपुरा गांव की छह बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़ ➡️ 2023 में कैंसर से पिता विजय सिंह बरार की हुई थी मौत ➡️ पिता की मौत के एक महीने बाद मां राम सिया देवी का भी निधन ➡️ अब 14 सितंबर 2026 को दादी मुला देवी का भी निधन ➡️ 13 वर्षीय अंजलि, 10 वर्षीय दिव्या, 9 वर्षीय प्रतिज्ञा समेत छह बहनों के सिर से उठा आखिरी सहारा ➡️ बच्चियों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार ➡️ समाजसेवियों और सक्षम लोगों से भी बच्चियों की मदद की अपील 📍 मामला जालौन ब्लॉक के सीगपुरा गांव का है।1
- पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। कानपुर देहात। महिला ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर प्रार्थिनी इरम फातिमा पत्नी शाहरुख अली निवासी ग्राम भोगनीपुर थाना भोगनीपुर ने बताया कि मेरा विवाह 1.6. 2020 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शाहरुख अली पुत्र साकिर अली के साथ हुआ था विवाह के बाद से ही प्रार्थिनी के ससुराल जन पति शाहरुख अली साथ आसमा बेगम जेठ शाकिर अली सलमान अली वह देवर अदनान अली कम दहेज का थाना देकर हमारे साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते थे वह शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते वह अत्यधिक दहेज के रूप में एक कार की मांग करते थें मांग पूरी न होने पर सभी ससुराली जनों ने मेरे साथ मारपीट की जेट शाकिर अली मौका पाकर कई बार मेरे के साथ छेड़खानी कर चुका है वह गलत कार्य करने का प्रयास कर चुका है प्रार्थिनी व उसके पति के संघर्ष से दो पुत्रिया भी हैं और वही दहेज का ताना देकर प्रार्थिनी को बुरी तरह मारपीट व समस्त स्त्री धन छीन कर घर से धक्के देकर भगा दिया दिनांक 20. 5 .2025 को हमारे पति ने हमको को तीन तलाक कहते हुए तीन तलाक दे दिया और हमारे पति ने सभी के सहयोग व षड्यंत्र से दूसरा विवाह सिमरन पुत्री उमर निवासी उमरिया थाना भोगनीपुर से कर लिया है। वहीं महिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- Badi.. Mush.. Kilshe.. Mila.. Bidio... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P.1
- सिकंदरा में 8सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरा को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और निजी दुकानों पर रेट बोर्ड लगवाने की मांग की। ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने, गांव-गांव पशु टीकाकरण कराने, निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति देने, राजपुर ब्लॉक के उधोपुर गांव के तालाब की खुदाई कराने और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। इसके अलावा चकरोड व ग्रामीण तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा जल निकासी के नालों की सफाई कराने की मांग भी की गई। किसानों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रमेश कटियार, कैलाश कटियार, उदय नारायण, राम बाबू, मोहर सिंह, रामरतन, राजू कटियार, अशोक कुमार, भगवान दास और फूल सिंह राजपूत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।1
- ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।2
- *➡️थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी की पुत्री से अभियुक्त ताज मोहम्मद द्वारा जबरदस्ती इन्स्टाग्राम पर बातचीत करना व उसकी पुत्री द्वारा बातचीत से मना करने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने आदि के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 351(2)/351(3) बीएनएस व धारा 66 ई सूचना प्रोद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम बनाम ताज मोहम्मद पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बयान पीड़िता धारा 180/183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)ड बीएनएस व धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को मलखानपुर पुलिया के पास थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –* 1. ताज मोहम्मद उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात । *अभियुक्त ताज मोहम्मद उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 0345/2026 धारा 64(2)ड/351(2)/351(3) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 66ई आईटी एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-* 1. अतिरिक्त निरीक्षक राजपाल सिंह, 2. का0 विनोद पुरी, 3. रि0का0 रोहित कुमार ।1