ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय लड्डूराम अग्रहरि की मौत,परिजनों में कोहराम दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास पुल के ऊपर शनिवार रात लगभग 8 बजे एक वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान निमियाडीह निवासी लड्डू राम अग्रहरि (65) पुत्र स्व. सरजू साव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड्ड राम के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। उन्हें रेलवे ट्रैक के पास पड़े हुए देखा गया, जिस कारण घटना को ट्रेन से टकराने का मामला माना जा रहा है। सूचना पाकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे । परिवार ने बताया कि लड्ड राम लंबे समय तक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्यरत रहे। घटना की खबर से परिजन तथा गाँव व नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के छोटे भाई और वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश कुमार गुप्त ने बताया कि भैया टहलने निकले थे। ब्रिज के नीचे कहीं पानी था, इसलिए वे किनारे आकर ऊपर की ओर टहल से टहलते हुए जा रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देर तक घर न आने पर परिवार परेशान होकर खोजबीन शुरू किए,इसी दौरान रेलवे लाइन के पास उनका शव पड़ा पाया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र पिपरी में गैर-इरादतन हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार। 26 जुलाई की रात विवाद में घायल संदीप पाल की इलाज के दौरान मौत हुई थी। पुलिस ने अजय पाण्डेय, वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू और विशाल सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टीवीएस बाइक की चाबी बरामद की। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। #Sonbhadra #Pipri #BreakingNews #PoliceAction1
- प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए1
- संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी! संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी!1
- सिंगरौली: नशा मुक्ति अभियान 2.0 का हुआ समापन पंचायत राज्यमंत्री श्री राधा सिंह ने किया जनजागरूकता का आह्वान। सिंगरौली: आप को बता दें कि थाना चितरंगी अंतर्गत ग्राम करथुआ पंचायत भवन में "नशे से दूरी, है जरूरी 2.0" अभियान के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस के साथ-साथ आमजन की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।1
- सोन नदी में मगरमच्छ का खूनी हमला, मछली पकड़ रहे मछुआरे को जबड़ों में दबोचा; हालत गंभीर *सहज स्वरूप किरण गौड़* चोपन (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करगरा में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोन नदी में मछली पकड़ रहे एक मछुआरे पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले में मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, लल्लू निषाद (पिता – स्वर्गीय राम प्यारे) रोज की तरह सोन नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले से लल्लू निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उन्हें मगरमच्छ के चंगुल से बचाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोपन पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोढ़ी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और मछुआरा समुदाय ने वन विभाग एवं प्रशासन से सोन नदी में मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने, चेतावनी बोर्ड लगाने, निगरानी बढ़ाने तथा नदी पर आश्रित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है यह घटना एक बार फिर नदी किनारे रहने वाले और मछली पकड़कर जीवनयापन करने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में ऐसे हादसे और भी गंभीर रूप ले सकते हैं।2