logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण शिविर 31 अगस्त को* *निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण शिविर 31 अगस्त को* प्रतापगढ़। श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 31 अगस्त 2026, सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर डॉ. आशीष हॉस्पिटल एवं दर्शन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ में सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगातार चलेगा। शिविर में जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद स्क्रीनिंग, चश्मे की जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को भी जांच के लिए लेकर आएं। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9454638235 एवं 9236552590 पर संपर्क किया जा सकता है। श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

5 hrs ago
user_Prashant Yadav
Prashant Yadav
Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
65b099d7-263a-4dd3-9d2a-2cbef70cb6bd

*निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण शिविर 31 अगस्त को* *निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण शिविर 31 अगस्त को* प्रतापगढ़। श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 31 अगस्त 2026, सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर डॉ. आशीष हॉस्पिटल एवं दर्शन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ में सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगातार चलेगा। शिविर में जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद स्क्रीनिंग, चश्मे की जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को भी जांच के लिए लेकर आएं। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9454638235 एवं 9236552590 पर संपर्क किया जा सकता है। श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चांदा में युवक पर हमला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर खबर सोशल मीडिया पर वायरल फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार अज्ञात लोगों ने रोककर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक चांदा बाजार से अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    चांदा में युवक पर हमला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
खबर सोशल मीडिया पर वायरल 
फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार अज्ञात लोगों ने रोककर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप
सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक चांदा बाजार से अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
    1
    6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।


              
6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा* लम्भुआ, सुल्तानपुर। चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है। विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।
    3
    *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा*
लम्भुआ, सुल्तानपुर।
चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं 
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है।
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है?
ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है।
विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए।
लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुल्तानपुर में दीवार ढहने से व्यक्ति की मौत;बारिश के कारण हादसा, पत्नी गंभीर रूप से घायल सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना अंतर्गत अकारीपुर गांव में बुधवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यह घटना धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव की है। पीड़ित अमरजीत कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 3 बजे के बाद हुआ, जब उनके माता-पिता घर के अंदर सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अमरजीत के पिता संतराम (70वर्ष) पुत्र हेलई की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी माताजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अमरजीत के अनुसार, उनकी मां के सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। घायल महिला को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उन्हें भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
    1
    सुल्तानपुर में दीवार ढहने से व्यक्ति की मौत;बारिश के कारण हादसा, पत्नी गंभीर रूप से घायल
सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना अंतर्गत अकारीपुर गांव में बुधवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
यह घटना धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव की है। पीड़ित अमरजीत कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 3 बजे के बाद हुआ, जब उनके माता-पिता घर के अंदर सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
हादसे में अमरजीत के पिता संतराम (70वर्ष) पुत्र हेलई की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी माताजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अमरजीत के अनुसार, उनकी मां के सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है।
घायल महिला को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उन्हें भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइटः-*
    1
    *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट
*दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइटः-*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • नशे के चंगुल से कैसे निकले बाहर! बर्बाद होने से बचे !देखिए... खास इंटरव्यू डॉ अमित गुप्ता के साथ अंबेडकर नगर के महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन हुआ । नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित गुप्ता से खास बातचीत की कैसे नाश से मुक्ति पाए ? कैसे जीवन को बेहतर बनाएं ?
    1
    नशे के चंगुल से कैसे निकले बाहर! बर्बाद होने से बचे !देखिए... खास इंटरव्यू डॉ अमित गुप्ता के साथ
अंबेडकर नगर के महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन हुआ । नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित गुप्ता से खास बातचीत की कैसे नाश से मुक्ति पाए ? कैसे जीवन को बेहतर बनाएं ?
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • बौराजगदीशपुर में भव्य रूद्राभिषेक से गूंजा भक्ति मय माहौल ओम नमः शिवाय से गुंजायमान सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर में श्रद्धा और भक्ति के बीच रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्य ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन कराया गया। रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना।
    1
    बौराजगदीशपुर में भव्य रूद्राभिषेक से गूंजा भक्ति मय माहौल
ओम नमः शिवाय से गुंजायमान 
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर में श्रद्धा और भक्ति के बीच रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्य ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन कराया गया।
रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी, की बाइट सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक घटना सामने आई जहां पर एक ट्रक चालक ने ट्रक पर लटक कर आत्महत्या कर ली है, जिसकी पहचान आधार कार्ड के मुताबिक जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है क्षेत्राधिकारी की ,बाइट
    1
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी, की बाइट 
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक घटना सामने आई जहां पर एक ट्रक चालक ने ट्रक पर लटक कर आत्महत्या कर ली है, जिसकी पहचान आधार कार्ड के मुताबिक जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है क्षेत्राधिकारी की ,बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.