Shuru
Apke Nagar Ki App…
वन विभाग और हनुमान मंदिर के बगल में लगा कचरे व मालवा का एवं अंबार हजारों लीटर पानी नल खराब से रोड पर आ रहा पानी
Ramnaresh vishwkarma
वन विभाग और हनुमान मंदिर के बगल में लगा कचरे व मालवा का एवं अंबार हजारों लीटर पानी नल खराब से रोड पर आ रहा पानी
- User9723Moth, Jhansi😡6 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी के सीपरी बाजार थानाक्षेत्र के हरिकिशन डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले काशीराम वर्मा पिछले एक महीने से अपनी पत्नी की तलाश में थाने-चौकी के अलावा शहर-शहर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। कांशीराम के अनुसार पत्नी सरोज वर्मा 7 जनवरी की सुबह कुछ बताए बिना घर से कहीं चली गई है, तब से पत्नी का आज तक कोई सुराग नहीं मिला है,1
- निवर्त्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल को समस्त पुलिस बल ने दी विदाई! #hmao_babina_up931
- Post by News24harkhabar1
- Post by Hemant Kumar Gupta1
- झांसी के गुरसराय क्षेत्र के ग्राम मड़ोरी में समाजसेवी मान खां ने सात हिंदू कन्याओं की कराई शादी झांसी गुरसराय जब समाज में स्वार्थ और भेदभाव की खबरें सुर्खियां बनती हैं, ऐसे समय में ग्राम मडोरी से इंसानियत और भाईचारे की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर संवेदनशील हृदय को भावुक कर दिया। मुस्लिम समाज के समाजसेवी मान खां ने धर्म, जाति और मजहब की दीवारों को तोड़ते हुए गांव की 7 निर्धन हिंदू कन्याओं का गुरुवार को विवाह पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया। इन कन्याओं की जिंदगी संघर्षों से भरी रही। किसी के सिर से पिता का साया उठ चुका था तो किसी की मां इस दुनिया में नहीं रही। कुछ बेटियां ऐसे गरीब परिवारों से थीं, जहां दो वक्त की रोटी जुटाना ही मुश्किल था, शादी जैसे बड़े संस्कार की कल्पना करना भी असंभव लग रहा था। ऐसे में समाजसेवी मान खां इन परिवारों के लिए भगवान के रूप में सामने आए। मान खां ने न केवल इन कन्याओं के विवाह की संपूर्ण जिम्मेदारी उठाई, बल्कि हर रस्म, हर परंपरा और हर संस्कार को पूरे सम्मान के साथ निभाया। कन्यादान से लेकर फेरे, मंगल गीतों से लेकर विदाई तक—सब कुछ हिंदू परंपरा के अनुसार हुआ। यह दृश्य हर आंख को नम कर देने वाला था। यह आयोजन केवल शादियों का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि मानवता, प्रेम और सामाजिक एकता का उत्सव बन गया। गांव के लोगों ने देखा कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत एक होती है। मान खां द्वारा किया गया यह कार्य आज के समय में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है, जिसकी चर्चा गांव ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों तक हो रही है।इस पुनीत अवसर पर लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री राकेश सचान, अटल श्री ज्योतिषाचार्य पंडित दीपेंद्र अड़ज़रिया, क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत, गुड्डी रानी पटेल, ललित पटेल, दीपू पटेल, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मान खां के इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम के दौरान पूरे ग्राम मडोरी में उत्सव और भावुकता का माहौल रहा। विदाई के समय जब बेटियों की आंखों में आंसू थे, तब मान खां के चेहरे पर संतोष और सेवा की मुस्कान थी—जो यह संदेश दे रही थी कि अगर हर सक्षम व्यक्ति एक जरूरतमंद का हाथ थाम ले, तो समाज अपने आप बदल सकता है। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संदेश है कि धर्म से बड़ा इंसान होना होता है, और यही सच्ची सेवा है।4
- बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस क्रम में जनपद के आठ थाना प्रभारियों एवं थाना अध्यक्षों के स्थानांतरण किए गए हैं।1
- झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ से एक मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें इलाके के दबंगों ने रेलवे के ट्रेन ड्राइवर की लात घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी, मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, बताया जा रहा है कि रेल कर्मी ने दरवाजे पर खड़े होने से दबंगों को मना किया था, इस बात से नाराज होकर दबंगों ने एक राय होकर रेल कर्मी को पड़कर इसकी लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी, जब उसकी पत्नी बचाने आए तो उसके साथ भी हाथापाई कर दी, मारपीट से घायल हुआ पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वही मोहल्ले में दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।1
- Post by News24harkhabar1
- कोतवाली जालौन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 48 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की बाइट।1