अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने किया शहर में अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीतो लेडीज विंग की नेशनल कार रैली आयोजन कोटा। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) कोटा लेडीज विंग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को सुबह 7 बजे नेशनल कार रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश प्रवक्ता भाजपा पंकज मेहता व लोकेन्द्र राजवत, डिप्टी कमांडेंट पवन जैन,ग्रीन आर्मी की चेयरपर्सन मंजू जैन,पूर्व महापौर रतना जैन ने किया. लेडीज विंग की चेयरपर्सन मंजु लुंकड़ ने फ्लैग ऑफ करके रैली को रवाना कर किया.चेयरपर्सन मंजु लुंकड़ ने बताया कि रैली के उपरांत महिलाओं और आमजन के लिए चिकित्सकों का टॉक शो आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर , डॉ. पी.एस. झा, आशीमा विजय और वत्सला याग्निक ने कैंसर और थैलेसीमिया की रोकथाम, समय पर जांच तथा उपचार के संबंध में जानकारी दी। प्रोग्राम संयोजिका प्रीति जैन तथा सह संयोजिका नेहा जैन ने बताया कि रैली श्री उम्मेद क्लब से प्रारंभ हुई। रैली का मार्ग उम्मेद क्लब से जेडीबी, कोटड़ी, एरोड्रम चौराहा, कॉमर्स कॉलेज, केशवपुरा, सीएडी, टीलेश्वर महादेव, जीएम प्लाजा और अग्रसेन सर्किल होते हुए पुनः उम्मेद क्लब पर समाप्त हुई। लेडीज विंग की चीफ सेक्रेटरी रेखा जैन के बताया की रैली मार्ग में पोस्टर व बैनर के माध्यम से कैंसर जागरूकता दी. कोटा के चेयरमैन पंकज सेठी और उपाध्यक्ष कपिल जैन ने बताया कि कि रैली का उद्देश्य महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना तथा नियमित चिकित्सा जांच के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम की तैयारियों में कपिल जैन,निखिल जैन, नेहा जैन, चित्रा बागरेचा, सुमन मुनोत, नीरा जैन, पिंकी बागरेचा, सोनिया सांखला, मीना जैन और अनीता जैन सहित लेडीज विंग की सदस्याएं सक्रिय रूप से जुटे । वहीं यूथ विंग से सिद्धार्थ जैन और ईशान गोधा सहित अन्य सदस्य भी व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।चेयरपर्सन मंजु लुंकड़ ने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए अब तक 100 से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया।देश के 100 अधिक चेप्टर यह आयोजन किया गया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने किया शहर में अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीतो लेडीज विंग की नेशनल कार रैली आयोजन कोटा। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) कोटा लेडीज विंग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को सुबह
7 बजे नेशनल कार रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश प्रवक्ता भाजपा पंकज मेहता व लोकेन्द्र राजवत, डिप्टी कमांडेंट पवन जैन,ग्रीन आर्मी की चेयरपर्सन मंजू जैन,पूर्व महापौर रतना जैन ने किया. लेडीज विंग की चेयरपर्सन मंजु लुंकड़ ने फ्लैग ऑफ करके रैली को रवाना कर किया.चेयरपर्सन मंजु लुंकड़
ने बताया कि रैली के उपरांत महिलाओं और आमजन के लिए चिकित्सकों का टॉक शो आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर , डॉ. पी.एस. झा, आशीमा विजय और वत्सला याग्निक ने कैंसर और थैलेसीमिया की रोकथाम, समय पर जांच तथा उपचार के संबंध में जानकारी दी।
प्रोग्राम संयोजिका प्रीति जैन तथा सह संयोजिका नेहा जैन ने बताया कि रैली श्री उम्मेद क्लब से प्रारंभ हुई। रैली का मार्ग उम्मेद क्लब से जेडीबी, कोटड़ी, एरोड्रम चौराहा, कॉमर्स कॉलेज, केशवपुरा, सीएडी, टीलेश्वर महादेव, जीएम प्लाजा और अग्रसेन सर्किल होते हुए पुनः उम्मेद क्लब पर समाप्त
हुई। लेडीज विंग की चीफ सेक्रेटरी रेखा जैन के बताया की रैली मार्ग में पोस्टर व बैनर के माध्यम से कैंसर जागरूकता दी. कोटा के चेयरमैन पंकज सेठी और उपाध्यक्ष कपिल जैन ने बताया कि कि रैली का उद्देश्य महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों में स्वास्थ्य जागरूकता
को बढ़ावा देना तथा नियमित चिकित्सा जांच के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम की तैयारियों में कपिल जैन,निखिल जैन, नेहा जैन, चित्रा बागरेचा, सुमन मुनोत, नीरा जैन, पिंकी बागरेचा, सोनिया सांखला, मीना जैन और अनीता जैन सहित लेडीज विंग की सदस्याएं सक्रिय रूप से जुटे । वहीं यूथ
विंग से सिद्धार्थ जैन और ईशान गोधा सहित अन्य सदस्य भी व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।चेयरपर्सन मंजु लुंकड़ ने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए अब तक 100 से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया।देश के 100 अधिक चेप्टर यह आयोजन किया गया
- कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर… कोटा | राजस्थान कोटा विकास प्राधिकरण के नए आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान केडीए के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद आयुक्त अग्रवाल पत्रकारों से रूबरू हुए और अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि कोटा शहर के सुनियोजित विकास, अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात भी कही। (आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल): “शहर के विकास को लेकर हम पूरी गंभीरता से काम करेंगे। अवैध निर्माण और आमजन की समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।” पत्रकारों ने इस दौरान केडीए की अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल उठाए। आरोप लगाया गया कि छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि बड़े अवैध निर्माणों पर अपेक्षित सख्ती नहीं दिख रही। साथ ही शहर के कई बड़े प्लॉट्स में पानी भरने से हो रहे हादसों का मुद्दा भी उठाया गया। बाइट (आयुक्त): “इन सभी मामलों को हम गंभीरता से देखेंगे और जहां जो भी कार्रवाई आवश्यक होगी, वह की जाएगी।” एंकर आउट्रो: फिलहाल, नए आयुक्त के पदभार संभालने के साथ ही शहर में विकास और सख्त कार्रवाई को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से बदलाव नजर आता है।5
- राजस्थान में मौसम का कहर: पश्चिमी विक्षोभ से बीकानेर संभाग में भारी ओलावृष्टि, फसलें तबाह राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली। बीकानेर संभाग के अर्जुनसर, महाजन, बज्जू और नोखा समेत कई इलाकों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में सफेद चादर बिछ गई और नजारा कश्मीर जैसा दिखने लगा। इस बेमौसम मार से गेहूं, सरसों, जीरा और बाजरा की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में भी ओलों की खबरें सामने आई हैं।मौसम विभाग ने पहले ही 3-4 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया था। विशेषज्ञों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई1
- कोटा में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, अपराधी बेख़ौफ़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, पुलिस वीआईपीज की सेवा पूजा में लगी हुई है, वीडियो कल का है जब बाइक सवार दो बदमाश दिन दहाड़े डॉक्टर की पत्नी के गले से चेन छीनने की कोशिश करते हैं...1
- नवीन डडवाडा में अज्ञात बदमाशों ने विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल ओर तांबा चुराया, बिजली गुल होने से ग्रामीणो को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना 21
- MAA JOGANIA EPISODE -17......A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.1
- चित्तौड़गढ़ जिले की नव नियुक्त जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने 3/4/2026 शुक्रवार सायं 5:15 बजे शुभ मुहूर्त में कलेक्ट्रेट कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व डॉ. मंजू उदयपुर में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं गंगानगर में जिला कलक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा करते हुए जिले के विकास एवं प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र गरीब एवं आमजन तक पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करना, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम बनाना तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने जिला कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा वहां संचालित कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शाखा प्रभारियों से कार्यालयीन कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, रावतभाटा के अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- Post by Mahendar.merotha1
- वीरता को सलाम: बिजली के चालू तारों के बीच बचाई जान जयपुर के ब्रह्मपुरी में तेज अंधड़ से गिरे टीन शेड के नीचे एक महिला दब गई। मौके पर पहुँचे हेड कांस्टेबल भागीरथ और चालक हंसराज ने अपनी जान जोखिम में डालकर, टूटकर गिरे बिजली के तारों (करंट) के बीच से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत SMS अस्पताल पहुँचाया, जहाँ अब महिला की हालत सामान्य है।1
- बूंदी में आज का मौसम...1