बकानी में शिक्षा का उत्सव: रुक्मणी देवी शिक्षण संस्थान में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास शनिवार, दिनांक 28 मार्च 2026 को करलगांव स्थित रुक्मणी देवी शिक्षण संस्थान में कक्षा नर्सरी से 7वीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में इस अवसर पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी हेमपाल शर्मा, करलगांव ग्राम पंचायत के सरपंच रायसिंह लोधा एवं विद्यालय के डायरेक्टर रजत शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने ए ग्रेड प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिससे विद्यालय का नाम क्षेत्र में गौरवान्वित हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय द्वारा मुख्य अतिथियों का साफा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।यह आयोजन न केवल परीक्षा परिणाम की घोषणा तक सीमित रहा, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और सफलता का उत्सव बनकर उभरा, जिसने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।
बकानी में शिक्षा का उत्सव: रुक्मणी देवी शिक्षण संस्थान में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास शनिवार, दिनांक 28 मार्च 2026 को करलगांव स्थित रुक्मणी देवी शिक्षण संस्थान में कक्षा नर्सरी से 7वीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में इस अवसर पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और
शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी हेमपाल शर्मा, करलगांव ग्राम पंचायत के सरपंच रायसिंह लोधा एवं विद्यालय के डायरेक्टर रजत शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय
स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने ए ग्रेड प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिससे विद्यालय का नाम क्षेत्र में गौरवान्वित हुआ है। इस उपलब्धि
पर विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय द्वारा मुख्य अतिथियों का साफा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।यह आयोजन न केवल परीक्षा परिणाम की घोषणा तक सीमित रहा, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और सफलता का उत्सव बनकर उभरा, जिसने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।
- रायपुर कस्बे में सुनेल रोड पर स्थित विश्वकर्मा कृषि फार्म हाउस पर भारतीय किसान संघ नगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष बंकट सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम बलराम भगवान ,भारत माता और दांतोपंथ जी ठेगड़ी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। साथ ही बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। भारतीय किसान संघ के संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हम स्वागत करते हैं, लेकिन किसानों की उपजाऊ भूमि को अधिकृत करने पर वर्तमान महंगाई के अनुसार किसानों को उचित राहत राशि की मांग की है। साथ ही रायपुर तहसील में समर्थन मूल्य पर गेहूं की तूलाई समय पर चालू नहीं होने के कारण सरकार की अव्यवस्था की कड़ी निंदा की है साथ ही शीघ्र चालू करने की मांग की है। जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने मांग की है कि खरीफ 2024 25 का प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम और प्राकृतिक आपदा राहत की राशि अभी तक संपूर्ण किसानों के खाते में नहीं डाली है जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। कन्हैया लाल, जानकी लाल,विजय,प्रभुलाल, दुर्गा शंकर,राधेश्याम मौजूद रहे।4
- हरनावदाशाहजी - सारथल में गत दिनों मानवता को शर्मसार करती एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या की घटना के मामले में सारथल पुलिस ने मृतक के दोहिते को गिरफ्तार किया है। जिसने केवल खर्चे के दो हजार रुपए देने की मना करने पर ही संगीन अपराध कर डाला। सारथल थानाधिकारी धर्मपाल ने बताया कि गत 27 मार्च को सारथल निवासी भैरु लाल ने पुलिस को रिपोर्ट लिखाई थी कि उनके बडे भाई बद्रीलाल खेत पर पूजा करने गे थे जिनका शव अगले दिन कुए में मिला।जिसके पैर बंधे हुए थे और सिर में चोट लगी होने से हत्या की आशंका जताई गई थी। टीमें गठित कर पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम - मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए वृत्ताधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर तकनीकी जांच करते हुए करीब सौ सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगालते हुए साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से एक संदिग्ध युवक रणजीत की पहचान की । और झालावाड़ जिले के अकलेरा बस स्टैंड से हिरासत में लेकर पूछताछ में युवक ने अपने नाना बद्रीलाल की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने नाना से खर्चे के लिए 2000 रुपए मांगे थे । पैसे नही मिलने पर गुस्से में पत्थर से सिर पर वार कर बद्रीलाल की हत्या कर दी और पैर बांध कर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से ही नाना की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और मौका देखते ही वारदात को अंजाम दे दिया। झालावाड़ जिले के ल्हास निवासी रणजीत पु्त्र भंवरलाल काछी के खिलाफ पहले भी चोरी, झगडा एवं आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।2
- भारतीय किसान संघ ब्लॉक इकाई किसानों की मांग को मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन सुसनेर। भारतीय किसान संघ द्वारा कल दिनांक 06 अप्रैल को सोयत रोड स्थित किसान संघ कार्यालय से बड़ी संख्या में एकत्रित होकर तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें सरकार द्वारा किसानों की फसल खरीदने की तारीखें लगातार बढ़ा रही है जिससे किसान बुरी तरह परेशान है आखिर किसान को मजबूरी में अपनी फसल व्यापारियों को 1800, 2000 रुपए कुंटल बेचनी पढ़ रही है, वही सोसाइटी में केसीसी के पलटे तारीख बढ़ाई जाए ऐसी अनेक किसान हितैषी मांग को किसानों के अनेक संगठन ओर विपक्ष भी सरकार को गेहूं खरीदी के मुद्दे पर सड़क से विधानसभा तक घेर चुका है अब सरकार अगर 10 तारीख को गेहूं खरीदी नहीं करती है या ओर तारीख बढ़ाती है तो सरकार को सड़कों पर किसानों ओर संगठन, विपक्ष का जोरदार विरोध देखने को मिल सकता है। भारतीय किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह परमार, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, सदस्य बालूसिंह पटेल द्वारा सोशल मीडिया ओर मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों के पहुंचने की अपील की है।।1
- मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट मन्दसौर ।सिर्फ 15 सेकंड में कुत्ते ने 4 लोगों को काट लिया। कुर्सी पर बैठे युवक के सीधे गर्दन पर पहला अटैक किया। अगर लोग ग्रुप में नहीं होते या बचाने नहीं आते तो और बुरा हाल करता। मध्य प्रदेश के एक गांव में ये हादसा हुआ है।* हादसे के बाद पूरे ग्राम में सनसनी फैल गई1
- Post by Manoj Kumar1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- रावतभाटा शहर में समाजसेवियों और पुलिस की तत्परता से एक गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाने का सराहनीय कार्य सामने आया है। देर रात केकड़ी डिपो से रावतभाटा आने वाली बस में कान्हा बैरवा नाम का एक बच्चा मिला। जो मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा था। बस कंडक्टर प्रमोद राठौर ने बताया कि केकड़ी निवासी गणेश गोस्वामी द्वारा इस बच्चे को बस में बैठाया गया था। बच्चा लगातार यह कह रहा था कि उसका परिवार रावतभाटा में रहता है। सूचना मिलते ही पत्रकार विजय सिंह सोलंकी और समाजसेवी बालकिशन गुलाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे से जानकारी लेकर गणेश गोस्वामी से संपर्क किया। बातचीत में सामने आया कि बच्चा करीब 20 दिन पहले जयपुर में मिला था। जहां से उसे केकड़ी लाया गया और परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया गया। परिजनों की आंशिक जानकारी मिलने पर बच्चे को केकड़ी से रावतभाटा भेजा गया, लेकिन स्पष्ट जानकारी के अभाव में बस कंडक्टर ने समाजसेवियों से सहायता मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बालकिशन गुलाटी ने तुरंत रावतभाटा थाना अधिकारी संजीव स्वामी को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को थाने लाकर पूछताछ की। थाने में पुलिसकर्मी शांतिलाल, रामावतार मीणा, बीपी मीणा और जितेंद्र सहित अन्य स्टाफ के सहयोग से बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया। जांच में बच्चे के मामा दुर्गा लाल बैरवा, निवासी चंद्रपुरिया बस्ती चारभुजा रावतभाटा का पता चला। पुलिस और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। जहां सभी ने मिलकर एक बच्चे को उसके अपनों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- Post by Manoj Kumar1