निवाली में शासकीय महाविद्यालय में एनएसएस अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित एनएसएस अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित निवाली। पद्मश्री स्व. कांता बहन त्यागी शासकीय महाविद्यालय निवाली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा नव-प्रवेशित एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए एनएसएस अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं स्वयंसेवकों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से परिचित कराना था। इस अवसर पर प्राचार्य सुल्तान मोरे ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से एनएसएस की गतिविधियों में उत्साह एवं समर्पण के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. चांदनी गोले ने कहा कि “एनएसएस वह प्रयोगशाला है, जहाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को तराशा जाता है।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने एनएसएस की नियमित गतिविधियों एवं विशेष शिविरों से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवकों से उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्यक्रमों में नियमित सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने एनएसएस के आदर्श वाक्य “Not Me But You” (मैं नहीं, आप) की भावना को आत्मसात करते हुए अपने अनुभव साझा किए । कार्यक्रम का संचालन डॉ. कलीराम पाटिल ने किया। उन्होंने एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों एवं स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए प्रो. नवलसिंह बरडे ने एनएसएस की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। साथ ही महाविद्यालय में स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में साफ - सफाई एवं गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाया गया, इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर को स्वच्छ एवं गाजर घास मुक्त बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम में प्रो. अनारसिंह किराड़े, डॉ. बी.एस. चौहान, डॉ. कलीराम पाटिल, प्रो. मनीष किराड़, प्रो. शारदा खरते, प्रो. रोशनी डावर, मुकेश तरोले, प्रो. राधा ब्राह्मणे, डॉ. विजय चौधरी एवं प्रो. हरीश सिसोदिया सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक सेवा एवं राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ किया गया।
निवाली में शासकीय महाविद्यालय में एनएसएस अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित एनएसएस अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित निवाली। पद्मश्री स्व. कांता बहन त्यागी शासकीय महाविद्यालय निवाली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा नव-प्रवेशित एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए एनएसएस अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं स्वयंसेवकों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से परिचित कराना था। इस अवसर पर प्राचार्य सुल्तान मोरे ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से एनएसएस की गतिविधियों में उत्साह एवं समर्पण
के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. चांदनी गोले ने कहा कि “एनएसएस वह प्रयोगशाला है, जहाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को तराशा जाता है।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने एनएसएस की नियमित गतिविधियों एवं विशेष शिविरों से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवकों से उत्साह एवं समर्पण के साथ
कार्यक्रमों में नियमित सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने एनएसएस के आदर्श वाक्य “Not Me But You” (मैं नहीं, आप) की भावना को आत्मसात करते हुए अपने अनुभव साझा किए । कार्यक्रम का संचालन डॉ. कलीराम पाटिल ने किया। उन्होंने एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों एवं स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए प्रो. नवलसिंह बरडे ने एनएसएस की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। साथ ही महाविद्यालय में स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के उद्देश्य से महाविद्यालय
परिसर में साफ - सफाई एवं गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाया गया, इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर को स्वच्छ एवं गाजर घास मुक्त बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम में प्रो. अनारसिंह किराड़े, डॉ. बी.एस. चौहान, डॉ. कलीराम पाटिल, प्रो. मनीष किराड़, प्रो. शारदा खरते, प्रो. रोशनी डावर, मुकेश तरोले, प्रो. राधा ब्राह्मणे, डॉ. विजय चौधरी एवं प्रो. हरीश सिसोदिया सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक सेवा एवं राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ किया गया।
- पानसेमल शहर में आज सुन्नत मुस्लिम जमात द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नमस्कार, आप देख रहे हैं यूनिट इंडिया न्यूज़ और मैं हूँ ज्ञानेश्वर लाड़। पानसेमल शहर में आज सुन्नत मुस्लिम जमात द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न गलियों से शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग अपने पारंपरिक परिधान और वेशभूषा में शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग उत्साह के साथ सहभागी बने। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पानसेमल पुलिस प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान समाजजनों ने आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। शहर की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए जुलूस निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। पानसेमल में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, शांति और भाईचारे का संदेश भी देता नजर आया। पानसेमल से ज्ञानेश्वर लाड़, यूनिट इंडिया न्यूज़ के लिए।1
- बिजली बिल अधिक आने की शिकायत लेकर सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में बदलने की उठाई मांग स्मार्ट मीटर के बिल अधिक आने की शिकायत लेकर उपभोक्ता सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे और समस्या के समाधान की मांग की है।प्राप्त जानकारी अनुसार सेगांव निवासी पदम मुकाती ने आवेदन सौंप कर बताया कि उनके घर पर 3 किलोवाट का सोलर विद्युत कनेक्शन है। तथा उनकी बगैर जानकारी के स्मार्ट मीटर लगा दिया गया1
- सर्वसम्मति से अनेश जी गोले बने प्रजापति निमाड़ अंचल अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों का किया सम्मान1
- निजी स्कूल के बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, भिलट देव मंदिर में किया जलाभिषेक निजी स्कूल के बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, भिलट देव मंदिर में किया जलाभिषेक कालीबावड़ी। श्रावण मास के अवसर पर मंगलवार को कालीबावड़ी के निजी विद्यालय रेवांचल एकेडमी के नन्हे विद्यार्थियों ने कावड़ यात्रा निकाली। स्कूल परिसर से करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम सिंगाड़पुरा स्थित भिलट देव मंदिर तक बच्चे कावड़ लेकर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कावड़ यात्रा के कालीबावड़ी पहुंचने पर ग्रामवासियों और बच्चों के अभिभावकों ने पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बचपन से ही बच्चों में संस्कृति, संस्कार और सनातन धर्म के प्रति संस्कार विकसित होने से वे बड़े होकर अपनी सनातन जड़ों से जुड़े रहेंगे। उन्होंने रेवांचल एकेडमी द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा को सराहनीय पहल बताया। यात्रा के दौरान जय राठौड़, भाजपा मंडल सह मीडिया प्रभारी अशोक सेन, बजरंग दल जिला सेवा प्रमुख विमल राठौड़, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष दीपक राठौड़, संतोष राठौड़, मानसिंह चौहान एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हेमंत राठौड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने “हर-हर महादेव” और “भोले शंभू” के जयघोष लगाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।4
- धानी संत फ्रांसीस जोवियर बालिका छात्रावास में रहस्यमय तरीके से रात्रि में दर्जन भर से ज्यादा बालिकाओं के बाल कटे हॉस्टल में हड़कंप जांच जारी जे.एन.यादव1
- विश्व पर्यटक स्थल मांडू के जहाज महल पार्किंग के गड़े में फंसी कार विश्व पर्यटक स्थल मांडू के जहाज महल पार्किंग के गड़े में फंसी कार राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक नगरी मांडू के जहाज महल पार्किंग में चेंबर में पर्यटक की गाड़ी फस गई कई घंटे के मस्कत के बाद गाड़ी को चेंबर से निकाला गया पुणे से आए पर्यटक ने कहा कि हमारी गाड़ी dno9 00 261 बोलेरो कार जब हम मांडू के जहाज महल पार्किंग में पहुंचे तो यहां पर पार्किंग के चेंबर के गड्ढे में पहिया चला गया वही पार्किंग में जहां हजारों गाड़ियां खड़ी हो जाती है वहां पर सही से 200 से 300 गाड़ी अभी सही से खड़ी नहीं हो पा रही है वही इस पार्किंग के अंदर बड़े-बड़े चेंबर बने हुवे जिनको बंद भी नहीं क्या गया वहा तो हमारी बड़ी गाड़ी थी तो यहां पर चेंबर के गड़े में टायर फंस गया अगर इस जगह बाइक स्कूटी होती और वह इस चेंबर के गड्ढे में गिरते अगर तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है यहां पर मध्य प्रदेश टूरिज्म के द्वारा जो पार्किंग बनाया गया है बहुत ही घटिया किस्म का बनाया गया है जिससे पर्यटकों को पार्किंग में वाहन खड़ी करने में भी बड़ी समस्या आ रही है साथ ही यहां के शौचालय की व्यवस्था भी बहुत ही दुखदाई है विश्व पर्यटक स्थल मांडू में हजारों लोग मांडू घूमने के लिए आते हैं लेकिन यहां की पार्किंग व्यवस्था को देखते हुए पर्यटक परेशान नजर आ रहा है वही पर्यटक का कहना था कि यहां के प्रशासन से निवेदन है कि मांडू में पार्किंग और शौचालय व्यवस्था में सुधार करवाए जिसे मांडू आने वाले पर्यटकों को परेशानी ना हो4
- चीनी के दाम जिस तरह से बढ़े हैं, उसमें करोड़ों का हुआ है वारान्यारा: अटल क्या है आपकी राय?? और विपक्ष ने किया मौन धारण1
- शिक्षा का ढांचा सुधारने छात्रों ने चलाया अभियान SDM को सौंपा ज्ञापन। शिक्षा का ढांचा सुधारने छात्रों ने चलाया अभियान ।1