छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा समाजजनों द्वारा स्वत:हटाया जा रहा है - रोशन सिंह ,कलेक्टर उज्जैन -- वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मास्टर प्लान के अनुरूप सड़कों के चौड़ीकरण एवं अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में सभी धर्मों और समाजों के लोग स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान, दुकानें और धर्मस्थल आदि को संबंधित समाजजनों द्वारा स्वेच्छा से हटाया जा रहा है। *इसी क्रम में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा भी समाजजनों द्वारा स्वत : हटाया जा रहा है।* यह सभी समाजों के सहयोग और समन्वय की सकारात्मक मिसाल है। मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। सिंहस्थ की तैयारियों में सभी का सहयोग और सहभागिता उज्जैन की एकता और भाईचारे को मजबूत करेगी।
छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा समाजजनों द्वारा स्वत:हटाया जा रहा है - रोशन सिंह ,कलेक्टर उज्जैन -- वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मास्टर प्लान के अनुरूप सड़कों के चौड़ीकरण एवं अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में सभी धर्मों और समाजों के लोग स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान, दुकानें और धर्मस्थल आदि को संबंधित समाजजनों द्वारा स्वेच्छा से हटाया जा रहा है। *इसी क्रम में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा भी समाजजनों द्वारा स्वत : हटाया जा रहा है।* यह सभी समाजों के सहयोग और समन्वय की सकारात्मक मिसाल है। मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। सिंहस्थ की तैयारियों में सभी का सहयोग और सहभागिता उज्जैन की एकता और भाईचारे को मजबूत करेगी।
- कैथौदा रेत नाके की फर्जी रॉयल्टी का खेल बेनकाब, 3 गिरफ्तार डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश पिछोर थाने के कैथौदा रेत नाके की फर्जी रॉयल्टी का खेल बेनकाब, 3 गिरफ्तार डबरा में अवैध रेत परिवहन से जुड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। कैथौदा रेत नाके से ट्रैक्टर चालक को फर्जी रॉयल्टी दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, चालक से रॉयल्टी के एवज में 7 हजार रुपए लिए गए थे। टेकनपुर चौकी पर ट्रैक्टर पकड़े जाने के बाद चालक की सूझबूझ से पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया। 24 सितंबर को पकड़ा गया था ट्रैक्टर पुलिस को 24 सितंबर 2026 को अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। टेकनपुर चौकी पर रेत से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़कर डबरा सिटी थाने में रखवाया गया। चालक ने बताया कि वह कैथौदा रेत नाके से रेत लेकर निकला था और नाके के कर्मचारियों ने उसे रॉयल्टी दी थी। पुलिस जांच में रॉयल्टी संदिग्ध मिलने के बाद चालक उसी दस्तावेज को लेकर पिछोर थाने पहुंचा और बताया कि उसे दी गई रॉयल्टी फर्जी लग रही है। खनिज विभाग ने भी फर्जी बताया दस्तावेज मामले की जांच कराई गई तो खनिज नाका प्रभारी पुष्पेंद्र जादौन ने आवेदन देकर रॉयल्टी को कूटरचित और फर्जी होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच के मुताबिक, मुख्य आरोपी विक्रम जाट निवासी कैथौदा ने अपने साथियों नीलेंद्र भदौरिया और संदीप राजावत निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर कथित तौर पर फर्जी रॉयल्टी तैयार की थी। तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त पिछोर थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विक्रम जाट, नीलेंद्र भदौरिया और संदीप राजावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि फर्जी रॉयल्टी का यह खेल कितने समय से चल रहा था, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कितने वाहनों को इस तरह की रॉयल्टी जारी की गई।2
- भांडेर रेल परियोजना को लेकर एनएस मेमोरियल कॉलेज में पहली बैठक हु8 आयोजित, आधा सैकड़ा से अधिक लोग जुटे भांडेर क्षेत्र को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने की मांग को लेकर रेल परियोजना अभियान की पहली बैठक चिरगांव रोड स्थित एनएस मेमोरियल कॉलेज में सोमवार दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक आयोजित की गई। बैठक में आधा सैकड़ा से अधिक लोग शामिल हुए। इस दौरान संगठन से जुड़े लोगों ने भांडेर में रेल लाइन की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार एवं सुझाव रखे। बैठक में राजेश सिंह चौहान, ब्रज किशोर बल्ले रावत, मनीष पोद्दार, युवराज चौधरी, गोलू रावत, शैलेन्द्र खरे, अभय पांचाल और राशिद अली ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन निखिल नागर ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भांडेर लंबे समय से रेलवे सुविधा से वंचित है। रेल कनेक्टिविटी मिलने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा के साथ व्यापार, शिक्षा, रोजगार और उद्योग के नए अवसर मिल सकते हैं। बैठक में रेल परियोजना की मांग को संगठित रूप से आगे बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों तक मांग पहुंचाने, सामूहिक ज्ञापन देने और अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को लेकर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने भांडेर को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रयास जारी रखने की बात कही।1
- भगत सिंह जी की जयंती पर गौसेवकों ने दी अनूठी श्रद्धांजलि: सेवा और राष्ट्रभक्ति का संगम महान स्वतंत्रता सेनानी और युवाओं के प्रेरणास्रोत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गौसेवकों द्वारा एक विशेष और अनूठी पहल की गई। इस बार देश की आजादी के महानायक को याद करने के लिए श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन, मध्य प्रदेश और सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्यों ने मिलकर सेवा और समर्पण के आदर्शों को धरातल पर उतारा।जयंती कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय स्तर पर भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों के साथ हुई1
- दतिया कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा, 5 क्विंटल हाईटेंशन तार व 2 लग्जरी कारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, दतिया।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला वं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा, 5 क्विंटल हाईटेंशन तार व 2 लग्जरी कारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार।पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर को फरियादी राजेन्द्र बाबू त्रिपाठी ने सूचना दी कि,23 सितंबर को शिवपार्वती परिसर झाँसी विवाह वाटिका के पीछे प्लाट में रखा 5 क्विंटल बिजली के 33 केव्ही हाईटेंशन लाईन के तार को कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया है रिपोर्ट पर से मामले को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।विवेचना के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चोरी गए माल एवं आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास एवं आने-जाने वाले मार्गों पर लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।सीसीटीवी फुटेज में घटना दिनांक की रात्रि में घटनास्थल के आसपास एक काले रंग की कार संदिग्ध रूप से घूमती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को चिन्हित कर उसके आवागमन का रूट मैप तैयार किया गया। साथ ही घटनास्थल से संबंधित पीएसटीएन डाटा एवं सीडीआर का विश्लेषण कर संदिग्ध आरोपियों की पतारसी हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।पुलिस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध अमित पाठक उर्फ अक्कू पुत्र अशोक पाठक, निवासी शिवगिर मंदिर मार्ग, रिछरा फाटक, दतिया, हाल ग्रीन पार्क, जीएसटी रोड, थाना सिरोल, ग्वालियर; राजा यादव पुत्र बुद्ध सिंह, निवासी रिछरा फाटक गेट के अंदर, दतिया; संजू उर्फ संजीव पटवा पुत्र जयराम पटवा निवासी ग्राम सुजेड, थाना दुरसड़ा, दतिया तथा सुनील वर्मा पुत्र मनीराम वर्मा निवासी सीतानगर कॉलोनी, भेडपुरा, दतिया को पकड़ा गया। बिजली के तारों के संबंध में संदिग्धों से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि संजीव पुरोहित एवं उसके साथी अमित उर्फ अक्कू पाठक द्वारा बिजली के तार चोरी करने की योजना तैयार की गई थी। योजना के अनुसार अमित पाठक उर्फ अक्कू, राजा यादव, संजू उर्फ संजीव पटवा एवं सुनील वर्मा द्वारा मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए बिजली के तारों को आरोपीगण द्वारा कबाड़ी विवेक अहिरवार पुत्र अनिल कुमार अहिरवार, निवासी छल्लापुरा, देहात थाना के सामने, दतिया को 34,000 रुपये में बेच दिया गया था।पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित पाठक उर्फ अक्कू, राजा यादव, संजू उर्फ संजीव पटवा, सुनील वर्मा, विवेक अहिरवार एवं मुकुल जाटव पुत्र रामसेवक जाटव, निवासी मोहल्ला नालापाट, थाना नौगांव, जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों की निशानदेही एवं विवेचना के आधार पर चोरी किए गए बिजली के तारों का 100 प्रतिशत मशरूका आरोपी विवेक अहिरवार के छल्लापुरा स्थित गोदाम से विधिवत जप्त किया गया। साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त मैगनेट कार क्रमांक UP93 CN3891 एवं ब्रेजा कार क्रमांक MP07 CD6797 को भी विधिवत जप्त किया गया।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में शेष आरोपी एवं मास्टरमाइंड बताए जा रहे संजीव पुरोहित, निवासी उनाव रोड, दतिया की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार साक्ष्य संकलित करते हुए तलाश की जा रही है।उक्त कार्यवाही मे उनि हेमा गौतम इंचार्ज थाना प्रभारी कोतवाली , प्रआर भूपेन्द्र रावत , आर अरविन्द रावत ,आर रविन्द्र यादव,आर धर्मेन्द्र यादव ,आर आनंद तोमर ,आर राम मिलन, आर मुनेश बधेल ,आर दीपक शुक्ला,आर गोविन्द भदौरिया, प्रआर.चा. फिरोज खान,आर अनिल बाजपेई , सायबर सेल आर वीरेन्द्र ओझा,सीसीटीव्ही कन्ट्रोल रूम आर राहुल दूबे, आर नीरज पारसर,आर रोहित पाण्डे, आर राघवेन्द्र रावत की सरहनीय भूमिका रही। 2
- कांग्रेस के आरोपों पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पलटवार—कहा, “वोट चोरी नहीं हुई, जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया”दतिया पटवारी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर लगाए जा रहे कांग्रेस के आरोपों को लेकर कहा कि कांग्रेस द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति 19 फरवरी 2025 को हुई थी। डॉ. मिश्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2025 से पहले वे नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बन पाए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी एसआईआर तो कभी ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहते हैं।उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल बाबा, वोट चोरी नहीं हुई है, बल्कि जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है।”डॉ. मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना आवश्यक है और कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए। सम्मेलन में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे इन दिनों लगातार जनता और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं। दतिया के साथ सेवढ़ा, मुरैना और शिवपुरी में भी उनके दौरे हुए हैं, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया गया।बाईट डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व गृहमंत्री, मध्यप्रदेश कांग्रेस के आरोपों पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पलटवार—कहा, “वोट चोरी नहीं हुई, जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया”दतिया पटवारी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर लगाए जा रहे कांग्रेस के आरोपों को लेकर कहा कि कांग्रेस द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति 19 फरवरी 2025 को हुई थी। डॉ. मिश्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2025 से पहले वे नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बन पाए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी एसआईआर तो कभी ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहते हैं।उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल बाबा, वोट चोरी नहीं हुई है, बल्कि जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है।”डॉ. मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना आवश्यक है और कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए। सम्मेलन में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे इन दिनों लगातार जनता और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं। दतिया के साथ सेवढ़ा, मुरैना और शिवपुरी में भी उनके दौरे हुए हैं, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया गया।बाईट डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व गृहमंत्री, मध्यप्रदेश1
- दतिया में पुरानी रंजिश के चलते युवक पवन यादव के अपहरण और मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किया जिनका जुलूस आज चौराहे से निकला । महेवा निवासी दशरथ यादव, शैलेन्द्र यादव, संजू यादव और राघवेंद्र यादव को निचरौली रोड से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो, लाठी-डंडे और फरसे जब्त किए हैं। घायल पवन यादव लक्ष्मणपुरा के पास मिला था, जिसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का बाजार में जुलूस भी निकाला। मामले में अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।1
- भांडेर में आज खुले बैंक, IBA- UFBU बातचीत के बाद तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल टली, सामान्य रूप से जारी रहा कामकाज1
- कांग्रेस के आरोपों पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पलटवार—कहा, “वोट चोरी नहीं हुई, जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया” दतिया। पटवारी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर लगाए जा रहे कांग्रेस के आरोपों को लेकर कहा कि कांग्रेस द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति 19 फरवरी 2025 को हुई थी। डॉ. मिश्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2025 से पहले वे नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बन पाए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी एसआईआर तो कभी ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल बाबा, वोट चोरी नहीं हुई है, बल्कि जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है।” डॉ. मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना आवश्यक है और कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए। सम्मेलन में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे इन दिनों लगातार जनता और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं। दतिया के साथ सेवढ़ा, मुरैना और शिवपुरी में भी उनके दौरे हुए हैं, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। बाइट— डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व गृहमंत्री, मध्यप्रदेश1
- दतिया ब्रेकिंग नवरात्र से पहले नगर पालिका और यातायात पुलिस की तैयारी। सड़क मार्गों से हटाया गया अतिक्रमण।बम बम महादेव के पास से हटाया गया अतिक्रमण। यातायात थाना प्रभारी हिमांशु तिवारी ओर नगर पालिका स्वच्छता निरीक्षक अनुपम पाठक ने हटवाई अस्थाई गुमटियां। दतिया ब्रेकिंग नवरात्र से पहले नगर पालिका और यातायात पुलिस की तैयारी। सड़क मार्गों से हटाया गया अतिक्रमण।बम बम महादेव के पास से हटाया गया अतिक्रमण। यातायात थाना प्रभारी हिमांशु तिवारी ओर नगर पालिका स्वच्छता निरीक्षक अनुपम पाठक ने हटवाई अस्थाई गुमटियां।1