आवास योजना में ₹3000 वसूली का आरोप, गिधवास पंचायत में जनता महादलित संघ की टीम ने किया निरीक्षण लदनियाँ प्रखंड अंतर्गत गिधवास पंचायत के वार्ड नंबर 8 मंडल टोल में ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार (29 मार्च 2026) को जनता महादलित संघ की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवास योजना के नाम पर जनप्रतिनिधि द्वारा ₹3000 की वसूली की गई है, जबकि अब तक किसी भी लाभुक का जियो टैग नहीं किया गया है। जांच के दौरान जनता महादलित संघ के प्रदेश महासचिव शिवनाथ राम, मीडिया प्रभारी जवाहर कुमार, जिला सचिव प्रदीप नायक, प्रखंड सचिव झमेली जी एवं प्रखंड सदस्य शिताराम जी मौजूद रहे। टीम ने मौके पर कई ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण में पाया गया कि कई गरीब परिवार अभी भी जर्जर झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे आवास दिलाने के नाम पर ₹3000 लिए गए, लेकिन अब तक न तो जियो टैगिंग हुई और न ही किसी तरह की सरकारी प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। जनता महादलित संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मामले की लिखित शिकायत प्रशासन को दी जाएगी और यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन प्रखंड कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होगा। जय भिम जय अंबेडकर
आवास योजना में ₹3000 वसूली का आरोप, गिधवास पंचायत में जनता महादलित संघ की टीम ने किया निरीक्षण लदनियाँ प्रखंड अंतर्गत गिधवास पंचायत के वार्ड नंबर 8 मंडल टोल में ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार (29 मार्च 2026) को जनता महादलित संघ की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों
ने आरोप लगाया कि आवास योजना के नाम पर जनप्रतिनिधि द्वारा ₹3000 की वसूली की गई है, जबकि अब तक किसी भी लाभुक का जियो टैग नहीं किया गया है। जांच के दौरान जनता महादलित संघ के प्रदेश महासचिव शिवनाथ राम, मीडिया प्रभारी जवाहर कुमार, जिला सचिव प्रदीप नायक, प्रखंड सचिव झमेली जी एवं
प्रखंड सदस्य शिताराम जी मौजूद रहे। टीम ने मौके पर कई ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण में पाया गया कि कई गरीब परिवार अभी भी जर्जर झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे आवास दिलाने के नाम पर ₹3000 लिए गए, लेकिन अब तक
न तो जियो टैगिंग हुई और न ही किसी तरह की सरकारी प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। जनता महादलित संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मामले की लिखित शिकायत प्रशासन को दी जाएगी और यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन प्रखंड कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होगा। जय भिम जय अंबेडकर
- लदनियाँ प्रखंड के करौन्हा में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे जदयू नेता राजेंद्र प्रसाद उर्फ रामबाबू कामत, जताया शोक।1
- बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमित राज ने 484 अंक हासिल कर पूरे राज्य में 7वां रैंक प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर है।1
- Post by Pawan Mahto Reporter1
- मधुबनी लौकही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत jio पेट्रोल पंप का दृश्य1
- मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि फुलपरास, अंधराठाढ़ी, सकरी और मनीगाछी समेत कई इलाकों में करीब 20-25 पेट्रोल पंप बंद हैं। ऐसे में समिया ढलान के पास स्थित एसराज सर्विस सेंटर (भारतीय पेट्रोलियम) पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। एनएच-27 से गुजरने वाले ट्रक चालक भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से परेशान नजर आए। देखिए बिहार न्यूज़ 24 की यह ग्राउंड रिपोर्ट।1
- कठिन परिस्थितियों से उबारकर बिहार को विकास की नई दिशा देने वाले माननीय Nitish Kumar जी का योगदान हर बिहारवासी के लिए सौभाग्य और गर्व की बात है।1
- पंडोल और बरमोत्र पेट्रोल पंप पर पेट्रोल ना होने का खबर लोगों को जब मालूम पड़ा तो लोग निराश हो गए लेकिन बाद में पता चला कि नरपत नगर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिल रहा है लोग गैलन बाइक लेकर दौड़ पड़े जो जिसको मिला उसी में तेल स्टॉक करने को खड़े हो गए पेट्रोल पंप पर आईए देखते हैं इस खबर को1
- Post by Pawan Mahto Reporter1